271124
गोंडाः वजीरगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की फरियाद
Wazir Ganj, Uttar Pradesh:वजीरगंज थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा ने फरियादियों की फरियाद सुनी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 13 मामले आये जिसमें से 10 राजस्व और 3 पुलिस से संबंधित रहे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी तहसीलदार ने लेखपालों से भौतिक और अभिलेखीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान पर कहा: जनता उनसे खुश नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...वे अपनी बार-बार की हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि जनता उनसे खुश नहीं है। हर हार के बाद, निराशा में, उनके पास झूठ और धोखे के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं बचता..."0
0
Report
Hyderabad के Miyapur में खुला मैनहोल से बुजुर्ग लापता, खोज जारी
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: We had alerted residents over the past 10 days that underground drainage work was in progress and advised them to be cautious, -Colony Secretary Narayan Rao told Zee Media shared night situation videos night he recorded with Zee Media.. A tragic incident was reported in Hyderabad's Miyapur on Tuesday night at around 8:30 pm, when an elderly man allegedly fell into an open manhole near the Vaishali Nagar Railway Underpass and went missing. The victim has been identified as Balaiah, a resident of Prem Nagar, Hafeezpet. Police, HYDRAA, GHMC and NDRF teams rushed to the spot and launched an intensive search operation to trace him. Rescue personnel are carrying out a ground level search in the drainage channel. According to officials, the incident occurred at a location where nala repair and underground drainage works were underway.0
0
Report
आगरा के जगनेर तालाब में दो सगी बहनों की दर्दनाक डूब मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर आगरा के जगनेर में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, घटना थाना जगनेर क्षेत्र के ग्राम बरिगवां खुर्द की, पशु चराने गई थीं बच्ची तालाब किनारे हुआ हादसा। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय ट्विंकल की डूबने से हुई मौत। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने घटना की पुष्टि की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, कानूनी कार्रवाई जारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में चोरी का पर्दाफाश, तीन नाबालिग गिरफ्तार, सोने-चाँदी समेत मोबाइल बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ तीन नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीनों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने नाबालिकों के कब्जे से 20 हजार 500 रूपए कैश किया बरामद, पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 सोने की अंगूठी , 1 चांदी का कड़ा और 1 एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद, बरामद माल की कुल कीमत 4 लाख 3 हजार रुपए बताई जा रही, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने मलंगा पुलिया के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
POJK में प्रदर्शनों के दमन की निंदा, कश्मीर में JAAC खिलाफ कार्रवाई पर आलोचना
Chaka, पीओजेके में हो रहे प्रदर्शनों को जिस तरह खुचला जा रहा है उसकी निंदा कश्मीर घाटी में भी हो रही है लोगों में JAAC के ख़िलाफ़ हो रही करवाई की निंदा हो रही है। पाकिस्तान के रेंजर्स ने जो ज़ुल्म ढाए उसे जल्द बंद करने की माँग करते लोग पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान की जम कर आलोचना हो रही है।0
0
Report
गुरू पूर्णिमा पर राज्य सरकार ने संत-महंतों का सम्मान किया, मुख्यमंत्री को आशीर्वाद
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से गुरू पूर्णिमा के मौके पर संत-महंतों का सम्मान किया गया। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग और भाजपा मण्डल और महिला प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने लक्ष्मणगढ़ के श्रीश्रद्धानाथ आश्रम के संत प्रकाशनाथ महाराज, पुर्ण नाथ आश्रम के संत विकास नाथ महाराज और गाडोदा आश्रम के संत महावीर जति महाराज का शॉल दुपट्टा श्रीफल मिठाई और नगद राशि देकर सम्मान किया। इस मौके पर तहसीलदार मुकेश सिंहाग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर शेखावाटी के संत विकास नाथजी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद संदेश देकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने गुरू पूर्णिमा के मौके पर संतो का सम्मान करके भारत की प्राचीन परम्पराओं को जीवित किया है। विकास नाथजी महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद देते सनातन धर्म और गौमाता की रक्षा का आह्वान किया। लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राज्य सरकार द्वारा लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र तीन संतों प्रकाशनाथजी, विकास नाथजी ओर महावीर जति महाराज का सम्मान किया गया है。0
