271502
गोंडाः बार एसोसिएशन करनैलगंज के चुनाव में एल्डर कमेटी के गठन का निर्देश
Colonelganj, Uttar Pradesh:बार एसोसिएशन करनैलगंज के चुनाव को लेकर चल रही खींचातानी को देखते हुए बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा आदेश पारित किया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि एल्डर कमेटी का गठन वरिष्ठता के क्रम में करते हुए दो सप्ताह के भीतर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। तहसील के वरिष्ठता रामबाबू पांडे की शिकायत पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने आदेश पारित करते हुए अपना निर्देश भी जारी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फलोदी नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी टकराव की चर्चा
Jodhpur, Rajasthan:एंकर - फलोदी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी फलोदी की ओर से कांग्रेस की आगामी कार्यप्रणाली एवं चुनावी रणनीति से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई, जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम नागौरी ने फलोदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण गुचिया को कहा कि आप चुनाव लड़ते हो तो आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं रहोगे। ओर बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण गुचिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकल कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बयान जारी किया। उनके बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सामने आया यह विवाद कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आने की संभावना है। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन में सामने आई यह खींचतान पार्टी के लिए असहज स्थिति मानी जा रही है。0
0
Report
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग साइट से 12 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान की स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोपाल निवासी विशाल शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. राजस्थान में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. एडीजी साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को परिवादी के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश आया, जिसमें www.kdeonegold.net नामक वेबसाइट का लिंक भेजा गया था. वेबसाइट पर ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग और आकर्षक रिटर्न का प्रचार किया गया था. परिवादी ने वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर तथाकथित कस्टमर सर्विस के निर्देश पर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश करना शुरू किया. पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 के बीच परिवादी ने करीब 6 करोड़ रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा किए. वेबसाइट के वर्चुअल वॉलेट में लाभ सहित करीब 9.42 करोड़ रुपए दिखाकर परिवादी को विश्वास दिलाया गया कि उसका निवेश लगातार बढ़ रहा है. इस तरह खुला मामला .... वीके सिंह ने बताया कि परिवादी ने 7 नवंबर को 5 करोड़ 2 लाख 84 हजार 784 निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इनकम टैक्स प्रोसेसिंग, फीस सहित अलग-अलग शुल्क के नाम पर और रकम जमा करवानी शुरू कर दी. 10 से 26 नवंबर के बीच अतिरिक्त रकम जमा करवाने के बाद परिवादी से कुल 12.09 करोड़ से अधिक प्राप्त कर लिए, लेकिन न तो मूल रकम लौटाई गई और न ही राशि निकालने दी गई. अनुसंधान के दौरान शुरुआती 20 लाभार्थी बैंक खातों के बैंक स्टेटमेंट, एओएफ और कीवाईसी रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया. मनी ट्रेल में सामने आया कि 29 अक्टूबर 2025 को परिवादी की ठगी की रकम में से 25 लाख आरोपी विशाल शर्मा के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में जमा हुए थे. ICJS के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि विशाल शर्मा पहले से साइबर वेस्ट दिल्ली के प्रकरण में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था. पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे जयपुर लाकर कोर्ट में पेश किया और नियमानुसार गिरफ्तार किया. कमीशन के लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराया पुलिस पूछताछ में विशाल शर्मा ने बताया कि जुलाई 2025 में उसकी पहचान अभिषेक नामक व्यक्ति से हुई थी. अभिषेक ने बैंक खाता खुलवाकर उसके उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के बदले 20 हजार रुपए कमीशन देने का प्रस्ताव दिया. अभिषेक के निर्देश पर उसे लखनऊ होते हुए नेपाल ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात रविकांत उर्फ रवि पांचाल और विरेन उर्फ बिट्टू से हुई. विशाल के अनुसार, इस दौरान कुछ समय के लिए उसका मोबाइल फोन और सिम भी अन्य व्यक्तियों द्वारा अपने पास रखे गए. बाद में उसे भोपाल भेज दिया गया और अभिषेक शर्मा ने उसे 10 हजार रुपए कमीशन दिया. जांच में सामने आया है कि विशाल के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते का उपयोग साइबर अपराध से संबंधित धनराशि के लेन-देन में हुआ. उसके खिलाफ पहले हैदराबाद पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जा चुकी है तथा 1 दिसंबर 2025 को साइबर पुलिस वेस्ट दिल्ली द्वारा गिरफ्तार किया गया था. ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी पुलिस की ओर से व्हाट्सएप रिकॉर्ड, सीडीआर, CAF, IDS, IPDR और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की मनी ट्रेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. ठगी की रकम आगे किन-किन बैंक खातों में पहुंची और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पुलिस ने अपील की है कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम अथवा सोशल मीडिया से प्राप्त अनजान इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग लिंक पर क्लिक न करें. कम समय में अधिक या गारंटीड रिटर्न का लालच देने वाली योजनाओं से सावधान रहें. विड्रोल के नाम पर टैक्स, जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगे जाने पर रकम जमा न करें. कमीशन के बदले अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न करवाएं.0
