271002
Gonda: हाई अलर्ट, पुलिस ने किया सुरक्षा निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम से सटे गोंडा में त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। SP ने खुद सड़क पर उतरकर संवेदनशील इलाकों और होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। देवीपाटन मंडल के आईजी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास भी किया गया। चूंकि इस बार रमजान का जुमा और होली एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED ने पिनारयि विजयन की बेटी Veena T के लॉकर की जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): ENFORCEMENT DIRECTORATE (ED) OFFICIALS INSPECT HDFC BANK LOCKER OF VEENA T, DAUGHTER OF OPPOSITION LEADER PINARAYI VIJAYAN, AS PART OF THE ONGOING PROBE INTO CMRL FINANCIAL TRANSACTIONS CASE / VISUALS0
0
Report
बिहार कृषि मंत्री ने राहुल गांधी की जन्मदिन पर बधाई दी, शादी पर कटाक्ष
Danapur, Bihar:बिहार के कृषि मंत्री विजय सिंह ने बामेती के सभागार में आम महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी तो वही राहुल गांधी के शादी को लेकर कटाक्ष भी किया बिहार के कृषि मंत्री विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जन्मदिन मनाया या शादी की सालगिरह या उनकी व्यक्तिगत मामला है लेकिन जनता उनके शादी की सालगिरह भी मनाना चाहती है इशारों इशारों में विजय सिंह ने राहुल गांधी पर शादी को लेकर कटाक्ष की आखिर राहुल गांधी शादी कब करेंगे ताकि जनता उनकी शादी की सालगिरह भी मनाए वही विजय सिंह ने बताया कि यह उनकी व्यक्तिगत मामला है और हम लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं ऐसे में हर शुभ काम के लिए हम लोग उनको बधाई देते हैं0
0
Report
बरौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में CBC मशीन उद्घाटन, मरीजों को जल्दी रिपोर्ट मिले
Dholpur, Rajasthan:बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी मशीन का हुआ उद्घाटन , चिकित्सा प्रभारी डॉ गोरेलाल मीणा ने फीता काटकर किया शुभारंभ सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड के बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन का उद्घाटन सरमथुरा चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने फीता काटकर किया। डॉ. मीणा के पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में अस्पताल का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोरेलाल मीणा ने बताया कि सीबीसी मशीन लगने से अब मरीजों की बीमारियों की जांच यहीं पर हो सकेगी। पहले ब्लड, इंफेक्शन सहित अन्य जांचों के लिए मरीजों को धौलपुर या सरमथुरा तक जाना पड़ता था। अब लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। डॉ. मीणा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव स्तर पर ही मिलें। सीबीसी मशीन से रिपोर्ट जल्दी आएगी जिससे डॉक्टर सही समय पर इलाज शुरू कर सकेंगे। इससे गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर ही पता चल जाएगा। ग्रामीणों ने मशीन लगने पर खुशी जताई और सरकार व चिकित्सा विभाग का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब छोटे-मोटे टेस्ट के लिए शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मौके पर बरौली अस्पताल का स्टाफ नर्स, ANM, फार्मासिस्ट सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
उमंग-VII अभियान से डूंगरपुर के दुकानों से 2 बालश्रमिक मुक्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से विशेष 'अभियान उमंग-VII' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दोवड़ा थाना पुलिस , चाइल्ड लाइन, मानव तस्करी विरोधी सेल, सृष्टि सेवा संस्थान ने पुलिस थाना दोवड़ा सर्कल में विभिन्न दुकानों पर औचक चेकिंग की गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान दुकानों पर काम कर रहे 2 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। समिति ने बालश्रमिकों को संप्रेषण गृह भेजने के निर्देश दिए है। वही बाल श्रमिकों को काम पर रखने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।0
0
Report
त्यागी समाज को राजनीति में मिले उचित भागीदारी, बैठक में उठी मांग
