271002
गोंडा-सुनवाई के दौरान अतिक्रमण और गंदगी की शिकात पर तत्काल एक्शन
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:नागरिक संगम में वर्षों पुराने शिकायत का तत्काल निस्तारण किया गया स्वयं मौके पर जिला अधिकारी ने पटेल नगर पूर्वी में व्यापक गंदगी और अतिक्रमण की शिकायत का निरीक्षण किया,कमी पाए जाने पर तत्काल गंदगी और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, जिसके कुछ ही घंटे के अंदर मौके पर जेसीबी पहुंचकर अतिक्रमण और गंदगी को तत्काल हटाया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में ATM बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 7 ATM कार्ड और नकदी बरामद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने ATM बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 7 ATM/डेबिट कार्ड और 4600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को शक्तिनगर निवासी विजय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जून को सब्जी मंडी स्थित HDFC बैंक के ATM पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनका ATM कार्ड बदल लिया था। इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग समय पर 62 हजार रुपये ऑनलाइन शॉपिंग और नकद निकाले गए। जांच के दौरान गंगाघाट पुलिस ने 19 जुलाई को आजाद नगर बाजार से कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर उन्नाव, औरैया और फतेहपुर समेत कई जिलों में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और इसी तरह की वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।0
0
Report
रजवा खेड़ा में पुलिस ने कराया बहू-बेटी सम्मेलन, परिवार में प्रेम और सम्मान का दिया संदेश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। थाना गंगाघाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम रजवा खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को "बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति), वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी विनोद सिंह सहित पुलिस टीम, ग्राम प्रधान गोविंद निषाद और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। चौपाल के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों को परिवार में प्रेम, विश्वास और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बहू को हमेशा बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा परिवार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां का सम्मान देना चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 108 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके तत्काल उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने अपने अनुभव साझा करते हुए परिवार में प्रेम, स्नेह और आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया। सम्मेलन में मौजूद महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पहली बार पुलिस विभाग की ओर से परिवारों में समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सास-बहू, ननद-भाभी और मां-बेटी को एक-दूसरे को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर और गले मिलवाकर पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने परिवारों में प्रेम, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई।0
0
Report
बस्ती में मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हुआ
Nachana, Uttar Pradesh:बस्ती जनपद में आज मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर गोंड जी का आगमन बड़ेबन बाईपास पर हुआ संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई और नए सदस्यों का मनोनयन हुआ सचिन गोंड को जिला उपाध्यक्ष और शुभम गोंड को जिला अध्यक्ष बनाया गया0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली जा रहे छात्र सभा जिलाध्यक्ष हरीश यादव हाउस अरेस्ट।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरीश यादव को मैनपुरी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया,पुलिस ने हरीश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है,आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र सभा ने इस कदम को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया है।0
0
Report
न्यायाधीशों की मौजूदगी में तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
Manpur, Madhya Pradesh:*माननीय न्यायाधीशों की गरिमा मई उपस्थिति में संपन्न हुआ तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर का शपथ ग्रहण समारोह।*-तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप आज दिनांक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया माननीय श्री प्रियदर्शन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ।जिसमें विशेष तौर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य श्री दिनेश नारायण पाठक जी की उपस्थिति रही। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दरबारी लाल पटेल जी के द्वारा की गई, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नजमा बेगम, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमरिया श्री दीपक अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी श्री धुर्वे जी तथा मानपुर सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी श्री सतीश शुक्ला माननीय न्यायाधीशों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान कर दी।इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ उमरिया के अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ,तहसील अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें स्वागतीय उद्बोधन सुश्री श्रद्धा द्विवेदी के द्वारा किया गया।संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मिक स्वागत किया गया इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों के द्वारा तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुशलेंद्र कुमार तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।आयोजित कार्यक्रम को अनिरुद्ध मिश्रा, दरबारी लाल पटेल ,संतोष तिवारी, नागिन पटेल आदि अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद चतुर्वेदी तथा सफल मंच संचालन एडवोकेट विकास गुप्ता के द्वारा किया गया। अंत मे संघ के दिवंगत अधिवक्ता श्री मनोज द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।0
