271504
Gonda - वसन्तोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया गुरु स्वरूपानंद जी का 141 वां प्राकट्य दिवस
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में सोमवार को वसन्तोत्सव के उपलक्ष्य में श्री स्वरूपानंद जी महाराज नंगली धाम का 141 वां प्राकटय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. श्रद्धालुओं ने स्वरूपानंद जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर चरण वंदन व गुरु आश्रम में मत्था टेककर मिन्नतें की. महिलाओं के समूह ने बधाई सोहर व गुरु महात्म्य, कीर्तन भजन गीत गाकर खुशियां मनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ घाट पर शिक्षिका सोनम कुमारी की आवाज़ ने भक्तिमय माहौल बना दिया
Nawada, Bihar:नवादा। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को पूरे नवादा जिले में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवादा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर घाट से लेकर जिले के तमाम छठ घाटों तक व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर विशेष साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था देखने को मिली। चारों तरफ छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी बीच छठ घाट पर एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने पहुंचीं शिक्षिका सोनम कुमारी ने अपनी सुरीली आवाज में छठ गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपनी आवाज के माध्यम से लोक आस्था के इस महापर्व की महत्ता और छठी मैया के प्रति श्रद्धा को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया। सोनम कुमारी पेशे से शिक्षिका हैं, लेकिन संगीत के प्रति उनका लगाव भी उनकी प्रस्तुति में साफ झलकता है। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने जब छठ गीत गाना शुरू किया तो वातावरण में भक्ति की मिठास घुल गई। उनके गीत में छठी मैया के प्रति समर्पण, परिवार की खुशहाली और भगवान सूर्य की उपासना की भावना देखने को मिली। खास बात यह रही कि सोनम कुमारी ने किसी मंच या विशेष आयोजन के बजाय छठ घाट पर अपने परिवार के बीच रहकर अपनी आवाज में गीत प्रस्तुत किया। उनकी इस प्रस्तुति ने छठ पर्व की पारंपरिक लोक संस्कृति को एक अलग पहचान देने का काम किया। उनकी गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना की जा रही है। निश्चित रूप से ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को भी छठ के पारंपरिक गीतों और लोक संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
नवादा में छठ महापर्व: आस्था के रंग में सपरिवार घाटों की धूम
Nawada, Bihar:नवादा में छठ महापर्व को लेकर भक्तिमय माहौल, सिर पर दउरा लेकर घाटों की ओर रवाना हुए श्रद्धालु नवादा में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नवादा जिले में भक्तिमय माहौल है। चारों ओर छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और पूरा शहर आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है。 शुक्रवार की शाम से ही व्रती और श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से सिर पर दउरा उठाकर अपने-अपने घाटों की ओर रवाना होने लगे। दउरे में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजी हुई थी। महिलाओं ने रंग-बिरंगी साड़ियां पहन रखी थीं, माथे पर सिंदूर और लंबा टीका लगा था। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और धोती में नजर आए。 घाटों पर केले के पेड़, गेंदे के फूल और दीयों से सजावट की गई है। नदी और तालाब के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हैं。 बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में छठ को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह छठ गीतों के माध्यम से छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जा रहा है。 प्रशासन की ओर से भी घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और स्वयंसेवक लगातार घाटों पर तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो。 स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति और आस्था की पहचान है। यही कारण है कि हर साल यह पर्व और भी भव्य रूप में मनाया जाता है।0
0
Report
धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी पूरी, व्रतियों की भारी भीड़ राजेन्द्र सरोवर में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी पूरी, छठ घाट में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने श्रद्धालु व्रती पहुचना शुरू हो गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की तैनाती है। वही विभिन्न सामाजिक संगठन दूध, गंगा जल, फल का वितरण कर रहे। व्रती तालाब डलिया लेकर पहुँच रहे हैं। धनबाद के राजेन्द्र सरोवर में व्रतियों की भारी भीड़ है। व्रती श्रद्धालु डलिया लेकर पहुँचे हैं। व्रती तालाब में उतर भगवान भास्कर की पूजा कर रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के तैमूर नगर में पूर्वांचल समाज ने यमुना किनारे छठ महापर्व का आयोजन किया
