271601
Gonda: नन्ही आधा ने 38 सेकंड में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:गोंडा की नन्ही आधा ने 38 सेकंड में संविधान की प्रस्तावना सुनाकर इतिहास रचा और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। 76वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नन्हीं आधा को सम्मानित किया। डीएम ने उसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का मेडल, बैज, आई कार्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नन्हीं आधा के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेलवे की आपदा मॉक ड्रिल: मनेन्द्रगढ़ में राहत- बचाव कौशल का लाइव प्रदर्शन
Muju, Jeonbuk State:दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे आपदा प्रबंधन टीम, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और राहत उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया。 रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य फ्रंट लाइन स्टाफ, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि वास्तविक हादसे की स्थिति में कम समय में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके。 अभ्यास के दौरान आम नागरिकों को भी आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी गई। साथ ही रेलवे की आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता, समन्वय क्षमता और दुर्घटना राहत उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण भी किया गया।0
0
Report
रतलाम-खाचरौद फोरलेन से जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे जुड़ेगा, यात्रा तेज होगी
Ratlam, Madhya Pradesh:शुक्रवार देर शाम केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रतलाम अपने निवासी पहुँचे, उन्होंने आते ही सबसे पहले अपने कार्यालय मे आवश्यक बैठके विभागो के साथ कि, जिसमे सबसे प्राथमिकता से जावरा उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को लेकर बैठक हुई रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अब जल्द जमीन पर उतरती नजर आ रही है। इसी योजना के तहत रतलाम-खाचरौद मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित कर ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण यानी एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की पूरी योजना का प्रेजेंटेशन दिया। प्रेजेंटेशन के दौरान मंत्री चेतन्य काश्यप ने ले-आउट का अवलोकन किया और कुछ जरूरी सुधारों के साथ डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। एमपीआरडीसी के डिविजनल मैनेजर विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने के लिए रतलाम-खाचरौद मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं जिन गांवों में आबादी क्षेत्र आएंगे वहां बायपास निर्माण कर सड़क को बाहर से निकाला जाएगा ताकि यातायात भी सुगम रहे और गांवों में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो। बैठक के दौरान एमपीआरडीसी के एजीएम अमित भूरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से रतलाम-खाचरौद फोरलेन निर्माण और उसे जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने की घोषणा की थी। इस ग्रीनफील्ड रोड के बनने से नीमच, मंदसौर और राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों को उज्जैन जाने के लिए अब रतलाम और बदनावर होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। वाहन चालक जावरा से सीधे उज्जैन पहुंच सकेंगे। इससे ना सिर्फ सफर का समय कम होगा बल्कि रतलाम-बदनावर मार्ग पर यातायात का दबाव भी काफी घटेगा।0
0
Report
फलता में बीजेपी समर्थक रैली: सीएम शुभेंदु अधिकारी की चुनावी तैयारी चरम पर
Jalabaria, West Bengal:बिजেপ্টि प्रार्थी के समर्थन में फलता सभा करेंगे রাজ্যের मुख्यमंत्री शुभেন্দु अधिकारी, उनकी तैयारी क्रम আর कुछ समय के অপেক্ষা, उसके बाद ही फलতায় जनता सभा करेंगे রাজ্যের मुख्यमंत्री शुभেন্দু अधिकारी। फलতার 83 বাসस्टैंड के पास फुटবল ग्राउंड मैदान पर होगा यह जनसभा। आगामी 21 तारीख फलতা विधानसभा में है पुन निर्वाचन वहाँ बीजेपी उम्मीदवार দেবাংশु पाण्डार के समर्थन में यह जनसभा होगी বলে জানা जाता है। तुरंत ही उन सभी को केंद्र कर रखा गया है पुलिस प्रशासन की कठोर सुरक्षा, तैयारी क्रम चल रहा जोर-कदम से0
0
Report
Advertisement
जाहांगीर खान के सहयोगी सईदुल खान सहित दो गिरफ्तार; धमकी- मारपीट- तोड़फोड़ के आरोप
Jalabaria, West Bengal:বিগ বেকিং ফলতা পঞ্চায়েত সমিতির সহ-সভাপতি তৃণমূল কংগ্রেসের নেতা জাহাঙ্গীর খানের ডান হাত সম্পর্কে ভাইরা ভাই সাইদুল খান গ্রেফতার করল পুলিশ সাইদুল খানের বিরুদ্ধে হুমকি মারধর ভাঙচুর সহ একাধিক বিষয়ে অভিযোগে গ্রেফতার করা হয়0
0
Report
कटनी-दमोह रोड पर हार्वेस्टर पलटा, चालक दो घंटे फंसा रहा; राहत टीम ने निकाला
