271502
गोण्डाः नगरपालिका परिषद कर्नलगंज के नगर निकाय उपचुनाव को लेकर जारी हुई सूचना, 17 दिसंबर को मतदान
Colonelganj, Uttar Pradesh:राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय उपचुनाव को लेकर सभी नगर निकाय व नगर पालिका परिषद में होने वाले उपचुनाव को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद करनैलगंज के वार्ड संख्या 10, नई बाजार में रिक्त हुए सभासद पद को लेकर आगामी 17 दिसंबर को मतदान तथा 19 दिसंबर को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरजपुर हत्याकांड: मुख्य आरोपी को फांसी, आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में आज अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, हेड कांस्टेबल के परिवार को बेरहमी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले दरिंदों को उनके मुकाम तक पहुंचा दिया गया है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाने का फरमान जारी किया है, जबकि साजिश की कड़ी बने चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है, अदालत ने फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी कुलदीप के बेखौफ और अड़ियल आचरण पर भारी नाराजगी जाहिर की, वहीं, फैसले के बाद पीड़ित पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए न्याय मिलने पर खुशी जताई है, पर सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ हुई यह बर्बर खूनी वारदात पुलिस महकमे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी, क्योंकि दोहरे कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात का कोई भी सीधा चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं था, लेकिन खाकी ने हार नहीं मानी, पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया कि कातिलों के बचने का कोई रास्ता नहीं बुलाया गया, मौके से मिले फिंगरप्रिंट, डीएनए रिपोर्ट, ब्लड ग्रुपिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अदालत में पेश कर पुलिस ने गुनाह की पूरी साजिश बेनकाब कर दिया, अदालत के भीतर सरकारी वकील ने 13 अक्टूबर 2024 की उस काली रात की हैवानियत का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया, उस रात इन दरिन्दों ने पहले बिरयानी सेंटर के पास पुलिस सिपाही घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेला, फिर हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, जब वे इसमें नाकाम रहे, तो सीधे प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर उनके 11 साल के मासूम बेटे पर 28 और पत्नी पर 33 बार धारदार हथियारों से जानलेवा वार कर दिए, गंभीर रूप से जख्मी हालत में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, आरोपियों के कपड़ों पर लगे खून और कुलदीप के फिंगरप्रिंट्स को कोर्ट में पुख्ता प्रमाण माना गया, अदालत ने माना कि अपराधियों में कोई पछतावा नहीं था, लिहाजा मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके और फूल सिंह उर्फ रिंकू को फांसी की सजा दी गई, जबकि 20 साल की उम्र और केवल फोन पर साजिश का हिस्सा रहने के चलते आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद से दंडित किया गया, पिछले फैसले के बाद पीड़ित परिवार के लोग भी बेहद खुश नजर आए, उन्होंने यह माना कि आखिरकार न्यायालय के इस फैसले से उनको और मृतक मां बेटी को न्याय मिल गया, यह दो साल का सफ़र पीड़ित पक्ष के लिए बेहद कठिन रहा, लेकिन न्यायालय के इस फैसले के बाद उन्हें इस वेदना से बाहर निकलने के सहायता मिलेगी, इस दौरान उनके द्वारा पुलिस परिवार के द्वारा सहयोग की भी तारीफ की, स्थानीय लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उनके अनुसार यह एक ऐतिहासिक फैसला है और इस फैसले का सभी वर्गों ने स्वागत किया है, इस फैसले के बाद जहां एक ओर पीड़ित पक्ष को न्याय मिल गया वहीं यह फैसला अन्य अपराधियों के लिए भी एक नजीर बनेगा, वहीं इस फैसले से छात्रा और महिलाएं भी काफी खुश नजर आईं, स्कूल में बच्ची पढ़ती थी उस स्कूल के अध्यक्ष, छात्रा, सदर जामा मस्जिद सूरजपुर, सूरजपुर के इस दोहरे हत्याकांड का फैसला सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि कानून के इकबाल की सबसे बड़ी जीत है, बिना किसी चश्मदीद गवाह के खाकी की वैज्ञानिक तफ्तीश और अदालत में सरकारी वकील की दमदार दलीलों ने साबित कर दिया कि वर्दी पर हमला करने और बेकसूरों का खून बहाने वालों के लिए कानून की चौखट पर कोई रहम नहीं होता, अदालत के इस फैसले ने जहां पीड़ित परिवार के जख्मों पर इंसाफ का मरहम लगाया है, वहीं समाज में यह साफ पैगाम भी दे दिया है कि जुर्म की दुनिया में खुद को हीरो समझने वालों का आखिरी मुकाम सिर्फ और सिर्फ फांसी का फंदा ही होता है0
0
Report
जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: वनपाल-गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुरएसीबी की जयपुर में बड़ी कार्रवाई वनपाल और गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई फॉरेस्टर को ₹20000 और गार्ड को ₹30000 लेते रंगे हाथ पकड़ा फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर फॉरेस्टर श्याम सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा फिल्म शूटिंग के लिए एनओसी देने और सिक्योरिटी राशि वापस करने की एवज में मांगी गई थी घूस0
0
Report
