271002
गोंडाः सरदार पटेल सेवा संस्थान पर संपन्न हुई कुर्मी महाकुंभ की बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:फैजाबाद और प्रयागराज के बाद अब गोंडा में भी कुर्मी महाकुंभ की तैयारी बैठक सरदार पटेल सेवा संस्थान पर संपन्न हुई। बैठक में फैजाबाद, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा के भारी संख्या में कुर्मी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता भाग लिए। बैठक में आगामी 23 मार्च को कुर्मी महाकुंभ कराने के संबंध विस्तृत चर्चा हुई जिसमें जिले से कई नेता चंद्र प्रताप पटेल, जगदीश प्रसाद पटेल फैजाबाद से आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगरार हादसे में दादा-पोते की करंट मौत, बिजली विभाग पर आक्रोश
Begun, Rajasthan:चित्तौरड़गढ़ जिले की गंगरार तहसील के जोजरों का खेड़ा गांव में दर्दनाक हादसे में दादा और पोते की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहनलाल अहीर और उनका पोता अर्पित खेत पर जुताई के कार्य के दौरान मेड की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे खेत के पास नीचे झुके पड़े 11 केवी बिजली लाइन के तारों की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि आंधी के दौरान पोल और तार गिरने की सूचना दो-तीन दिन पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। बाद में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, बढ़ी फीस और अव्यवस्थाओं के आरोप
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर के गांधी विद्या मंदिर परिसर में संचालित आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों ने रविवार सुबह अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मिलाप भवन ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं काले कपड़े पहनकर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। विद्यार्थियों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा अतिरिक्त फीस वसूली जा रही है तथा उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्र नीरज यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में प्रवेश के समय उन्हें 80 हजार रुपये वार्षिक फीस की जानकारी दी गई थी और उसके सभी रिकॉर्ड व फीस स्लिप उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों से 50 हजार रुपये अतिरिक्त फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा है और इसके लिए वर्ष 2024 के एक आदेश का हवाला दिया जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि उक्त आदेश न تو कॉलेज समूह में और न ही हॉस्टल समूह में साझा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फीस जमा नहीं करवाने पर डिग्री रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन के सचिव के पास पहुंचे तो उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। वहीं महिला छात्रावास की छात्रा रिचा शर्मा ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल भवन की छत तक गिर जाती है, लेकिन शिकायत करने पर जिम्मेदारी विद्यार्थियों पर डाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, वाटर कूलर खराब पड़ा है, पानी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाता और विद्यार्थियों पर इसी हॉस्टल में रहने का दबाव बनाया जाता है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कटौती के दौरान जनरेटर का संचालन नियमित रूप से नहीं किया जाता, जबकि इसके लिए हर महीने शुल्क लिया जाता है। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने और मनमानी करने के आरोप लगाए। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार पवन मीणा को भी विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं के अवगत करवाया। इसपर नायब तहसीलदार ने विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौर में आयुर्वेद कॉलेज के सैकड़ों महिला एवं पुरुष विद्यार्थी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।0
0
Report
करौली में री नीट परीक्षा आज, 11 केंद्रों पर 4486 अभ्यर्थी पंजीकृत
Karauli, Rajasthan:करौली । री नीट परीक्षा आज, जिले में 11 केंद्रों पर 4486 अभ्यर्थी पंजीकृत, करौली में 6 और हिंडौन में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र, दोपहर 2 से शाम 5:15 तक होगी परीक्षा, दोपहर 1:30 तक दिया जाएगा प्रवेश, कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को दिया जा रहा प्रवेश0
0
Report
Advertisement
चंदौसी के 18 करोड़ के खेल स्टेडियम रेलवे जमीन के कारण रास्ता विवाद, हड़कंप
