271503
Gonda- संविधान गौरव अभियान अंतर्गत खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन।
Bangawan, Uttar Pradesh:नगर पंचायत कटरा बाजार वार्ड नं 1 मझौआ के अवस्थी चौराहे पर संविधान गौरव अभियान के तहत खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन सभासद जीवनलाल की अगुवाई में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सहभोज समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देता है।इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग एक साथ पंगत में बैठकर खिचड़ी ग्रहण करते हैं,जो समाज में भाईचारे और एकता का प्रतीक है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीकमगढ़ विधि महाविद्यालय के प्राचार्य शराब के नशे में वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- शराब के नशे में प्राचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो टीकमगढ़ के शासकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य विक्रम अहिरवार का बताया जा रहा है, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य शराब के नशे एक गुमटी के पास पड़े हुए दिखाई दे रहे है।0
0
Report
अंबिकापुर NH-43 खराब सड़क के विरोध में प्रदर्शन, निर्माण के निर्देश
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे- 43 सड़क में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर का विरोध प्रदर्शन किया और खराब सड़क को जल्द बनाने की मांग की हैं। आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के खरसिया नाका से दरिमा चौक तक दो किलोमीटर मीटर की सड़क का सफर इन दिनों आने-जाने वाले राहगीरो को 15 से 20 मिनट में तय करना पड़ रहा हैं। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और पानी भरे गड्ढे से पानी निकालकर स्नान करते हुए नजर आए। खराब सड़को को जल्द बनाने की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के पर्यटन मंत्री व अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों को तत्काल सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही बरसात खत्म होते ही दरिमा चौक से रेलवे स्टेशन तक 44 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो 15 से 20 सालों तक किसी भी तरह से शहरवासियों सहित आने-जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।0
0
Report
ED सर्च के बीच कांग्रेस ने बदले की राजनीति का आरोप लगाया
Dhamtari, Chhattisgarh:ED सर्च के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, बदले की राजनीति का आरोप (अपडेट) कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर आज सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सर्च कार्रवाई की गई... औद्योगिक वार्ड स्थित उनके निवास पर करीब 8 अफसर-कर्मियों की टीम पहुंची... जो दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच की... सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर CRPF के जवानों की तैनाती की गई थी... बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई शराब घोटाले, कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई... रामगोपाल अग्रवाल पहले से ही EOW और ED की जांच के दायरे में हैं और इस मामले में रिमांड पर बताए जा रहे हैं... इधर ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई... कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी, धमतरी विधायक ओंकार साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामगोपाल अग्रवाल के निवास के सामने पहुंचे और प्रदर्शन किया... कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ED की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... कांग्रेस नेताओं का आरोप है केंद्र और राज्य सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है... वही प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ED की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास बताया... दूसरी ओर ED की 7 घंटे की सर्च के दौरान टीम को क्या दस्तावेज या अन्य अहम रिकॉर्ड मिले है... एजेंसी की ओर से क्या तथ्य सामने रखे जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं... हालांकि, टीम कुछ फ़ाइलो को अपने साथ लेकर गई... वही सर्च कार्रवाई को लेकर ED की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है0
0
Report
Advertisement
सुकेली टोल शुरू नहीं होगा, खारपाडा टोल भी जल्द बंद—सुनील तटकरे
Chendhare, Maharashtra:मुंबई गोवा महामार्गावर सुकेळी इथं चुकीच्या पद्धतीने उभारलेला टोल नाका सुरू केला जाणार नाही तर खारपाडा येथील टोलनाका देखील लवकरच बंद होईल , असं खासदार सुनील तटकरे यांनी स्पष्ट केलं. खारपाडा येथील टोलच्या दरात झालेल्या वाढी संदर्भात आपल्याला कल्पना नाही आपण त्याबाबत नितीन गडकरी आणि महामार्ग प्राधिकरणाच्या अधिकाऱ्यांशी बोलू, असं तटकरे यांनी सांगितलं.0
0
Report
