271002
Gonda - योग एवं समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन शिविर के आयोजन में किया गया स्वास्थ्य के लिए जागरूक
KUMBH NAGAR, Uttar Pradesh:गोंडा बेलसर में योग तथा समग्र यह है की बच्चों के स्वास्थ्य, कैरियर, सर्वांगीण, विकास के लिए कॉलेज में कार्यक्रम चलाया जाए, और बच्चों को प्रेरणा देकर जागरूक किया जाए. सबसे पहले आहार तथा दिनचर्या में यौगिक दृष्टिकोण से सुधार लाना होगा .योग सिखाने के लिए विद्यार्थियों को तीन खंडो में बांटा गया कक्षा 1 से 5 तक बिट्टू कुमारी ने बच्चों को योग के माध्यम से मूल मंत्र दिया .कक्षा 6 से 9 तक आचार्य शिवानंद जी ने स्वास्थ्य योग कैरियर दिनचर्या सिखाया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी की हर्षा यादव बनी ETO, IAS सपनों की उड़ान जारी
Hansi, Haryana:हांसी की बेटी हर्षा यादव बनी ETO, 3 नंबर से चूकी थी पिछली बार, अब IAS बनने का लक्ष्य 18 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता, दिल्ली यूनिवर्सिटी से की बीएससी और एमएससी; परिवार में खुशी का माहौल हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा HCS परीक्षा की फाइनल लिस्ट में हांसी की बेटी हर्षा यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षा का चयन ETO यानि एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। हर्षा के पिता बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। हर्षा के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेहनती रही है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले HPSC की परीक्षा में हर्षा महज तीन नंबर से चयनित होने से रह गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आखिरकार उसे सफलता मिल गई।परिजनों के अनुसार, हर्षा प्रतिदिन करीब 18 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका अगला लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है। ETO के पद पर चयन के बाद भी वह अपनी तैयारी जारी रखते हुए बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। हर्षा की मां कुसुम यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी मेहनत रंग लाई है और परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल है। वहीं, दादी कमला देवी ने कहा कि हर्षा ने अपनी मेहनत से परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है। हर्षा के दादा मान यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सदस्यों और परिचितों की ओर से हर्षा को बधाइयां दी जा रही हैं। उसकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो असफलता के बाद दोबारा मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।0
0
Report
हरियाणा में अगले हफ्ते बारिश नहीं होगी, तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा
Hisar, Haryana:हरियाणा में अगले पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दिन में तेज धूप खिलेगी। बारिश न होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से इस हफ्ते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है。0
0
Report
पटना में रामलीला महोत्सव 2026: 80 फीट रावण के साथ सुरक्षा चाकचौबंद
Patna, Bihar:पटना Anchor श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है.. श्री दशहरा कमिटी की ओर से आयोजित इस आस्था,संस्कार और संस्कृति के कार्यक्रम में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा.. 80 फीट का रावण, और 70-70 फीट का कुम्भकरण, मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार है.. सुरक्षा जांच यहां का किया जा रहा है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है, स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर समेत, एक्सपोसिव डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मियों ने इन पुतलों और आयोजन स्थल का सुरक्षा जायजा लिया .. कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार इस आयोजन में अहम भूमिका निभाती है, तैयारीयां का जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग, दमकल मौके पर पहुँची
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग पोरवाल टायर फैक्ट्री में लगी आग.. फैक्ट्री में मजदुर कर रहे थे काम.. फैक्ट्री में मची अफरातफरी.. फैक्ट्री के दरवाजे किये गये बंद. टायर बनाने में काम आता है टार. प्रोसेसिंग के समय टार लीक होने से आग लगने की आशंका.. दमकल की दो वाहन मौके पर. उरला थाना इलाके का मामला..0
0
Report
