Back
गोंडा में शक्ति संवाद: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के विचारों को सम्मान
AKAtul Kumar Yadav
Oct 01, 2025 10:04:09
Kanpur, Uttar Pradesh
गोंडा जिले के मंडलीय सभागार से आज एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल के तहत मिशन शक्ति के पांचवें चरण को लेकर आज से मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को मंडलीय सभागार में आयोजित किया जाएगा आज आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आई बालिकाओं द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश विकसित देवी पाटन मंडल को लेकर के अपने-अपने विचार रखे गए है। कई लड़कियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई है जिसे लेकर के कमिश्नर ने समाधान करने के निर्देश दिए है। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित देवीपाटन मंडल को लेकर अच्छे सुझाव देने वाली पांच लड़कियों को आकांक्षा समिति देवीपाटन मंडल द्वारा नगर इनाम देकर के सम्मानित किया गया है। प्रथम स्थान पाने वाली नंदिनी को 5 हजार, सेकंड स्थान पाने वाली आकांक्षा द्विवेदी को 3 हजार और तीसरा स्थान पाने वाली रूपा, महक, घुमैना को दो-दो हजार रुपए का नगद इनाम देकर के सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही साथ 15 और बालिकाओं को भी आकांक्षा समिति की तरफ से एक-एक हजार रुपए का इनाम देकर के उन्हें भी उनके विचार को लेकर सम्मानित किया गया है। कमिश्नर देवी पाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि 2047 तक हमें विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत बनाने के लिए लोगों के आम सुझाव चाहिए। ताकि हम लोग 2047 तक भारत को और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ इस देवीपाटन मंडल को विकसित कर सके। पाँच लड़कियों को हम लोगों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया है उनको हम लोगों ने आकांक्षा समिति के माध्यम से सम्मानित किया है 15 अन्य लड़कियों को भी हम लोगों ने सम्मानित किया है। कई ऐसे विचार इस कार्यक्रम के दौरान आए हैं जो हमारे उत्तर प्रदेश को विकसित करने के लिए भारत को विकसित करने के लिए और देवी पाटन मंडल को विकसित करने के लिए जरूरी है। बिहार के मित्रांचल की रहने वाली नंदिनी गोंडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने कुछ पेंटिंग को लेकर सुझाव दिए हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण है और उसे हम लोगों ने प्रथम पुरस्कार दिया है। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर के हम लोगों द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 01, 2025 11:50:430
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 01, 2025 11:50:250
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 01, 2025 11:50:090
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 01, 2025 11:49:571
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 01, 2025 11:49:420
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 01, 2025 11:49:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 01, 2025 11:49:150
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 01, 2025 11:46:520
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 01, 2025 11:46:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 01, 2025 11:46:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 01, 2025 11:46:240
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 01, 2025 11:46:090
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 01, 2025 11:45:55Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के कुछमुछ गांव में हुई एक घटना से सभी को हैरान कर दिया...यहां 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात के बाद मौत हो गई संगरू राम की मौत ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है
0
Report
0
Report