गोरखपुर में एंटी रोमियो अभियान: 1000 से अधिक पूछताछ, 247 चेतावनी और 8 निरोधात्मक कार्रवाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का एंटी रोमियो अभियान एक बार फिर पूरी ताकत के साथ जमीन पर उतरा। सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले शोहदों और मनचलों के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में एक साथ अभियान चलाया। महिला थाना फोर्स से लेकर सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने मोर्चा संभाला। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग और पूछताछ की। अभियान का असर ऐसा रहा कि गोरखपुर जनपद में करीब 1000 लोगों से पूछताछ की गई, 247 लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई, जबकि 8 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। यानी साफ है—सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ या उन्हें परेशान करने वालों के लिए पुलिस ने चेतावनी के साथ सख्त कार्रवाई का संदेश दे दिया है।0
0
Report
उन्नाव तहसीलदार पर बुजुर्ग चपरासी से गाली-गलौज का आरोप, मामला गर्म
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : तहसीलदार पर बुजुर्ग चपरासी से गाली-गलौज का आरोप तहसील परिसर में गाय आने पर भड़के तहसीलदार मनीष द्विवेदी फोर्थ क्लास कर्मचारी प्रेम सिंह के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप अपमानित कर्मचारी ने आत्महत्या तक करने और VRS लेने की मांग उठाई पीड़ित कर्मचारी ने डीएम से शिकायत करने का भी दावा किया तहसीलदार के व्यवहार से तहसील कर्मियों में नाराजगी की चर्चा सदर तहसील परिसर का मामला0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी में वन विभाग ने फर्नीचर व्यापारी के घर छापा, सागौन की लकड़ी जब्त
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में वन विभाग की टीम की बड़ी कार्यवाही, फर्नीचर व्यापारी अभिषेक गुप्ता के मकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए लाखों रूपये की सागौन की लकड़ी और सागौन से बनाए जा रहे फर्नीचर को जप्त किया गया. वन परिक्षेत्र ओरछा रेंजर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेगुवां गांव में अभिषेक गुप्ता के मकान में बड़े पैमाने पर सागौन की लकड़ी रखी है और सागौन की लकड़ी का फर्नीचर भी बनाया जाता है. रेंजर द्वारा वन मंडल अधिकारी निवाड़ी को इसकी सूचना दी गई और अधिकारी के निर्देश पर एक दल गठित कर नेगुवां गांव में अभिषेक गुप्ता के मकान पर छापा डाला गया जहां से वन विभाग की टीम को 12 नग सागौन की सिललिया, 39 चीरे हुए पटिया, 12 खिड़की फ्रेम, 7 बेड, 3 पलंग, 6 ड्रेसिंग टेबिल, 2 अधूरे सोफा सहित अर्द्ध निर्मित फर्नीचर जप्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है.0
0
Report
ग्वालियर STF इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर ढाई साल शारीरिक शोषण के आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक महिला ने STF भोपाल में पदस्थ इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाय है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी इंस्पेक्टर आनंद कुमार वर्तमान में STF भोपाल में पदस्थ है, इससे पहले वह ग्वालियर के थाटीपुर थाने में SI के पद पर तैनात था। दरअसल 34 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी मामले में वह थाटीपुर थाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात तत्कालीन SI आनंद कुमार से हुई। आरोप है कि आनंद ने केस में मदद का भरोसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू कर दी। महिला के मुताबिक 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आनंद उसके थाटीपुर स्थित किराए के कमरे पर पहुंचा। देर रात आने पर आपत्ति जताने पर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि उस दौरान आनंद ने कहा कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है और जल्द ही उसकी मौत हो जाएगी, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके झांसे में लेकर उसने दुष्कर्म किया।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार उससे मिलता रहा और शादी का वादा कर शोषण करता रहा। उसने एक परिचित के मकान में उसे कमरा भी दिलवाया और किराया खुद भरता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। महिला के बयान, मोबाइल चैट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
बठिंडा: नशा विरोधी मुहिम के दौरान 151.16 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार युवक