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के दमोह रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मशीन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन बुलवाकर राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया। करीब दो घंटे से हार्वेस्टर के नीचे चालक फंसा था। स्थानीय लोगों तथा पुलिस और रेस्क्यू टीम की मदद से चालक को पलटे हुए हार्वेस्टर से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल चालक का इलाज जारी है।0
0
Report
CTI ने मोदी की अपील पर दिल्ली के व्यापारियों से मेट्रो उपयोग की अपील की
Delhi, Delhi:कम से कम पेट्रोल डीजल की खपत के लिए मेट्रो ट्रेन, कार पूलिंग और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें दिल्ली के 20 लाख व्यापारी- CTI चेयरमैन ब्रिजेश गोयल व्यापारी संगठन CTI ने दिल्ली की 700 मार्केट एसोसिएशनों और 56 इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों को लिखा पत्र भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का नाज़ुक वक्त - CTI प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल , डीजल और गैस के संकट पर चिंता जताते हुए देशवासियों से अपील की थी कि लोग कम से कम गाड़ियों का उपयोग करें जिससे कि पेट्रोल, डीजल की बचत हो सके, प्रधानमंत्री मोदी की इस मुहिम को दिल्ली और देश में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने समर्थन दिया है, CTI चेयरमैन ब्रिजेश गोयल ने बयान जारी करके कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील से हर भारतवासी चिंतित है और इससे भविष्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस आदि की आपूर्ति को लेकर चिंता है इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम सब इस संकट की घड़ी में देश की सरकार का सहयोग करें, ब्रिजेश गोयल ने कहा कि इसीलिए आज दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन होने के नाते CTI ने दिल्ली के सभी 700 मार्केट एसोसिएशन्स और 56 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन्स के नाम एक पत्र लिखा है और सभी से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी मेट्रो ट्रेन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और वृद्ध व्यापारी कार पूलिंग का सहारा लें। CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि दिल्ली में 9 लाख दुकानों, 3 लाख फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट, सैलून आदि को मिलाकर लगभग 20 लाख व्यापारी हैं और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 40 लाख है , अगर इनमें से ज्यादातर लोग मेट्रो ट्रेन, बस, कार पूलिंग आदि का सहारा लेंगे तो हजारों लीटर पेट्रोल डीजल की बचत होगी, CTI उपाध्यक्ष राहुल अदलखा और राजेश खन्ना ने बताया कि दिल्ली में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, भागीरथ प्लेस, किनारी बाजार, खारी बावली, फतेहपुरी, नया बाजार, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, गांधी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, तिलक नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी, माडल टाउन, खान मार्केट आदि बड़े बड़े बाजार सीधे मेट्रो ट्रेन से जुड़े हुए हैं इसलिए व्यापारी और उनके कर्मचारी अपनी दुकान आसानी से मेट्रो से आ सकते हैं । CTI के अनुसार इसके और भी फायदे हैं 1. ट्रैफिक और जाम से बचने के लिए चांदनी चौक, करोल बाग, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, जैसे मार्केट्स में दिनभर जाम रहता है। अवैध पार्किंग और ज्यादा गाड़ियों की वजह से pedestrian को भी जगह नहीं मिलती। मेट्रो यूज़ करने से सड़क पर गाड़ियों का लोड कम होगा और पेट्रोल डीजल की बचत होगी। 2. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च को कम करने के लिए जब फ्यूल के दाम बढ़ते हैं तो हर दिन कार/स्कूटर चलाना महंगा पड़ता है। CTI का कहना है कि अगर व्यापारी और उनके कर्मचारी मेट्रो, बस इस्तेमाल करें तो रोज का 100-200 रुपये बच सकते हैं। महीने का 3,000-6,000 रुपये की बचत हो जाती है। 3. ग्राहकों के लिए मार्केट एक्सेस आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो के ज्यादातर बड़े मार्केट से जुड़े हैं - चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर। CTI का मानना है कि अगर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज़ करेंगे तो ना केवल पेट्रोल डीजल की बचत होगी बल्कि फुटफॉल बढ़ेगा और सेल बेहतर होगी। 4. प्रदूषण और पार्किंग की समस्या कम करने के लिए CTI ने पहले भी सरकार को लेटर लिखकर कहा था कि मार्केट एरिया में अवैध पार्किंग और भीड़ सॉफ्ट टार्गेट बनती है। मेट्रो यूज़ करने से सड़क पर गाड़ियां कम होंगी और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। CTI का मैसेज साफ है "व्यापारियों को खुद उदाहरण बनना चाहिए। अगर हम मेट्रो और बस का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेंगे तो ग्राहक भी इसको फॉलो करेंगे। इससे पेट्रोल डीजल की बचत के साथ साथ मार्केट्स में भीड़ कम होगी, टाइम बचेगा और खर्च भी कम होगा।"0
