गोंडाः राजकीय नलकूप से फसल की सिंचाई में होती है सहूलियत
Paraspur, Uttar Pradesh:फसलों के सिंचाई के लिए राजकीय नलकूप की रंगाई पुताई कराई गई। इससे ग्रामीण किसानों को गेंहू, सरसों, जौ, चना, मसूर, अरहर बरसीम, मटर फसल की सिंचाई की सुविधाएं आसान बन गयी है। परसपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर कला में स्थित राजकीय नलकूप भवन की रंगाई पुताई कराई गई। किसान रामदेव ने कहा कि राजकीय नलकूप से फसलों की सिंचाई में सहूलियत मिल रही है। किसान रामजग ने कहा कि डीजल पम्पिंग सेट से किसानों को फसल सिंचाई महंगा पड़ रहा है। विद्युत चालित राजकीय नलकूप होने से खेतों की सिंचाई आसान बन गया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