बिहार में ईओयू कार्रवाइयों से भ्रष्टाचार के संरक्षक पूछे गए सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में भ्रष्टाचार अब सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं रहा, बल्कि सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र खड़ा हो गया है। आपदा में भी अवसर तलाशने वाली इस सरकार में किसी तरह से कर्मचारी, अधिकारी और इंजीनियरों के यहां ईओयू की छापेमारी में करोड़ों रुपये और बेहिसाब संपत्ति मिल रही है। उससे सवाल खड़ा होता है कि आखिर इन पैसों के असली संरक्षक कौन हैं? छोटे अधिकारी और इंजीनियर छापेमारी में करोड़ों रुपये के साथ पकड़े जाते हैं, लेकिन उनके आका तक जांच एजेंसियां क्यों नहीं पहुंच पातीं? जिन लोगों के संरक्षण में इतना बड़ा भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है, उन तक ईओयू की कार्रवाई क्यों नहीं पहुंचती? पहले भी इंजीनियरों और अधिकारियों के यहां करोड़ों की बरामदगी हुई, नोट गिनने वाली मशीनें लगानी पड़ीं, सोना-चांदी तक बरामद हुआ। लेकिन सवाल आज भी वही है—इन भ्रष्टाचारियों के पीछे जो बड़े चेहरे हैं, उन पर कार्रवाई कब होगी? सरकार को जवाब देना चाहिए कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कार्रवाई हो रही है, तो फिर भ्रष्टाचार का असली नेटवर्क और उसके संरक्षक अब तक कानून की पकड़ से बाहर क्यों हैं? यही सबसे बड़ा सवाल है। पदाधिकारी के खिलाफ EOU की कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चाहे केंद्र की सरकार हो या बिहार की, संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं। भ्रष्टाचार की जहां भी शिकायत या जानकारी सामने आती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। क्योंकि यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। देखिए, बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ “Zero Tolerance Against Corruption” की जो नीति और संकल्प स्थापित किया था, वर्तमान सरकार उसी परंपरा को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। बिहार में कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह भ्रष्टाचार करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। EOU की हालिया कार्रवाई भी यही साबित करती है कि बिहार में जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने या सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करने का प्रयास करने वाले हर व्यक्ति को कानून के कठघरे में खड़ा होना पड़ेगा। बिहार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कानून अपना काम पूरी निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ करेगा。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के गंगवाड़ा अस्पताल में IPD, ICU, इमरजेंसी और 24x7 प्रसव शुरू
Darbhanga, Bihar:दरभंगा सदर अस्पताल गंगवाड़ा में द्वितीय चरण के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। गुरुवार को दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने फीता काटकर आईपीडी, इमरजेंसी सेवा, आईसीयू और 24 घंटे प्रसव सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक सदर अस्पताल, गंगवाड़ा- सह-स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण, डीपीएम स्वास्थ्य श्री प्रभात कुमार राजू, डीसीएम श्री रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण मूल रूप से सदर अस्पताल के रूप में किया गया था, लेकिन बाद में वर्ष 2024 में इसे कैंसर अस्पताल के लिए दे दिया गया। इसके कारण सदर अस्पताल में उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं और मशीनों का मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। डीएम ने बताया कि अस्पताल को फिर से सदर अस्पताल के रूप में संचालित करने और यहां उपलब्ध संसाधनों का मरीजों के हित में इस्तेमाल करने को लेकर पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि गंगवाड़ा स्थित यह अस्पताल हाईवे के नजदीक है और यहां पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से डीएमसीएच पर मरीजों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और आसपास के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में धीरे-धीरे विभिन्न विभागों की सेवाएं शुरू की जा रही हैं। खास तौर पर 24 घंटे प्रसव सेवा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। यहां प्रसव के साथ जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन समेत आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि अस्पताल में शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं और जरूरत पड़ने पर इस अस्पताल में इलाज के लिए आएं। गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर मातृ एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से आसपास के इलाके के लोगों को अब इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्रम में दरभंगा में शुरू हुई यह नई सुविधा भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।0
0
Report
Bandipora में ओलावृष्टि से सेब के बागों को भारी नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:Bandipora, Oct 8: Heavy rain, hailstorm and gusty winds damaged apple orchards in several parts of Bandipora district on Wednesday, with growers reporting fruit drop and damage to trees. Several areas reported hailstorms lasting around 10 minutes, with the hail covering the ground like a blanket of snow within minutes. Pazalpora and Bankot recorded hail accumulation of more than two inches, growers said. The hail struck orchards as apples neared harvest, damaging and bruising fruit and affecting other crops.0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण शिक्षा और सहभागिता का नया दौर