यशपाल आर्य ने रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को मजबूत कदम कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने पूर्व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा, "...उनके कांग्रेस में आने से निश्चित रूप से पार्टी को ताकत मिलेगी..उनका अपना एक अनुभव है, उसका लाभ भी हमें मिलेगा...उनकी घर वापसी हुई है, मैं उनका स्वागत करना चाहता हूं0
0
Report
झुंझुनूं में स्टेट पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल आज
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - स्टेट पैरामेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला होगा - सीजन-7 में सभी 10 टीमों के नॉकआउट मुकाबले पूरे - डॉ. कमलचंद सैनी और डॉ. योगेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन किया - विजडम सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला - सहायक रेडियोग्राफर कार्तिक सैनी ने आयोजन में सहयोगियों का आभार जताया - प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टीम गुलजार फौजी नूआं का विशेष सहयोग0
0
Report
Advertisement
कौशांबी NH-19 पर ओलियम एसिड टैंकर लीक, धुआं उठा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में नेशनल हाईवे-19 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओलियम एसिड से भरा एक टैंकर लीक होने लगा। टैंकर से सड़क पर एसिड बहने के बाद धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामला सैनी थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित कनवार बॉर्डर का है। जानकारी के मुताबिक, ओलियम एसिड से भरा टैंकर मध्य प्रदेश के मलवा से बिहार के नालंदा जा रहा था। इसी दौरान टैंकर से एसिड का रिसाव होने लगा। सड़क पर एसिड गिरते ही धुआं उठने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।0
0
Report
कौशांबी के एनएच-19 पर ओलियम एसिड भरे टैंकर का रिसाव, हाईवे पर धुआं
Noida, Uttar Pradesh:कौशांबी में नेशनल हाईवे-19 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओलियम एसिड से भरा एक टैंकर लीक होने लगा। टैंकर से सड़क पर एसिड बहने के बाद धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामला सैनी थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित कनवार बॉर्डर का है। जानकारी के मुताबिक, ओलियम एसिड से भरा टैंकर मध्य प्रदेश के मलवा से बिहार के नालंदा जा रहा था। इसी दौरान टैंकर से एसिड का रिसाव होने लगा। सड़क पर एसिड गिरते ही धुआं उठने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया。0
0
Report
केके रेललाइन भूस्खलन से बस्तर में ट्रेनें रद्द, 28 अक्टूबर तक प्रभावी
Jagdalpur, Chhattisgarh:केके रेललाइन में लैंडस्लाइड के चलते बस्तर में रेल यातायात प्रभावित है, साउथ कोस्ट रेलवे की विशाखापट्टनम डिवीजन ने किरंदुल - विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 28 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया है, जबकि जगदलपुर - राउरकेला के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है, वहीं भुवनेश्वर- जगदलपुर के बीच चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस एवं किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर को कोरापुट तक के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, इसी तरह जगदलपुर - हावड़ा के बीच चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस को भी कोरापुट तक के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, रेलवे के आदेश के अनुसार, कोरापुट से जगदलपुर और किरंदुल के बीच सभी ट्रेनों का रेल परिचालन 28 अक्टूबर तक पूर्णतः प्रभावित रहेगा, बता दें कि बीते 24 सितंबर को केके रेललाइन में रायगढ़ा डिवीजन के मालिगुड़ा और छत्रिपुत के बीच हुए भूस्खनन की घटना हुई थी।0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में खप्पर यात्रा सुरक्षित, पुलिस ने फ्लैगमार्च से जारी चेतावनी
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: शारदीय नवरात्रि पर्व एवं 19-20 अक्टूबर की दरम्यानी रात कवर्धा में निकलने वाली पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस ने शहर में फ्लैगमार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में निकाले गए इस फ्लैगमार्च के जरिए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अलावा पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैगमार्च के दौरान प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों को सुनिश्चित करना है। खप्पर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नवरात्रि पर्व एवं देवी खप्पर यात्रा को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने, अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद रहने का संदेश दिया है।0
