icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में आयुर्वेदिक कॉलेज के मॉक ड्रिल की जांच: सभी एजेंसियाँ एक साथ बचाव के लिए तैयार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हुआ मॉक ड्रिल, आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में आपात स्थितियों में बचाव और राहत अभियान को परखा गया। एनडीआरफ वाराणसी की टीम के साथ ही फायर, हेल्थ, पुलिस, होमगार्ड सहित कई विभाग एक साथ मिलकर मॉक एक्सरसाइज किया। दरसअल मॉक ड्रील का मकसद आपात स्थितियों में लोगों को मलवे से बाहर निकलना, चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने के साथ ही सभी राहत बचाव एजेंसियों एवं विभागों का समन्वय स्थापित करना है। शांति आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी मानते हैं कि मेडिकल कॉलेज में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कई तरीके के इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सहित एसी लगाई जाती है और ज्यादा गर्मी या फिर शॉर्ट सर्किट से आग भी लग जाती है। इस दौरान मेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीजों की जान का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मॉक एक्सरसाइज लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करते हैं और विषम परिस्थितियों में खुद के साथ ही दूसरे की जिंदगी बचाने का अभ्यास भी करते हैं। वही वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि हाल फिलहाल में मानवीय या फिर प्राकृतिक आपदा के दौरान जानकारी न होने की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लिहाजा आपदा के दौरान लोग एक दूसरे की मदद करते हुए राहत एजेंसियों के पहुंचने तक कैसे सरवाइव कर सकते हैं यही इस मॉक ड्रील का बड़ा मकसद था साथ ही राहत बचाव एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा गया।
0
0
Report

अंबिकापुर जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मौत; परिजन खोज जारी

Kusu, Chhattisgarh:केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला बंदी को स्वास्थ्य खराब होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में जेल अधीक्षक का कहना है कि महिला दो जगहों रायगढ़ क्षेत्र और सूरजपुर जिले से बताई गई है। जिसके चलते उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया था। स्वास्थ्य खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच और उपचार के बाद उसे वापस जेल भेजा गया था। इसके बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने पर 17 सितंबर को महिला बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत का कहना है कि महिला के दो अलग-अलग पते सामने आए हैं। परिजनों से संपर्क करने के लिए संबंधित थानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है। महिला बंदी की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। यदि महिला के परिजन पहुंचते हैं, तो नियमानुसार वीडियोग्राफी के माध्यम से शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। यदि परिजन नहीं पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

इंदौर: IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये माँगकर नया विवाद शुरू किया

Indore, Madhya Pradesh:INDORE इंदौर में जंहा राहुल गांधी का छात्रो के साथ कार्यक्रम होना है उस जमीन के लिए IDA 4 लाख और मांगे - इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये मांगे... - पहले सभा के लिए मैदान देने को लेकर जमकर नौटंकी हुई.. - बयान बाजी का दौर तो चलता ही रहा.. - फिर 10 लाख लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक 3-4 एकड़ खाली पड़ी जमीन का टुकड़ा दिया.. - अब प्राधिकरण ने ₹4 लाख का डिमांड नोट और थमा दिया है. . - कारण सीधा सा है..IDA का कहना है की शर्त के अनुसार कांग्रेस को सभा के लिए जमीन का उपयोग 17 से 19 sept. के बीच करना था.. लेकिन तैयारी 14-15 से ही चालू कर दी.. - अब इसके लिए चार लाख रुपये और भरना पढ़ेंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hanumangarh में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 48 हजार रुपए छीनकर तोड़फोड़

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) घर में घुसकर परिवार पर हमला और 48 हजार रुपए छीनने का आरोप, हथियारों से लैस होकर आए लोगों पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसी सहित कई लोगों पर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने, 48 हजार रुपए से भरा पर्स छीनने और मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर वार्ड نمبر 55 निवासी सीताराम जंक्शन पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि नशे के आदी युवक ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए पर्स छीनकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में करीबन 48 हज़ार रुपये थे। विजुअल बाइट :- पीड़ित
0
0
Report

सुमेरपुर नगरपालिका: भाजपा- कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद का टकराव, नामांकन के बाद तस्वीर साफ

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर\n\nसुमेरपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ,\n\nभाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राखेचा ने नामांकन वापस लिया,\n\nनिर्दलीय उम्मीदवार सरिता राजपुरोहित ने भी नामांकन वापस लिया,\n\nभाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी रमेश राखेचा को लेकर रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे,\n\nनामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा,\n\nसुमेरपुर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं।\n\nअध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 पार्षद है।\n\nचुनाव परिणाम में भाजपा के 19, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 7 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।\n\nअध्यक्ष पद के लिए कल कुल चार नामांकन आवेदन जमा हुए थे।\n\nअब सभी की नजरें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी ।
0
0
Report

