icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम शिवकुमार बोले- बड़े माफिया की सच्चाई: EP नंबर लीक, वोटर लिस्ट में छेड़छाड़?

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु, कर्नाटक: SIR मामले पर मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार कहते हैं, "इसके पीछे एक बड़ा माफिया है। कोई ऐसा दस्तावेज़, जो पूरी तरह गोपनीय होता है, वह कैसे बाहर आ सकता है? मुझे तो अपने परिवार के सदस्य का EP नंबर तक नहीं पता। सारी जानकारी, पते और बाकी सब कुछ प्रिंट कर दिया गया है? और उन्हें सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 10,000, 15,000 या 20,000 नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। अब तक एक करोड़ से ज़्यादा नाम हटाए जा चुके हैं। हो सकता है? कि इनमें से 10 से 15 प्रतिशत लोग मर चुके हों..."
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के बीच संजय निषाद ने राहत सामग्री वितरित की

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,बाटी राहत सामग्री एंकर - कुशीनगर जनपद के खड्डा और तमकुही तहसील क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में अपने घरों से विस्थापित हुए बाढ़ पीड़ितों और बंधो पर शरण लिए हुए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों को यह भी भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है । इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी से खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय और तमकुहीराज विधायक असीम राय भी उपस्थित रहे। इस दौरान संवाददाताओ से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन है जज है और वही यह तय करती है कि कौन AC में रहेगा और कौन PC करेगा कौन गद्दी पर बैठकर उनकी सेवा करेगा। इसी लिए वह बाहर रहकर टीका टिप्पणी कर रहे है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और 2017 के बाद प्रदेश में लायन आर्डर कैसा है सब समझ रही है। ... 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ० निषाद ने कहा कि वह 2013 से राजनीति में है और वह तबसे यही देख रहे कि अखिलेश यादव जो बोलते है सब उसका उल्टा ही होता है। अखिलेश यादव के बयान एक कचौड़ी दो समोसा बीजेपी पर नहीं भरोसा के बयान पर डा०।संजय निषाद ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है जनता ने समाजवादी पार्टी पर 5 बार बहुजन समाज पार्टी पर 4 बार और 67 साल कांग्रेश पर अपना भरोसा जताया था। अब जनता ने कह दिया है कि अब आप लोगों पर नहीं भरोसा है और इसी लिए लोग मोदी के पास आए है। कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान राम मंदिर और श्मशान का पैसा खाने वाला मुख्यमंत्री भगवा पहनकर सन्यासियों को बदनाम कर रहा है के सवाल पर डा० संजय निषाद ने कांग्रेश अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी है और धरती है निषादराज की पहले व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए और मर्यादित होकर भाषा का प्रयोग होना चाहिए मर्यादित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। कथित चोरी में ना कोई संत चोर है और ना इसमें सरकार शामिल है जो चोर है वह जेल जा रहे है। आजकल सबको एक विशेष वर्ग के लोगो का वोट चाहिए इसलिए इनको खुश करने के लिए संतो और भारतीय संस्कृति पर बोलने लगते है।गोंडा से पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकले लगाए जाने पर डा० संजय निषाद ने कहा कि मुझे लगता है कि यह चालाक लोग है होशियार लोग है पूर्व में राजा रहे है। राजनीति राजा बनाती है किस तरह से उनके लोगो ने लड़ाई लड़ी है मुगलों से अंग्रेजों से तो इस बात पर विचार करते हुए मुझे जो लगता है वो जहां है वही रहना चहिये। बाइट - डा० संजय निषाद - कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी
0
0
Report

प्रधानमंत्री संग्रहालय में डॉ. अभिनव गर्ग को इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहारनपुर के होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें मेडिकल केयर के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से समाज और मरीजों की सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उपचार के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करना है। डॉ. अभिनव गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन शिकागो के लिए हुआ, जहां उन्होंने करीब छह वर्ष अध्ययन में लगाए। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने होम्योपैथी से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम किए और इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। प्रैक्टिस की शुरुआत उन्होंने अपने पिता डॉ. पीडी गर्ग के मार्गदर्शन में की। उनके पिता पिछले करीब 45 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करते हुए उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लगातार सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज को सही उपचार और भरोसा देना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के उपचार में लगातार बेहतर परिणाम देने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में बताया। डॉ. अभिनव गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, पिता, सहयोगियों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके चिकित्सा सफर में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।
0
0
Report

