271202
गोंडाः इटियाथोक थाने के दीवान केपी यादव बने दरोगा, सहकर्मियों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक थाने के दीवान प्रोन्नत कर दरोगा बन गये। मूल रूप से बलिया जनपद के रहने वाले केपी यादव सन 1994 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इटियाथोक कोतवाली में करीब एक साल से दीवान के पद पर नियुक्त केपी यादव 1 जनवरी 2025 को प्रोन्नत होकर दीवान से दो स्टार वाले उप निरीक्षक बन गये। बुधवार उपनिरीक्षक श्री यादव को मिठाई खिलाकर इंस्पेक्टर शेष मणि पांडे सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत शव, वन्यजीव हमला संभावित, जांच शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान धवाला निवासी सूबेसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि सूबेसिंह की मौत टाइगर या पैंथर के हमले में हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सरपंच महेश पटेल के अनुसार, सूबेसिंह गुर्जर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह घर से गरवाजी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीर्थ स्थल पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूबेसिंह गुर्जर के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और अकबरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूबेसिंह की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं, गरवाजी तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा होगा और लोग यहां दर्शन करने आने से कतराएंगे। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
हनुमानगढ़: एसपी आदित्य के निर्देशन में 51.37 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जंक्शन सिटी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सीआई परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई,51.37 ग्राम अवैध हेरोइन सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार,पंजाब निवासी रीना रानी और सिमरजीत कौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा,पुलिस ने पाँच अलग-अलग RPGO और दो आबकारी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज,आठ अलग-अलग टीमों ने दिया कार्रवाई को अंजाम0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: मौत केस में बहनें और जीजा गिरफ्तार, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की बहने और जीजा गिरफ्तार,महेश के फोन से प्राप्त हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग, रिकॉर्डिंग में बहन और जीजा को ठहराया जिम्मेदार, पुलिस ने सुनीता शेखर और सपना को किया गिरफ्तार, मकान को बहनों द्वारा कब्जाने के मामले मसे था परेशान, रबूपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार ने अष्टमी पर माँ शीतला के दरबार में दर्शन किए, आशीर्वाद लिया
Patna, Bihar:अष्टमी पर मां शीतला के दरबार में पहुंचे नीतीश कुमार, लिया माता रानी का आशीर्वाद! दुर्गा पूजा की अष्टमी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगमकुआं स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूरे भक्तिभाव से मां शीतला के दर्शन-पूजन किए और माता का आशीर्वाद लिया।0
0
Report
नीतीश कुमार ने पटना देवी पर पूजा कर राज्य की खुशहाली की प्रार्थना
Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार पटना सिटी स्थित शक्तिपीठ पटन देवी पहुंचे. वहां उन्होंने देवी की पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे0
0
Report
रामनगर में पॉलिथिन मुक्त बनाने के लिए क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लॉन्च; 10 रुपये में मजबूत थैला
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पॉलिथिन के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाने और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका ने एक अनूठी पहल शुरू की है, नगर पालिका की ओर से नगरपालिका के प्रवेश द्वार पर क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जहां महज 10 रुपये डालकर लोग कपड़े का मजबूत थैला प्राप्त कर सकते हैं, इस पहल से जहां लोगों को जरूरत के समय आसानी से बैग उपलब्ध होगा, वहीं सिंगल यूज पॉलिथिन पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी, नगर पालिका ने फिलहाल इस मशीन को ट्रायल के तौर पर लगाया है। इसके परिणाम बेहतर रहने पर शहर के अन्य स्थानों पर भी ایسی मशीनیں स्थापित की जाएंगी. रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखकर शुरू की गई है, अक्सर बाजार में खरीदारी के दौरान लोग घर से थैला लाना भूल जाते हैं, जिसके चलते उन्हें पॉलिथिन की थैलियों का इस्तेमाल करना पड़ता है, अब ऐसी स्थिति में लोग नगर पालिका परिसर में लगी क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन में 10 रुपये का नोट या सिक्का डालकर कपड़े का थैला निकाल सकते हैं. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि यह पहल रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, फिलहाल मशीन को ट्रायल बेस पर लगाया गया है, मशीन में एक बार में करीब 100 कपड़े के बैग रखे जा सकते हैं, प्रत्येक बैग लगभग पांच किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है, यह क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन की कीमत करीब एक लाख 50 हज़ार रुपये की है, लोगों को इस मशीन के माध्यम से बैग मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने बताया कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो रामनगर के अलग-अलग स्थानों पर भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी, इसके साथ ही भविष्य में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को कपड़े के थैले बनाने का काम देने की योजना है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि इस मशीन को लगाने का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधा देना और पॉलिथिन की थैलों के इस्तेमाल को कम करना है. उन्होंने कहा कि मशीन से मिलने वाला कपड़े का थैला मजबूत और उपयोगी है, लोग 10 रुपये देकर इसे प्राप्त कर सकते हैं और खरीदारी का सामान सुरक्षित घर ले जा सकते हैं. कुल मिलाकर, रामनगर नगर पालिका की यह पहल शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है, अब इस प्रयोग की सफलता और लोगों की भागीदारी पर नजर रहेगी। यदि जनता कपड़े के थैलों को अपनी आदत में शामिल करती है, तो यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय महिला समूहों को रोजगार देने में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश के होटल में हाई-प्रोफाइल जुआ छापा; 10 गिरफ्तार, नकद-ताश बरामद
Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : ऋषिकेश में होटल के कमरे में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से ज्यादा कैश बरामद देवभूमि में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन होटल सदमार्ग परिवार के कमरे से ₹2,80,130 नकद और ताश के साथ 10 गिरफ्तार एंकर : उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक होटल के कमरे से जुआ खेल रहे 10 रईसजादों और आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। मौके से पुलिस ने लाखों की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वीओ : मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम श्यामपुर के गुमानीवाला स्थित 'होटल सदमार्ग परिवार' में औचक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 से तेज शोरगुल सुनाई दिया। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा, तो वहां 10 लोग गोल घेरा बनाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से रविंद्र सिंह रावत, अभिषेक रौतेला, मनोज, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, अजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, मोहित, ऋषि और सुल्तान सिंह नाम के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ से 2 लाख 80 हजार 130 रुपये नकद, 208 ताश के पत्ते (4 सेट) और आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फाइनल वी.ओ : : बहरहाल, होटल के कमरों में इस तरह चल रहे अवैध जुए के खेल ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं, फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।0
0
Report
नौतनवा के मां बनैलिया देवी मंदिर में नवरात्रि श्रद्धा का उफान, नेपाल विधायक ने किया दर्शन
Maharajganj, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व है और आज अष्टमी के दिन मां के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब देखने को मिल रहा है । महराजगंज के नौतनवा स्थित प्राचीन मां बनैलीया देवी मंदिर में महागौरी पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास बात ये है कि मां के दर्शन के लिए भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इसी बीच नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंदिर से अपने पुराने जुड़ाव और नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। यह है महराजगंज के नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया देवी का पावन दरबार जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महागौरी पूजन के दिन मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक स्थित इस मंदिर में दोनों देशों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मां बनैलिया देवी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता भी शामिल हैं। नेपाल के विधायक ने बताया कि उनका इस मंदिर से पुराना नाता है। वह पिछले 20 वर्षों से नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और बचपन से ही मां के दर्शन के लिए यहां आते रहे हैं। उनके मुताबिक भारत से नेपाल जाने वाले और नेपाल से भारत आने वाले कई पर्यटक और श्रद्धालु मां बनैलिया देवी के दर्शन करना अपनी आस्था का हिस्सा मानते हैं。0
0
Report
खूँटी के मुरहू में कूड़ा प्रबंधन केंद्र से महिलाओं के लिए आय का नया स्रोत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए कूड़ा और प्लास्टिक आमदनी का स्रोत बनेगा। उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में कूड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया और फीता काटकर इसे विकसित करने के लिए चर्चाएं कीं। जिसे स्मॉल इंडस्ट्री के रूप में मुरहू प्रखंड की महिलाएं संचालित करेंगी और गाँव के फैलते कूड़े से आय का स्रोत जेनरेट करेंगी। मौके पर उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं समाज में आगे बढ़कर अच्छा कार्य कर रही हैं; निश्चित ही यह स्वच्छ भारत योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा और कूड़ा व गंदगी फैलने से मिट्टी पर होने वाले कुप्रभाव से निजात मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में ब्राउन शुगर के बड़े जाल के साथ एक युवक गिरफ्तार
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रह्मदेव होटल के पास छापेमारी कर पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 50 लाख से 80 लाख रुपये तक बताई जा रही है। पुलिस को इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है। भागलपुर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में दो किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, स्मैक की खरीद-बिक्री और सेवन करने वाले आधे दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर केंद्र-राज्य में तकरार, बीजेपी-झामुमो के आरोप-प्रत्यारोप