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित त्यागी समाज की बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज का विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद राजनीति में उसे अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। बैठक में अजय त्यागी ने आगामी एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए मेरठ एवं सहारनपुर क्षेत्र से त्यागी समाज के योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के शिक्षित एवं सक्षम व्यक्तियों को राजनीतिक अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। विक्रांत त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न राजनीतिक दलों को सामाजिक संतुलन बनाए रखते हुए त्यागी समाज को भी उचित भागीदारी प्रदान करनी चाहिए। बैठक में समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कपिल त्यागी, असित त्यागी, सुनील त्यागी, दिव्यांश त्यागी, आशीष त्यागी, अंकुर त्यागी व कपिश त्यागी आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Ruchi Veera ने PDA कार्यक्रम में समाज के सबके साथ जुड़ाव पर जोर दिया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुझे उस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गयी मुझे जानकारी ही नहीं थी कार्यक्रम की, वहाँ किसी भी बैनर या होर्डिंग पर मेरा कोई फोटो भी नहीं था, मुझे अपनी पार्टी और नेता मे पूर्ण आस्था, यहाँ कुछ लोगो ने पर्दे के पीछे से कुछ मोहरो से जो प्रोग्राम कराया है... उससे पार्टी को फायदा नहीं नुकसान पहुंचा, PDA कार्यक्रम मे लोगो को जोड़ने की बात है अल्पसंख्यक, महिलाएं, अगड़े और युवाओं व दलितों आदि को जोड़ना ना किसी को छोड़ना, मे पार्टी की नेता और पार्टी के नेता मेरा सम्मान करते, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलाओ का सम्मान करते है लेकिन यहाँ एक नेता पूरी तरह से गुटबाजी कर रहा है, वो नेता पहले जिन जिलों में रहे है वहां भी गुटबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया, वही व्यक्ति अब इस जिले को ख़राब करने में लगा है। गुटबाजी के आरोप लगाने वाले नेता के नाम पर सपा सांसद का गोलमोल बयान, मेरा कहना उनके लिए जो अन्य जिलों से आये है, वो वहां भी तोड़फोड़ करके आये और यहाँ भी पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे, PDA के प्रोग्राम मे दलित समाज के व्यक्ति को भी मंच पर बैठना चाहिए था, उस व्यक्ति की महिला विरोधी सोच परिलक्षित होती है.... लेकिन इसको ये ना समझा जाए की ये पार्टी की सोच है, समाजवादी पार्टी मे महिला का सम्मान किया जाता है, सपा संगठन और पार्टी मे महिला के सम्मान की मिशाल मे खुद। ओमप्रकाश राजभर के ट्वीट मे सांसद के ये कहने की मुझे नहीं बताया गया मुझे पता नहीं के तंज पर बोलीं रूचि वीरा, अगर बाद में कहती नहीं बुलाया तक होर्डिंग पर तो फोटो नहीं था मेरा, ये प्रमाण है की उनकी मंशा ही मुझे बुलाने की नहीं थी, देश की आधी आबादी को नजरअंदाज करके वो नेता पार्टी को बर्बाद करने और खत्म करने का काम कर रहा, शायद राजभर जी मेरे और मेरे परिवार के बारे मे पूरी तरह नहीं जानते.... मैं जो कहती हूं वही करती हूं.... मुझे किसी की सूचना नहीं आयी। मुझे नहीं बुलाया गया ना फोन आया वरना फोन कॉल से बता सकता की निमंत्रण दिया, लेकिन जब पोस्टर पर फोटो ही नहीं तो मतलब मंशा ही नहीं थी बुलाने की। PDA को पिटेगा अहिर और बहुसंख्यक के ओपी राजभर के तंज पर बरसी रूचि वीरा.... मेरा चैनल और आपसे अनुरोध है उनको ज्यादा गंभीरता से ना लें, मुझे तो ये भी सूचना मिल रही है की वो भी समाजवादी पार्टी में आना चाहते है, मेरे विश्वसनीय सूत्रों से मुझे ये जानकारी मिली है। me पार्टी के साथ ही और साथ हूं। गुटबाज नेता के नाम पर सपा सांसद का शिकायत वाला बयान, बोलीं आप सब जानते है और मैंने पार्टी नेतृत्व को बताएगा, मैंने समय भी माँगा है और जाकर मिलूंगी भी, फिर उनसे बताउंगी की मेरे जिला और मेरी कॉस्ट्रासी को बर्बाद होने और टूटने से बचाया जाए, हम यहां लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है मुझे भी सर्व समाज के लोगों ने वोट दिया, अगर उस व्यक्ति को वहां से वापस भेज दिया जाए तो सभी 6 की 6 सीटे जिताने का काम हम करेंगे। भाजपा और NDA से बातचीत को लेकर सपा सांसद ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं उनकी हो सकती है जिनपर मैं ऊँगली उठा रही हूं, जब वो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है तो जाहिर सी बात है भाजपा को बोलने और ऊँगली उठाने का मौका दे रहे है, क्यों दें रहे है मौका..... उनकी कोई सांथगांठ हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: चकिया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस-प्रशासन सवालों के घेरे में