Saiki, Bihar:सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम , विद्यादान एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के माध्यम से दिया सामाजिक सहभागिता का संदेश एंकर/सारंगढ़–बिलाईगढ़,जिले में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विशेष सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से लगातार जनहित एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। आज शिक्षा, दान दे कर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ उनमें सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पशुपालन विभाग के संचालक महेंद्र पांडेय ने शासकीय मिडिल स्कूल बूटीपारा में अपना शिक्षा दान देकर छात्र छात्राओं को शिक्षा दिया वहाँ रसोई में बन रहे भोजन की गुणवक्ता की जांच की उन्हें साफ सफाई की दिशा निर्देश दिए साथ ही शिक्षा की गुणवक्ता की भी जानकारी लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को गांव के विकास एवं बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया । बाइट/महेंद्र पांडेय संचालक0
0
Report
Advertisement
राजकुमारी इंदिरा कला विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन, कुलपति हटाओ का नारा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। एशिया के पहले संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के रूप में पहचान रखने वाला राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय एक बार फिर छात्र आंदोलन को लेकर सुर्खियों में है। गुरुवार को संगीत संकाय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले संकाय परिसर में प्रदर्शन किया और इसके बाद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। “कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ” और “एक समोसा दो, चाय, कुलपति हाय-हाय” जैसे नारों से विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। छात्रों का आरोप है कि संगीत संकाय में पर्याप्त संख्या में वाद्य यंत्र उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और अभ्यास प्रभावित हो रहा है। छात्रों का यह भी कहना है कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों में संकाय के विद्यार्थियों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा संगीत संकाय के अधिष्ठाता नमन दत्त को हटाकर मानस साहू को अधिष्ठाता बनाए जाने को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। छात्रों का दावा है कि नए अधिष्ठाता को संगीत विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं है। छात्रों ने अपनी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय में माहौल गरमा गया है और अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर है। बाइट - छात्र , छात्राएं0
0
Report
विष्णु देव साय ने 218 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण किया; विपक्ष पर तंज
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा सेतु जनता के द्वारा डिजिटल सरकार कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, बच्चे और आम लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 218 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया वहीं विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को सामग्री और योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया. वी/ओ-1- दरअसल कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के 52 स्टॉल लगाए गए थे जिनका मुख्यमंत्री ने निरीक्षण और लोकार्पण किया इसी मंच से प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त भी जारी की गई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हुई एफआइआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है कभी उनका एकछत्र राज था लेकिन कथनी और करनी के कारण आज पार्टी लगातार सिमट रही है उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी पार्टी चुनाव हार रही है और हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर फौड़ा जाता है मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब इनके सांसद चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम अच्छी हो जाती है वहीं तेलीबांधा चौक विवाद पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार किसी मौजूदा चौक का नाम नहीं बदल रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा संकल्प चौक बनाए जाएंगे लेकिन किसी पुराने चौक का नाम परिवर्तित नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि घोषणा को ठीक से समझें और भ्रम फैलाने का काम न करें. बाईट-1- विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन0
0
Report
बेमेतरा में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुतला दहन किया
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस भवन से जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता भारत माता चौक से सदर रोड और शीतला मंदिर मार्ग होते हुए बाजार पहुंचे, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट चोरी’ और SIR के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने पुतले की आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि कार्यकर्ता पुतला जलाने पर अड़े रहे।0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ बोले: गहलोत वीडियो से कांग्रेस नेतृत्व के कलह का संकेत