Ranchi, Jharkhand:बोकारो विस्थापितों के आंदोलन मामले में बीजेपी ने राज्य सरकार पर हमला बोला और प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया तो कांग्रेस और झामुमो ने निशाना साधते हुए कहा ये मामला केंद्र सरकार का है। बीजेपी झूठ बोलना और दिग्भ्रमित करना बंद करे। बोकारो मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा,ये मामला पूरी तरह से केंद्र का है और बीजेपी नेता अमर बाउरी ,झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। बोकारो में विस्थापितों का जो मामला चल रहा है, विधायक भी बैठे हैं। राज्य सरकार ने अपने वरिष्ठ मंत्री राधा कृष्ण किशोर को भेजा , बातचीत भी हुई पर ये मामला तो केंद्र का है। बीजेपी के सांसद केंद्र सरकार से इस मामले को शॉर्ट आउट करने की मांग क्यों नहीं करते हैं। बीजेपी के लोग झूठ बोलना और लोगो को दिग्भ्रमित करना बंद करें झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो मांग है विस्थापितों की उन मांगों को बीजेपी के नेता पूरी क्यों नहीं करवा देते हैं, बड़बोले बने हुए हैं बीजेपी के लोग। जो लोग अपनी मांग को लेकर बैठे हैं क्या उनकी मांग नाजायज है, और अगर जायज है तो फिर क्यों नहीं पूरी हो जाती है। एसपी ,डीसी इसमें क्या करेगें। पूरी तरह से केंद्रीय उपक्रमों की दादागिरी है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
किरण चौधरी का भाजपा पर हमला: क्षेत्रवाद और भ्रांतियाँ
Charkhi Dadri, Haryana:सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को नोटिस देने पर पूर्व केबिनेट मंत्री बोली याचिका दायर होती है तो मिलते हैं नोटिस सरकार अपना सही जवाब और तथ्य कोर्ट के सामने रखेगी हरियाणा में विपक्ष डबरा वोट चोरी के आरोप पर भड़की किरण चौधरी बोले कांग्रेस पार्टी का खुद का वजूद हो चुका है खत्म इसलिए लगाया जा रहे अनर्गल आरोप किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर इशारों इशारों में किया हमला बोली पहले होती थी क्षेत्रवाद की राजनीति हमारे साथ करते थे भेदभाव किरण चौधरी ने चरखी दादरी की दोनों विधानसभाओं के नेताओं का बिना नाम लिए ही किया कटाक्ष बोली अपने ही चित्र का नहीं करवा पा रहे हैं काम लोगों संबोधित करते हुए बोली भाजपा सरकार में जो लोग काम करते हैं उनको आगे बढ़ते हैं लेकिनअपने अंदर ही कुछ लोग ऐसे हैं फिर बात को टालते हुए बोली कुछ ना ही बोलूं तो अच्छा है जनता सब समझता है कभी उनसे भी तो काम करवा लिया करो जो आपके साथ अन्याय कर रहा है उसको मैं बख्सूंगी नहीं मैं तो बोलूंगी हमने तो उनकी चुनाव में मदद ही की थी और मैं जिसके पीछे पड़ जाती हूं पीछा नहीं छोड़ती किरण चौधरी बोली कांग्रेस में रहकर मैंने देखा है कि इनका बंटाधार होने वाला है इसलिए 2024 के चुनाव को लेकर बोली किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर भाजपा से नीचे नीचे हाथ मिलाने के लगाए आरोप बोली अब इस पार्टी में रहने से कोई फायदा नहीं दिल्ली की राजनीति की है पागल नहीं हूं इसलिए भी मैं भी कूद गई भाजपा पार्टी में इसका नतीजा यह है कि आज श्रुति चौधरी को बाद मंत्रालय भाजपा सरकार में मिला है जिला चरखी दादरी के गांव ईमलोटा में पहुंची भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी कार्यक्रम में शिरकत की कार्यकर्ताओं ने किरण चौधरी का फूल मालाओं और पगड़ी पहन कर स्वागत किया उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश को विकसित कर रही है हरियाणा में पहले की सरकारों में कभी ऐसे काम नहीं हुए जो इस सरकार में हुए हैं विपक्ष अनर्गल बातें कर कर जनता को गुमराह कर रहा है इसलिए आपको इनके झूठी बातों में नहीं फसना है0
0
Report
Advertisement
पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाषचंद्रा पलवल ने अग्रसेन सेवा सदन के नए भवन उद्घाटन किया
Palwal, Haryana:महाराज अग्रसेन जयंती एवं महाराज अग्रसेन सेवा सदन के नए भवन के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाषचंद्रा पलवल पहुंचे0
0
Report
अलवर के साड़ोली गांव में जमीन विवाद से खूनी संघर्ष, कई घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के साड़ोली गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के दर्जनभर से अधिक लोग घायल. अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के साड़ोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया. लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है. घटना में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए. इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, साड़ोली गांव निवासी रईस, आमीन, सरताज, हैदर, मुबीना और यूसुफ पर गांव के ही मम्मल, नूरा, ईसरी और मुबीन सहित अन्य लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष की मुबीना और दूसरे पक्ष की बिस्सी की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय भेजा गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर इसी महीने विवाद की यह दूसरी घटना बताई जा रही है. एक पक्ष का आरोप है कि प्लॉट के लिए पैसे देने के बावजूद दूसरा पक्ष उस पर कब्जा करना चाहता है. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद जमीन को लेकर नहीं, बल्कि एक महिला के साथ कथित बदसलूकी के कारण हुआ. मामले में यह बात भी सामने आई है कि एक पक्ष को पूर्व में पुलिस अधीक्षक की ओर से पाबंद किया गया था. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
अलिपुरदुआर जिले की सबसे बड़ी पूजा ने 50 वर्ष की परंपरा मनाई
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার জেলা সেরা পূজো ১) ফালাকাটা কলেজপাড়া সার্বজনীন দূর্গা পূজা এবারে তাদের ৫০ বছর। মন্ডপসজ্জার থিম নিগূর অর্থাৎ গভীর। টেরাকোটার কাজ করা হয়েছে, মন্ডপ সজ্জায় ব্যবহার করা হয়েছে কদবেল ; পেপে সুকনা , বাঁশের ছিলা। মাটির কাজে বিষ্ণুর ২৫ রুপ তুলে ধরা হয়েছে。0
0
Report
Advertisement