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब तक पुलिस के हाथ खाली रहने से एक तरफ जहां पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है तो वहीं अब इसे राजनीतिक रूप देने की भी कोशिश की जा रही है । हालांकि जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया वह वास्तव में पुलिस पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। चकिया थाना क्षेत्र का यह मामला आज पूरे देश में सुर्खियों पर है। पूरे मामले की अगर हम बात करें तो 3 माह पूर्व भी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था और इस बात को लेकर महिला ने चकिया थाने में मौखिक शिकायत भी की थी और अब 11 जून को महिला के साथ पांच दरिंदों ने जब सामूहिक बलात्कार किया और इस बात को लेकर जब महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तो आरोप लगाया जा रहा है कि थाने पर मौजूद पदाधिकारी के द्वारा महिला के साथ ही उल्टे डांट फटकार की गई एवं उसे भगा दिया गया। हालांकि अब भाजपा के नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने स्थल का जायजा लेने के बाद आरोप लगाया है कि इस महिला के साथ यह तीसरी घटना है जब रेप का प्रयास, महिला के साथ ल Lootपाट एवं अंत में सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद यह भी पता चला है कि महिला ने जिले के कप्तान से भी संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन वहां से भी महिला को न्याय नहीं मिल पाया और अब दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में 9 एमएम की बुलेट एवं लकड़ी के टुकड़े डाल दिए और जब महिला जिंदगी और मौत से झूलने लगी तब उसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि महिला को ना तो स्ट्रेचर मिल पाया और ना ही कोई अन्य संसाधन। परिजनों ने कंधे पर लेकर महिला को सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां अब महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है । प्रशासन के द्वारा दावे जरूर किये जा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक प्रशासन के हाथ खाली हैं ।0
0
Report
UP NEWS : अर्टिगा कार और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत,दो लोगों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के घनश्यामपुर की पुलिया के पास गुरुवार देर रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और अर्टिगा कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कार चालक और एक कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार में 6 लोग सवार होना बताया जा रहा हैं। दरअसल घटना पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र की है। बताया जा रहा है एक अर्टिगा कार जो बंडा की ओर से आ रही थी जिसमें 6 लोग सवार थे। ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बिलसंडा से बंडा की ओर जा रही थी दोनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।जिसमें कार चालक बरेली निवासी सुनील त्रिपाठी पुत्र शिवनंदन त्रिपाठी और बिलसंडा के कपड़ा व्यापारी रामराज शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बिलसंडा के थानाध्यक्ष जगदीप मलिक का कहना है ट्रैक्टर ट्राली और कार में भिड़ंत हुई है। कार में 6 लोग सवार थे जिसमें एक कपड़ा व्यापारी बिलसंडा का तो वहीं कार चालक बरेली का था। दोनों को गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य कार सवार 4 लोग अलग अलग जगहों के रहने वाले थे उनके हल्की फुल्की छोटे आई थी वह अपने घरों पर चले गए।0
0
Report
Azamgarh: आशा देवी के घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:महिला ने पट्टीदारों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार। जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तरफकाजी गांव की निवासी महिला आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया, जिसमें जमीन में मशीन लगाने को लेकर विवाद के दौरान पट्टीदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। वहीं घटना के दौरान जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता के अनुसार कल एक दिन पूर्व 18 जून 2026 की शाम को गांव के कुछ नामजद लोगों ने कथित रूप से उनके घर में घुसकर धारदार हथियार, रॉड, लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान वह अपनी बेटियों के साथ किसी तरह घर से निकलकर जान बचाने में सफल रही। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपितों द्वारा मारपीट की घटना की गई, जिसकी सूचना 14 जून को स्थानीय थाने पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे और घर लौटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। वह जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है। पीड़िता व घायल परिजन0
0
Report
Advertisement
राजेश मिश्र मीरजापुर: दबंगों ने जनरल स्टोर पर तोड़फोड़, दुकानदार को पीटा