New Delhi, Delhi:बिहार से निकलकर महापर्व छठ आज देश ही नहीं विदेश में भी मनाया जा रहा है इसी क्रम में दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में पूर्वांचल समाज के द्वारा महापर्व छठ का आयोजन यमुना किनारे किया गया है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज महापर्व छठ के संध्या अर्ध्य देने के लिए पहुंच रहे हैं जैसा कि आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार से यहां पर पूर्वांचल समाज के लोगों के द्वारा छठ घाट की व्यवस्था की गई है हालांकि पूजा समिति के मेंबर ने बताया कि जितनी सहायता दिल्ली सरकार से हमें मिलना चाहिए था उतनी सहायता हम लोगों को नहीं मिला जिसके वजह से यमुना में जो जलकुंभी है उसको हटाने में हमें काफी दिक्कतें आई है अगर समय पर दिल्ली सरकार हमारा मदद करती तो हम लोग इससे भी विशाल यहां पर आयोजन करते और इस साल भी 10 से 15000 श्रद्धालु यहां पर पूजा करने के लिए पहुंचे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो इसके लिए हम लोग पिछले एक महीने से ज्यादा समय से यहां व्यवस्था में लगे हुए हैं।0
0
Report
गुरुग्राम में कैमिस्ट एसोसिएशन ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने की मुहिम शुरू की
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में स्वास्थ्य मंत्री ने दिया हरियाणा को नशा मुक्त करने का संदेश हरियाणा कैमिस्ट एसोसिएशन और गुरूग्राम कैमिस्ट एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन नकली दवा और नशा रोकने के लिए कैमिस्ट एसोसिएशन लिया प्रण लोगों को जागरूक, नशा और नकली दवाओं को टोकने में प्रशासन का करेंगे सहयोग हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में कैमिस्ट एसोसिएशन निभाएगी अहम भूमिका हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हरियाणा के अभी कैमिस्ट वालों से की अपील गुरूग्राम के सेक्टर-17 में आयोजित किया गया कार्यक्रम विधायक मुकेश शर्मा ने भी बताया इसे महत्वपूर्ण कदम गुरूग्राम के सेक्टर-17 में हरियाणा कैमिस्ट एसोसिएशन और गुरूग्राम कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रदेश के सभी कैमिस्टों से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में आगे आने की अपील की उन्होंने नशे और नकली दवाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया कैमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया0
0
Report
वाराणसी: राजातालाब में छठ घाट जाने वाला रथयात्रा पथ जलजमाव से प्रभावित, व्रतियों को हो रही परेशानी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में कचनार गांव से रानी बाजार स्थित तालाब के मुख्य छठ घाट तक जाने वाला रथयात्रा पथ इन दिनों जलजमाव से प्रभावित है। मार्ग पर नाले का पानी फैलने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग कई महीनों से खराब स्थिति में है। सड़क पर पानी जमा होने और नाली से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर घाट तक जाते हैं। छठ पूजा समिति और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और नाली की मरम्मत व सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्व के दौरान कई श्रद्धालु नंगे पैर और दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक जाते हैं, ऐसे में गंदे पानी से उन्हें संक्रमण और अन्य परेशानियों का खतरा हो सकता है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी लिखित, मौखिक और डिजिटल माध्यम से संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने सड़क पर बहते पानी को लेकर विरोध भी जताया था। स्थानीय नागरिकों सुरेश शर्मा, भोला पटेल, पंकज सेठ, आशु पांडे, आनंद पटेल, अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पर्व से पहले मार्ग की सफाई और मरम्मत होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन समय रहते सड़क और नाले की मरम्मत कराए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान-गोदाम में भीषण आग
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन के गंज बाजार में मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती के मकान गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई । यह नगर का व्यस्त बाजार भी है। आग लगने का कारण अज्ञात है.... दो फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगी हैँ मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी। घटना स्थल के ठीक सामने अजाक्स थाना है... बहुत देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने का काम कर रही है । सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोगों ने भी आग बुझाने के प्रयास किया कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए थे आसपास के घरों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग पर काफ़ी काबू पा लिया गया है0
0
Report
छठ महापर्व: बिहार भाजपा के नेताओं ने छठ घाटों का भ्रमण और उद्घाटन
Darbhanga, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ पर छठ घाटों पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक संजय सरावगी ने छठ घाटों का किया भ्रमण, हरि बोल मॉडल तालाब घाट का किया उद्घाटन ,सेल्फी भी खींची, छठ की दी बधाई वही देश में कोने कोने में हो रहे छत को लेकर का कहा महापर्व जग उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर छठ की जीत बज रहे हैं लोगों के अंदर बहुत आस्था है वही घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे इस मौके पर दरभंगा नगर निगम की मेयर,डिप्टी मेयर भी मौजूद थी बाइट-संजय सरावगी,अध्यक्ष bjp बिहार,0
0
Report