0
Report
Advertisement
बैतूल: 7 साल के बच्चे की सांप डसने से मौत, गांव में मातम
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 7 साल के मासूम की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम उमरवानी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी दादी के साथ घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात एक जहरीला सांप बिस्तर में घुस आया और सोते हुए मासूम को डस लिया। बच्चे को कुछ समझ आता उससे पहले ही जहर तेजी से शरीर में फैल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दादी ने सांप को जाते हुए देखा,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
जुताई के दौरान सूखा पेड़ गिरा, किसान की मौत
Vijayapura, Karnataka:जुताई के दौरान सूखा पेड़ गिरने से किसान की मौत बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमुर के आश्रित ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जुताई का कार्य कर रहे किसान अनिराम पेरमा के ऊपर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जुताई के दौरान खेत के पास खड़ा सूखा पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
राहुल गांधी के बयानों पर विपक्ष: माफ़ी तक सदन नहीं चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: राहुल गांधी बिल के बार में बात नहीं कर रहे हैं प्रामाणिक दस्तावेज़ के साथ ही बोलना चाहिए राहुल जी को राहुल गांधी जब तक माफ़ी नहीं मांगेगे तब तक सदन नहीं चल पायेगा जब तक माफ़ी नहीं मांगेगे तब तक सदन नहीं चल पायेगा0
0
Report
Advertisement
AAP ने पायल नगर कौंसिल पर कब्जा किया, बलजिंदर कौर अध्यक्ष चुनी गईं
Khanna, Punjab:पायल नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बलजिंदर कौर बनीं अध्यक्ष, कांग्रेस का गढ़ रहा है पायल लुधियाना जिले के पायल नगर कौंसिल में आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले पायल में बुधवार को नगर कौंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की पार्षद बलजिंदर कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं पार्टी के ही बूटा सिंह राणो को सीनियर उपाध्यक्ष और दानो रानी को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पायल के इतिहास में पहली बार पारंपरिक राजनीतिक दलों के बजाय तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी ने नगर कौंसिल का नेतृत्व संभाला है। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास और बदलाव की राजनीति पर मुहर बताया। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पायल के लोगों ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर कौंसिल के माध्यम से शहर का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर कौंसिल के नए नेतृत्व के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। पूरे शहर में जीत की खुशी का माहौल रहा, जबकि पार्टी नेताओं ने इसे पायल के विकास और नई राजनीतिक शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बाइट - मनविंदर सिंह ग्यासपुरा (MLA)0
0
Report
बरसात में चक्का जाम: दमोह के पथरिया में बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Damoh, Madhya Pradesh:बरसते पानी में भीगते लोग, बिजली की मांग को लेकर चक्का जाम, छाता लगाकर अफसरों ने किया ज्ञापन.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले के पथरिया में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का अलग तरह का प्रदर्शन देखने को मिला जब पथरिया ब्लाक मुख्यालय पहुंचे लखरोनी महलवारा इमलिया के ग्रामीणों ने 2 घंटे तक बारिश के पानी में भीगते हुए चक्काजाम किया और विरोध जाहिर किया। दरअसल पथरिया में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इलाके के कई गांव ऐसे है जिनमें एक हफ्ते से बिजली नहीं है और बिना लाइट के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। आक्रोशित लोग पथरिया पहुंचे लेकिन बारिश तेज थी लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और फिर लोगों ने संजय चौराहे पर जाम लगा दिया। जम कर नारे बाजी की और बरसात में भी माहौल को गर्म कर दिया। पुलिस ने समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और आखिरकार दो घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारी और इलाके के तहसीलदार छाता लगाकर यहां पहुंचे और उन्होंने लोगों की बात सुनी और बिजली आपूर्ति ठीक करने का भरोसा दिया तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।0
0
Report
सीधी के खेत तालाब घोटाले पर विपक्ष की पारदर्शिता मांग, सरकार से जवाब