0
Report
सिकंदरा राव में 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ, हाथरस- थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश पुत्र मुकेश कुमार निवासी गढ़ी बुंदू खां, कस्बा एवं थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 498/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के पास चलती आजाद हिंद एक्सप्रेस से मोबाइल चोर को फेंका Kicks Mobile Thief Off Moving
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के पास चलती आजाद हिंद एक्सप्रेस से एक मोबाइल चोर को यात्री द्वारा नीचे फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि यात्री आर. सुरेश कुमार ने चोरी करते पकड़े गए युवक को चलती ट्रेन से बाहर धकेल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेना अपराध है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
उन्नाव रजवा खेड़ा में खूनी संघर्ष, लहूलुहान भाई को लेकर थाने पहुंची युवती
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव की कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत जाजमऊ चौकी के रजवा खेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसकी बहन घायल भाई को लहूलुहान हालत में लेकर सीधे कोतवाली गंगाघाट पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घायल को चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुयी है मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने के बाद जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जालौन में नेशनल हाईवे के अंडरपास की स्लैब गिरी, बड़ा हादसा टला,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नेशनल हाईवे के अंडरपास की स्लैब गिरी, बड़ा हादसा टला, बारिश के बीच हाइवे की अंडरपास की सड़क भरभराकर गिरने लगी, मुन्नाफुल पावर चौराहे पर बने अंडरपास की स्लैब का मलवा नीचे गिरने से मचा हड़कंप, मलवा गिरने के दौरान नीचे से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचे, अंडरपास के बींचो-बीच बड़ा सुराग होने से राजगीरों की जान पर मंडराने लगा खतरा, स्थानीय लोगों ने पहले भी लीपापोती करने का लगाया आरोप, कालपी कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित मुन्ना फुल पावर चौराहे पर बने अंडरपास का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 45.300 किलोग्राम एल्युमिनियम बिजली का तार हुआ बरामद, पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और चोरी के उपकरण हुए बरामद, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ओमनी कार और 2 एंड्रॉयड मोबाइल भी किए बरामद, पुलिस की घेराबंदी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर 3 आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, जालौन कोतवाली पुलिस ने उरगांव रोड स्थित पुलिया के पास की आरोपियों की गिरफ्तारी।0
0
Report
बाइक टकराने के बाद व्यापारी से मोबाइल लूट,कैराना में बढ़ा अपराध,
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों के हौसले बुलंद।,जहा दिन दहाड़े बाइक टकराने के बाद व्यापारी और बाइक सवार युवकों के बीच हुए विवाद में मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर जबरन मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद व्यापारियों ने कथित रूप से घटना में शामिल युवकों की सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं, पुलिस मोबाइल स्वयं दिए जाने अथवा कहीं गुम होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आपको बता दे की शामली जनपद में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, यह तस्वीर साफ बयां कर रही है।जहां पहले तो बाइक सवार बदमाश द्वारा व्यापारी को टक्कर मार कर गिराया जाता है और फिर उसके साथ विवाद कर मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया जाता है मामला आज दोपहर करीब 12 बजे कैराना कस्बे की राजेंद्र कॉलोनी निवासी व्यापारी गौतम पुत्र शिवकुमार अपनी प्लेटिना बाइक से नगर के मोहल्ला इकबालपुरा से दुकान के पैसों का कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान एक हीरो होंडा शाइन बाइक पर दो युवक तथा एक स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक सवार था। बताया गया कि इनमें से एक बाइक व्यापारी की प्लेटिना बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक नुकसान को लेकर व्यापारी से बातचीत करने लगे। व्यापारी गौतम ने फोन पर अपने चचेरे भाई शुभम सिंघल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवकों को दुकान पर चलकर मामला निपटाने की बात कही गई। इस पर दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक व्यापारी के साथ चल दिए। व्यापारी का आरोप है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर वाले रास्ते पर पहुंचने के दौरान तीनों युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी गर्दन पकड़कर जबरन मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान उसकी बाइक की चाबी भी मुड़ गई। आरोप है कि इसी बीच मार्ग पर राहगीरों को आता देख तीनों युवक वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने डायल-112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं, व्यापारियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कथित आरोपियों की फुटेज हासिल कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई ली है।और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पूर्व मंत्री सुरेशराणा की पहल लाई किसानों के चेहरे पर मुस्कान, भनेड़ा उददा में बी-पैक्स समिति सुरु