0
Report
हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां रजरप्पा संगम पर विसर्जित कर दीं
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी नदी संगम के जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर आज विसर्जित किया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक रीति-रिवाज, मान्यता व परंपराओं के तहत पूरी श्रद्धा के साथ अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियों को विधिवत रूप से विसर्जित किया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से गमगीन माहौल में अपनी पूजनीय माता की अस्थि कलश लेकर रजरप्पा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मॉ छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा अवस्थित दामोदर-भैरवी के पवित्र संगम तट पर पहुंचे और जाड्ग बाहा तुपुनाई घाट पर अपने पूरे रीति-रिवाज, पारंपरिक संताली विधि-विधान का पालन करते हुए अस्थियां विसर्जित की। मुख्यमंत्री को परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन के नेतृत्व में मांझी बाबा बिन्दे सोरेन, लुगू गोडैत, सुरेन्द्र टुडू, पारानीक बाबा महावीर मुर्मू, सोमाय टुडू, जीतलाल मुर्मू आदि ने पारंपरिक विधि-विधान संपन्न कराया। वस्त्र वितरित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी विधि-विधान व अस्थि विसर्जन की परंपरा का निर्वहन करने के उपरांत ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया। पारंपरिक विधि-विधान निर्वहन के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन का 18 अक्टूबर 2026 को उनके पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज संपन्न हुआ था।0
0
Report
औरैया हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल,कई पीढ़ियों से मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे रावण के पुतले कानिर्माण
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में इस बार करीब 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक रावण दहन के लिए पुतला मुस्लिम कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश करता है। वीओ - जालौन जिले से आए मुस्लिम कारीगर कई पीढ़ियों से रावण के पुतले बनाने का काम करते आ रहे हैं। इस बार भी कारीगर पूरी मेहनत और लगन के साथ पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुतले को बनाने में मुख्य रूप से बांस की लकड़ी, कागज और बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे तैयार करने में करीब 80 से 90 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। पुतले के निर्माण कार्य में तीन से चार कारीगर लगे हुए हैं। दशहरे के दिन दोपहर 12 बजे तक पुतला तैयार कर लिए जाने की उम्मीद है। जालौन जिले के निवासी कारीगर अफसर ने बताया कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी रावण के पुतले बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि औरैया में उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान मिला है। किसी भी तरह का भेदभाव महसूस नहीं हुआ। कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों का व्यवहार हमेशा अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि दशहरे के सीजन में रावण के पुतले और मोहर्रम के दौरान ताजिए बनाने का काम किया जाता है। इसके अलावा आसपास के अन्य स्थानों पर भी पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने बताया कि वह कई वर्षों से पुरानी नुमाइश मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम देखते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालौन जिले से आने वाले मुस्लिम कारीगर लंबे समय से यहां रावण का पुतला बनाते हैं। यही कारीगर ताजिए बनाने का काम भी करते हैं। उरई और जालौन से आने वाले कारीगर अपने पिता और बाबा के समय से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कारीगरों की कारीगरी बेहद शानदार है और इनके द्वारा तैयार किया जाने वाला रावण का पुतला औरैया के ऐतिहासिक रावण दहन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है। यहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। कारीगरों को भी पूरा सम्मान और सहयोग दिया जाता है। दशहरे के दिन रावण दहन से पहले पुतले को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। औरैया के पुरानी नुमाइश मैदान में तैयार हो रहा 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला केवल दशहरा उत्सव का आकर्षण नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही साझा संस्कृति, आपसी विश्वास और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी प्रतीक है।0