0
Report
Advertisement
मंदिर के भीतर आम लोगों की बाइट पर सवाल
Dhar, Madhya Pradesh:शॉट्स मंदिर के अन्दर के आम लोगों की बाइट0
0
Report
गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या 1000 के पार: संरक्षण से बड़ी उन्नति
Bettiah, Bihar:Anchor क्या आप घड़ियाल के बारे में जानते है यह सबसे अधिक कहा पाए जाते है क्या खाते है कैसे शिकार करते है तो आइए जानते है भारत में चंबल नदी के बाद सबसे अधिक घड़ियाल बिहार के गंडक नदी में पाए जाते है घड़ियाल मीठे पानी में रहते है घड़ियालों की संरक्षण के लिए डब्ल्यूटीआई बिहार सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रयास से गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 2015 में गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या मात्र 54 थी जो आज बढ़कर 433 हो गई है घड़ियालों के बच्चों सहित इनकी संख्या 1000 हो गई है एक सर्वेक्षण से जानकारी मिली कि 433 घड़ियालों में 70 व्यवस्क है 100 घड़ियाल किशोर है 100 से अधिक बच्चे है 100 उप वयस्क है। 2015 से लेकर 2025 तक वाल्मिकीनगर से लेकर सोनपुर तक 326 किमी के दायरे में 1000 घड़ियाल शावक को गंडक नदी में छोड़ा गया है घड़ियालों के संरक्षण के लिए बगहा गोपालगंज सोनपुर तक वन विभाग केंद्र बना रही है। बिहार के गंडक नदी से ही 1975 में घड़ियालों के अंडों को एकत्रित किया गया था जिसे ओडिशा के टिकरपाड़ा में पहला कैप्टिव ब्रीडिंग कार्यक्रम शुरू हुआ था, IUCN ने बिहार के गंडक नदी को दुनिया के छह प्रमुख घड़ियाल हैबिटेट में शामिल किया। बिहार के गंडक नदी में ही 396 किमी में आज घड़ियालों की संख्या बढ़ रही है आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ घड़ियाल 17 फिट के भी हो गए है बेतिया वन विभाग के डीएफओ पंकज कुमार ने बताया कि घड़ियालों के संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार काम कर रही है चंबल नदी के बाद बिहार के गंडक नदी सबसे अधिक घड़ियाल पाए जाते है। घड़ियाल मांसाहारी होते है यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते है घड़ियाल के मुंह में 110 नुकीले दांत होते है जिससे यह मछली को अपना शिकार बनाते है घड़ियाल के मुंह पतले होते है नर घड़ियाल के मुंह पर घड़े जैसे गांठ होती है घड़ियाल मछली के अलावा कीड़े मेढक झींगा खाते है। घड़ियालों के छोटे बच्चे पानी में कुछ दिन के बाद शिकार करना सीखते है इनके माता पिता इन्हें शिकार करने की ट्रेनिंग देते है। घड़ियाल नदियों की सफाई कर्मी के रूप में जाने जाते है इनके संरक्षण के वन विभाग लगातार काम कर रही है।0
0
Report
OP Lal के बेटे ने भाई के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई; धनबाद- बाघमारा 정치 में हलचल
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- बाघमारा कोयलांचल की राजनीति में उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ आ गया जब कांग्रेस के कद्दावर नेता और बाघमारा से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय ओपी लाल के बड़े पुत्र सुनील लाल अपने ही भाई के खिलाफ न्याय की गुहार लेकर भाजपा के दो दिग्गज नेताओं धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वार पर जा पहुँचे। कांग्रेसी नेता के परिवार में यह घमासान अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। सुनील लाल ने भाजपा के सांसद और विधायक से अपने छोटे भाई कांग्रेस नेता अशोक लाल के विरुद्ध हस्तक्षेप करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है। सुनील लाल ने प्रेस से रूबरू होते हुए अपने भाई अशोक लाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अशोक लाल ने राजनीतिक लाभ और कांग्रेस में अपनी पैठ जमाने के लिए वंशवाद का सहारा लिया और अपना नाम तक बदल डाला। सुनील लाल ने बताया कि अशोक का असली नाम अशोक कुमार श्रीवास्तव है, लेकिन कांग्रेस में पिता के नाम का फायदा उठाने के लिए उन्होंने फर्जी तरीके से अपना नाम अशोक प्रकाश लाल कर लिया है। कांग्रेस की वंशवादी राजनीति में बने रहने के लिए उन्होंने यह प्रपंच रचा है। सुनील लाल की पत्नी शकुंतला श्रीवास्तव ने भी अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर की संपत्ति को हड़पने के लिए अशोक लाल ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। शकुंतला श्रीवास्तव ने धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से गुहार लगाते हुए कहा कि कोर्ट का आदेश उनके पक्ष में होने के बावजूद, अशोक लाल के डर के कारण वे अपनी ही जमीन पर जाने से डर रहे हैं। कांग्रेस परिवार