271504
गोंडाः स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा डेहरास छतौनी का स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम डेहरास छतौनी का स्वास्थ्य उप केंद्र परिसर स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा है। साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था न होने पर कूड़े कचरे बिखरे हैं। गन्दगी के चलते मरीजों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गड्ढे में गंदा जल जमाव और बदबू से मच्छर जनित बीमारी का भय सता रहा है। शिवकुमार ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र परिसर में गन्दगी पनप रही है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने से कूड़ा-कचरा का ढेर लगा रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर एम्स रैन बसेरे के केयरटेकर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर एम्स अस्पताल परिसर में स्थित रैन बसेरा के एक केयरटेकर की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर का है। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला के रूप में हुई है, जो एम्स अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा में केयरटेकर के तौर पर कार्यरत थे। उनका भाई भी वहीं केयरटेकर है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब चार बजे शुभम अपने कमरे से निकलकर छत पर बने कमरे में चले गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिता जनार्दन शुक्ला और अन्य परिजन ऊपर पहुंचे तो शुभम का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने तत्काल शव को नीचे उतारा और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामगढ़ताल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, जब टीम मौके पर पहुंची तब तक शव फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन मौत की परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत के पीछे कोई निजी, पारिवारिक, आर्थिक या अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। रामगढ़ताल थाने के प्रभारी निरीक्षक मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शुभम शुक्ला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सोनभद्र में छठी पूजा के दौरान ऑटो पलटने से 10 घायल; तीन की हालत गंभीर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक पारिवारिक खुशी उस वक्त हादसे में बदल गई जब छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा परिवार रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जुगैल थाना क्षेत्र की बेलगड़ी घाटी में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी से ओबरा के खैरटिया गांव छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब बेलगड़ी घाटी में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में महिलाएं और बच्चे समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。0
0
Report
अलीगढ़ में कानूनगो धीरेंद्र शर्मा पर रिश्वतखोरी का आरोप, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग कानूनगो धीरेंद्र शर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप, 6000 रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कानूनगो धीरेंद्र शर्मा के प्राइवेट आदमी के द्वारा ली गयी 6000 की रिश्वत, वीडियो में कानून को धीरेंद्र शर्मा के सामने प्राइवेट आदमी को दी रिश्वत, रिपोर्ट लगाने का समय पूछने पर धीरेंद्र शर्मा ने कहा 15 दिन में लगेगी रिपोर्ट, कानूनगो धीरेंद्र शर्मा के सामने पीड़ित ने पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के नाम पर दी रिश्वत, पीड़ित ने कानून को धीरेंद्र शर्मा को डेढ़ लाख रुपए देने का लगाया आरोप, अलीगढ़ के थाना तहसील गभाना का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
किच्छा के खान फार्म कब्जे के मुद्दे पर दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस तैनात
Bahara Boj, Uttarakhand:किच्छा के पिपलिया मोड़ स्थित खान फार्म पर कथित कब्जे को लेकर बुधवार को विवाद गहरा गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा ने नसरिन सांगा पर फार्म पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सायरा वाड्रा के समर्थन में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ सहित कई कांग्रेस नेता खान फार्म के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। सायरा वाड्रा का कहना है कि फार्म उनकी बुआ की वसीयत के आधार पर उनके अधिकार में है, पर नसरिन सांगा ने मजदूरों को हटाकर कब्जा कर लिया। अंदर मौजूद नसरिन सांगा ने सायरा वाड्रा, विधायक बेहड़ और अन्य कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाए। दोनों पक्ष अपने दावों पर अड़े हैं, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। धरने के दौरान विधायक बेहड़ ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाए कि यदि न्याय नहीं मिला तो जमीनों के विवाद में एक और जान जाएगी; चेतावनी दी कि एक-दो दिन में सभी अधिकारियों के नाम लिखकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजेंगे और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिए 6-लेन टनल से द्वारका एक्सप्रेस-वे जुड़ने वाला है
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में कनेक्टिविटी को और अधिक सुगम एवं विश्वस्तरीय बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में द्वारका एक्सप्रेस-वे को वसंत कुंज से जोड़ने वाली 6-लेन टनल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से वेस्ट और साउथ दिल्ली के बीच आवागमन पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक होगा। इससे लोगों के समय की भी काफी बचत होगी。0
0
Report
कटिहार NH-31: बखरी बालू टोला के पास स्कॉर्पियो-ट्रक भिड़ंत, 8 यात्री गंभीर रूप से घायल