*महिलाओं ने उपवास रखकर दिया डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। रविवार की शाम इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर बने पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। छठ मइया की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामग्री लेकर बैंडबाजे के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचे, इससे काफी रौनक रही।महिलाओं ने घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।सोमवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के उपरांत उपवास खोलेंगी।इससे पूर्व छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजार में पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, लेखपाल संजय कुमार पांडे, ग्राम प्रधान पारासराय अशोक वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल रजवंत कुमार,माधव, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के घाटों पर छठी मैया के गीतों के साथ डूबते सूरज को अर्घ्य
Azamgarh, Uttar Pradesh:छठी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा-अर्चना करने पहुंची, छठी मैया के गीत भजन के साथ घाटों पर रही रौनक。 छठ का यह महापर्व आज़मगढ़ जिले में 1044 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 13 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर मनाया जा रहा है। इस दौरान गली मोहल्लों में छठ गीत गूंज रहे, गीतों में सेईं ले चरण तोहार ऐ छठी मइया, सुनी लेहु अरज हमार। जहां सिर पर पुरुष बांस की टोकरी में फलों को सजा कर ले जा रहे, वहीं व्रती महिलाओं के चेहरे पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के उत्साह की झलक रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नदी व पोखरों के घाट को जाने वाले रास्ते खचाखच भरे रहे। जहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व पुरुष मन्नत पूरी होने पर दंडवत लेटते हुए घाट तक अर्घ्य देने पहुंचे। छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत है जो एक कठिन तपस्या की तरह है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर पर जगराता करती हैं, छठ मईया के गीत-भजन कर रात निकालेंगी। अर्घ्य का सूप भी पूजा घर में रखा जायेगा, अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले दोबारा घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। छठी मईया को प्रिय मुख्य फल डाभ, बड़ा नींबू, केला, श्रीफल, नारियल, सिंघाड़ा, सुथनी, गन्ना को अर्घ्य वाले सूप में सजाया गया। सेब, शरीफा, नाशपाती, अन्नानास, रसभरी, शरीफा समेत अन्य फलों से डलिया भी भरी गईं। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़े भी बजा रहे थे। जिले के डीएम ने बताया कि साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। पूर्व में कुछ डूबने की घटनाएं हुई थी, जहां गहरे पानी हैं वहां मारकर लगाए गये हैं। जगह-जगह गोताखोरों की व्यवस्था की गई है。0
0
Report
कामधेनु योजना से संभल के डेयरी किसान हुए लाभान्वित, जैविक खेती को बढ़ावा
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल सरकार की कल्याण कारी कृषि नीति से संभल में कृषि और किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव । सरकार की कामधेनु योजना दुग्ध डेयरी किसानों के लिए बनी वरदान .. जैविक कृषि प्रोत्साहन नीति से किसानों को मिली नई राह .. संभल जनपद में चंदौसी तहसील क्षेत्र के अकरोली गांव के डेयरी संचालक सोमपाल मौर्य बताते है ..कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने दुग्ध डेयरी आरंभ की थी ..लेकिन कई दुधारू पशुओं के बीमारी से मौत होने पर उन्हें डेयरी के काम में काफी नुकसान उठाना पड़ा था ... इस बीच उन्हें सरकार की कामधेनु योजना की जानकारी हुई है ..जानकारी होने के बाद उन्होंने सरकार की कामधेनु योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन लेकर पुन दुग्ध डेयरी के काम की शुरुआत की ...आज उनकी डेयरी में 55 से भैंसे है ..जिनसे प्रतिदिन 300 लीटर दूध मिलता है . दूध शुद्ध होने से दूध का बाजार में अच्छा दाम मिलता है ..दूध की आमदनी से वह सरकार का कर्ज भी चुका चुके है ...सरकार की कामधेनु योजना की बदौलत उनकी दुग्ध डेयरी की क्षेत्र में अलग पहचान है । जैविक खेती और परम्परा गत कृषि के विकास के लिए सरकार की प्रोत्साहन नीति से चन्दौसी तहसील के नवाब पुर गांव के उच्चशिक्षित प्रगतिशील किसान अनिल दुबे ने जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य किया है ...प्रगतिशील किसान अनिल दुबे पिछले कई वर्षों से परम्परा गत खेती के साथ अधिक मुनाफे वाली जैविक खेती कर रहे है ...उनके जैविक खेती से पैदा फूल ,फल अनाज आदि की बाजार में भारी मांग है ... अनिल दुबे क्षेत्र के किसानो को भी परम्परा गत खेती के साथ मुनाफे वाली जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे है .... प्रगति शील किसान अनिल दुबे का कहना है ..सरकार की किसानों के लिए बनाई नीति और योगदान से किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है ...बता दे , जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य के लिए सरकार प्रगतिशील किसान अनिल दुबे को अनेक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर चुकी है । फीड डिटेल बाइट सोमपाल मौर्य ,डेयरी संचालक बाइट ,अनिल दुबे ...प्रगतिशील किसान ..जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य0
0
Report
