icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीमच में तेज बारिश ने नगरपालिका के दावों की पोल खोली, शहर तालाब बना

Neemuch, Madhya Pradesh:नगर पालिका के दावा की खुली पोल, नालों में सफाई नही होने के कारण बने हालात नीमच। महज आधे घंटे की शुरुआती बारिश ने नीमच नगर पालिका की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। शहर के फव्वारा चौक से लेकर नया बाजार तक मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और नालों का पानी सड़कों पर फैलकर तालाब का रूप लेता नजर आया। हालात ऐसे बने कि बच्चे पानी से लबालब सड़कों पर अटखेलियां करते दिखाई दिए, जबकि महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज जलभराव के कारण कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा और बाजार का कामकाज काफी देर तक प्रभावित रहा। दुकानदारों ने नगर पालिका और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी रहा। अब सवाल यह है कि यदि शुरुआती बारिश में ही यह स्थिति है, तो आगामी मानसून में शहरवासियों को किन हालात का सामना करना पड़ेगा。
0
0
Report

शेखपुरा के चार नगर निकायों में सहयोग शिविर सफल, कई आवेदनों का निबटारा

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के सभी चार नगर निकाय में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिले के शेखपुरा नगर परिषद के पाँच,बरबीघा नगर परिषद में चार , शेखोपुरसराय नगर पंचायत में दो और चेवाड़ा नगर पंचायत में एक वार्ड में सहयोग शिविर लगाया गया।शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड एक रमरायपुर वार्ड में आयोजित सहयोग शिविर का डीएम शेखर आनंद ने शुभारंभ किया।जबकि एडीएम लखीन्द्र पासवान ने वार्ड 02 धरमपुर सहयोग शिविर का शुभारंभ किया।आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी आवेदन दिया।इस मौके पर लखीन्द्र पासवान ने कहा कि सभी नगर निकाय में सहयोग शिविर लगाया गया।इसमें बड़ी संख्या में पेंशन,राशन कार्ड और बिजली की समस्या को लेकर आवेदन दिया।एडीएम ने कहा कि कुछ आवेदन का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया जबकि अधिकारियों को जल्द करवाई का निर्देश दिया है。
0
0
Report

सहरसा रेड लाइट एरिया में फिर छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 14 हिरासत

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने एक फिर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घंटों चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेड लाइट इलाके कई घरों की तलाशी ली इस दौरान पुलिस ने मौके से चार नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू करते हुए 10 महिलाओ और 4 पुरूष को हिरासत में लिया है. दरअशल पुलिस को यह सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में एक बार फिर से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस की टीम यहाँ छापेमारी के लिए पहुंची. आपको बता दें कि इससे पूर्व भी बीते दिनों रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कई नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू किया था जबकि देह व्यापार के धंधे में संलिप्त कुछ को गिरफ्तार किया था साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान को बरामद करते हुए कुछ घरों को सील कर दिया था. पुलिस के इस कार्रवाई के बावजूद सील घरों में एक बार फिर से देह व्यापार फल फूल रहा था. मौके पर मौजूद साइबर डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में अवैध तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए नौके से चार नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया है जबकि 10 महिलाएं और 4 पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. बाइट - कल्याण आनंद, साइबर डीएसपी.
0
0
Report
Advertisement