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : दबंगों ने जनरल स्टोर की दुकान पर चढ़कर की तोड़फोड़ दबंगों ने दुकानदार को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर viral कटरा कोतवाली के नटवा मोहल्ले का मामला0
0
Report
लोहरदगा: RSS कार्यालय के पास पेट्रोल बम फेंके गए, दो आरोपियों के homes पर छापेमारी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - रांची के निवारणपुर स्थित RSS के कार्यालय में पेट्रोल पंप फेंकने के दो आरोपियों के घर लोहरदगा में आज सुबह-सुबह जांच एजेंसियों ने छापा मारा। सुबह करीब तीन बजे से लेकर सात बजे तक जांच एजेंसी मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू के न्यू आजाद बस्ती स्थित घर में और सैफ अंसारी उर्फ रोहित के राहत नगर स्थित मकान में सर्च अभियान चलाया। दोनों आरोपी नशा के आदी थे। और ब्राउन सुगर, गांजा, अफीम और नशा का टैबलेट लिया करते थे। दोनों आरोपियों की पढ़ाई ज्यादा नहीं हुई है। मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू दुबई से होकर लौटा है। वही सैफ अंसारी उर्फ रोहित बिना निकाह के एक युवती को अपने साथ घर में रखे हुए है और वह पहले गैराज में काम किया करता था उसके बाद साप्ताहिक बाजार में सामान की बिक्री किया करता था। साथ ही RSS कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने के तीसरे आरोपी का ननिहाल भी लोहरदगा में ही है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि नशा की लत की वजह से इनके द्वारा अनजाने में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। जांच एजेंसी के द्वारा सुबह छापेमारी कर संदेहास्पद चीजों को अपने साथ ले जाने की बात कही गई।0
0
Report
मैहर में भाजपा चौपाल विवाद: पूर्व राज्यमंत्री के भाई पर थप्पड़, वीडियो वायरल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर (एमपी) मैहर जिले में भाजपा के चौपाल कार्यक्रम में विवाद, जिला महा ने पूर्व राज्यमंत्री के भाई पर बरसाए थप्पड़, अमरपाटन के ग्राम ताला में चल रहा था जनचौपाल कार्यक्रम, सांसद, पूर्व राज्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, मंच पर नाम न बोलने को लेकर हुआ दोनों के विवाद, भाजपा के अनुशासन पर खड़े हुए सवाल, वायरल वीडियो में महामंत्री मनीष चतुर्वेदी पूर्व राज्यमंत्री के भाई विजय पटेल पर थप्पड़ बरसाते आ रहे नजर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल。0
0
Report
Advertisement
KC Venugopal बोले राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KC VENUGOPAL (CONGRESS) ON CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S BIRTHDAY/ DELIMITATION0
0
Report
तtil्दा सासाहोली में स्कूल छात्र की हत्या, साथी ने चाकू से किया वार
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. तिल्दा इलाके के सासाहोली गांव में स्कूली छात्र की हत्या.. साथ मे पढ़ने वाले छात्र ने ही चाकू से वार कर की हत्या.. स्कूल में मामूली बात पर हुए विवाद में चाकू से वार की हत्या.. मृतक छात्र ने पहले चाकू से अपने आरोपी छात्र पर चाकू से किया वार.. इसके बाद आरोपी छात्र ने चाकू छीन कर मृतक पर किया हमला.. अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. दोनों हाल ही में 10 वीं किया है पास.. आरोपी छात्र चाकू लगने से घायल. अस्पताल में उपचार जारी.. तिल्दा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
गिरिडीह में नशा मुक्त जीवन के लिए जन-जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Giridih, Jharkhand:एभीबी : निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा शुक्रवार को नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. "हम सब का एक ही नारा – नशा मुक्त जीवन हो हमारा" थीम पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था. कार्यशाला में डीसी रामनिवास यादव और डीडीसी स्मृता कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान बेहतर कार्य करने पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार को सम्मानित किया गया. डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि नशा न सिर्फ व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है. युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए सभी की सामूहिक सहभागिता जरूरी है. डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है. स्कूल-कॉलेज स्तर पर अभियान चलाकर बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे. जिला प्रशासन ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी से सहयोग की अपील की. बाईट : रामनिवास यादव, डीसी बाईट : स्मृता कुमारी, डीडीसी0
0
Report
Advertisement
