icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271124
VKVijay Kumar ShuklaFollow31 Dec 2024, 05:52 pm

गोंडाः मोहनपुर में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर की लूटपाट, सास-बहू और 3 साल के बच्चे को मारपीट कर किया घायल

Wazir Ganj, Uttar Pradesh:

वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की देर रात बदमाशों ने पुरषोत्तम शुक्ल के घर में घुसकर लूटपाट करते हुए घर में सो रही बहू पर हमला कर दिया। हमले में बहू अचेत हो गई। लुटेरों ने उनके 3 साल के बालक अयान और सास रामदेवी को मारपीट कर चोटिल कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां सोनी की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एएसपी राधेश्याम राय एसओजी, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top