271002
गोंडा मुख्यालय- स्लग-घरों और शहर की शोभा बढ़ाने में सहायक हो रहा है पौधशाला
Gonda, Uttar Pradesh:नर्सरी शहर की शोभा और घरों की शोभा बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं। एक नहीं दर्जनों की संख्या में जिलाधिकारी आवास के आसपास सड़कों के किनारे फूल पत्ती सौंदर्य सहायक पौधे एवं बागवानी के लिए अनेकों तरह के फलदार पौधे ,इन नर्सरींयों में से लोगों को उपलब्ध हो रहा है। नर्सरी में मौसमी फूल भी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो सस्ते मूल्य पर ऐसे फूल पत्तियों और नींबू मिर्च तरह के गमले में लगने वाले फल की यहां सस्ते मूल्य पर बिक्री होती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में छात्र आंदोलन छपरा पहुंचा: शहर में हिंसा, पुलिस ने कदम उठाए
Chapra, Bihar:बिहार में छात्रों के आंदोलन की आग अब छपरा तक पहुंच गई। शुक्रवार को छपरा शहर लगभग छह घंटे तक हिंसा और बवाल की चपेट में रहा। उपद्रवी तत्वों ने थाना चौक, नगरपालिका चौक और कचहरी स्टेशन समेत कई इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। कई वाहनों के शीशे तोड़े गए, जबकि नगरपालिका चौक पर कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को पलटकर आग के हवाले कर दिया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं हेलमेट पहनकर तथा हाथों में लाठी लेकर सड़क पर उतर गए। इसके बावजूद उपद्रवी तत्वों का तांडव घंटों जारी रहा और पुलिस के साथ लगातार टकराव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग का भी सहारा लिया। इस हिंसक घटनाक्रम में कई पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज तथा वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में एसपी धर्मेन्द्र सिंह की पहल पर स्कूलों में जनजागरूकता अभियान
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की पहल पर जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचे तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया。0
0
Report
हांसी सेक्टर-5 के पेयजल संकट का समाधान: 8 इंच पाइपलाइन से नियमित पानी मिलेगा
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना, सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 के आंदोलन की जीत,पांचवें दिन विधायक विनोद भयाना ने मानी मांग हांसी। हांसी के पॉश सेक्टर-5 में वर्षों से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार पांचवें दिन रंग लाया। लगातार बढ़ते जनसमर्थन और आंदोलन के दबाव के बीच हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना धरना स्थल पर पहुंचे और सेक्टरवासियों की प्रमुख मांग मान ली। विधायक ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-5 में 8 इंच की नई पाइपलाइन के माध्यम से नियमित एक घंटा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मंगलवार तक ये पानी की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी। इसके बाद धरनारत लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सेक्टर-5 के प्रधान शशिकांत यादव ने सभी संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर और आंदोलन का साथ देने वाले हर व्यक्ति की जीत है। सभी के सहयोग और एकजुटता की बदौलत हमारी मांग पूरी हुई है। सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव का कहना था कि वे नियमित पेयजल आपूर्ति का आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। विधायक द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और वर्षों पुराने पेयजल संकट के समाधान की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना। हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना ने सेक्टर-5 के पेयजल संकट को लेकर कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, मैं तुरंत अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर-5 के लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए 8 इंच की पाइपलाइन से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलेगी और भविष्य में इस तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी0
0
Report
Advertisement
Aimim प्रवक्ता के बयान से तकरार तेज, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की चर्चा
Moradabad, Uttar Pradesh:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे पर Aimim के प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा बयान, पेपर लीक पर ओवैसी जी ने शुरू से कहा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार नाकामयाब रही. यह इस्तीफा प्रमाणित करता है आज जनता इनके अहंकार और अत्याचार से कितना परेशान है. इस्तीफे को लोगों की जीत बताने लगा है. अब रास्ता खुला है... अब तो एथनोल वाले साहब कों भी विचार होना चाहिए. यह भारत है और यहाँ आम जन की भी सुन्नी पड़ेगी... यही भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के धर्मेंद्र प्राधन की गिरफ़्तारी और जाँच की मांग पर बोले Aimim प्रवक्ता, जो भी सरकार का फैसला जनविरोधी हो... जिसके भी विभाग में त्रुटि पाई जाए, जवाबदेही तय होनी चाहिए... चाहे वो एथनोल के विषय में हो या किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं कैसी है देख लीजिये शिक्षा की क्या हालत है देखिये, कावड़ यात्रा की जितनी तैयारी की जा रही है क्या बच्चों को शिक्षा प्रदान करने को इतनी तैयारी करी जायेगी, आम जन को दुविधा में डालने वाले लोग... जहाँ सरकार पूरी तरह नाकाम है... वहां जवाबदेहि तय होनी चाहिए सिर्फ बली का बकरा नहीं बनाना चाहिए... जैसे चंपत को बचाकर दुसरो को बना दिया.0
0
Report
धनबाद पुलिस ने 505 खोए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी
Dhanbad, Jharkhand:पुलिस की ईमानदार पहल ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। अमानत कार्यक्रम के तहत वर्षों पहले खोए और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। जैसे ही लोगों ने अपने मोबाइल हाथों में लिए, उनकी खुशी देखने लायक थी। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की बदौलत यह संभव हो सका। इस पहल ने न केवल लोगों का भरोसा मजबूत किया, बल्कि यह भी साबित किया कि शिकायत दर्ज कराने और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर विश्वास रखने से खोई हुई अमानत भी वापस मिल सकती है। देखिए खास रिपोर्ट।0
0
Report
मेहबूबा मुफ्ती ने जंतर मंतर से आंदोलन पर प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे पर चर्चा