0
Report
Advertisement
टोंक पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने जीत के लिए जारी की रणनीति, जिताऊ उम्मीदवारों पर जोर
Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, टोंक में नेताओं ने बनाई चुनावी रणनीति राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक में कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सांसद हरीशचंद्र मीना, विधायक प्रशांत शर्मा, पंचायत चुनाव प्रभारी बृजेंद्र ओला, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा और सह प्रभारी सुमित गर्ग सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और योग्य उम्मीदवारों के चयन पर जोर दिया। जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट पंचायत चुनाव प्रभारी बृजेंद्र ओला ने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में उम्मीदवार की योग्यता, जनाधार और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारने पर जोर देगी。 CR और DR पदों के लिए भी लिए जाएंगे आवेदन बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से CR और DR पदों के प्रत्याशी के आवेदन लेने की प्रक्रिया भी की जाएगी। पार्टी स्तर पर आवेदन और उम्मीदवारों के चयन को लेकर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी。 कुल मिलाकर, पंचायत चुनाव से पहले टोंक में कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ ही पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन और चुनावी मैदान में अपनी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है。0
0
Report
उदयपुरवाटी में पहली बार महिलाओं के लिए गरबा, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—उदयपुरवाटी, जिला—झुंझुनूं - उदयपुरवाटी में पहली बार महिलाओं के लिए भव्य गरबा - चेयरमैन अनुराधा सैनी और पार्षद मनोज टांक ने किया शुभारंभ - रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में माताओं, बहनों और युवतियों ने किया गरबा - लक्की ड्रॉ में पूजा सैनी को 43 इंच एलईडी टीवी का प्रथम पुरस्कार - मिक्सर ग्राइंडर और डिनर सेट सहित विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार0
0
Report
नवरात्रि में जोधपुर के प्रागट्य संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में इण ठांवै प्रगट हुई मां संतोषी, नवरातरा में उमड़ै श्रद्धालु; पदचिह्नां रा दरसण खातर लागै कतारां लाल सागर रै प्रागट्य संतोषी माता मंदिर में राजस्थान समेत दिल्ली, हरियाणा अर पंजाब सूं आवै भक्त, मनौती पूरी होवण री मान्यता सूं जुड़ी है गहरी आस्था जोधपुर। नवरातरा रा नौ दिनां में मां दुर्गा रै नौ रूपां री पूजा-अर्चना खातर मंदिरां में श्रद्धालुआं री भीड़ उमड़ री है। जोधपुर में भी अलग-अलग देवी मंदिरां में खास पूजा-पाठ अर धार्मिक अनुष्ठान होवेला। इण बीच शहर रै लाल सागर इलाकै में कृषि मंडी रै पाछै स्थित प्रागट्य संतोषी माता मंदिर श्रद्धालुआं री आस्था रो प्रमुख केंद्र बणेलो है। मान्यता है कि इण ठांवै मां संतोषी खुद प्रगट हुई हती। इण कारण नवरातरा रै दौरान मंदिर में भक्तां री लंबी कतारां लागै अर दूर-दराज सूं श्रद्धालु माता रै दरसण करबा आवै। पदचिह्नां अर शेर रै पंजां रा दरसण प्राचीन मान्यतावां सूं जुड़ेलै इण मंदिर में मां संतोषी रै प्रति भक्तां री अटूट आस्था देखण नै मिलै। मंदिर में माता रै पदचिह्न अर शेर रै पंजां रा निशान होवण री बात भी श्रद्धालुआं री आस्था सूं जुड़ी है। भक्त इण निशानां नै माता री महिमा रो प्रतीक मानै अर दरसण कर सुख-समृद्धि री कामना करै। प्रागट्य संतोषी माता मंदिर में केवल जोधपुर ही कोनी, बल्कि राजस्थान रै अलग-अलग जिल्यां समेत दिल्ली, हरियाणा अर पंजाब सूं भी श्रद्धालु आवै। नवरातरा रै मौका पर मंदिर में खास पूजा-अर्चना होवै। इण दौरान सवेरे सूं ही दर्शनार्थियां रो आवणो शुरू हो जावै अर दिनभर भक्तां री आवाजाही बणी रहै। मंदिर में दरसण करबा आवैला कई श्रद्धालुआं रो कहणो है कि वे दूर-दराज सूं माता रै दरसण करबा आवै। भक्तां री मान्यता है कि माता रै दरबार में मांगी गई मनौती पूरी होवण पर वे हर साल मंदिर में धोक देवण आवै। श्रद्धालु माता रै प्रति आपणी आस्था जतावै अर परिवार री खुशहाली री कामना करै। बारह महीना खुल्ला रहै माता रो दरबार नवरातरा में खास पूजा-पाठ, श्रद्धालुआं री लंबी कतारां अर दूर-दराज सूं आवैला भक्त इण मंदिर री धार्मिक महत्ता नै दर्शावै। जोधपुर रै इण आस्था स्थल पर मां संतोषी रै दरसण करबा खातर हर साल बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचै।0
0
Report
Advertisement