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही का हैरान करने वाला मामला आया सामने । 18 करोड़ की धनराशि से 72 बीघा जमीन पर बनने वाले खेल स्टेडियम के लिए रेलवे की जमीन पर दे दिया रास्ता। रेलवे की जमीन के रास्ते के लिए इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने पर रेलवे प्रशासन ने बेरीकेडिंग लगाकर निर्माणाधीन स्टेडियम का रास्ता बंद किया ...आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाई । खेल स्टेडियम का 60 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण ...रास्ता बंद होने से निर्माण सामग्री न पहुंचने से निर्माण कार्य बंद । मामले की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक मचा हड़कंप । डीएम अंकित खड़ेलवाल खेल स्टेडियम पहुंचे..खेल स्टेडियम के स्वीकृत नक्शे का निरीक्षण किया ...मौका मुआयना कर ली जानकारी । खेल स्टेडियम के निर्माण की DPR स्वीकृत करने वाले अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है । मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने रेलवे प्रशासन के साथ वार्ता कर रास्ते के विवाद को हल कराए जाने का दावा किया । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी विधान सभा क्षेत्र के भरतरा गांव में बनाया जा रहा खेल स्टेडियम ।0
0
Report
नीट यूजी री एग्जाम: गोंडा के नौ केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच परीक्षा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आज रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी री एग्जाम आयोजित किया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4013 परीक्षार्थी जिले के 9 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा देने पहुंच रहे परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी कार्ड, दो पासपोर्ट साइज की फोटो, पेन और कलम कुछ पैसे ही सिर्फ ले जाने की इजाजत दी गई है। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से परीक्षार्थियों के कान से लेकर की पूरे शरीर की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है। इसके साथ ही साथ दूसरे पुलिसकर्मी द्वारा बिना मेटल डिटेक्टर मशीन के परीक्षार्थियों की खुद हाथों से तलाशी ली जा रही है। बायोमेट्रिक सत्यापन होने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान पीने के लिए पानी की जो बोतल लेकर के जा रहे हैं। उसे पर लगे रैपर को बाहर ही निकलवा दिया जा रहा है क्लियर पानी की बोतल लेकर के जाने दिया है। परीक्षार्थियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने के साथ-साथ आधी बाजू के कपड़े, साधारण चप्पल और सैंडल पहनने की सलाह दी गई थी सभी परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड का पालन करना का सख्त निर्देश दिया गया है। किसी भी परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच,ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, नोट्स,किताबें और लिखित सामग्री या बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। परीक्षार्थियों की एंट्री 11:30 बजे से शुरू हो गई जो दोपहर 1:30 तक होगी और इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक गोंडा के नौ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी। परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय सघन चेकिंग की जा रही है बायोमेट्रिक पुष्टि होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। लगातार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं खुफिया विभाग की भी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर है। यूपी एसटीएफ की भी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर है नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 9 सेक्टर और 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 500 से अधिक कक्ष निरीक्षक भी लगाए गए हैं.0
0
Report
गौकशी मामले में बिजनौर में पुलिस मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, तीन फरार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के चांगीपुर गाँव में गौकशी प्रकरण के बाद नूरपुर थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि यह घटना किसी धार्मिक या आपराधिक गिरोह द्वारा नहीं, बल्कि आगामी प्रधानी चुनाव की रंजिश और गांव की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। मामले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी तलाश में हैं। 18 जून 2026 को चांगीपुर गाँव स्थित गन्ने के खेत में गौवंशीय बछड़े के अवशेष मिले थे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नूरपुर पुलिस ने मौके پر पहुँचकर जांच शुरू की और मामले में धारा 224/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के प्रावधान लागू किए गए। गांव में तनाव पैदा हो गया और कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति हसन और उसके साथियों पर गौकशी के आरोप लगाए। 