Gonda - हीट वेव सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक कस्बा स्थित कृषक बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दीप्ति यादव के निर्देशन में हीट वेव सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राधे फाउण्डेशन एवं आई-चेंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी के अनुमोदन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण में कुल 30 छात्रों ने भाग लिया। उन्हें हीट वेव के खतरों, इससे बचाव, प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र का मामला
Ranipur, Uttar Pradesh:यूपी/बस्ती: घर में तोड़फोड़, सामान चोरी और जमीन पर कब्जे की नीयत से दबंगई, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित के पैतृक मकान की बाउण्ड्री तोड़कर चोरी करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। ग्राम व पोस्ट शंकरपुर (सोनहा थाना) के निवासी कुमार गौरव श्रीवास्तव पुत्र परमानन्द श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका पैतृक मकान शंकरपुर गांव में है, जिसके पीछे ग्राम समाज के गड्ढे की जमीन स्थित है। रोजगार के सिलसिले में वह कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहे पर स्थित मकान में रहते हैं और गांव में उनका कभी-कभार आना-जाना होता है। पीड़ित के अनुसार, जब वह 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे अपने गांव शंकरपुर गए, तो उन्होंने देखा कि गांव के फतेह (पुत्र तकदीर खान) तथा कासीम व सद्दीक (पुत्रगण अज्ञात) उनके घर के पीछे की बाउण्ड्री तोड़कर गड्ढे व पीड़ित की जमीन में मिट्टी पाट रहे थे। घर का ताला तोड़कर सामान किया गायब जब पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा, तो कमरे के दरवाजे का ताला और खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ मिला। कमरे में रखा तख्ता, पुराना बर्तन, बक्सा, पुरानी टीवी तथा बाउंड्री के अंदर लगा नल गायब था। 112 नंबर पुलिस ने रुकवाया काम पूछताछ करने पर आरोपी आक्रोशित हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस टीम ने मिट्टी पाटने का काम तत्काल रुकवाया और पीड़ित को थाने पर जाने की सलाह दी। पीड़ित कुमार गौरव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि ग्राम समाज के सार्वजनिक गड्ढे और उनकी निजी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
