गोंडाः हथिनी गांव में सरयू नहर के माइनर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
Vishnoharpur, Uttar Pradesh:विकास खंड छपिया के हथिन ग्राम पंचायत में सरयू नहर खंड 4 के माइनर कटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गया जिससे खेत में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। नहर विभाग का भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फसल बर्बाद होने से किसान क्रोधित हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया: पंडरी मल्ल ढाला के पास भीषण जाम, तीन घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; राहगीर परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पंडरी मल्ल ढाला के समीप देवरिया-बैकुंठपुर नहर बाईपास पर मंगलवार को भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम का असर सोनूघाट से पंडरी मल्ल ढाला जाने वाले मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे ,लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।मधुबनी: गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की
Madhubani, Bihar:बिहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है।
(बिहार से जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर प्रशांत झा की रिपोर्ट)
