271502
Gonda: करनैलगंज अधिवक्ता संघ चुनाव, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
Colonelganj, Uttar Pradesh:करनैलगंज अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूमि विवाद के चलते गढ़वा में भिड़ंत, 6 घायल, 50 समर्थकों पर मामला दर्ज
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में पुराना भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जो कैमरे में कैद हो गई। महिलासहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशन सिंह, गौरव सिंह, गौतम सिंह, तिलौरी सिंह, सुधा सिंह, रोहित सिंह और सोनू सिंह आदि के साथ विवाद था। कथित तौर पर सोनी कुमारी, त्रिवेणी विश्वकर्मा और लीला देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे तीन घायल हो गए। सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना हुई है, मुखिया समेत 50 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
पिलानी के विकास डूमोली विप्र फाउंडेशन राजस्थान के जोन-1 प्रदेश सचिव बने
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डूमोली, जिला—झुंझुनूं - पिलानी के विकास डूमोली विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के प्रदेश सचिव नियुक्त - प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट की अनुशंसा पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी - प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मेन्द्र शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी किया - विकास डूमोली का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा - जोनल और स्थानीय इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहेगा जोर - विकास डूमोली बोले, समाजहित और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा0
0
Report
नवनिर्वाचित पार्षद मनोज टांक का बड़ागांव में सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवनिर्वाचित पार्षद मनोज टांक का बड़ागांव में सम्मान उदयपुरवाटी नगरपालिका के वार्ड 26 से पार्षद चुने जाने पर स्वागत डॉ. सीएल शर्मा और वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सूबेदार आजाद सिंह रहे मौजूद अतिथियों ने माला और साफा पहनाकर मनोज टांक को सम्मानित किया मनोज टांक बोले, यह सम्मान मेरे लिए चुनावी जीत से भी बड़ा शिक्षा, युवा विकास और वार्ड के विकास के लिए तत्पर रहेंगे मनोज टांक0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं वार्ड 21 में कचरा संग्रहण व्यवस्था सुधार की मांग तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - झुंझुनूं वार्ड 21 में कचरा संग्रहण व्यवस्था सुधारने की उठी मांग - पार्षद उमर कुरैशी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कंपनी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा - मिल्लत नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में रोजाना ऑटो टिपर भेजने की मांग - ऑटो टिपर के साथ हेल्पर लगाने और निर्धारित समय पर रुकने की मांग - बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कचरा डालने में हो रही परेशानी - दीपावली से पहले स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की मांग, कंपनी अधिकारियों को कराया अवगत0
0
Report
Farooq Abdullah: Trump की हरकतें दुनिया को संकट में, ईरान को बचाव का अधिकार
Noida, Uttar Pradesh:Srinagar, J&K: JKNC chief Farooq Abdullah says, "It is Trump’s doing that is bringing catastrophe to the world. Who knows when he will come to his senses—there is no benefit in this. The entire world is going through this crisis. Just look at the level of inflation it is the poor who will suffer the most. It is high time for Trump to put an end to this aggression. In the interest of justice, Iran has the right to defend itself within its own territory..." On the Delhi protest, he says, "Whenever the government in Delhi feels threatened, they immediately see a 'foreign hand'—they never look at their own actions. They claim someone from the outside is orchestrating it. But who? If they allege that foreign entities are involved, then name them! Who is it. Which country is trying to do this? They don’t actually have any names..." श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: JKNC प्रमुख फारुक अब्दुल्ला कहते हैं, "ट्रम्प की हरकतों की वजह से दुनिया पर मुसीबत आ रही है। पता नहीं उन्हें कब अक्ल आएगी—इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। पूरी दुनिया इस संकट से गुजर रही है। महंगाई का स्तर ही देख लीजिए इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को ही उठाना पड़ेगा। अब समय आ गया है कि ट्रम्प इस आक्रामकता को खत्म करें। न्याय के हित में, ईरान को अपने इलाके के भीतर अपना बचाव करने का पूरा हक है..." दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर वे कहते हैं, "जब भी दिल्ली में सरकार को कोई खतरा महसूस होता है, तो उन्हें तुरंत इसमें 'विदेशी हाथ' नजर आना लगता है—वे कभी अपने खुद के कामों पर गौर नहीं करते। उनका दावा है? कि बाहर का कोई व्यक्ति इसे करवा रहा है। लेकिन कौन? अगर वे आरोप लगाते हैं कि इसमें विदेशी ताकतों का हाथ है, तो उनके नाम बताएं! आखिर कौन? है? कौन? सा देश ऐसा करने की कोशिश कर रहा है? असल में उनके पास कोई नाम है? ही नहीं..."0
0
Report
झुंझुनूं में कृष्ण कुमार स्वामी जिला प्रभारी नियुक्त