Katihar, Bihar:NH-31 बखरी भैंस को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 यात्री गंभीर रूप से घायल कटिहार जिला के समेली प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी बालू टोला के समीप मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार 10 यात्रियों में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बरारी थाना क्षेत्र के शिशिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री खगड़िया जिले से लड़का का छेका (सगाई समारोह) कर स्कॉर्पियो से अपने घर शिशिया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे के करीब बखरी बालू टोला के समीप अचानक सड़क पार कर रही एक भैंस को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समेली पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दे दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ मुठभड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा के पैर में गोली लगी; 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चले; अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद; 2 दिन पूर्व युवक की गोली मारकर हत्या की थी, इसी मामले में फरार आरोपी; अभी तक कुल 3 आरोपी चढ़े हैं पुलिस के हत्थे; जेठवारा थाना इलाके के गजराही पुलिया के पास का मामला。0
0
Report
यूपी कृषि मंत्री एल नीनो के खतरे से निपटने के लिए जल संरक्षण पर जोर
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड - उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को एल नीनो के खतरे से सतर्क रहने की सलाह दी है। गनीवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम में मंत्री ने जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न की खेती को भविष्य की जरूरत बताया。 चित्रकूट के गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एल नीनो के प्रभाव से आने वाले वर्षों में वर्षा कम हो सकती है। ऐसे में किसानों को कम पानी वाली फसलों—कोदो, ज्वार, बाजरा, मड़ुआ और अन्य श्रीअन्न की खेती अपनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि हर बूंद पानी बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने तालाबों की सफाई, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को किसानों तक सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए。 कार्यक्रम में फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया और किसानों को ज्वार, सावा, रागी एवं कोदो के मिनी किट भी प्रदान किए गए। कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बदलते मौसम की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकेंगे。0
0
Report
यूपीटेट परीक्षा तैयारी के संदर्भ में बबलू कुमार की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:यूपीटेट परीक्षा तैयारी के संदर्भ में संयुक्त CP बबलू कुमार की बाइट0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदे मामले पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर बीजेपी ने कसा तंज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोपों पर SP प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर UP BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "विपक्ष का काम सवाल उठाना है और अखिलेश यादव राम मंदिर को लेकर कुछ ज़्यादा ही चिंतित हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें भगवान कृष्ण से जुड़ी ज़मीन पर भी चर्चा करनी चाहिए। जहाँ तक राम मंदिर के मुद्दे की बात है, SIT जो भी रिपोर्ट सौंपेगी और जो भी नतीजे सामने आएँगे, उसके आधार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा..."0
0
Report
ताइवान: जियानशी में बड़ा पत्थर पहाड़ी से गिरा, कार से चूक गया हादसा
Noida, Uttar Pradesh:On June 30, 2026, in Jianshi Township, Hsinchu County, Taiwan, a massive boulder rolled down from a mountain and narrowly missed hitting a car.0
0
Report
ऑस्ट्रेलिया के होथम में बर्फबारी की खबर
Noida, Uttar Pradesh:Hello SNOW at Hotham, Australia0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज में रंगदारी के चलते युवक की हत्या, पुलिस ने बनाईं गिरफ्तारी की तैयारी
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के तिलकधारी कुआँ मुहल्ले में सरे शाम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के चश्मदीद और मृतक के चचेरे भाई बताते हैं कि 10,000 रूपये रंगदरी पिछले 10 दिनों से मांगी जा रही थी. नहीं देने के कारण 5 लोगों ने घर के पास सटा कर गोली मार दिया. शव सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर नगर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही में जुट गई. सदर अस्पताल पहुंचें डी एस पी रविकांत साव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई. अपराधियों की पहचान हो गई हैं बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी होंगी.0
0
Report
कानपुर: पहचान छिपाकर दो युवतियों से शादी कराने वाला इरशाद गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG– पहचान छिपाकर दो युवतियों से निकाह करने वाला इरशाद गिरफ्तार –सोशल मीडिया पर विशाल बन किया निकाह, 8 साल बाद खुला राज ANCHOR–पनकी पुलिस ने खुद को विशाल बताकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, जबरन शादी करने और उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाले मुख्य आरोपी इरशाद मूल निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल और स्थानीय हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके से दोनों पीड़ित युवतियों को मुक्त कराया, जिसमें से पहली पीड़िता पर आरोपी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए 8 साल से पहचान छिपाकर जबरन धर्म परिवर्तन व ढाई साल के बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि दूसरी पीड़िता जो 6 महीने की गर्भवती है उसको आरोपी ने 3 साल पहले नौकरी दिलाने के बहाने दोबारा विशाल बनकर जाल में फंसाया और विरोध करने पर दोनों को एक ही घर में बंधक बनाकर रखा था। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट–कृष्णा तिवारी,हिंदू संगठन कार्यकर्ता बाइट–नरेश तोमर,हिंदू संगठन पदाधिकारी बाइट–अमित चौरसिया,एसीपी पनकी0
0
Report
रोमानिया के बुखारेस्ट के रोमाना स्क्वायर में भारी बाढ़, कल रात
Noida, Uttar Pradesh:Significant flooding in Romana Square, Bucharest in Romania last night.0
0
Report
Advertisement
