icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow14 Mar 2025, 06:19 am

Gonda- हुरियारों की टोली ने किया धूम पूर्वक होलिका दहन, रंग उमंग के साथ महिलाओं ने सुनाया फगुआ गीत

Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में होली पर्व रंग उमंग की चारों तरफ धूम है। गुरुवार से ही होली फगुआ गीतों की भरमार है। जगह- जगह डीजे साउंड की बुलंद आवाज एवं ढोल मजीरे की थाप पर होली गीत गुंजायमान रहे हैं। हुरियारों की टोली ने रात में ही होलिका दहन स्थल पर लकड़ी उपल कंडा का प्रबंधन व रंग बिरंगी झालरों से बखूबी सजावट किया। शुक्रवार की अलल सुबह से ही हरेक गांव में होलिका दहन स्थल पर महिलाओं बालिकाओं ने उपल कंडा डालकर नमन वंदन किया। होलिका स्थल पर महिलाओं ने सामूहिक फगुआ गीत गायन किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस ने पलसूद में 9 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पलसूद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर 9 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक इक्को कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार. नगर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली जिसमें से 9 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी पुलिस ने मौके से शराब सहित वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा शराब के परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report

2027 तक हिसार में जाममुक्ति के बड़े कदम: कमेटी की अहम बैठक

Hisar, Haryana:आज हिसार में शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर गठित विशेष कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नलवा के विधायक रणबीर पनिहार, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि कमेटी द्वारा पिछले डेढ़ साल में लिए गए फैसले वर्ष 2027 में धरातल पर दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में कई स्लिप रोड बन चुकी हैं, कुछ पर काम जारी है और नए ओवरब्रिज बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे 2027 हिसार को जाम मुक्त करने और महानगर बनाने की दिशा में एक बड़ा साल साबित होगा। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवालों पर रणबीर गंगवा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है और उनके पास कुछ शेष नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रही है, साथ ही उन्होंने पंजाब में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी किया।
0
0
Report

जालौन में चोरों ने कन्फैक्शनरी की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम,

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने कन्फैक्शनरी की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दुकान से कैमरा-DVR समेत 50 हजार का कीमती सामान चोरी कर फरार हुए चोर, दुकान के पीछे से अंदर घुसे चोरों ने टीन के रास्ते उतरकर वारदात को दिया अंजाम, चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पहुंचे मालिक के उड़े होश, पीड़ित ने कालपी कोतवाली पहुंचकर दी लिखित शिकायत, सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पॉवर चौराहे के पास का मामला। बाइट:- मोहम्मद तारिक--दुकानदार
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू

Jodhpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 की मतगणना कल, दो पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा और ट्रैफिक डायवर्ट Jodhpur. जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत 23 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 43 सदस्यों के लिए कल मतगणना होने जा रही है। प्रशासन और पुलिस ने मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना दो केंद्रों राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (महिला) और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (बॉयज) में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम से खुलेंगे नतीजे जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के अनुसार, पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के 351 वार्डों के लिए मतगणना होगी, जिनमें से 3 वार्ड पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सुबह 8 बजे सबसे पहले 1,461 पोस्टल बैलेट (पंचायत समिति के 729 और जिला परिषद के 739) की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के माध्यम से मतगणना शुरू होगी। पंचायत समिति सदस्यों की गणना पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे से जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए मतगणना प्रारंभ होगी। ईवीएम में किसी भी संभावित तकनीकी खराबी से निपटने के लिए बीईएल (BEL) के तीन इंजीनियर भी मौके पर तैनात रहेंगे। नतीजों को तुरंत साझा करने के लिए आंतरिक व्यवस्था के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की वेबसाइट पर भी इन्हें अपलोड किया जाएगा। मतगणना केंद्रों पर गेटवार प्रवेश की सख्त व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित रखने और सुचारू संचालन के लिए दोनों केंद्रों पर अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों, एजेंट्स, कार्मिकों और मीडियाकर्मियों का मुख्य प्रवेश पीली टंकी से एमआईसी रोड की तरफ रहेगा, जहां एमआईसी के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, नगर निगम गेट से केवल आरओ और एआरओ को ही प्रवेश मिलेगा। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज यहां प्रथम चरण की 6 पंचायत समितियों (शेरगढ़, चाबा, सेखाला, आगोलाई, चामू और बालेसर) की मतगणना होगी। इसके मुख्य भाग के गेट नंबर-01 से अभ्यर्थियों व एजेंट्स को और गेट नंबर-02 से कार्मिकों व मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। बॉयज पॉलिटेक्निक कॉलेज यहां शेष 17 पंचायत समितियों की गणना होगी। गेट नंबर-01 से कार्मिक व मीडिया प्रवेश करेंगे। गेट नंबर-02 से भोपालगढ़, आसोप, केरू और सालवाखुर्द के अभ्यर्थी व एजेंट आएंगे। गेट नंबर-03 से बावड़ी, बिलाड़ा, ओसियां, तिवरी, कापरड़ा, पीपाड़ शहर और सामराऊ के प्रतिनिधि प्रवेश करेंगे। वहीं, गेट नंबर-05 से लूणी, मण्डोर, धवा, झंवर, उम्मेदनगर और हतूंडी के अभ्यर्थियों व एजेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा। डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी ने बताया कि ​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जुलूस पर प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा है और पर्याप्त रिजर्व जाब्ता तैनात किया है। पूरे शहर में धारा 163 लागू है, जिसके तहत विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा की निगरानी के लिए अभय कमांड सेंटर के लगभग 900 कैमरों से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था के तहत अरोड़ा सर्कल से पीली टंकी रोड की तरफ और अरोड़ा सर्कल से वीर दुर्गादास पुलिया के नीचे तक ट्रैफिक डायवर्ट व प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सभी एजेंट्स को सुबह 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। बाईट आलोक रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर बाईट शाहीन सी डीसीपी मुख्यालय जोधपुर
0
0
Report