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—इस्लामपुर, जिला—झुंझुनूं - अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ ने कृष्ण कुमार स्वामी को झुंझुनूं जिला प्रभारी मनोनीत किया - राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संगठन विस्तार के तहत नियुक्ति की - मनोहरलाल जांगिड़ सहित पदाधिकारियों की अनुशंसा पर स्वामी को मिली जिम्मेदारी - पूरे झुंझुनूं जिले में सदस्यता अभियान और कार्यकारीणि गठन करेंगे स्वामी - संगठन सदस्यों की प्रगति और समस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष जोर - जिला प्रभारी कृष्ण कुमार स्वामी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा0
0
Report
Advertisement
चांदवड में दिनदहाड़े हत्या, मंदिर परिसर के पास आरोपी गिरफ्तार
Yeola, Maharashtra:चांदवड तालुक्यातील भैरवनाथ मंदिर परिसर शेजारी सुरेश नंदू खैरे या युवकाचा दिवसाढवळ्या धारदार शस्त्राने भोसकून खून चांदवड येथे दिवसाढवळ्या खुनाची घटना घडल्यामुळे खळबळ चांदवड पोलिसांनी घटनेची माहिती मिळताच तात्काळ संस्थेत आरोपीला घेतले ताब्यात मृतदेह सविच्छेदनासाठी उपजिल्हा रुग्णालयात पाठवण्यात आला असून रुग्णालयात नातेवाईक व नागरिकांची मोठी गर्दी0
0
Report
आजम खान को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विजय मिश्रा का तंज,कहा-आजम जेल में
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है! मतदान करने पहुंचे पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने आजम खान को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि मैं समझता हूँ कि अखिलेश जी कह रहे है कि आजम आज भी जेल में है और आगे भी जेल में ही रहेंगे। वही उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर दावा किया कि वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के दोनों प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। दरअसल गाजीपुर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने मोदी और योगी सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश ने अनुच्छेद 370 हटने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी प्रगति देखी है। विजय मिश्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक और सामरिक शक्ति बन रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वहीं बीजेपी प्रत्याशियों की जीत का दावा एमएलसी चुनाव को लेकर विजय मिश्रा ने वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बीजेपी समर्थकों की मौजूदगी का हवाला देते हुए कहा कि दोनों प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दिन चुनाव परिणाम तस्वीर साफ कर देंगे। इस दौरान कहा कि अब ईवीएम को दोष देने का बहाना नहीं मिलेगा। विपक्ष के चुनावी दावों पर तंज कसते हुए विजय मिश्रा ने कहा कि हारने पर बीजेपी के विरोधी आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने खास तौर पर कहा कि इस चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है, इसलिए ईवीएम को दोष देने का बहाना भी नहीं मिलेगा। अखिलेश यादव से बीजेपी के डरने के आरोप पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सपा नेताओं के बयान उनकी घबराहट और बेचैनी दिखाते हैं। हालांकि, ये सभी चुनावी दावे हैं, जिनकी असली तस्वीर नतीजों के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
बीकानेर में 7 करोड़ रु की इंटरनेशनल शूटिंग रेंज से खिलाड़ियों को नया मौका
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में बनी इंटरनेशनल शूटिंग रेंज, 7 करोड़ की लागत से तैयार हुआ प्रोजेक्ट बीकानेर में शूटिंग के सुनहरे इतिहास को मिलेगी नई उड़ान जयपुर के बाद बीकानेर में आधुनिक शूटिंग रेंज की सौगात देश की एकमात्र मशीन लगाए जाने का दावा, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक training महाराजा करणी सिंह से लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तक, शूटिंग में बीकानेर का रहा है नाम अब बीकानेर से नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की उम्मीदintro बीकानेर की धरती ने देश को शूटिंग के मैदान में पहचान दिलाने वाले कई खिलाड़ी दिए हैं महाराजा करणी सिंह हों, राजश्री कुमारी हों या फिर ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शूटिंग के क्षेत्र में इन नामों ने अपनी उपलब्धियों से अलग पहचान बनाई लेकिन वक्त के साथ बीकानेर में आधुनिक शूटिंग रेंज की कमी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रही अब करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई इंटरनेशनल शूटिंग रेंज से इस कमी को दूर करने की उम्मीद जगी है दावा है कि यहां देश की एकमात्र विशेष मशीन भी स्थापित की गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह शूटिंग रेंज बीकानेर को एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज देने का केंद्र बना पाएगी? देखिए ये रिपोर्ट shuttersshooting की दुनिया में बीकानेर का इतिहास गौरवशाली रहा है यहां के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और सटीक निशाने से देश-प्रदेश का नाम रोशन किया महाराजा करणी सिंह ने निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई वहीं राजश्री कुमारी का नाम भी शूटिंग से जुड़ी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है इसके अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ओलंपिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया लेकिन इस गौरवशाली विरासत के बावजूद बीकानेर में आधुनिक सुविधाओं वाली शूटिंग रेंज का अभाव खिलाड़ियों की राह में बाधा बना रहा बेहतर अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था इसका असर स्थानीय स्तर पर शूटिंग की तैयारी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी पड़ा अब बीकानेर में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है जयपुर के बाद बीकानेर में इस तरह की सुविधा विकसित होना निशानेबाजी से जुड़े खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है यहां स्थापित की गई विशेष मशीन को लेकर भी चर्चा है कि यह देश में अपनी तरह की अनूठी मशीन है। बीकानेर के खिलाड़ी उद्धव सिंह हरासर भी शूटिंग में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं ऐसे में नई रेंज से स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सुविधाएं मिलने की उम्मीद है अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह शूटिंग रेंज नई प्रतिभाओं को कितना निखारती है और बीकानेर से कितने खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं अगर सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ प्रशिक्षण और नियमित प्रतियोगिटाएं भी मिलती हैं तो बीकानेर की पुरानी शूटिंग विरासत को नई पहचान मिल सकती है।0