20-21 जून की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो घात-प्रतिघात के बीच फैजान उर्फ सोनू (पाठक फारूख उर्फ पप्पू) घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि उसके दो साथी जुबेर और सलमान मौके से फरार हो गए। घायल फैजान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नूरपुर भेजा गया। पूछताछ में फैजान ने साजिश का खुलासा किया कि ग्राम प्रधान जगपाल और हसन के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी और फारूख उर्फ पप्पू भी नाराज था। पुलिस के अनुसार आगामी प्रधानी चुनाव से पहले हसन की पकड़ कमजोर करने और उसे गौकशी के मामले में फंसाने के लिए यह साजिश रची गई थी। जांच में पाया गया कि फैजान ने पहले नया सिम कार्ड सक्रिय कराया, फिर अपने साथियों के साथ गांव पहुंचकर प्रधान जगपाल के खेत में बछड़े का वध किया गया। अवशेषों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर रामअवतार के ईख के खेत में रख दिया गया और नया सिम Card तोड़कर फेंक दिया गया ताकि सुराग न मिल सके। अगले दिन सुबह रामअवतार ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार प्रधान जगपाल को सूचना दी। स्थानीय हिंदू संगठनों को पहले से सक्रिय कर लिया गया था ताकि जगपाल पर गौकशी के आरोप लगाए जा सकें। पुलिस ने सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सभी शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी: फैजानउर्फ सोनू, जगपाल (वर्तमान ग्राम प्रधान), किरनपाल उर्फ लाला, रामअवतार, ब्रह्मपाल उर्फ संता; तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं—जुबेर, सलमान और फारूख उर्फ पप्पू। हथियार और पशु वध के उपकरण भी बरामद हुए। फरार जुबेर के खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट, पॉक्सो आदि मामले दर्ज हैं और वर्तमान प्रकरण से उसका नाम जुड़ा है। नूरपुर पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है और सभी विवेचना वैधानिक तौर पर आगे बढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
बड़ौत गोलीकांड: वरुण लुहारी की तेरहवीं पर राजनैतिक तनाव बढ़ा
Baghpat, Uttar Pradesh:बड़ौत गोलीकांड में मारे गए हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की तेरहवीं के दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वरुण के पिता की रिहाई की मांग को लेकर आवाज उठा रहे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मनु चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने और वरुण के पिता की रिहाई की मांग का समर्थन करने की अपील की थी। पुलिस ने उन्हें बड़ौत के एक होटल से हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दरअसल, बड़ौत में हाल ही में हुई सनसनीखेज वारदात में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इस वारदात को बागपत के हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। घटना के बाद भाग रहे वरुण लुहारी को भी मौके पर मौजूद लोगों ने घेर लिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने वरुण के पिता मास्टर बाबूराम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जाट समाज के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए बाबूराम को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग शुरू कर दी थी। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से वरुण लुहारी की तेरहवीं में शामिल होने और उसके पिता की रिहाई के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की थी। रविवार को बड़ौत में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनु चौधरी पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें एक होटल से हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं बड़ौत में वरुण लुहारी का तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।0
0
Report
लातेहार NEET परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त के लिए सुरक्षा कड़ी
Latehar, Jharkhand:लातेहार नीट की परीक्षा को लेकर लातेहार डीसी संदीप कुमार और लातेहार एसपी कुमार गौरव साथ ही जिला प्रशासन, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है । जिसको लेकर लातेहार स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए । शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने को लेकर परीक्षा केंद्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है । 178 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी का आगमन हो चुका है सुरक्षा से लेकर तमाम चीजों की जांच की जा रही ताकि परीक्षा केंद्र में कोई परेशानी नहीं हो सके ।0
0
Report
खूँटी में उग्रवादी मुठभेड़: श्रवण दास घायल, सात उग्रवादी गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पुलिस मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल。 खूँटी जिले में एक बड़ी घटना। पुलिस उग्रवादी मुठभड़ में एक उग्रवादी घायल। घटना जरिया गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद वन की है। जहाँ आज सुबह 04-05 बजे की घटना बताई जा रही है। जहाँ उग्रवादियों से मुठभेड़ हो गया जिसमें कुख्यात उग्रवादी श्रवण दास घायल हो गया है । कई कांडों को अंजाम देने वाला श्रवण दास ने पुलिस की ही पिस्तौल छीनकर गोली चलाया लेकिन इससे कोई पुलिस तो घायल नहीं हुए पर उसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। जिससे श्रवण दास घायल हो गया है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि तोरपा थाना क्षेत्र से वहीं श्रवण दास के द्वारा इंदवन में आर्म्स छिपाकर रखा गया था जिसमें पाँच आर्म्स और और 29 गोली बरामद किया है। वहीं एक दिन पूर्व सात उग्रवादियों को पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। जिसमें हार्डकोर नक्सली श्रवण दास भी शामिल था। जिन लोगों के पास से पीएलएफआई का पर्चा, डायरी व हथियार बरामद किया गया था। वहीं श्रवण दास के निशानदेही पर इंदवन से देशी व अन्य हथियार व 29गोली बरामद किया गया है। इस घटना स्थल को बैरिकेटिंग कर दिया गया है। जहाँ पर, श्रवण दास द्वारा पुलिस से लूटी गयी पिस्टल और खून के धब्बों को बैरीकेटिंग कर दिया गया है। वहीं पुलिस सघन छापामारी कर रही है。 खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि श्रवण दास को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी जंगल में और हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार सुबह पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए जंगल लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर दो हथियार और बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की गईं। बरामदगी के बाद उसने अचानक एक सब-इंस्पेक्टर का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए घने जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। आत्मरक्षा में जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान श्रवण दास के छह अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह पूरे ऑपरेशन में कुल सात उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने जंगल से हथियार, कारतूस और पीएलएफआई संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। फिलहाल तिलमी जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है और फरार उग्रवादियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।0
0
Report
Advertisement
NH-33 पर शराब लदी वैन पलटी, 4.62 लाख रुपये मूल्य की शराब बोतल बिखरे
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव के समीप रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक बड़ा हादसा हो गया। धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही शराब से लदी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन में लदी भारी मात्रा में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर फैली शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। देखते ही देखते कई लोग टूटने से बची बोतलों को अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद चौका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सामान्य कराया。 प्राथमिक जानकारी के अनुसार वैन में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की ओल्ड मॉन्क ब्रांड की शराब लदी हुई थी। दुर्घटना के कारण लगभग 90 प्रतिशत शराब की बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं, जबकि शेष करीब 10 प्रतिशत बोतलें स्थानीय ग्रामीण उठा ले गए। पुलिस ने बचे हुए सामान को अपने कब्जे में ले लिया है。 फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार अथवा चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। चौका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
चंबल पुल पर 25 मि मी धसाव, भारी वाहनों पर प्रतिबंध अब इटावा-भिंड मार्ग पर
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-एमपी यूपी को जोड़ने वाला चंबल पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त, ग्वालियर की ओर पिलर नंबर 5 पर 25 मिली मीटर धसाव, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच जीवन रेखा माने जाने वाले भिंड इटावा मार्ग पर बरही स्थित चंबल पुल पर एक बार फिर खतरे के संकेत मिले हैं, पुल के पिलर नंबर 5 के पास एक्सपेंशन जॉइंट में 25 मिलीमीटर धंसाव दर्ज किया गया है। प्रारंभिक निरीक्षण में पुल की बेरिंग खिसकने की आशंका जताई गई है। स्थिति को गंभीर मानते हुए हाईवे अथॉरिटी ने इटावा पीडब्ल्यूडी विभाग और कलेक्टर इटावा एबं कलेक्टर भिण्ड को पत्र लिखकर पुल पर ट्रक और बस सहित सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। जब तक तकनीकी जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हल्के वाहन फिलहाल संचालित होते रहेंगे। जिलाधिकारी इटावा ने यूपी सीमा में चंबल पुल पर भारी वाहनों के प्रदेश पर रोक के आदेश जारी किए हैं, और भिण्ड कलेक्टर ने मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 115, 116, 119 के अंतर्गत सार्वजनिक सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लोक हित में भिंड जिले की सीमा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 719 चंबल नदी पर निर्मित सेतु क्षेत्र से भारी वाहनों की आवागमन को पूर्णतया प्रतिबंधित करते हुए रोके जाने के लिए स्थाई बैरियर लगाने और पुल की रेलिंग पर सुरक्षा संकेतक पट्टियां लगाने के निर्देश जारी किये है साथ ही पुल से निकलने के लिए दो तीन और हल्के चार पहिया वाहनों को छूट प्रदान की गई है। चंबल नदी पर बना चंबल पुल एक बार फिर सुर्खियों में है, नियमित निरीक्षण के दौरान पुल के ग्वालियर की ओर स्थित पिलर नंबर 5 के पास एक्सटेंशन जॉइंट में 25 मिलीमीटर का धसाव पाया गया है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि पुल के नीचे लगी बेरिंग अपनी जगह से खिसक सकती है, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संभावित खतरे को देखते हुए MP Highway Private Limited और लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ-साथ इटावा जिला प्रशासन को पत्र भेजकर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की सिफारिश की है। अधिकारियों का कहना है कि भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से पुल को और नुकसान पहुंच सकता है। यह वही चंबल पुल है जो पहले कई बार तकनीकी खामी और मरम्मत कार्यों के चलते चर्चाओं में रहा है। 