सहरसा में छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक परिवार ने छठ पूजा की खुशियां मातम तब्दील हो गई. दरअशल छठ घाट बनाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के करहारा घाट की है. मृतक युवक का नाम 18 वर्षीय चन्द्रहास कुमार बताया जाता है जो करहरा गांव का रहने वाला था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक युवक चन्द्रहास कुमार आज छठ घाट बनाने के लिए कोसी नदी किनारे करहरा घाट गया हुआ था. इस दौरान वो नदी में स्नान करने गया जहाँ गहरे पानी मे डूब गया. घटना की सूचना मिलने के कई घँटों बाद पहुंची SDRF की टीम युवक के शव के तलास में जुटी हुई है. इधर मृतक युवक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के सागर तालाब पर छठ पूजा, पानी की कमी के बावजूद आस्था का उत्साह
Bikaner, Rajasthan:सागर तालाब पर छठ पूजा की छटा बीकानेर में भी देखने को मिली. सूर्यास्त के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है और व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रही हैं. सागर तालाब पर विशेष सजावट और रोशनी से पूजा स्थल ko सजाया गया है. बारिश और पानी की कमी के बीच समाजसेवियों ने तालाब में पानी की व्यवस्था की ताकि श्रद्धालु पूजन-अर्चना कर सकें. छठी मैया के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा. व्रती महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर रही हैं और उनके हाथों में पूजा की टोकरी में फल, प्रसाद और पारंपरिक सामग्री हैं. सभी की निगाहें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पर हैं. शहर के समाजसेवियों ने इस विशेष आयोजन के सामने पानी का संकट चुनौती बना रहा था, मगर उन्होंने हजारों लीटर पानी डलवाकर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्धता सुनिश्चित की. परिसर को सजावट और रोशनी के साथ भक्तिमय ambiance में ढाला गया है. छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.0
0
Report
पचपेड़वा में छठ पूजा का अनोखा नज़ारा, 1 किलोमीटर दंडवत पहुंचे पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में छठ पूजा को लेकर अनोखा नजारा, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा घर से 1 किलोमीटर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंचे। बेटे की मनौती में कर रहे हैं दंडवत पूजा। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा में छठ पूजा पर अनोखा नजारा देखने को मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा घर से 1 किलोमीटर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंचे हैं। बताया जा रहा है बेटे की मनौती थी की मनौती को लेकर उन्होंने कहा था कि हम दंडवत पहुंचेंगे दंडवत पूजा करेंगे बेटे की प्राप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा छठ घाट तक दंडवत करते हुए पहुंचे। बलरामपुर में इस समय आस्था का महापर्व को लेकर अलग ही रौनक देखने को मिल रहीहै। यह अनोखा नजारा चर्चा का विषय बना हुआहै।0
0
Report
कोनहारा घाट पर छठ महापर्व: मोदी के विकास भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद
Hajipur, Bihar:कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, बोले - छठ प्रकृति, लोक आस्था, भक्ति और प्रेम का महापर्व है, छठी मैया से पीएम मोदी को आशीर्वाद और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की मांगी प्रार्थना हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय घर से सिर पर दउरा लेकर घाट पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में छठ महापर्व का संदेश दिया।लोक आस्था के महापर्व छठ में शामिल होकर छठी मैया की आराधना करेंगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। कोनहारा घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।नित्यानंद राय ने छठी मैया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आशीर्वाद मांगा। उन्होंने विवेकानंद की भविष्यवाणी का जिक्र किया कि 21वीं सदी भारत की होगी।छठ महापर्व, प्रकृति, लोक आस्था, भक्ति और विश्वास और प्रेम से भरा हुआ महापर्व, छठ मैया और भगवान भास्कर की आराधना। इस रूप में सभी भक्त करते हैं और सभी छठ मैया के भक्त, भगवान सूर्य के भक्त एक दूसरे के लिए आशीष मांगते हैं, उनके लिए सुख, समृद्धि और आरोग्य मांगते हैं। हम भी छठी मैया, भगवान भास्कर से इस आस्था के महापर्व के महान अवसर पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, शांति, पूरे परिवार के स्वास्थ्य और उनकी मनोकामना पूरी हो, इसके लिए प्रार्थना करते रहे।छठ मैया हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देती रहे, ताकि वह विवेकानंद की उस भव्य स्वप्न को पूरा कर सकें। विवेकानंद की भविष्यवाणी थी 21वीं सदी भारत की हो। 2047 तक भारत विकसित भारत बने और जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है विकसित भारत का, उसको पूर्ण करने के लिए छठी मैया और भगवान भास्कर सामर्थ्य दें, शक्ति दें और हमारे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सफल बनाएं।अंत में उन्होंने पूरे भारतवासियों, बिहारवासियों और दुनिया भर में छठ मैया और भगवान भास्कर के भक्तों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।हम पूरे भारतवासियों, बिहारवासी और दुनिया भर में छठ मैया और भगवान भास्कर के भक्तों के सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। जय छठ मैया, जय भगवान भास्कर।कोनहारा घाट पर आज भक्ति, आस्था और विकसित भारत का संकल्प - तीनों एक साथ नजर आया.0
0
Report
Advertisement