नवरतन डागा के नामांकन वापस: अब मेयर पद बस अनिल कल्ला बनाम सुरेंद्र शेखावत

Bikaner, Rajasthan:मेयर चुनाव में बड़ा अपडेट, नवरतन डागा ने वापस लिया नामांकन अब मेयर पद के लिए कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने डागा बोले-मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, सिर्फ विरोध दर्ज कराया था, अब सब ठीक है पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद डागा ने साफ किए अपने तेवर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुलाल मेघवाल का दावा-मनमुटाव खत्म, कांग्रेस बनाएगी मेयर डागा की मांग पर पार्टी और पदाधिकारियों के बीच सहमति बनने का दावा वहीं बी.डी. कल्ला ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप कल्ला बोले-पार्षदों के घर पुलिस भेजकर की गई पूछताछ प्रशासक और पुलिस के हस्तक्षेप को लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही Intro- बीकानेर के मेयर चुनाव में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच अब तस्वीर बदल गई है कांग्रेस के भीतर टिकट और मेयर पद की दावेदारी को लेकर सामने आए घटनाक्रम के बाद नवरतन डागा ने आखिरकार अपना नामांकन वापस ले लिया है नामांकन वापसी के साथ अब मेयर पद का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच रह गया है। लेकिन कहानी सिर्फ नामांकन वापसी तक खत्म नहीं होती। डागा के नामांकन भरने के बाद कांग्रेस के भीतर शुरू हुई हलचल पर अब पार्टी की ओर से सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है। नवरतन डागा की पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात भी हुई मुलाकात के बाद डागा ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया था और अब सब कुछ ठीक है वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल ने भी दावा किया कि पार्टी के भीतर जो मनमुटाव था वह खत्म हो चुका है और कांग्रेस मेयर बनाने जा रही है उनके मुताबिक डागा ने अपनी एक बात पार्टी के सामने रखी थी जिस पर पार्टी और पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। मेयर चुनाव में कांग्रेस के भीतर शुरू हुआ सियासी घटनाक्रम अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है नवरतन डागा ने अपना नामांकन वापस लेकर मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है डागा के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस के भीतर दावेदारी और सहमति को लेकर चर्चाएं तेज थीं लेकिन अब डागा ने नामांकन वापस ले लिया है डागा का कहना है कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और उनका मकसद पार्टी के खिलाफ जाना नहीं था उन्होंने सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया था पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद डागा ने संकेत दिया कि पार्टी के भीतर अब स्थिति सामान्य है। डागा के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की ओर से भी डैमेज कंट्रोल की तस्वीर सामने रखी जा रही है जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल का कहना है कि पार्टी के भीतर जो बात या मनमुटाव था, वह अब खत्म हो गया है उनके मुताबिक नवरतन डागा ने अपनी बात पार्टी के सामने रखी थी और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद उस पर सहमति बन गई यानी कांग्रेस अब एकजुट होकर मेयर चुनाव में उतरने का दावा कर रही है दूसरी तरफ नगर निगम में कांग्रेस के बहुमत के बीच अब पार्टी का पूरा फोकस अपने उम्मीदवार अनिल कल्ला के पक्ष में रणनीति पर है। लेकिन बी.डी. कल्ला के आरोपों से नया सियासी मोर्चा खुला गया है जहां कांग्रेस के भीतर सुलह और सहमति के दावों के बीच पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अलग ही मुद्दा उठा दिया है नवरतन डागा के नामांकन वापस लेने के बाद जी मीडिया से बातचीत में बी.डी. कल्ला ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया कल्ला ने आरोप लगाया कि मेयर चुनाव के दौरान पार्षदों के घर पुलिस भेजकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन और पुलिस का इस तरह हस्तक्षेप लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कल्ला ने फोन टैपिंग मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय का फोन टैपिंग मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस तरह से काम करने की ट्रेनिंग नहीं होती परिवारवाद के आरोपों पर कल्ला ने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है और किसी को चुनाव लड़ने से वंचित नहीं किया जा सकता। वहीं मेयर चुनाव के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना वोट बनाएगी, लेकिन कितने वोट मिलेंगे, यह वह नहीं कह सकते। नवरतन डागा के नामांकन वापस लेने के बाद अब मेयर पद का चुनाव सीधे कांग्रेस के अनिल कल्ला और बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच है। एक तरफ कांग्रेस अपने भीतर सब कुछ ठीक होने और पार्षदों के साथ सहमति का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बी.डी. कल्ला के आरोपों ने चुनावी घटनाक्रम में एक नया मुद्दा जोड़ दिया है अब निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर हैं। इसी दिन साफ होगा कि बीकानेर नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के अनिल कल्ला पहुंचते हैं या बीजेपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत बाजी अपने नाम करते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top