के इस आंतरिक कलह में भाजपा की एंट्री से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर सकती है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अशोक लाल ने अपने ही सगे भाई के अधिकारों का हनन किया है। कांग्रेस के नेताओं का असली चरित्र यही है। सुनील लाल जी हमारे पास आए हैं, और हम उन्हें उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम निश्चितरूप से विश्वास दिलाते ही कि हरहाल में पीड़ित परिवार को उनके हक की संपत्ति को वापस दिलाने का काम करेंगे। अब देखना यह होगा कि धनबाद की राजनीति के ये दो बड़े धुरंधर ढुलू महतो और शत्रुघ्न महतो इस पारिवारिक और राजनीतिक जंग में आगे क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
Advertisement
गौ माता की रक्षा पर बड़ा हमला: शंकराचार्य का मोदी सरकार पर 2027 चुनाव संकेत
Jaunpur, Uttar Pradesh:गौ रक्षा संकल्प यात्रा के तहत जौनपुर पहुंचे परम पूज्य जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को गौ रक्षा के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा 23 जुलाई को दोबारा गोरखपुर पहुंचेगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ी तो 24 जुलाई को लाखों समर्थकों के साथ लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार चुनाव तो जीत रही है, लेकिन जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता कम होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश की स्थिति चिंताजनक है और सरकार गौ हत्या तथा गौ तस्करी रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब केवल नारों से संतुष्ट नहीं होगा, बल्कि गौ माता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम चाहता है। महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है और इससे महंगाई बढ़ना तय है। प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचत की अपील पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब जनता से सादगी अपनाने को कहा जा रहा है, तब सरकार के शीर्ष नेता महंगे विमानों और बड़े काफिलों का उपयोग क्यों कर रहे हैं। मीडिया पर टिप्पणी करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देश का एक बड़ा वर्ग अब वास्तविक मुद्दों को सामने लाने के बजाय सत्ता की छवि मजबूत करने में लगा हुआ है। उनका कहना था कि जनता अब समझ चुकी है कि गौ रक्षा केवल राजनीतिक मुद्दा बनकर रह गई है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को गौ माता की रक्षा से जोड़ते हुए लोगों से अपील की कि वे सड़क, बिजली और पानी के साथ-साथ गौ संरक्षण को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो राजनीतिक दल गौ हत्या पर सख्त रोक लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की दिशा में काम करेगा, वही उनके समर्थन का पात्र होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनने भर से गौ रक्षा नहीं होती, बल्कि इसके लिए जमीन पर काम दिखना चाहिए। उन्होंने इस पूरे अभियान को धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा का आंदोलन बताया।0
0
Report
मीरजापुर में नो व्हीकल डे का असर: सार्वजनिक परिवहन और साइकिल को प्रोत्साहन
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर Date: 15.5.2026 Report: राजेश मिश्र Anchor : प्रदेश में सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने के मुख्यमंत्री के आह्वान का असर जिले में दिखाई पड़ा। उप निदेशक उद्यान मेवा राम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय करीब 2 किलोमीटर का साइकिल से सफर कर पहुंचे। उन्होंने विभागीय कार्मिकों से भी साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पेट्रोलियम पदार्थों की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद प्रशासन ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों द्वारा अब संयुक्त रूप से एक ही वाहन से निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण करने की योजना बनाई जा रही है। पवन कुमार गंगवार ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विभिन्न बैठकों, निरीक्षणों और क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी अलग-अलग वाहनों का उपयोग करते हैं, जबकि आपसी समन्वय बनाकर एक साथ यात्रा की जा सकती है। इससे न केवल पेट्रोलियम पदार्थों की बचत होगी, बल्कि समय और संसाधनों का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस, मासिक समीक्षा बैठक एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारी साझा वाहन का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और इस अभियान में सहभागिता की अपील की। उप निदेशक उद्यान मेवा राम ने कहा कि साइकिल चलाने जैसी पहल से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे तो इससे ईंधन की बचत के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।0