Jaipur, Rajasthan:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के वायरल वीडियो को लेकर राठौड़ ने कहा कि गहलोत जी इस वीडियो के जरिए खुद को बड़ा नेता और पार्टी का प्रमुख चेहरा बताने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में सचिन पायलट और सुखविंदर सिंह रंधावा भी दिखाई दे रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है और वीडियो के जरिए अलग संदेश देने की कोशिश की जा रही है。 - राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित व्यवहार पर राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ जिस तरह का व्यवहार दिखाई दिया, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को महिला और पुरुष के बीच मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए। राठौड़ ने इसे राजनीतिक रूप से भी घृणित आचरण बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर जवाब मांगने की बात कही。 - जंतर-मंतर पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राठौड़ ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें भारत को परेशान करना चाहती हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत से जलने वाले कुछ देश ऐसे लोगों को फंडिंग कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।0
0
Report
कानपुर में टीचर ने स्कूल की थर्ड फ्लोर से छलांग, गंभीर घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। टीचर ने स्कूल की थर्ड फ्लोर से लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल। घटना का सीसीटीवी आया सामने। परिजनों का कहना कि मानसिक रूप से बीमार थी महिला टीचर। महिला टीचर का चल रहा था इलाज। गंभीर रूप से घायल महिला टीचर का उर्सला हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। पुलिस घटना की जांच में जुटी। बेकनगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में कांग्रेस का पुतला दहन और वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च
Karnaprayag, Uttarakhand:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं उनपर मुकदमा चलाने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर चलाए जा रहे आन्दोलन को निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के अंतर्गत जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा"वोट बचाओ -देश बचाओ" जिलास्तरीय मार्च गगनभेदी नारों के साथ निकाला गया। बीओ 1 / चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्ट Stand से अवस्थित डा0भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक किया गया जहाँ पहुंचकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है, का वाचन किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र बचाओ व वोट बचाओ -देश बचाओ पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र फर्स्वाण, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी व अन्य वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक बात रखी गई। तदोपरांत विरोध प्रदर्शन रैली वापस बस स्टैंड पर पहुंच कर समापन बस स्टैंड तिराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के साथ किया गया।0
0
Report
Advertisement
बागपत में शॉर्ट सर्किट से आग, माँ-बेटी की मौत, सिलेंडर ब्लास्ट वायरल वीडियो
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक माँ बेटी की दर्दनाक मौत हो गई तो कई लोग घायल हुए हैं वहीं आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल हुई इस वीडियो में आग लगने के दौरान ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई0
0
Report
वाशिम में पानी संकट गहराया: 500 मीटर के दायरे में नई कुण्ड-बोरवेल पर रोक
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाच्या दीर्घ खंडामुळे नदी-नाले कोरडे पडले असून, भूजल पातळीतही मोठी घट झाली आहे.संभाव्य पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाने आता जलस्त्रोतापासून 500 मीटर पर्यंतच्या नवीन विहिरी आणि बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध घातले आहेत.वाशिम जिल्ह्यातील सर्व सहा तालुक्यांमध्ये पाण्याच्या स्त्रोतांपासून 500 मीटरच्या परिघात नवीन विहीर किंवा बोअरवेल खोदण्यास मनाई करण्यात आली आहे.विना परवानगी खोदकाम केल्यास साहित्य जप्त करून फौजदारी गुन्हा दाखल करण्याचे आदेश जिल्हाधिकाऱ्यांनी दिले आहेत. आगामी उन्हाळ्यात तीव्र पाणी टंचाई निर्माण होऊ नये,यासाठी हा प्रतिबंधात्मक निर्णय घेण्यात आला आहे.यापूर्वी जिल्ह्यातील 419 तलावांमधून पाणी उपसा करण्यावरही बंदी घालण्यात आली होती.आता विहीर-बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध आल्याने जिल्ह्यातील गंभीर पाणीटंशाईचे संकट अधोरेखित झाले आहे.0
0
Report
तेंदूखेड़ा में कांग्रेस का काला दिवस: लोकतंत्र बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में जहां प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने 'काला दिवस' मनाया। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, कांग्रेसियों ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। तेंदूखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से लोकतंत्र की रक्षा और दिल्ली में विपक्षी नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में था। ज्ञापन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने से रोका जा रहा है। पार्टी ने शांतिपূর্ণ प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई है。0
0
Report
Advertisement