0
Report
रanchi में बीजेपी कोर कमेटी बैठक, आदित्य साहू की अध्यक्षता, रणनीति तय
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा हुई उसके अनुरुप रणनीति बनी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मधु कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
मालोट डाणी मण्डी में अकाली दल की पंजाब बचाओ रैली: 10,000 से अधिक भीड़ उम्मीद
Sri Muktsar Sahib, Punjab:Malot di Dani mandi vich Shromani Akali Dal vallon Punjab bachao teere itihaasak rally diyan tayariyan mukammal Jaanleva hamle ate saṭ ton baad Sukhbir Singh Badal da pehla vadda janjat samlaa 10,000 ton vadh ikath di ummid; Youth Akali Dal kadgega Vishaal Road Show Malot shahar di Dani mandi vich Shromani Akali Dal wallon kal̥ ik vishaal ate itihaasik rally kiti ja rahee hai. Pārṭī pradhan Sardar Sukhbir Singh Badal te hoye hamle ton baad ehna da Punjab vich pehla vadda jantaak program hovega. Akali aangoonan anusaar pindāan ate shahrāṅ de vārkaran vich rally nu lai ke bhari utshāh paaya jaa riha hai. • Vishaal Road Show: Sukhbir Singh Badal de swāgat lai Youth Akali Dal vallon Dānevālā (Gill Agro Factory) ton lai ke Daana mandi tak shāndaar road show kadhiya jaavega. • Samāṁ ate prabandh: Rally da samāṁ savere 11:00 vajje rakhiya gaya hai ate prabandhkan vallon 10,000 ton vadh loka de baithṇ de pukhta intzaam kite gae han. • Senior leadership di hajri: is mauke Shromani Akali Dal di samuchi senior leadership Malot pahunchegi. Raili de mukh mudde • Malot shahar vich sewerage vyavastha ate peene wale saaf pani di gambheer samasyaa. • Ilaake vich nashe da prasaar ate nashe karn vadh rahe aparaadhe. • Sarkari vibhagaan ate prashasan vich phailia kathit bhrishtachar. Byte - Harpreet Singh Kotbhai saabka vakhda0
0
Report
मेहकर के पास अस्पताल के नजदीक महिला roadside प्रसूति, मदद नहीं मिली
Buldhana, Maharashtra:ब्रेकिंग रुग्णालयापासून अवघ्या ५० ते १०० मीटर अंतरावर महिलेची रस्त्यावरच प्रसूती! प्रसूतीच्या वेदनांनी तडफडणाऱ्या महिलेला शासकीय रुग्णालयातील स्टाफकडून मदत न मिळाल्याचा आरोप Anchor - मेहकरमध्ये धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. ग्रामीण रुग्णालयापासून हाकेच्या अंतरावर महिलेची रस्त्यावरच प्रसूती झाल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. डॉक्टर उपलब्ध नसल्याचे सांगत स्टाफ नर्सने घटनास्थळी येण्यास नकार दिल्याचा आरोप असून, अखेर खासगी नर्सच्या मदतीने रस्त्यावरच महिलेची प्रसूती करण्यात आली. यानंतर महिला आणि बाळाला पुढील उपचारासाठी खासगी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. या घटनेमुळे मेहकर ग्रामीण रुग्णालयातील डॉक्टरांची उपस्थिती आणि आपत्कालीन आरोग्यसेवेवर गंभीर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे....आणि आणखीन धक्कादायक म्हणजे... केंद्रीय आरोग्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव यांच्या मतदारसंघातच ही घटना घडलीये...0
0
Report
मेरठ पुलिस अलर्ट: त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील पॉइंट्स पर तैनाती और मॉनिटरिंग
मेरठ जोन की पुलिस अलर्ट मोड पर मेरठ जोन ने निकाला फुट मार्च मेरठ जोन के संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस की पैनी निगाह मेरठ के संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस तैनात सोशल मीडिया की भी पुलिस मॉनिटरिंग ड्रोन से भी मेरठ पुलिस निगाह बनाए हुए0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के सदर अस्पताल में डीएम पांडेय ने औचक निरीक्षण, कमियों पर कड़ी कार्रवाई
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के नए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक अस्पताल पहुँचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल के सभी विभागों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और कई जगहों पर मिली कमियों को लेकर संबंधित कर्मियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचे डीएम रिची पांडेय ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने इमरजेंसी, वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्था में कमी नजर आई, वहां संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने डॉक्टरों और नर्सों को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार करने और सेवा भाव से काम करने का निर्देश दिया। साथ ही संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम रिची पांडेय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा। सदर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की कमी नहीं है और कर्मियों की आवश्यकता होने पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कमी को पूरा किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है और उनकी कोशिश होगी कि यहां मरीजों को निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर करने का निर्देश दिया, ताकि डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मियों के बीच सुरक्षित माहौल का भरोसा बना रहे। वहीं, पत्रकारों की ओर से निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई आशा, नर्स या अन्य कर्मी मरीजों को निजी अस्पताल में रेफर कराने की कोशिश करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने साफ कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बाइट — रिची पांडेय, डीएम बेगूसराय0
