271202
Gonda: इटियाथोक में उधारी के पैसे के लिए दबंगों ने दुकानदारों को पीटा
Itia Thok, Uttar Pradesh:उधारी का पैसा मांगने को लेकर कुलमन पुरवा पारासराय गांव के निवासी शिवकुमार वर्मा और उनके दो सगे भाइयों पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इस दौरान आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर-पाली-बालोतरा में पर्यावरण विशेष अदालतें, नदी प्रदूषण मामलों की सुनवाई तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोजरी, बांडी और लूणी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट की गंभीरता के बाद राज्य सरकार ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए जोधपुर, पाली और बालोतरा में तत्काल प्रभाव से नए विशेष न्यायालय सृजित किए हैं। इन अदालतों में पर्यावरण से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई और त्वरित निस्तारण किया जाएगा। विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया। आदेश में सुप्रीम कोर्ट में स्व प्रेरणा से दायर जनहित याचिका सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया है। राज्य सरकार के निर्णय के तहत विशेष न्यायालय पर्यावरण प्रकरणों के लिए वरिष्ठ न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर की अदालतों की स्थापना की गई है। इन अदालतों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में दर्ज मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सरकार के इस कदम को जोधपुर संभाग में लंबे समय से चल रहे नदी प्रदूषण के मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जोजरी और बांडी नदी में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। नए न्यायालयों के गठन से पर्यावरण संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए अलग न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध होगी और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण का रास्ता साफ होगा.0
0
Report
बस्सी-कानोता बांध के पास जलभराव से लोग नाराज, सुरक्षा मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:बस्सी-कानोता बांध के पास सड़क पर जलभराव से लोग परेशान। बारिश के मौसम में रामरतनपुरा और गिलागागल गांवों का रास्ता पूरी तरह बंद। बीते 3 सालों से इस गंभीर समस्या, सड़क पर तेज पानी बहने से कई बार हो चुकी जनहानि। बस्सी तहसील के स्थानीय निवासियों ने सरकार से पक्की पुलिया की मांग। हर बार बारिश के मौसम में रोड पर आ जाता पानी। जयपुर ग्रामीण इलाके के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम की आवश्यकता। बस्सी क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद कानोता बांध में पानी की आवक तेज हो गई। पानी की आवक बढ़ने से बांध पर चल रही चादर की गति तेज हो गई और करीब दो इंच की चादर चलने लगी। बांध से पानी की निकासी बढ़ने के कारण नीचे ढूंढ़ नदी में भी तेज बहाव हो गया। तेज बहाव के चलते रामरतनपुरा (नायला) रोड को सुमेल से जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मार्ग का संपर्क टूट गया। वहीं स्थिति से अनजान जयपुर और नायला की ओर से आने-जाने वाले कई लोग कानोता बांध तक पहुंच गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बांध पर पानी का तेज बहाव और सड़क पर बहता पानी देखकर लोगों ने बारिश और बांध के नजारे का आनंद भी लिया। वही प्रशासन की गैर मौजूदगी में लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त सड़क पर घूमते हुए नजर आए; अचानक बहाव तेज होने से अनहोनी घटना घट सकती थी। रात के समय यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त मार्ग के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बैरिकेडिंग कर रास्ते को अवरुद्ध किया जाए ताकि लोगों को स्थिति की जानकारी मिल सके और किसी तरह की अनहोनी से बचा सके। साथ ही जल संसाधन विभाग तथा कानोता और जामडोली थाना पुलिस से बांध तथा आसपास के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई है。0
0
Report
हरदोई के स्कूल में शराब-मीट विवाद: प्रधानाचार्य-शिक्षक के बीच गहरे आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शिक्षा के मंदिर में ‘दारू-मुर्गा’ की चर्चा! प्रधानाचार्य बोले- BEO के लिए बोतल लाए थे, दोनों शिक्षक आमने-सामने जिस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए,उसी हरदोई जिले के विकासखंड टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा का वीडियो अब ‘दारू-मुर्गा’ की चर्चा को लेकर सुर्खियों में है।वायरल वीडियो में सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि और प्रधानाचार्य राजेश कुमार के बीच शराब की बोतल और मीट को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है, जबकि ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद दिखाई देते हैं।