NIA चार्जशीट पर: हाफिज़ सईद समेत सभी आतंकियों को सजा की मांग

Panipat, Haryana:हाफिज़ सईद समेत सभी साजिशकर्ताओं को मिले फांसी की सजा" : शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता पानीपत। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा हाफिज़ सईद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केवल चार्जशीट दाखिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस साजिश में शामिल सभी आतंकियों, उनके सहयोगियों, फंडिंग करने वालों और स्थानीय मददगारों को कानून के दायरे में लाकर जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश पूरी दुनिया में जाए। शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गहन जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है, जिससे स्पष्ट है कि जांच एजेंसी ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने कहा कि यदि हाफिज़ सईद इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन केवल उसी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में शामिल सभी लोगों—चाहे वे पाकिस्तान में हों, आतंकियों को आर्थिक मदद देने वाले हों, साजिश रचने वाले हों या स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले—सभी के खिलाफ मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। राजेश नरवाल ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ स्थानीय लोगों ने भी आतंकियों की मदद की थी। यदि जांच में यह साबित होता है तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि केवल कुछ लोगों को सजा देने से न्याय पूरा नहीं होगा, बल्कि पूरी आतंकी श्रृंखला को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद केवल उनके परिवार या 22 अप्रैल 2025 को हुए हमले के पीड़ित परिवारों की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे देश और दुनिया के प्रत्येक नागरिक की समस्या है। यदि दुनिया में शांति और सौहार्द बनाए रखना है तो आतंकवाद के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई अनिवार्य है। राजेश नरवाल ने NIA की जांच की सराहना करते हुए कहा कि एजेंसी ने कम समय में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की है। अब जरूरी है कि मामले का शीघ्र ट्रायल हो और कानून के अनुसार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाना चाहिए और पाकिस्तान में मौजूद आरोपियों के प्रत्यर्पण के प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि भारत में उन पर मुकदमा चलाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए राजेश नरवाल ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर रुख अपनाए हुए है और दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बाइट राजेश नरवाल शाहिद विनय नरवाल के पिता
0
0
Report

धनबाद की राजनीति में ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी पर गैंगस्टर प्रिंस खान को संरक्षण का आरोप

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की सियासत में सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेता एक-दूसरे पर गैंगस्टर प्रिंस खान को संरक्षण देने के आरोप लगा रहे हैं। धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को पार्टी के नेता भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का मेन शूटर बताया। धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासस के लोग उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और इस संबंध में प्रधानमंत्री की टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने अरूप चटर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दो- दो हत्या के मामलों को मैनेज किया है। सांसद ने मोइज़ खान और रिजवान सिद्दिकी के गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंधों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पूरे नेटवर्क का सरगना निरसा विधायक अरूप चटर्जी हैं। ढुलू महतो ने यह भी आरोप लगाया कि निरसा में बन रहे एलिवेटेड रोड परियोजना में 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि अरूप चटर्जी की पार्टी के नेता गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटरों से रहा है और अभी फरार है。
0
0
Report

बोकारो में डिक्की से 3.5 लाख रुपये चोरी, CCTV से जांच शुरू

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चलती बाइक के डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 3.50 लाख रुपये। पीड़ित LIC का एजेंट है और हाल ही में बेटी की शादी में बकाया का चुकता करने के लिए चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह के गुरुद्वारा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने गांव करमागोड़ा के खमार बेंदी जा रहे थे। पीड़ित दिनेश झा ने बताया कि बैंक से पैसे निकालकर डिक्की में प्लास्टिक के थैले में रखा था जहां कई बैंक के पासबुक और चेकबुक के साथ पोस्ट ऑफिस के पासबुक था। बैंक से पैसे निकालकर उसे अपने बाइक के डिक्की में रखकर अपने गांव चन्दनक्यारी रोड स्थित खमार बेंदी जा रहा था जहां जोधाडीह मोड़ के चटर्जी होटल के पास भीड़ के चलते बाइक को थोड़ा स्लो किया इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने डिक्की से पैसे निकाल लिया। उन्होंने कहा कि हमको तब पता चला जब पीछे से लोगों ने हल्ला किया कि आपका पैसा लेकर बाइक सवार भाग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बेटी का शादी दिए थे जिसमें बकायेदारों का पैसा बकाया था जिसका पेमेंट करने गांव जा रहे थे जहां घटना घटी। उन्होंने कहा कि जोधाडीह मोड़ के एस एस कॉलेज के पास मेरा डेरा है जहां सोचे कि पैसा डेरा में रख देंगे फिर सोचे गांव में जाकर बकायेदारों का पैसा दे देना है। वहीं सूचना पाकर मौके पर चास थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गई। वहीं बैंक के CCTV सहित शहर में लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है। बताते चले कि बिहार के कोढ़ा गैंग इस तरह की घटना को अंजाम देता था जहां बैंक से ही पैसे निकालने वाले का पीछा किया जाता था। अब पुलिस जांच की बात कह रही है。
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर का प्रबंधन धर्माचार्यों के हाथों में होना चाहिए : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा मंगलवार को बिसवां पहुंची। पत्थर शिवाला धाम एवं बाबा मनसाराम चुंगी के पास श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। बेलपत्र और ताल मखाने के फूलों से बनी विशेष मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है और यह अभियान मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। जो भी दल गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में ठोस पहल करेगा, उसे उनका समर्थन मिलेगा। अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि मंदिरों का प्रबंधन धर्माचार्यों के हाथों में होना चाहिए। सरकार का कार्य शासन चलाना है, जबकि मंदिरों का संचालन धर्माचार्यों द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