0
Report
NSUI भूख हड़ताल खत्म, पप्पू यादव ने कॉलेज-बाजार बचाने की गारंटी दी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कॉलेज-बाजार बचाने के लिए पांच लड़के छह दिन अनशन के बाद पप्पू यादव ने अनशन कराया समाप्त। छात्रों को दिलाया भरोसा किसी कीमत पर नहीं टूटेगा कॉलेज । एंकर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बदले गए एलाइनमेंट के विरोध में पिछले छह दिनों से जारी एनएसयूआई की भूख हड़ताल खत्म हो गई। भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने छात्र नेताओं और प्रशासन के साथ बातचीत के बाद अनशन समाप्त कराया। सांसद ने साफ कहा है कि सरायरंजन कॉलेज और बाजार की दुकानों को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने दो दिनों के भीतर राज्यपाल, एनएचएआई के चेयरमैन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने की बात कही है। बतात े चले कि समस्तीपुर के सरायरंजन से होकर पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर पिछले छह दिनों से छात्र संगठन एनएसयूआई के नेता भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांग थी कि एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे केएसआर कॉलेज और सरायरंजन बाजार की 150 से अधिक दुकानों को बचाया जाए। छह दिनों की भूख हड़ताल के कारण आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। इसी बीच सांसद पप्पू यादव भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और छात्र नेताओं तथा सदर एसडीओ के साथ वार्ता कर आश्वासन दिलाया गया कि कॉलेज और बाजार को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने एनएचएआई से पत्राचार किया है। मैं अगले दो दिनों के अंदर राज्यपाल, एनएचएआई के चेयरमैन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलूंगा। वस्तुस्थिति स्पष्ट कराकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। पहले प्रस्तावित एलाइनमेंट के मुताबिक एक्सप्रेसवे सरायरंजन बाजार से करीब एक किलोमीटर पहले से गुजर रहा था। उस समय पूरा एलाइनमेंट ग्रीनफील्ड इलाके से होकर प्रस्तावित था और कॉलेज तथा बाजार इसकी जद से बाहर थे। लेकिन बाद में एलाइनमेंट में बदलाव किया गया। इसके बाद केएसआर कॉलेज के साथ-साथ सरायरंजन बाजार की 150 से ज्यादा दुकानें भी एक्सप्रेसवे की जद में आ गईं। लोगों को जगह खाली करने के नोटिस जारी होने के बाद से विरोध शुरू हो गया। छात्र संगठन एनएसयूआई ने कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि एलाइनमेंट की दोबारा समीक्षा हो और कॉलेज तथा बाजार को बचाया जाए। छह दिनों से हम भूख हड़ताल पर थे। सांसद के आश्वासन और प्रशासन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल भूख हड़ताल समाप्त की गई है, लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने स्कूल के समय में संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ और जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में बातचीत हुई है और दो दिनों के भीतर आदेश जारी किया जाएगा।0
0
Report
चिड़ावा में भाजपा बैठक: खर्रा ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज़ करने का आह्वान
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में कबीर टीला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन सरकार के ढाई साल के कामकाज को जनता तक पहुंचाने का आह्वान खर्रा बोले—भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के कबीर टीला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जल, बिजली, कानून व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम कर रही है। खर्रा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के सुलताना में बारिश से उमस घटी, खरीफ फसलों को मिली राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना सहित आसपास के गांवों में बदला मौसम अचानक बदले मौसम के बाद करीब 20 मिनट हुई झमाझम बारिश बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना उमस और गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत बारिश को किसानों ने खरीफ की फसलों के लिए बताया फायदेमंद झुंझुनूं जिले के सुलताना सहित आसपास के गांवों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादलों की आवाजाही के बाद क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। अचानक हुई बारिश से सड़कों और खुले स्थानों पर पानी नजर आया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने इस बारिश को खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद बताया। किसानों के अनुसार इस समय खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के लिए बारिश उपयोगी साबित होगी। बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