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सीधी जिले में करीब 1500 खेत तालाबों के निर्माण का उल्लेख होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए सरकार से पंचायतवार पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। अजय सिंह ने कहा कि यदि जिले में वास्तव में इतने बड़े पैमाने पर खेत तालाबों का निर्माण हुआ है, तो सरकार को प्रत्येक तालाब की ग्राम पंचायतवार सूची, निर्माण की तिथि, स्वीकृत एवं खर्च की गई राशि और संबंधित विभाग का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का सत्यापन कर सकेंगे。 कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर तालाबों का निर्माण दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण केवल कागजों तक सीमित रहा है और भुगतान दर्शा दिया गया है, तो यह गंभीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला हो सकता है。 अजय सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अभिलेख सार्वजनिक करने चाहिए। उनका कहना है कि जनता के सामने तथ्य रखना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके.0
0
Report
Advertisement
खारुन नदी का जल दूषित, मंदिर ने सावन में जल अर्पण रोकने की अपील
Raipur, Chhattisgarh:चिंगरी नाले का गंदा, बदबूदार पानी मिलने से खारुन नदी का पवित्र जल प्रदूषित और दूषित हो गया है. जिससे कारण प्रसिद्ध हटकेश्वर महादेव मंदिर के महंत ने पवित्र सावन महीने में खारुन का जल शिवलिंग पर अर्पण नहीं करने की श्रद्धालुओं से अपील की है. मंदिर के महंत सुरेश गिरी महाराज ने कहा है कि खारुन का जल दूषित और अशुद्ध हो गया है इसलिए शिवभक्त घर से शुद्ध जल लेकर आये और बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करें. बता दें कि सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं और ज्यादातर खारुन के जल ही शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. वहीं इसे लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इसे दुखद स्थिति बताते हुए निगम प्रशासन और सरकार को कोसा है, वहीं महापौर मीनल चौबे का कहना है कि जल्द ही 10 करोड़ की लागत से नाले के पास रिटर्निंग वॉल और फिल्टर प्लांट का निर्माण होगा, उन्होंने लोगों को भी नदी के गंदा होने के लिए जिम्मेदार बताया कि कचरा फेंकते हैं लोग इसलिए भी पानी गंदा हो रहा है. ऐसा नहीं है कि खारुन में हाल के दिनों से गंदा पानी नाले का मिल रहा हो, ये कई सालों की समस्या है, बावजूद अबतक इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया गया. ये मामला विधानसभा में भी भाजपा विधायक राजेश मूणत उठा चुके हैं, लेकिन अबतक नाले के गंदे पानी को नदी में मिलने से रोका नहीं जा सका है, अब दावे जरूर किये जा रहे हैं, देखना होगा कबतक ये होता है.0
0
Report
सवाई माधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर सवाल, मेहनाज पटेल का रोल चर्चा
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के महिला थाने की एक वीडियो रील इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । वायरल रील में महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर के साथ ही सीआई टीनू सोगरवाल सहित भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल भी नजर आ रही है । वायरल रील में जो गाना बज रहा है वो हरियाणवी भाषा मे है जो बदमाशों को रील बनाने के लिए उकसाता है। गाने का मतलब कुछ ऐसा है- शेर तो अकेला ही काफी है, उसे झुंड की चाहत नहीं। चोटी के बदमाश पड़े रहते हैं हमारी जेलों में। इस गाने पर बनी एक रील सवाई माधोपुर में चर्चा का विषय बन गई। रील में सवाई माधोपुर महिला थाने की इंचार्ज रुक्मणी गुर्जर के साथ में हैं CI टीनू सोगरवाल वहीं हैं जिन्होंने पूर्व में खाइके पान बना रस वाला और जय-जय शिव शंकर गीत पर डांस कर धमाल मचाया था। रील में तीसरा किरदार भी नजर आ रहा है। ये सवाई माधोपुर की बीजेपी नेता मेहनाज पटेल हैं। रील के बोल को लेकर दोनों महिला पुलिस अधिकारियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन रील में उनका कोई खास रोल नजर नहीं आता। क्योंकि रील बीजेपी नेता मेहनाज ने बनाई है। वे चाय पीने दोनों मित्र अफसरों के पास थाने में गईं थीं। वहीं वीडियो बना लिया और फिर हरियाणवी गाने पर रील बना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली दिया । जो खूब वायरल हो रहा है ।0
0
Report
कांग्रेस का स्मार्ट मीटर विरोध: इसे महतारी वंदन वसूली मीटर कहा, बिल बढ़ोतरी प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:रायपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.. स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजीव नगर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया.. इस दौरान कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को नया नाम देते हुए इसे "महतारी वंदन वसूली मीटर" बताया और आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि की वसूली महंगे बिजली बिलों के जरिए की जा रही है.. कांग्रेस का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम जनता आर्थिक बोझ झेल रही है.. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की सहमति से स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भी भरवा रहे हैं.. कांग्रेस ने महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना आंदोलन आगे भी जारी रखने की बात कही है..0
0
Report
Advertisement