0
Report
Advertisement
सुरतगढ़ में थानाधिकारी कलावती चौधरी पर पटवारी संघर्ष, बहिष्कार की चेतावनी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर सुरतगढ़ सिटी थानाधिकारी कलावती चौधरी व पटवारी दम्पति के विवाद का मामला पूरे मामले में पटवारी ने लगाया थानाधिकारी कलावती चौधरी पर गम्भीर आरोप अवैध रूप से हिरासत में लेकर मारपीट का लगाया आरोप पूरे मामले को लेकर पटवार संघ में भयंकर आक्रोश सीआई कलावती चौधरी के निलबंन की मांग पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर अमित यादव ASP दीपक शर्मा को सौंपा ज्ञापन थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नही होने पर पटवारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी0
0
Report
भीलवाड़ा के ढेलाणा गांव मक्का फसल आग, शॉर्ट सर्किट से 5 बीघा जलकर राख
Jaipur, Rajasthan:ढेलाणा गांव में मक्का की पांच बीघा फसल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका भीलवाड़ा के सवाईपुर क्षेत्र के ढेलाणा गांव में देर रात खेत में रखी मक्का की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान की करीब पांच बीघा मक्का की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है。 भीलवाड़ा निवासी भंवरलाल खटीक के खेत में रखी मक्का की फसल में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने कुएं की मोटर चलाकर पानी की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के चलते सफलता नहीं मिल सकी。 इसके बाद भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक किसान की करीब पांच बीघा मक्का की फसल जलकर राख हो चुकी थी。 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आग से हुए नुकसान के चलते किसान को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।0
0
Report
स्नातक चुनाव में अशोक राठौर के समर्थन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। स्नातक विधायक चुनाव के दौरान बबीना कैंट बोर्ड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में एकजुट नजर आए। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर सक्रियता दिखाते हुए संगठनात्मक समन्वय और एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर बबीना मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला मंत्री पलविंदर सिंह नंदा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, जिला मंत्री मनोज श्रीवास, मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ दीपक त्रिपाठी, बृजेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, मनीष पांडे, हनी साहू, शिक्षक नेता संजीव तिवारी, अजय साहू, अमित जैन, विनोद पंडा, पवन यादव, अजय राजपूत, प्रदीप फौजी, केशव रिछारिया, सोनल जैन, पवन सोनी, ध्रुव राय और अनुपम जैन सहित बबीना मंडल एवं जिले के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय देखने को मिला। सभी ने प्रत्याशी के समर्थन में अपनी भूमिका निभाते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। मतदान के बाद मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
शिक्षक एमएलसी चुनाव: जलालाबाद में दोपहर दो बजे तक 62 प्रतिशत मतदान
Parashurampuri, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव: जलालाबाद में दोपहर दो बजे तक 62 प्रतिशत मतदान जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जलालाबाद में शुक्रवार सुबह से ही सरगर्मियां तेज रहीं। तहसील मुख्यालय पर बनाए गए बूथ संख्या 44 पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 235 मतदाताओं में से 147 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें 100 पुरुष शिक्षक और 47 महिला शिक्षिकाएं शामिल रहीं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तहसील गेट से लेकर परिसर तक करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। वहीं, तहसील के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पंडाल लगाया, जबकि भाजपा कार्यकर्ता भी अपने समर्थकों के लिए व्यवस्था करते नजर आए। दोनों दलों के कार्यकर्ता मतदान के दौरान सक्रिय रहे। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी था।0
0
Report
सिकंदराराऊ में विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया जारी रही। मतदान के दौरान हाथरस के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सिकंदराराऊ स्थित जीएस हिंदू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम सत्य प्रकाश पटेल और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा मतदाताओं को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया ।0
0
Report
गुर्जर महासभा की प्रेस कांफ्रेंस: नशे-हत्या भोज के खिलाफ बड़ा फैसला, 27 तारीख दिल्ली में कार्यक्रम
New Delhi, Delhi:अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी कई मांगों को लेकर प्रेस वार्ता की जिसमें नशे और मृत्यु भोज, दहेज के खिलाफ भी होगा बड़ा फैसला इसके साथ ही जेन जी आंदोलन में युवाओं को लेकर नसीहत भी दी 27 तारीख को गुर्जर समाज दिल्ली के तालकटोरा में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही राजनीति में भागीदारी की बात भी की0
0
Report
Advertisement