सिरोही में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना के लिए प्रशासन की तैयारी तेज

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही में पंचायती राज चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन स्थित मतगणना केंद्र ka निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, बिजली, पार्किंग, बैरिकेडिंग, मीडिया सेंटर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके。
0
0
Report

बीहरोड़-कोटपूतली में सतीश सैनी हत्या: दो गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली- बहरोड़) के बर्डोद के पास वीरमती होटल के पास मिले सतीश सैनी उर्फ लीलाराम के शव के मामले में बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और समशेर उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा सुरेश खीची और वृत्ताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी मनोहर लाल का coastguard ने कार्रवाई की। 11 नवंबर 2026 को पीसीआर कोटपूतली से सूचना मिली कि वीरमती होटल बोंद के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सतीश सैनी उर्फ लीलाराम (38) पुत्र रामेश्वर दयाल सैनी निवासी लाड़खानी मोहल्ला बोंद के रूप में हुई। मृतक के भाई मुकेश सैनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और शव पर मिले कड़वी पत्तों सहित सिर पर गंभीर चोटों के आधार पर जांच की। करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और साइबर टीम का सहयोग लिया गया। इसके बाद राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) निवासी पदमाड़ा खुर्द, थाना मुंडावर तथा समशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27) निवासी फतेहगंज पूर्वी, जिला बरेली (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सड़क हादसे के बाद घायल युवती के लिए दो पक्षों में मारपीट

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर घायल पड़ी लड़की को युवकों को उठाना पड़ा भारी, लड़की के परिजनों ने तीन युवकों से हाथापाई और गाली-गलौज कर मारपीट की, टक्कर मारने के शक में लड़की के परिजनों व भीड़ ने युवकों को पीटा, मारपीट की घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पल्सर बाइक से हुई टक्कर के बाद सड़क पर घायल पड़ी लड़की को उठाया था युवकों ने, घायल पड़ी लड़की को उठाकर युवकों ने परिजनों को दी थी सूचना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर का मामला।
0
0
Report

नशा मुक्त सिरसा: दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव से युवाओं को मिलेगा मंच

Sirsa, Haryana:युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सिरसा में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। महोत्सव का मुख्य थीम “नशा मुक्ति सिरसा” रखा गया है। महोत्सव के पहले दिन सिरसा के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और यदि युवा पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने में काफी मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उनके कार्यकाल के दौरान करीब 1050 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है, जबकि करीब दो करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं। उन्होंने युवाओं और आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पुलिस की कार्रवाई से ही नशे की समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे अपराधी मानने के बजाय उसका इलाज करवाकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। परिवार, समाज और प्रशासन मिलकर काम करेंगे तो नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने में सफलता मिल सकती है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि यह दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव विभिन्न गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव के दौरान युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अर्पित संगल,अतिरिक्त उपायुक्त
0
0
Report