जळगाव की जीर्ण शाला: बारिश में ढहने लगी इमारत, लोगों में डर

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या रथ चौक परिसरातील महापालिकेच्या शाळेच्या जीर्ण झालेली इमारतीचा काही भाग कोसळला पावसामुळे जीर्ण झालेल्या मनपा शाळेची इमारत धोकादायक बनली असून जिन्याचा स्लॅपचा तसेच रस्त्याकडील बाजूचा भाग कोसळत आहे तब्बल 63 वर्ष जुन्या या इमारतीला तडे पडत असून स्लॅपचा तसेच वेगवेगळ्या ठिकाणचा भाग कोसळत असल्याचे चित्र आहे महापालिकेने वेळीच उपाय योजना न केल्यास भरवस्तीत असलेल्या या जीर्ण शाळेच्या इमारतीचा काही भाग कोसळून मोठ्या दुर्घटनेची शक्यता व्यक्त केली जात आहे विशेष म्हणजे या जीर्ण झालेल्या इमारतीतच महापालिकेचा आरोग्य केंद्र असून तपासणीसाठी येणाऱ्या नागरिकांच्या जीवाशी खेळ सुरू. परिसरातील नागरिकांनी याबाबत जिल्हाधिकाऱ्यांकडे तक्रार केली असून वेळीच उपाययोजना करण्याची मागणी केली आहे याच ठिकाणाहून आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में उत्तर प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय बनने वाला है

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली को जल्द ही उत्तर प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय मिलने जा रहा है। उद्यान एवं कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हरचंदपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से 22 हेक्टेयर क्षेत्र में अत्याधुनिक उद्यान महाविद्यालय बनाया जाएगा। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, प्रशासनिक भवन और शोध केंद्र होंगे। भविष्य में इसे उद्यान विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की भी योजना है। उनका दावा है कि उद्यानिकी को बढ़ावा मिलने से किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा और क्षेत्र में कृषि अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। उन्होने कहा कि यहां से निकले स्नातक और परास्नातक डॉक्टर इंजीनियर से बेहतर प्लेसमेंट पाएंगे।
0
0
Report

संभल में प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने CHC चंदौसी का औचक निरीक्षण किया

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । जनपद के प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर का चन्दौसी CHC का औचक निरीक्षण ....निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को सब मिला ऑल इज वेल .. प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने CHC में OPD में मरीजों से जानकारी ली .. CHC के सभी विभागों का निरीक्षण किया .. अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से सतुष्ट दिखाई दिए ..प्रभारी मंत्री बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ की . जिला अस्पताल सहित सभी CHC में पर्याप्त चिकित्सक शीघ्र उपलब्ध कराये जाने का दावा किया । बाइट जे पी एस राठौर प्रभारी मंत्री , जनपद संभल
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने आरोपित के खिलाफ बरामदगी की मांग

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 13 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी बीते 3 जुलाई से घर से गायब है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाते हुए एसपी से जल्द बरामदगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव का है, जहां 13 वर्षीय रोजी बानो 3 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने गांव के ही अजयर कुमार पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी और नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top