Bathinda, Punjab:ਐਂਟੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕ ਸੈੱਲ ਬਠਿੰਡਾ ਵੱਲੋਂ 151.16 ਗ੍ਰ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ” ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਐਂਟੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕ ਸੈੱਲ, ਬਠਿੰਡਾ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 151.16 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸ਼ਾਮ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਰੋੜੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਮੁਲਜਮ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ NDPS Act ਤਹਿਤ 2 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਐਸਪੀ ਡੀ ਮਨੋਜ ਗੋਰਸੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਅੱਜ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਇੱਕ ਰੋੜੀ ਹਰਿਆਣਾ ਦਾ ਸ਼ਖਸ ਫੜਿਆ ਜਿਸ ਕੋਲੋਂ 151. 16 ਗਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਇਸ ਉੱਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨਡੀਪੀਸੀ ਦੇ ਦੋ ਮੁਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਜਮ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਦੀ ਪੁੱਛਗਿਛ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਇਹ پਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਹੈਰੋਇਨ ਕਿੱਥੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੇ ਦੇਣੀ ਸੀ ਬਾਈਟ ਮਨੋਜ ਗੋਰਸੀ, ਐਸ.ਪੀ. ਇਨਵੈਸਟਿਗੇਸ਼ਨ, ਬਠਿੰਡਾ。0
0
Report
Advertisement
DM ने मोतिहारी आवासीय विद्यालय में छात्रों से संवाद कर सुधार का भरोसा दिया
Motihari, Bihar:जेन अल्फा से मिलने पहुंचे डीएम,एक एक छात्रों से किया संवाद पिछले दिनों मोतिहारी में कुव्यवस्था से नाराज जेन अल्फा ने शांतिपूर्ण ढंग से करीब 20 घंटे तक अनशन किया था जिसके बाद सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने छात्रों के आवासीय स्कूल में जाकर छात्रों को समझाया था। छात्रों की समस्या की जानकारी मिलने पर आज मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव भी खुद अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पहुंचे और एक एक छात्रों से संवाद किया। सुगौली प्रखंड स्थित सुगांव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सौरभ_suman यादव ने अधिकारियों की टीम के साथ विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, किचन, क्लास रूम, छात्रावास तथा स्टोर रूम की बारीकी से जांच की और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की लचर व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि निरीक्षण से दो दिन पूर्व विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई थी। छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सुगौली थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
दिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा पहुंचेगी फागी, लाखों श्रद्धालु जुटेंगे
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) म्हारा डिग्गीपुरी का राजा के जयकारों के साथ डिग्गी कल्याण धणी के दर्शन करने जा रहे हैं हजारों श्रद्धालु। हाथों में भगवा ध्वज लिए डीजे की धून पर नाचते गाते हुए जा रहे हैं श्रद्धालुओं के जत्थे। फागी के पास निमेडा में मासी नदी के किनारे धार्मिक अनुष्ठान में बन रहा आस्था का संगम। आस्था के मेले में लाखों श्रद्धालु जा रहे हैं कल्याण धणी के दर्शन करने। जयपुर ताड़केश्वर मंदिर से दो दिन पहले रवाना हुई थी डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा। आज फागी में रात्रि विश्राम करते हुए 22 अगस्त डिग्गी पहुंचेंगे लाखों पदयात्रियों के जत्थे।0
0
Report
headline
Ranchi, Jharkhand:सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक एमएमआरडी बिल 2026 और एसआईआर सहित कई मुद्दों पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, MMDR कानून में ऐसा बदलाव केंद्र ने किया है जो दुर्भयपूर्ण है और झारखंड पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। केंद्र सरकार से सवाल है क्या ऐसे कानूनों को पारित करने से पहले राज्य सरकार को विश्वास में लेना उचित नहीं था। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। पूर्व के नुकसान की भी भरपाई केंद्र सरकार नहीं करेगा। पहले ही एक लाख 36 हजार करोड़ का बकाया प्रस्तुत किया है उसे भी हाशिये पर डालने का प्रयास है। इस कानून के जरिए कुठाराघात है। इसका पुरजोर विरोध करते हैं। लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। ऐसा लगता है केंद्र सरकार विकसित राज्य के प्रति ज्यादा संवेदनशील है। सक्षम वर्ग और लोग के प्रति ज्यादा संवेदनशील है। आदिवासी, दलित और पिछड़े के प्रति नहीं है। बाबा साहेब ने कहा है, देश के सभी वर्ग समान नहीं देश का विकास संभव नहीं है। आज जब पिछड़ा राज्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को लेकर भूमिका निभाता है उसी राज्य का हम और अधिकार समाप्त कर अपनी जेब भरने का प्रयास है। झारखंड के भविष्य के लिए काफी चिंतनीय है। समय समय पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाएंगें।0
0
Report
Advertisement
पहाड़ों में बारिश से भारी नुकसान, रास्ते बहाल लेकिन खतरे कायम
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ों पर बारिश की वजह से आफतकाल अभी भी जारी है...कहीं उफनती नदियां खतरे के निशान के करीब हैं... तो कहीं पहाड़ दरकने से हाईवे बंद हो गए हैं...उत्तराखंड से लेकर जम्मू-कश्मीर तक... बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं.. पहाड़ों में बारिश का हर रूप इस वक्त खतरे का संकेत दे रहा है। हालांकि कई जगह प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाकर रास्ते बहाल किए... और डोडा में स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बचा लिया.0