वीडियो में विनोद शिरोमणि 5-6 शराब वाले वीडियो होने की बात कहते हुए उन्हें मीडिया में डालने की बात करते सुनाई देते हैं। बातचीत के दौरान बोतल को लेकर सवाल-जवाब होता है और प्रधानाचार्य राजेश कुमार की ओर से यह बात सुनाई देती है कि बोतल “डिप्टी साहब के लिए” लाई गई थी। यानी जिस जगह बच्चों को अनुशासन और नैतिकता का पाठ मिलना चाहिए, वहां वायरल बातचीत में शराब और मीट की चर्चा ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विनोद शिरोमणि का आरोप है कि विद्यालय में शराब से जुड़े कई वीडियो हैं और उन्हें सामने आने से रोकने की कोशिश की जा रही थी।वहीं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने शराब पीने या लाने के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को सात पीढ़ियों से शाकाहारी बताया। उनका दावा है कि वीडियो में उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ या बदलाव किया गया हो सकता है।मीट को लेकर राजेश कुमार ने पलटवार करते हुए विनोद कुमार पर ही कई बार विद्यालय में मांस बनवाने और बच्चों से अंडे मंगवाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों के दावों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। वायरल वीडियो और आरोपों का मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो संज्ञान में आया है और खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित लोगों से आरोपों के साक्ष्य और विस्तृत आख्या मांगी गई है। बीएसए के मुताबिक जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में AI से बने फर्जी वीडियो पर कांग्रेस का धरना, कार्रवाई की मांग तेज
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में AI से बने कथित फर्जी वीडियो को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित AI वीडियो से जुड़ा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खड़गे की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। एसपी सिटी के मौके पर नहीं पहुंचने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल भड़क गए और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कांग्रेस ने कथित फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
भोपाल: लगातार तीसरे दिन स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलेगी, स्टाफ को स्कूल आना होगा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लगातार तीसरे दिन कल बंद रहेंगे स्कूल अतिवृष्टि और जलभराव के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश सभी सरकारी गैर सरकारी, एमपी बोर्ड, cbse और icse बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे स्कूल टीचर्स और बाकी स्टाफ को आना होगा स्कूल0
0
Report
जोशी बोले: 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस मनाएं, एकता और आगे बढ़ना जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SURESH BHAIYYAJI JOSHI (SENIOR RSS LEADER) ON INDEPENDENCE DAY CELEBRATIONS / FUTURE OF GEN Z MOVEMENT / STUDENT PROTESTS कोलकाता, पश्चिम बंगाल: RSS नेता सुरेश भैयाजी जोशी कहते हैं, "15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। भारत आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, वह काफी नहीं है हमें और आगे बढ़ना है। जो लोग 'भारत माता की जय' कहते हैं, उन सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। देश में सद्भाव बनाए रखने के लिए सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को हर संभव प्रयास करना चाहिए। राजनीति को भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर बस-हाथ ठेला विवाद अब निर्णायक मोड़ पर
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में बस ऑपरेटर–हाथ ठेला विवाद में आठवें दिन नया मोड़, हाथ ठेला संचालको के प्रमुख तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड को लेकर निजी बस ऑपरेटर यूनियन और हाथ ठेला संचालकों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार शाम को आंदोलन के आठवें दिन नए मोड़ पर पहुंच गया। लंबे समय से जारी इस टकराव के बीच दोनों पक्षों के आमरण अनशन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विकास मंच के बैनर तले आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। दूसरी ओर, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के 5 सदस्य पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि कच्चा बस स्टैंड को हाथ ठेला संचालकों के लिए खाली करवाने का वे लगातार विरोध कर रहे हैं और इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आठ दिनों से जारी इस आंदोलन के दौरान कई दौर की वार्ताएं होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इससे दोनों पक्षों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। आंदोलन के कारण शहर की परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बस ऑपरेटरों ने पांच किलोमीटर लंबा मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था, जबकि हाथ ठेला संचालकों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना और आमरण अनशन जारी रखा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे विवाद और गहराता जा रहा है। आंदोलन Now निर्णायक चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। शहर में इस मुद्दे को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