1975 में निर्मित 51 साल पुराना जर्जर पुल ओवरलोडिंग के चलते पिछले कुछ वर्षों में कई बार एक महीना से लेकर चार महीनों तक आवागमन पूर्ण रूप से बाधित किया गया है, लोगों को 60 किलोमीटर अधिक फेरा लगाकर भिण्ड से इटावा जाना पड़ा था। अक्टूबर 2022 में पुल में धसाव के चलते फरवरी तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। लोगों को पूरा पुल चार किलोमीटर पैदल पार करना मजबूर हुए थे। ऐसे में एक बार फिर पुल में धसाव सामने आने से हजारों यात्रियों और परिवहन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है, अब सभी की निगाहें तकनीकी जांच रिपोर्ट और प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हैं। फिलहाल जांच पूरी होने तक चंबल पुल भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यदि तकनीकी रिपोर्ट में गंभीर खामी की पुष्टि होती है तो यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे भिंड से इटावा की दूरी 30 किलोमीटर को 60 किलोमीटर और अधिक फेरा लगाकर फूप से चकरनगर होते हुए 90 किलोमीटर तय करना पड़ेगा। चंबल नदी पर बने इस पुल को 23 वर्षों में 11 से अधिक बार मरम्मत के लिए आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बंद करना पड़ा है।0
0
Report
मल्हार पुलिस ने कैंची से हमला करने वाले ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मल्हार पुलिस ने कैंची से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.... नारियल खरीदी-बिक्री को लेकर हुए विवाद में हुई थी मारपीट की घटना.... आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने सेलून में रखी कैंची से किया था हमला.... हमले में रूपेश केवट और उनके पिता मनहरण केवट हुए थे घायल.... घटना के बाद चौकी मल्हार में दर्ज किया गया था अपराध.... विवेचना के दौरान पीड़ित को गंभीर चोट आने पर बढ़ाई गई धाराएं.... पुलिस ने आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश.... न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल,पुलिस आगे की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के पंचमपुरा तालाब में डूबकर युवक की दर्दनाक मौत; पुलिस जांच में जुटी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - अंबाह क्षेत्र के पंचमपुरा तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र तुस्सान सिंह का पुरा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल पंचमपुरा, थाना दिमनी आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रात करीब 12 बजे से चले 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद मृतक के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में नीट परीक्षा: पांच केंद्र, 1980 छात्र, फ्री बस सेवा और 5G जैमर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में धारा 163 की लागु,जिले में बनाए कुल 5 सेंटर,लगभग 2000 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा कुरुक्षेत्र में पांच शिक्षा केदो पर 1980 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन के पुख्ता प्रबंध, हरियाणा रोडवेज की बसें फ्री में शिक्षा केदो के अंदर पहुंचा रहे विद्यार्थियों को। देश के 564 शहरों में आज नीट एग्जाम आयोजित हो रहा है जिसको लेकर सरकार काफी अलर्ट नजर आ रही है कुरुक्षेत्र में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1980 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे सुबह 11:30 बजे से परीक्षा केदो के अंदर परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो चुकी है वहीं सुरक्षा की अगर बात की जाए तो सभी परीक्षा केंद्रों पर 5G जैमर लगाए गए हैं, हरियाणा सरकार की तरफ से सभी स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री की गई है शिक्षा केदो के आसपास जितने भी कोचिंग सेंटर , कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा गया है।0
0
Report
नीट धनबाद: 7 केंद्रों में सुरक्षा कड़ी, शांतिपूर्ण परीक्षा का दावा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के 7 सेंटरों में नीट परीक्षा का सेंटर बनाया गया है।जहां परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नीट आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। नीट परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थी, नकल या अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से देर रात जिलेभर में विशेष जाँच अभियान चलाया गया। वही डीसी ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।सभी सेंटर पर समुचित व्यवस्था है।पिछली बार परीक्षा रद्द हो गया था। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है।परीक्षा देने वाले छात्र अपना पूरा ध्यान देकर परीक्षा दे。0
0
Report
Advertisement
