271002
gonda- कड़ाके कि ठंड और कोहरे से ठिठुर रहा गोंडा,हारीपुर में कोहरे के कारण हुई दुर्घटना में एक की मृत्यु
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:आज प्रातः भारी कोहरा और ठंड से लोग बेहाल हो रहे हैं कोहरे के कारण 15 फीट के आगे दिखाई नहीं पड़ता है,दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, ऐसे में जानकारी मिली है कि नगर कोतवाली अंतर्गत गोंडा लखनऊ मार्ग पर हारीपुर के पास कोहरे के कारण हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही शव को जिला अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दहेज के दबाव से विवाहिता की संदिग्ध मौत: अलवर में हत्या का आरोप
Alwar, Rajasthan:अलवर में दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप अलवर जिले में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों के अनुसार, दिलशाना उर्फ दिलशान की शादी 11 मई 2022 को अलवर जिले के चिरखाना निवासी अरबेज से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर ताने देता था और बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पांच लाख रुपये की मांग करता था। दहेज विवाद को लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुईं। जनवरी, अप्रैल और 24 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता बैठकें हुईं, जिनमें ससुराल पक्ष ने प्रताड़ना नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। परिजनों का कहना है कि 28 जुलाई की सुबह दिलशाना ने फोन कर बताया था कि पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। कुछ समय बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। जब परिवार ससुराल पहुंचा, तब तक पुलिस उसे अस्पताल ले जा चुकी थी। मृतका के परिजनों ने पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सदर थाना अलवर में लिखित शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बाइट: मुबीन, मृतका का भाई0
0
Report
सिरोही के प्रकाश प्रजापति: हर अंतिम विदाई को सम्मान देने वाली मिसाल
Sirohi, Rajasthan:हम अक्सर समाजसेवा की बातें सुनते हैं... भूखे को खाना खिलाना, बीमार की मदद करना, गरीबों की सहायता करना... लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उन लोगों का क्या होता होगा, जिनकी मौत के बाद उन्हें कंधा देने वाला भी कोई नहीं होता? जिनके अंतिम संस्कार के लिए कोई अपना मौजूद नहीं होता... आज की यह कहानी ऐसे ही एक इंसान की है, जिसने अपने जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बना लिया है—हर इंसान को सम्मानजनक विदाई दिलाना। मिलिए... सिरोही के प्रकाश प्रजापति से। कहते हैं कि किसी इंसान की असली पहचान उसके कर्म होते हैं। सिरोही के प्रकाश प्रजापति ने अपने कर्मों से यह साबित कर दिया है कि इंसानियत सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। पिछले 14 वर्षों से वे उन लोगों की अंतिम यात्रा के साथी बने हुए हैं, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं होता। लावारिस... बेसहारा... या फिर ऐसे लोग जिनकी पहचान तक नहीं हो पाती... प्रकाश के लिए वे सिर्फ शव नहीं, बल्कि सम्मान के अधिकारी इंसान हैं। हाल ही में सिरोही में 15 दिन पुराना एक अज्ञात शव मिला। न कोई पहचान... न कोई परिजन... और न ही कोई ऐसा, जो उसे अंतिम विदाई दे सके। शव की हालत बेहद खराब थी। लेकिन तभी एक बार फिर इंसानियत ने दस्तक दी। पुलिस ने फोन किया... और कुछ ही देर में प्रकाश वहां मौजूद थे। उन्होंने पूरे सम्मान और धार्मिक परंपराओं के साथ उस अज्ञात व्यक्ति को अंतिम विदाई दी। शायद उस व्यक्ति का कोई अपना नहीं था... लेकिन उसकी आखिरी यात्रा अकेली नहीं रही। यह कोई पहली बार नहीं था। ऐसे 1600 से अधिक लोगों की अंतिम यात्रा में प्रकाश अब तक शामिल हो चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान, जब लोग अपने परिजनों के शवों से भी दूरी बना रहे थे, तब भी उन्होंने सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा। दिन हो या रात... धूप हो या बारिश... एक फोन आता है और प्रकाश बिना किसी सवाल के निकल पड़ते हैं। क्योंकि उनके लिए सेवा का कोई समय नहीं होता। इस सेवा की शुरुआत भी एक दर्द से हुई। वर्षों पहले उन्होंने एक बेसहारा महिला के शव को अपमानजनक तरीके से ले जाते देखा। वह दृश्य उनके मन में हमेशा के लिए बस गया। उन्होंने उसी दिन फैसला किया कि अब किसी भी इंसान की अंतिम विदाई अपमानजनक नहीं होने देंगे। आज यही संकल्प हजारों लोगों के दिलों में उनके लिए सम्मान बन चुका है। रक्तदान, मरीजों की सहायता, निःशुल्क शव वाहन सेवा और अंगदान का संकल्फ... प्रकाश का जीवन सिर्फ समाजसेवा नहीं, बल्कि मानवता का जीवंत उदाहरण है। कहते हैं...जीवन कितना लंबा जिया, यह महत्वपूर्ण नहीं... महत्वपूर्ण यह है कि किसी की जिंदगी या उसकी आखिरी यात्रा को आपने कितना सम्मान दिया। प्रकाश प्रजापति हमें यह सिखाते हैं कि इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती। रिश्ते खून से बन सकते हैं... लेकिन मानवता केवल दिल से निभाई जाती है। और शायद इसी वजह से... सिरोही में लोग उन्हें सिर्फ एक समाजसेवी नहीं, बल्कि उम्मीद, संवेदना और इंसानियत का दूसरा नाम मानते हैं।0
0
Report
रावतपुर में चाय-रूम फ्रेशनर से आरोप: पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज
Kanpur, Uttar Pradesh:रावतपुर में चाय और रूम फ्रेशनर में संदिग्ध केमिकल मिलाने के आरोप पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी खाने-पीने की चीज़ों में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बीमार कर रही थी. यह घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. पति ने पुलिस आयुक्त को CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोटर् देने की बात कही थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था. मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है. यहां के निवासी हिमांशु गुप्ता की शादी जनवरी 2024 में ज्योति गुप्ता से हुई थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद परिवार की सेहत लगातार खराब रहने लगी. डॉक्टरों ने जब खाने-पीने में किसी हानिकारक पदार्थ की आशंका जताई, तो परिवार को शक हुआ. निगरानी के लिए घर में CCTV कैमरे लगाए गए. CCTV रिकॉर्डिंग में अगस्त 2024 के समय पत्नी चाय बनाते समय उसमें किसी संदिग्ध पदार्थ मिलाते दिखी. आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने सिरिंज के जरिए रूम फ्रेशनर में भी कोई संदिग्ध लिक्विड मिलाया. पति का कहना है कि पत्नी टीवी पर क्राइम शो देखकर ऐसी हरकतें कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