झीरम मामला: NIA विशेष अदालत में आज अंतिम सुनवाई पूरी नहीं, कल आगे की सुनवाई
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर झीरम मामला- NIA की विशेष अदालत में मंगलवार को भी पूरी नहीं हो पाई अंतिम सुनवाई, अब बुधवार को कोर्ट करेगा आगे की सुनवाई, न्यायालयीन समय समाप्त होने के कारण जिरह कल तक के लिए टली, बचाओ पक्ष ने रखी अपनी दलील, कल पुनः NIA की विशेष अदालत में बचाओ पक्ष अपनी दलील रखेगा, अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष भी रख सकता है कल अपनी दलील।0
0
Report
राजस्थान शिक्षा सेवा में 66 अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर; प्रशासनिक फेरबदल तेज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राजस्थान शिक्षा सेवा में बड़ा तबादला राजस्थान शिक्षा सेवा के 66 अधिकारियों के तबादले। JD और जिला शिक्षा अधिकारी समकक्ष पदों के हुए ट्रांसफर। सरकार ने 66 अधिकारियों के किए तबादले । शिक्षा विभाग ने जारी किए स्थानांतरण आदेश। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी और नई जगह । शिक्षा विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल। तबादला सूची जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज ।0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर के देवरी ग्राम में 35 परिवारों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं आज तक
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के देवरी ग्राम के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर जनसुनवाई मे पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि गांव मे वर्तमान में लगभग 35 परिवार निवासरत है जिन्हें आज तक विद्युत कनेक्शन नही मिला जिससे उन्हें आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर है इस समस्या को लेकर आज ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँच जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन की मांग की है जिससे उनका परिवार अंधेरे से मुक्ति मिल सके। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ की आबादी 99% आदिवासी है ऐसे मे यह नजारा विकास के उन दावो की पोल खोल रहा है जिसका दावा सरकार के द्वारा किया जा रहा है0
0
Report
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अवैध शराब पकड़ी: महिला के घर से 21.600 लीटर बरामद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब के खिलाफ गंडई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रोड अतरिया में एक महिला के घर दबिश देकर पुलिस ने 120 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक कांती सोरी अपने घर में शराब बिक्री के लिए रखी थी। तलाशी के दौरान काले रंग के थैले में छिपाकर रखी शराब पुलिस के हाथ लगी। बरामद शराब की मात्रा 21.600 बल्क लीटर और कीमत करीब 9,600 रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उत्तर छत्तीसगढ़ में चार दिन बारिश, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश
Raipur, Chhattisgarh:उत्तर छत्तीसगढ़ में चार दिन बारिश, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश0
0
Report
Advertisement
रायपुर में 26 साल से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, माता-पिता की तलाश जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में 26 साल से रह रहे एक बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है; पुलिस उनके माता-पिता की तलाश कर रही है0
0
Report
ED ने कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के नेता राम गोपाल अग्रवाल को ed ने गिरफ्तार कर लिया है ...आज में कोर्ट में पेश किया गया, जहां रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है0
0
Report
मंत्री भरत गोगावले ने कार्यकर्ताओं को गटारी की शुभकामनाएं दीं, वीडियो वायरल
Chendhare, Maharashtra:मंत्री भरत गोगावले यांनी कार्यकर्त्यांना दिल्या गटारीबाबत सुचना वेगवेगळ्या सणांच्या शुभेच्छा देताना तुम्ही ऐकल्या असतील, पण मंत्री भरत गोगावले यांनी आपल्या कार्यकर्त्यांना चक्क गटारीच्या शुभेच्छा दिल्या आहेत. 12 तारखेला गटारी अमावस्या आहे, जास्त कोणी गटारा बिटारात लोळू नका,13 तारखेला श्रावण सुरु होतोय, 1 एक महिना पंधरा दिवस गणपती जाई पर्यंत, आता पर्यंत जे कोणी काही केलय, थोड पाळा, पोटाला शरीराला आराम द्या अशी सुचना वजा विनंती देखील गोगावले यांनी कार्यकर्त्यांनी केली आहे. गोगावले यांच्या भाषणाची क्लिप चांगलीच व्हायरल होत आहे。0
0
Report
Advertisement