हनुमानगढ़-नोहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; 60 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की हरनुमानगढ़ और नोहर में बड़ी कार्रवाई, कई मिठाई व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। Hanumangarh के अल्पना स्वीट हाउस में निर्धारित मानक से अधिक टीपीसी वाला तेल मिला, करीब 60 किलो अवधिपार व खराब खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। Rominoz Pizza Store पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र नहीं मिले, अवधिपार लाहौरी जीरा भी करवाया गया नष्ट। नोहर में पांच मिठाई प्रतिष्ठानों से घी, बर्फी, मावा, मिल्ककेक और कलाकंद के सैम्पल लिए गए, जांच के लिए भेजे जाएंगे प्रयोगशाला। न्यू श्री चंदगीराम मिष्ठान भंडार से करीब 40 किलो खाद्य सामग्री व पेय पदार्थ नष्ट करवाए, त्यौहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Hanumangarh के श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण, कार्रवाई की तैयारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: कलाना के श्री श्याम मेडिकोज का चिकित्सा विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया. मेडिकल स्टोर पर उपचार में उपयोग होने वाली सामग्री, उपकरण, दवाइयां और इंजेक्शन मिले. निरीक्षण के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला. रिकॉर्ड में मरीजों को दवा वितरण की जानकारी मिली. मेडिकल स्टोर के केबिन में पट्टी करने का सामान, स्यूचर, सीजर, नीडल होल्डर, बीपी इंस्ट्रुमेंट और स्टेथोस्कोप मिले. उपचार संबंधी गतिविधियां नहीं करने के लिए संचालक को पाबंद किया. अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के सुलताना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन; टिकट के लिए आवेदन आमंत्रित
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना के डूंगरसी दास गेस्ट हाउस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और प्रभारी बलवंत सिंह चिराना रहे मौजूद नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद टिकट के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आवेदन करने का आह्वान सर्वे का काम लगभग पूरा, soon घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित डुंगरसी दास गेस्ट हाउस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू तथा सुलताना नगरपालिका प्रभारी बलवंत सिंह चिराना सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। सुलताना नगरपालिका प्रभारी बलवंत सिंह चिराना ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे। बैठक में बताया गया कि संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पार्टी स्तर पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। भाजपा नेताओं ने सुलताना में पार्टी का नगरपालिका बोर्ड बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया। बैठक में भाजपा के मंडल पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
जयपुर के शहीद स्मारक पर नर्सिंग कौंसिल के रवैये के खिलाफ छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज शहीद स्मारक पर राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के रवैये के खिलाफ बड़ी तादाद में छात्र आंदोलन पर उतरे। युवा जागृति मंच के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया और नर्सिंग कौंसिल की रजिस्ट्रार जोइस कुरियन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये। नेताओं ने कहा कि जोइस कुरियन के कार्यकाल में नर्सिंग शिक्षा का बंटाधार हो गया है। मंच से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि रिश्वत दिये बगैर नर्सिंग कौंसिल में कोई भी काम नहीं हो पा रहा, फर्जी नियुक्तियों और अवैध निरीक्षण को लेकर भी मंच ने नर्सिंग कौंसिल पर जमकर हमले बोले और मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की0
0
Report
बीकानेर निकाय चुनाव: कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा, विकास के मुद्दे छाए
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम में बोर्ड बनाने का किया दावा पूर्व मंत्री बीडी कल्ला बोले-भाजपा सरकार और बोर्ड के बावजूद बीकानेर को कुछ नहीं मिला सड़क, नाली और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भाजपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस नेताओं ने कहा-जनता के मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरकर बनाएंगे नगर निगम बोर्ड बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियाँ का आगाज कर दिया है कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया गया इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने भाजपा सरकार और भाजपा के बोर्ड पर जमकर निशाना साधा बीडी कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद बीकानेर को विकास के नाम पर कुछ खास नहीं मिला शहर की सड़कें बदहाल हैं नालियों की स्थिति खराब है और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और विकास का रोडमैप अपने घोषणापत्र में रखेगी देहात जिलाध्यक्ष बिश्नाराम सियाग ने कहा कि जिले की सभी निकायों में कांग्रेस बोर्ड बनाना पार्टी का लक्ष्य है बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा प्रेस वार्ता में यशपाल गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि निकाय चुनाव में जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा और बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी।0
0
Report
Advertisement