मिलन ढाबे के पास दो बाइक आमने-सामने टकराई, दो गंभीर रूप से घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:हरदोई हाईवे पर मंगलवार की शाम को 6:30 बजे मिलन ढाबे के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गई जिससे एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीचसी लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी नीरज पुत्र भूरेलाल अपने साथी विकास पुत्र महिपाल के साथ शाहाबाद से बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही मिलन ढाबे के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटे आई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
हमीरपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, तमंचे के बल पर अगवा करने का आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - मां के साथ शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म, तमंचे के बल पर अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तमंचे के दम पर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप को नकारा, पुलिस के मुताबिक पूर्व परिचित युवक के साथ गयी थी किशोरी, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में कांवर यात्रा के लिए पुलिस का हाई अलर्ट और चेकिंग अभियान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर शिव चौक पर पहुंचा भारी पुलिस अमला शिव चौक व मार्किट पार्क मे चलाया गया चैकिंग अभियान बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वाड व एएसचेक टीम ने की चैकिंग मंदिर के आसपास बैग और अन्य सामानो की करी चैकिंग नगर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक पर चला अभियान0
0
Report
Advertisement
तिरंगा अभियान से बीजेपी क्या चुनावी राष्ट्रवाद की धार बनाते दिख रही है?
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- क्या बीजेपी तिरंगा अभियान के सहारे चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे को धार दे रही है मुद्दा- बीजेपी के तिरंगा अभियान का मकसद क्या है ?0
0
Report
मैनपुरी- जमीन पर अबैध कब्जा का आरोप, दबंग नही होने दे रहे पैमाइश।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में जमीन की पैमाइश को लेकर एक परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है और राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराने में भी लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में निष्पक्ष पैमाइश कराने तथा उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला मैनपुरी सदर तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत ज्योति खुड़िया का है। पीड़िता प्रेमलता, पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र, ने एसडीएम सदर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गाटा संख्या 1466 की भूमि उसके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और पैमाइश की प्रक्रिया में लगातार बाधा डाल रहे हैं। वहीं पीड़ित रवि कुमार का कहना है कि पुलिस के रोकने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष के एक व्यक्ति ने स्वयं को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात बताते हुए चौकी प्रभारी ज्योति जगदीश प्रसाद को फोन पर धमकी दी और तबादला कराने की बात कही। सूचना मिलने पर औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक भूमि की विधिवत पैमाइश नहीं हो जाती, तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा। उधर तहसील प्रशासन ने भी प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर राजस्व अभिलेखों के अनुसार पैमाइश कराएगा और यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करेगा।0
0
Report
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मेवाती गैंग का पर्दाफाश कर नयमुदीन को गिरफ्तार किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बिजली तार चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मेवाती गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी नयमुदीन पुत्र जाकिर निवासी नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ट्रक और तार काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं。 पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि 21 जुलाई को एक युवक की करंट लगने से मौत की सूचना पर बिलाड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत को शौच के दौरान करंट लगने से बताया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और अन्य साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि मृतक शकील अपने साथियों के साथ रेलवे लाइन के पास बिजली के तार चोरी करने गया था। तार काटने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जांच के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नयमुदीन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अलवर में महिलाओं ने शराब ठेके के विरोध में चक्काजाम, रास्ते जाम
Alwar, Rajasthan:अलवर-जयपुर रोड पर महिलाओं ने बारिश में 2 घंटे चक्काजाम किया। दौलत नगर में प्रस्तावित शराब ठेके की ब्रांच के विरोध में महिलाओं ने बारिश के बीच करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे लंबा जाम लग गया। महिलाओं का आरोप है कि गोदाम के नाम पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग पर कार्रवाई नहीं करने और मिलीभगत के आरोप लगाए।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मंदिर और आवासीय इलाके के पास शराब की दुकान से माहौल खराब होगा। प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है, लेकिन लगातार विरोध के बाद अब लोगों की नजर अगली कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
