गोंडाः गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से सजा भगवान घनश्याम महराज का दरबार
Maskanwa, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस पर छपिया भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली पर भगवान घनश्याम महराज को तिरंगा से सजाया गया। आज सुबह होते ही पहले भगवान घनश्याम को पवित्र जल से स्नान कराकर कर तिरंगा वस्त्र पहना कर फिर उनके दरबार को तिरंगा से सजाया गया। उसके बाद देव स्वामी ने भगवान घनश्याम महराज की भव्य और दिव्य आरती की और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत देव स्वामी, विष्णु स्वामी, देव प्रकाश स्वामी , कोठरी स्वामी, सागर भगत और सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