धारचूला विधायक हरीश धामी के मुकदमों के विरोध में कांग्रेस का विकासनगर प्रदर्शन

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट के अनुसार धारचूला से कांग्रेस के विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ आज विकासनगर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंक डाला। घटना बीती 14 नवंबर की है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम के दौरान विधायक हरीश धामी मंच पर आगबबूला हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ कर डाली, alleging कि मेला समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें मंच पर बोलने नहीं दिया गया, माइक बंद कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार स्टेज पर तोड़फोड़ के अलावा समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की की और सरकारी काम में बाधा डाली गई। इस मामले में कांग्रेस विधायक सहित कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती और विरोध के नाम पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विरोध के दौरान कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में गन्ना गाड़ी चालकों के लिए सुरक्षा उपाय अनिवार्य, कोहरे में रिफ्लेक्टर जरूरी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में यातायात माह के तहत सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ विपिन कुमार बागपत सहकारी शुगर मिल पहुंचे, जहां उन्होंने गन्ने से भरे ट्रक और ट्रैक्टर चालकों के साथ किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ विपिन कुमार ने गन्ना लेकर आने वाले ट्रक और ट्रैक्टरों के पीछे लाल कपड़ा लगाने और रिफ्लेक्टर लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर और लाल कपड़ा लगा होना बेहद जरूरी है, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते वाहन दिखाई दे सके। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि जिन वाहनों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की。
0
0
Report

कालसी धरना: न्याय के लिए तीसरे दिन भी सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व सक्रिय

कालसी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पिछले पंद्रह दिनों से इंसाफ की गुहार लगा रही है, जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है. युवती पिछले तीन दिन से आरोपी युवक की गिरफ्तारी और उसका साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठी है. युवती ने कल कोतवाली में आत्महत्या का प्रयास भी किया है, लेकिन उसे ठोस आश्वासन नहीं मिला और उसकी तहरीर पर मुकदमा अभी दर्ज नहीं हुआ. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और बॉबी पंवार अब धरने के समर्थक बन चुके हैं, जिन्होंने पुलिस को अल्टिमेटम दिया है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
0
0
Report

पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया, अस्पताल में भर्ती

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है... जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया... घटना में पति का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला बुरी तरह झुलस गया... घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... वहीं वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई... घटना वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी की है... जहां 51 वर्षीय डालीराम बोपचे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं... बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था... करीब सात महीने पहले पत्नी श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी... सितंबर में वापस लौटने के बाद दीपावली पर दोनों फिर साथ रहने लगे थे... बुधवार को डालीराम मजदूरी से घर लौटे और बिस्तर पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे... इसी दौरान पत्नी खाना बना रही थी... आरोप है कि अचानक उसने खौलता तेल पति के ऊपर उड़ेल दिया और फरार हो गई... चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया... फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फرनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा पर धोखाधड़ी-धमकी का मामला 75 लाख के आरोप

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग पूर्व विधायक शाहनवाज राना की फिर बढ़ी मुश्किलें, शाहनवाज सहित बेटों पर धोखाधड़ी धमकी का केस, 75 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज, कारोबारी ने भुगतान नहीं करने के लगाए गंभीर आरोप, स्क्रैप व स्पंज आयरन की सप्लाई का है पूरा प्रकरण, सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप, कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस से की थी शिकायत, शिकायत मे धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए. मुकदमे में विधायक के दोनों बेटे भी आरोपी बनाए गए, अब्दुल अहद और शाहआजम राणा के नाम भी शामिल, धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने में मुकदमा दर्ज, थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज。
0
0
Report

हल्द्वानी स्टोन क्रशर कारोबारी पर हनीट्रैप-रंगदारी: पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी सुभाष गुप्ता को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्योति सिंह नाम की महिला ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कारोबारी को ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला पर पांच करोड़ रुपये नकद, करीब दो करोड़ रुपये कीमत के प्लॉट के अलावा कार और स्कूटी हड़पने के भी आरोप हैं। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि संबंधित महिला पूर्व में भी ब्लैकमेलिंग के एक मामले में जेल जा चुकी है। इस मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

रोहतास के बिक्रमगंज में बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त, गोलीकांड के बीच प्रशासन

Sasaram, Bihar: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां अनुमंडल प्रशासन ने बिक्रमगंज में बस पड़ाव के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर लेकर पहुंच गए। बुल्डोजर को देखकर अतिक्रमणकारियों भाग खड़े हुए। वही बस स्टैंड के आसपास के कई फुटपाथ की दुकानों को जेसीबी और बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति हो गई है। बता दे कि इसी इलाके में बीते रात गोली कांड भी हुई थी। बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार तथा एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने अपने मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top