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक सुरेश राणा की पहल एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी सौगात बनकर सामने आई है। गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ होने से अब करीब 3000 किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण सहित सहकारी सेवाओं के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने इस सुविधा के लिए सुरेश राणा का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम खेती-किसानी को और मजबूत करने के साथ हजारों परिवारों के समय और धन की बचत करेगा। आप को बता दे कि आज जनपद की थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ किया गया। समिति शुरू होने से भनेड़ा उददा , मनठ , हसनपुर, खानपुर समेत आसपास के लगभग 3000 किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण और अन्य सहकारी सुविधाओं के लिए दूर अमहेटा स्थित समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अधिकांश सेवाएं उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें सहकारी समिति के कार्यों के लिए 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगता था। नई बी-पैक्स समिति खुलने से किसानों का कीमती समय बचेगा और खेती से जुड़े आवश्यक संसाधन समय पर मिल सकेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि थाना भवन उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है और यहां के किसानों की सुविधा, समृद्धि और विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। किसानों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
झांसी के गरिया गांव में जमीन विवाद, पैमाइश के दौरान पथराव, रंगदारी का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गरिया गांव से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन मालिक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गरिया गांव नहर के पास स्थित यह जमीन उनकी है। जब भी वह निर्माण या अन्य काम के लिए जेसीबी लेकर पहुंचते हैं, तो पड़ोस के कुछ लोग पथराव कर देते हैं। नगर निगम की टीम पैमाइश करने आई थी तो उनके साथ भी अभद्रता की। ये गुंडागर्दी कर रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की गई। हमारे पास सबूत के तौर पर पत्थर फेंकने के वीडियो भी है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल द्वारा पूरनपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के मुख्य आयोजन एवं नेकी की दीवार तथा उत्तर प्रदेश सिख पंजाबी संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गोमती पुल, पूरनपुर में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS), पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुश्री सुकृति माधव (IPS), पुलिस अधीक्षक विक्रम धैया (IPS) तथा दिल्ली से विशेष रूप से पधारे सरदार बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। हरपाल सिंह जग्गी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) का संबोधन ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि तराई क्षेत्र की जनसांख्यिकी (Demography) में परिवर्तन का कारण केवल धर्म परिवर्तन नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं का विदेशों की ओर पलायन भी है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे मेधावी विद्यार्थी सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में आगे बढ़ेंगे तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने घोषणा की कि ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल आने वाले समय में सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए नियमित मार्गदर्शन शिविर, कार्यशालाएँ एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करेगी, ताकि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को उचित दिशा मिल सके।हरपाल सिंह राणा (प्रदेश अध्यक्ष) का संबोधन प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक शक्ति है। संस्था का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं, रक्षा सेवाओं तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथियों के विचार पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया (IPS) ने कहा कि आज अधिकांश युवा विदेश जाने की परीक्षाओं को ही अपना प्रमुख लक्ष्य मानने लगे हैं, जबकि सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करना कहीं अधिक गौरवपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य बड़े रखने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री सुकृति माधव (IPS) ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जो छात्र सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके मार्गदर्शन के लिए वे समय-समय पर अपना समय देंगी। उन्होंने संस्था से आग्रह किया कि नियमित रूप से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS) ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, समाचार पत्रों का अध्ययन तथा आधुनिक तकनीक, गूगल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सकारात्मक उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर है। संगठनात्मक घोषणा,इस अवसर पर श्री सोनी दुष्यंत को ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।सहयोग के लिए आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब की प्रबंधक कमेटी, विशेष रूप से जथेदार सरदार बलबीर सिंह, अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, ग्रंथी सिंह साहि0
0
Report
बरेली: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को करुआताल गांव निवासी कुंवरपाल ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भतीजे धर्मेंद्र के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई पूरनलाल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर करुआताल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करुआताल निवासी यादराम (34 वर्ष) और भानु प्रताप (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले धान की रोपाई के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मारपीट हुई, जिसमें पूरनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