0
Report
NIA ने कंबोडिया मानव तस्करी मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कंबोडिया में मानव तस्करी और साइबर गुलामी के एक मामले में फरार मुख्य आरोपी आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। आनंद और उसके चार सह-आरोपियों पर पटना (बिहार) स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में दायर आरोपपत्र में संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपपत्र में शामिल तीन सह-आरोपियों - उत्तर प्रदेश के अभय नाथ दुबे, बिहार के अभिरंजन कुमार और उत्तर प्रदेश के रोहित यादव - को इस साल फरवरी में कंबोडिया से पटना पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। पांचवें आरोपी, जिसकी पहचान प्रहलाद कुमार सिंह के रूप में हुई है, को जमानत पर रिहा कर दिया गया है: एनआईए0
0
Report
Advertisement
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री में 4 लाख 64 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:चारधाम यात्रा में गंगोत्री यमुनोत्री में 4 लाख 64 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में महज 28 दिन की यात्रा में 4 लाख 64 हजार 872 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. गंगोत्री धाम में 232255 और यमुनोत्री धाम में 232617 तीर्थ यात्री पहुंचे. प्रतिदिन दोनों धाम गंगोत्री और यमुनोत्री में 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. तीर्थ यात्रियों के अनुसार शासन प्रशासन की व्यवस्थाएं अच्छी हैं और कहीं दिक्कत नहीं आ रही है. जिलाधिकारी का कहना है कि चारधाम यात्रा सरलता और सुगमता से चल रही है. इस बार सड़क मार्ग और ट्रैफिक प्लान व्यवस्थित होने के कारण यात्रा संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंच रहे हैं.0
0
Report
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, खेल मानचित्र में नई पहचान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:16-05-2026 गोरखपुर पूर्वांचल के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। ताल नदोर में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम गोरखपुर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। गोरखपुर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा। करीब 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्य मैदान में सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी। स्टेडियम के ईस्ट और वेस्ट स्टैंड में लगभग 14 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि नॉर्थ और साउथ पैवेलियन में वीआईपी, वीवीआईपी और मीडिया के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। इसके साथ ही रात्रिकालीन मैचों के आयोजन के लिए चार हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद इस परियोजना पर 24 दिसंबर 2025 से काम शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा जारी पहली किस्त 63 करोड़ 39 लाख रुपये से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और दिसंबर 2027 तक स्टेडियम का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने इसे गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से पूर्वांचल में खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा और गोरखपुर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बन सकेगा। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से जुड़ा यह स्थान एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को यहां पहुंचने में आसानी होगी। स्टेडियम निर्माण में देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां भी सहयोग कर रही हैं। सीएसआर फंड के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम 30 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देंगी। गोरखपुर में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सिर्फ एक खेल परिसर नहीं बल्कि पूर्वांचल के खेल और विकास की नई पहचान बनने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े मुकाबले आयोजित होंगे, जिससे गोरखपुर की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी.0
0
Report
वट सावित्री के व्रत: विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ के पास पति की दीर्घायु के लिए पूजा
Noida, Uttar Pradesh:वट सावित्री हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह-सुबह सोलह श्रृंगार कर थाली में फूल, मौली, फल और अक्षत लेकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि बरगद के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु जी और शाखाओं में शिव जी का वास होता है। महिलाएं पेड़ के चारों ओर धागा बांधकर अपने पति की रक्षा और सुखी जीवन की कामना करती हैं0
0
Report
Advertisement