Srinagar, Uttarakhand:PDP President Ms Mehbooba Mufti addresses the media after returning from Jantar Mantar, sharing her views on the nationwide student movement and the resignation of union Education Minister Dharmendra Pradhan.0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद छात्रों में उमंग, शिक्षा सुधार की आशा
Chhindwara, Madhya Pradesh:देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद धरने पर बैठे स्कूली छात्रों में उत्साह और खुशी की लहर दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुए प्रदर्शन ने देश के कई राज्यों और जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन शुरू हुए 36 दिन लगातार चले इस प्रदर्शन के बाद आज देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. छिंदवाड़ा में भी 18 जुलाई से लगातार प्रदर्शन जारी था जिसे सिर्फ 4 स्कूली बच्चों ने शुरू किया था धीरे धीरे लोग जुड़ते गए और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए.आज इस्तीफे के बाद जी मीडिया की टीम ने बच्चों से बात की तो बच्चों ने बताया कि वो इस इस्तीफे से काफी खुश है और जो अब नए शिक्षा मंत्री होगा शायद वो सिस्टम में सुधार लाएगा .भारत सरकार का भी छात्रों ने धन्यवाद दिया और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे कोई गड़बड़ी न उसके लिए सरकार से अनुरोध किया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करेगी .0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत, क्वारंटीन सेंटर-प्रबंधन पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला से एक बड़ी खबर... कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई है। खास बात यह है कि जिस तेंदुए को कल ही रेस्क्यू कर सुरक्षित किसली क्वारंटीन सेंटर लाया गया था, उसकी आज मौत हो गई। लगातार हो रही वन्यजीवों की मौतों ने एक बार फिर पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मण्डला के कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली क्षेत्र स्थित क्वारंटीन सेंटर में आज एक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत हो गई। यह वही तेंदुआ था जिसे पार्क के बफर जोन के ग्राम खटोला में एक घर के अंदर घुसने के बाद वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाला था। पशु चिकित्सकों की निगरани में उसे इलाज और ऑब्जर्वेशन के लिए किसली क्वारंटीन सेंटर लाया गया था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। कान्हा टाइगर रिजर्व में बीते छह महीनों के दौरान बाघों और तेंदुओं की लगातार हो रही मौतें गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। लगातार वन्यजीवों की मौतों के बाद अब पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि तेंदुए की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने आकर आधिकारिक जानकारी देने को तैयार नहीं है और न ही मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघ और तेंदुओं की मौतें संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पार्क प्रबंधन के आधिकारिक जवाब पर टिकी हैं।0
0
Report
सरगुजा में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में खेत जुताई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा के पास किसान के खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर ट्रैक्टर में फस गया और सुरेंद्र एक्का 26 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रायपुर में छात्रों का उत्साह, आंदोलन जारी
Raipur, Chhattisgarh:RAIPUR शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रायपुर में आंदोलन करने वाले छात्र काफी खुश दिखे....हालांकि इनका कहना है कि उनका कल का प्रस्तावित आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
सिंगरौली: गोदवाली NH-39 पर युवक दुर्योधन की मौत, शव जिला अस्पताल भेजा गया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदवाली NH 39 मुख्य सड़क पर मिला युवक का शव. मृतक की पहचान दुर्योधन के रूप में हुई. ट्रक चालक बताया जा रहा मृतक दुर्योधन. घटना की जानकारी मिलते ही बरगवा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पीएम हेतु भेजा गया जिला अस्पताल. मौत के कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस.0
0
Report
दिल्ली के खुले नालों से एक और मौत, प्रशासन कब करेगा सचेत कदम?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में खुले नाले ने एक और जिंदगी निगल ली... वसंत कुंज में एक दर्दनाक हादसे में आर्मी ऑफिसर के 20 साल के बेटे की मौत हो गई... एक और हादसा... एक और मौत... और फिर वही सवाल... क्या किसी की जान जाने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलती है... आखिल प्रशासन खुले नालों या गड्ढों की तरफ ध्यान क्यों नहीं देता?0
0
Report
Advertisement
चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, अनूपपुर में गिरफ्तार
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी; आरोपी गिरफ्तार. फुनगा पुलिस जांच कर रही है; एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. जिले की पुलिस चौकी फुनगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक-1 में शनिवार सुबह चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना से गांव में सनसनी मच गई. आरोपी मायाराम चौधरी को हिरासत में लिया गया. शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.0
0
Report
MRT SSB ने 3 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाकर बेस अस्पताल Brarimarg पहुंचाया
Aram Pora, Ganderbal, MRT SSB swiftly rescued 03 pilgrims who were fell down from horse & sustained injuries. The team administered first aid & evacuated all the 03 pilgrims to the base hospital Brarimarg for further treatment.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से युवाओं में जागरूकता की जीत; पेपर लीक पर जवाबदेही
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police SP Vaid Said "Dharmendra Pradhan's resignation marks a victory for the youth of the country. Accountability has finally been fixed for the repeated paper leaks. However, violence must be nipped in the bud. India will not allow itself to descend into situations like those witnessed in Nepal or Sri Lanka, whether orchestrated by the deep state or by foreign actors.0
0
Report
Advertisement