0
Report
पंडित होशियारी लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर कुलदीप शर्मा का HKRN मुद्दे पर कांग्रेस का जोर
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने पंडित होशियारी लाल शर्मा के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रथम पंक्ति का नेतृत्व करने वाला नेता बताया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि पंडित होशियारी लाल शर्मा केवल एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि समाज के प्रति पूरी तरह समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट करने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने की अद्भुत कला पंडित होशियारी लाल शर्मा में थी। उनके द्वारा समाज और जनता के लिए किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी HKRN के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के मुद्दे को उठाया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के लोगों और कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे। चुनाव से पहले HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार अपने इस वादे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि आज कच्चे कर्मचारी पक्के कर्मचारियों की तरह ही काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समान सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल रही। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। जब कच्चे कर्मचारी और पक्के कर्मचारी एक ही तरह का काम कर रहे हैं तो दोनों के साथ सुविधाओं और वेतन को लेकर अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को भी पक्के कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पूर्व स्पीकर ने कहा कि आज प्रदेश के हजारों कच्चे कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा नहीं होने का दंश झेल रहे हैं। कर्मचारियों को हर समय इस बात की चिंता रहती है कि उनकी नौकरी कब तक सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। कुलदीप शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों और जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देगी और सरकार को उसके वादे याद दिलाती रहेगी। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद HKRN कर्मचारियों के मुद्दे का स्थायी समाधान किया जाएगा। कुलदीप शर्मा के अनुसार, कांग्रेस सत्ता में आने के बाद HKRN व्यवस्था को समाप्त करेगी और युवाओं को स्थायी नौकरियां देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति युवाओं और कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देने की होगी, न कि उन्हें वर्षों तक अस्थायी व्यवस्था में रखने की। वहीं, भाजपा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् का अपमान करने के लगाए जा रहे आरोपों पर भी कुलदीप शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर इस तरह के मुद्दे उठाकर देश और प्रदेश के लोगों का ध्यान असली समस्याओं से भटकाना चाहती है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज देश के सामने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और अन्य कई गंभीर मुद्दे मौजूद हैं। उन्होंने राम मंदिर में चोरी और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा इन गंभीर सवालों पर जवाब देने के बजाय लोगों को दूसरे मुद्दों में उलझाना चाहती है। CWC की बैठक में वंदे मातरम के पहले दो पद गाने पर सहमति बनने के सवाल पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो वंदे मातरम के इन्हीं दो पदों के साथ देश की आजादी का दौर आगे बढ़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय गौरव के विषय का भी राजनीतिकरण करना चाहती है। कुलदीप शर्मा ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम का सम्मान करती है, लेकिन भाजपा को इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं समझती। भाजपा को चाहिए कि वह जनता के असली मुद्दों पर ध्यान दे और बेरोजगारी तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे। कुलदीप शर्मा के बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रदेश में HKRN कर्मचारियों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।0
0
Report
भोपाल की कैलारस शुगर मिल फिर चालू, किसानों की आय बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल कैलारस शुगर मिल फिर होगी चालू MSME विभाग बुलाएगा टेंडर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का बयान क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी-केंसाना local के रोजगार मिलेगा-कंसाना अतिरिक्त भूमि का प्रस्ताव भी तैयार किया मुरैन की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया0
0
Report
Advertisement