सिरोही में वृद्धजन स्वास्थ्य और विधिक सहायता शिविर आयोजित; 250 वरिष्ठों ने लाभ उठाया

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच, विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा के निर्देशन में हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की टीमों ने बीपी, ब्लड शुगर, नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में वरिष्ठजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. जयप्रकाश कुमावत ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार से संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में करीब 250 वरिष्ठजनों ने लाभ लिया।
0
0
Report
Advertisement

कवच 4.0 से रतलाम में रेल सुरक्षा तेज होगी, विस्तार गति पकड़ रहा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल और पश्चिम रेलवे में ट्रेन सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रेनों को स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ से लैस किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके。 पश्चिम रेलवे के रतलाम, बड़ौदा और मुंबई मंडलों में कवच 4.0 लगाने का काम बड़े स्तर पर जारी है। रतलाम मंडल में नागदा से गोधरा के बीच कवच का काम पूरा हो चुका है। वहीं नागदा-भोपाल रेलखंड पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा。 रतलाम से चंदेरिया के बीच करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन-इंदौर रेलखंड के लिए भी कवच का काम स्वीकृत हो चुका है。 रतलाम डीजल शेड में लोकोमोटिव यानी इंजनों में भी कवच लगाने का काम लगातार जारी है। यहां कुल 96 लोको में कवच लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब 86 लोकोमोटिव में यह प्रणाली लगाई जा चुकी है。 इनमें 7 पैसेंजर और 61 गुड्स लोको शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, कवच 4.0 के विस्तार से आने वाले समय में रेल संचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

आरटीओ ने सागर में ऑटो डीलर पर छापा, लाइसेंस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:सरकार को लगा रहे ऑटो डील संचालक चूना, आरटीओ ने की कार्यवाही.. एंकर/ एमपी में अब ऑटो डीलर्स के खिलाफ आर टी ओ यानि परिवहन विभाग ने मोर्चा खोला है और विभाग अब ऑटो डील पर छापेमार कार्यवाही कर रहा है। सूबे के सागर में आरटीओ ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जब भगवानगंज इलाके में बालाजी ऑटो डील्स पर रेड डाली है और यहां कई अनियमितताएं पाई गई है। इस ऑटो डील में बड़े पैमाने पर बाइक्स मिली और नियमानुसार ये गलत पाया गया। आरटीओ के मुताबिक किसी भी ऑटो डील को संचालित करने के लिए ट्रेड लाइसेंस की जरूरत होती है और यहां संचालक ने ये लाइसेंस भी नहीं लिया जो कि नियमों के खिलाफ है और इसके अलावा कई और अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ के मुताबिक सिर्फ एक ये सेंटर नहीं बल्कि शहर में दूसरे डील्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया. साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी गाँव में पुराना रिंग बांध टूट गया है. महज 24 घंटे पहले पारू प्रखंड के जयमल डुमरी में तटबंध टूटा था और अब साहेबगंज के माधोपुर हजारी में यह घटना हुई है. तटबंध टूटने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. बाढ़ का पानी तेजी से नए क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव मौके पर पहुंचे, वहीं बाढ़ पीड़ितों को राहत और बचाव के लिए अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये, मौके पर NDRF की तैनाती की गई जो घरों मे फंसे लोगो का रेस्क्यू कर रही है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अचानक सुबह सुबह रिंग बांध टूट गया है जिससे सैकड़ो घरों मे पानी घुस गया है. हालांकि अभी मेन बांध सुरक्षित है, लेकिन लोग दहशत मे है. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज माधोपुर हजारी से और अधिक जानकारी दे रहे है संवाददाता मणितोष कुमार
0
0
Report

मोकीमपुर में दो पक्षों की गोलीबारी का वीडियो वायरल, एक युवक घायल

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मोकीमपुर में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो पक्षों ने किसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग की, जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। दो पक्षों के बीच विवाद के कारण का पता नहीं चला है। इस दौरान गांव में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई, कई युवकों के हाथ में कट्टा लहराते और फायरिंग करते हुए भी साफ देखा गया। इसके साथ ही कई लोग हाथ में लाठी डंडा और कुदाल लेकर भी लड़ते देखे गए। घटना के दौरान ही दशरथ यादव घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। दोनों पक्षों के बीच अचानक फायरिंग होने पर एक गोली उनके जांघ में जाकर लगी थी। वे गोलीबारी की घटना के दिन ही सूरत से अपने घर लौटे थे। पुलिस गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top