आदिवासी कांग्रेस की बैठक में निकाय-पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ... आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक पीसीसी मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति, आदिवासी समाज के मुद्दों और राहुल गांधी के संदेश पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि बैठक में प्रदेशभर से आये नेताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में आदिवासियों की लड़ाई लड़ रहे हैं और जल्द ही राजस्थान में भी आदिवासी मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दे रही है। इन सभी मुद्दों पर आगे भी लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी。 राजस्थान आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक पीसीसी मुख्यालय में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा डॉ. विक्रांत भूरिया, डोटासरा, गणेश घोगरा रहे मौजूद प्रदेशभरके पदाधिकारियों से लिए गए महत्वपूर्ण सुझाव युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर जोर राहुल गांधी के संदेश पर बैठक में हुई चर्चा "जितनी जिनकी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी" पर होगा काम डॉ. विक्रांत भूरिया बोले- आदिवासी समाज राहुल गांधी के साथ भूरिया बोले- बीजेपी आदिवासियों को प्रतिनिधित्व नहीं दे रही- भूरिया डोटासरा बोले- बीजेपी सरकार में आदिवासी समाज की अनदेखी 2028 में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करीब ढाई घंटे चली आदिवासी कांग्रेस की बैठक पीसीसी प्रमुख गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी के संदेश पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि "जितनी जिसकी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी" के नारे के साथ कांग्रेस संगठन काम करेगा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में आदिवासी समाज की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री आदिवासियों के डीएनए जांच जैसे बयान देते हैं, जो समाज का अपमान है। डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और 2028 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। पीसीसी प्रमुख के इस अहम बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस को उम्मीद है कि आगामी निकाय, पंचायत और विधानसभा चुनावों में आदिवासी वोट बैंक उसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।0
0
Report
तेज प्रताप यादव की बेउर जेल से रिहाई, समर्थकों में खुशी
Danapur, Bihar:पटना के बेउर जेल से बड़ी खबर है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के संरक्षक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को कोर्ट के आदेश के बाद आज बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। तीन दिन न्यायिक हिरासत में रहने के बाद वह जेल से बाहर आए। रिहाई के दौरान जेल परिसर के बाहर समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी रही। हालांकि तेज प्रताप यादव ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और बिना कोई बयान दिए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए वहां से रवाना हो गए। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि 24 जुलाई को हुए प्रोटेस्ट मामले में गांधी मैदान थाना के द्वारा नामजद अभियुक्त बनाते हुए न्यायीक हिरासत में भेजे गए थे0
0
Report
Advertisement
धनबाद ठगी: कोलकाता से गिरफ्तार आशीष गुप्ता अदालत में पेश
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में जमीन और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धनबाद लाकर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ जिले के कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। मामले की शुरुआत हीरापुर चीरागोड़ा निवासी सुनील कुमार की शिकायत से हुई थी। सुनील कुमार ने धनबाद थाना में आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया गया था, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। पुलिस के अनुसार आशीष कुमार गुप्ता पर कई लोगों से जमीन और मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। आरोप है कि उसने मनईटांड में मकान और कुर्मीडीह में जमीन बेचने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूली। उसके खिलाफ धनबाद थाना के अलावा धनसार, बैंक मोड़, कतरास समेत जिले के कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।शिकायतकर्ता अमित कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उनसे भी घर और जमीन दिलाने के नाम पर करीब 57 लाख रुपये की ठगी की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर धनबाद लाया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
बूंदाबांदी से आबूरोड़-उपलागढ़ मार्ग पर मलबा, यातायात रहा प्रभावित
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूरोड़ उपलागढ़ सड़क मार्ग पर सोमवार रात्रि बूंदाबांदी के चलते सड़क मार्ग पर बरसाती मलबा पत्थर आदि के ढहकर आ जाने से मंगलवार को दिनभर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। दिन भर रुक रुक कर मार्ग ऊपर से पत्थर आदि गिरते रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रही।0
0
Report
डिंडौरी शहपुरा नगर परिषद के 13.42 लाख के गबन आरोप, उच्चस्तरीय जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के शहपुरा नगर परिषद में 13 लाख 42 हजार 797 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता और गबन के गंभीर आरोप लगे हैं। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा उरैती सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि जैम पोर्टल के जरिए सफाई और केमिकल सामग्री की खरीदी के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन स्टोर निरीक्षण के दौरान संबंधित सामग्री मौके पर नहीं मिली।आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि के भुगतान कर फर्म को उपकृत किया गया है। मामले की शिकायत कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को भेजी गई है। पूर्व अध्यक्ष ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राशि की वसूली की मांग की है।वहीं एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
