icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow19 Feb 2025, 11:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खंडेला-उदयपुरवाटी मार्ग पर बस-पीकअप भिड़ंत, छह घायल

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला,सीकर स्लीपर बस व पीकअप की टक्कर खंडेला उदयपुरवाटी मार्ग स्थित रामपुरा प्याऊ पर हुई दुर्घटना कोहलापुर जा रही थी सवारियों से भरी बस दुर्घटना के बाद सवारियों में मची चीखपुकार घायलों को पहुंचा खंडेला उप जिला चिकित्सालय करीब आधा दर्जन सवारियों व पीकअप चालक को हल्की चोटें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से किया डिस्चार्ज एंकर सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के उदयपुरवाटी मार्ग स्थित रामपुर प्याऊ के पास आज एक स्लीपर बस व पिकअप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन सवारियों व पिकअप चालक को हल्की चोटें आई जिन्हें खंडेला के राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बस कोल्हापुर के लिए तथा पिकअप खंडेला से उदयपुरवाटी की ओर जा रही थी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग दुरस्त करवाया गया।
0
0
Report

पाली में पहले चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 28 नॉमिनेशन दर्ज

Pali, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव को लेकर पहले चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं जिसको लेकर पाली जिले के 33 जिला परिषद वार्डो से अब तक 28 नॉमिनेशन फॉर्म जमा हुए हैं तो वही 13 अक्टूबर को अंतिम तिथि के दिन भी प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाएंगे तो वही पहले चरण में सोजत, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, रानी और बगड़ी पंचायत समिति में भी पंचायत समिति सदस्य के लिए नॉमिनेशन फॉर्म जमा हो रहे हैं जिसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया की जा रही है, ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी द्वारा जिला परिषद सदस्यों के लिए नॉमिनेशन फॉर्म प्राप्त किये गए तो वही 13 अक्टूबर को कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी भी अपना सिंबल जारी करेगी उसके बाद राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की भी स्थिति स्पष्ट होगी एवं कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में इसको लेकर भी सूची जारी की जाएगी, पहले चरण के चुनाव में पाली जिले की 157 ग्राम पंचायत में चुनाव होने हैं जिसको लेकर निर्वाचन विभाग तैयारी में जुटा है ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष: स्टेशन महोत्सव और 717 करोड़ का पुनर्विकास शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे भव्य स्टेशन महोत्सव हुआ आयोजन विधायक गोपाल शर्मा और महापौर सुनील कोठारी रहे मौजूद 717 करोड़ रुपए लागत से हो रहा पुनर्विकास DRM रवि जैन सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को स्टेशन परिसर में भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ आयोजित किया गया। समारोह में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन सहित रेलवे मुख्यालय एवं जयपुर मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान स्टेशन के ऐतिहासिक सफर और रेलवे की उपलब्धियों पर आधारित विरासत छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक गोपाल शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने उद्घाटन किया। रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही स्टेशन के 150 वर्षों के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। वर्ष 1875 से रेल विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जयपुर स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 717 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। परियोजना में मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ने के लिए 108×95 मीटर क्षेत्रफल में एयर कॉनकोर्स विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा तीन नए फुट ओवरब्रिज, 30 लिफ्ट और 18 एस्केलेटर का प्रावधान किया गया है。
0
0
Report

श्यामदेउरवां पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

Dipu RawatDipu RawatFollow10m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मोहन लाल (50) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी लखिमा, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोहन लाल के खिलाफ मुकदमा संख्या 382/10 में धारा 323, 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(16) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे और हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
0
0
Report

13 अक्टूबर को खंडवा मेंNational किशोर कुमार सम्मान, रघुवीर यादव को दिया जाएगा

Khandwa, Madhya Pradesh:कल 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाएगा सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को, आज पहले दिन "यह शाम मस्तानी" संगीत निशा। वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कल 13 अक्टूबर को सु विख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को दिया जाएगा। 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर खंडवा में एक रंगा रंग कार्यक्रम के साथ मध्य प्रदेश शासन की ओर से यह सम्मान दिया जाएगा। सम्मान में शाल, श्रीफल , प्रशस्ति पट्ट और 5 लाख रुपए की नकद राशि मध्य प्रदेश शासन की ओर से दी जाती है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आज इंदौर और उज्जैन के गायक कलाकारों के द्वारा संगीत निशा "यह शाम मस्तानी" का आयोजन किया जाएगा। खंडवा में प्रतिवर्ष किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय फ़िल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाता है। अभी तक भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े 29 कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। रघुवीर यादव ने कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन वेब सीरीज पंचायत में प्रधान जी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। रघुवीर यादव की जन्म भूमि जबलपुर है। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन आज 12 अक्टूबर, को सायं 7 बजे से ‘ये शाम मस्‍तानी’ गीत – संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। कल 13 अक्टूबर, को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं प्रख्यात गायक सुदेश भोसले द्वारा गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। किशोर कुमार अलंकरण समारोह में पधारे इंदौर के गायक सुनील शर्मा और उज्जैन से आई संध्या ग्रेवाल आज किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इन गायक कलाकारों ने किशोर दा के गीत गुनगुनाए। इन कलाकारों ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है की किशोर दा की समाधि और जन्म भूमि पर उन्हें गाने का मौका मिला।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में भाजपा का जेएनयू विरोधी मार्च, कांग्रेस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Lakhisarai, Bihar:जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला और कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की. जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले में मणिपुर से कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े आरोपों पर कांग्रेस के प्रति विरोध जताया, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की. जिलाध्यक्ष ने कहा, महिला गरिमा पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई हो, कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही तय करे. कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड से राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन व्यापक होगा. मौके पर अजय कुशवाहा सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, गौतम मंडल, सोनू चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्रिमंडल ने 24 प्रस्तावों को मंजूरी; पेयजल, बिजली और पर्यटन प्रोजेक्ट्स

Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट के 24 प्रस्तावों को मंजूरी,पेयजल से बिजली और पर्यटन तक कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार,12 अक्टूबर 2026 को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई इन फैसलों में पेयजलापूर्ति, बिजली संचरण, ग्रामीण सड़क रखरखाव, पर्यटन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं गर्दनीबाग में बनेगा टेक पार्क कैबिनेट ने पटना के गर्दनीबाग में टेक पार्क के निर्माण और विकास के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के चयन तथा उसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दी। इसके अलावा बिहार सूचना प्रौद्योगिकी अवर सेवा नियमावली, 2026 के गठन को भी मंजूरी मिली। पेयजल योजनाओं पर 786 करोड़ से अधिक खर्च मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर और टेटिया बम्बर प्रखंडों की 14 पंचायतों के 177 वार्डों में पेयजलापूर्ति मजबूत करने के लिए 279.51 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई वैशाली जिले के महुआ और चेहराकला प्रखंडों की 36 पंचायतों के 493 वार्डों के लिए गंगा नदी के सतही जल पर आधारित योजना को 506.71 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। बिजली व्यवस्था होगी मजबूत सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में नए ग्रिड उपकेंद्र और संबंधित संचरण लाइनों के निर्माण के लिए 575.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। तारापुर ग्रिड उपकेंद्र को दूसरा स्वतंत्र ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने के लिए भी 51.07 करोड़ रुपये की योजना मंजूर हुई। पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में फैसले वैशाली में 10 एकड़ भूमि पर पीपीपी मॉडल से पांच सितारा रिसॉर्ट विकसित करने तथा भीमबांध क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली。 खगड़िया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूंजीकरण के लिए 75 करोड़ रुपये और सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र स्थापित करने के लिए लगभग 66.12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसके अलावा अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के लिए 634.41 करोड़ रुपये, दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण मद में 225.91 करोड़ रुपये तथा ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की योजना को भी मंजूरी दी गई।
0
0
Report

समस्तीपुर में नित्यानंद राय का विपक्ष पर हमला, एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का विपक्ष पर हमला, बोले- देश के युवाओं में भ्रम फैलाने की कोशिश, एनडीए मंसूबों को नहीं होने देगा कामयाब। एनडीए प्रचार तेज: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर। समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने विपक्ष पर देश के युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार विपक्ष के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। नित्यानंद राय ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और देश में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभा के दौरान नित्यानंद राय ने बिहार सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। इसका लाभ शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं को भी मिलेगा। कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। सभा में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने और एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
0
0
Report

पीलीभीत में किसान यूनियन का धान खरीद और खाद टोकन के विरोध में धरना

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकायत) ने धान खरीद में देरी और खाद वितरण की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूरनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि सरकारी धान खरीद शुरू नहीं होने से किसान अपनी उपज कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। संगठन ने जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्र तत्काल चालू कराने, प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 600 क्विंटल धान की तौल कराने और खरीद सीमा 37 से बढ़ाकर 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की। राइस मिलों के स्टॉक और नमी मापक यंत्रों की जांच कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान मंडी समिति गेट पर किसानों ने दोपहर जाम भी लगा दिया। जानकारी लगने पर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने समझाकर जाम खुलवाया,किसानों ने खाद वितरण में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का विरोध करते हुए संगठन ने खतौनी के आधार पर सीधे खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि सर्वर और पोर्टल की समस्याओं से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर के मालाखेड़ा में जागरण के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Alwar, Rajasthan:अलवर के मालाखेड़ा में बांकी माता के जागरण के दौरान एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहले मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती है, जहां उसका उपचार जारी है। परिवादी करतार सिंह सोलंकी निवासी मालाखेड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मालाखेड़ा पुलिस थाने के पास बांकी माता का जागरण चल रहा था। उनका बेटा अरुण सिंह भी जागरण देखने आया हुआ था। इसी दौरान अरुण पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद साहिल, जुगल किशोर, हुकमचंद, जितेंद्र सिंह, अरमान और आदित्य ने अरुण पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, हमले के दौरान साहिल ने अरुण के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। अरुण की आवाज सुनकर सुबेसिंह जाट, राजू बलाई, शंकर सोलंकी और बाबूलाल सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया। परिवादी का आरोप है कि लोगों को मौके पर आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अरुण को तत्काल मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट: पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top