icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3 Feb 2025, 11:14 am

Gonda - छेड़खानी से तंग बालिका ने स्कूल जाना किया बंद, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Gonda, Uttar Pradesh:

गोंडा में आखिर महिलाओं पर हो रहे अपराध की रिपोर्ट पुलिस क्यों नहीं लिखती. महिलाएं थाने से लेकर एसपी के दफ्तर तक का चक्कर लगा रही है. जिले में महिलाओं पर अत्याचार ,छेड़-छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ गई है, लेकिन पुलिस चौकी से लेकर थाना कोतवाली और एसपी से मिलने के बावजूद केवल जांच का आश्वाशन दिया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया, लेकिन चार दिन से उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है,छात्रा ने आज आईजी से रिपोर्ट लिखने की गुहार लगाई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बच्चे की कस्टडी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अधिवक्ता प्रभाष गिरी बोले- बच्चे का कल्याण ही सर्वोप

PKPushpendra KumarFollow36m ago
Vrindavan, Uttar Pradesh:संवाददाता- पी.के आर्यन मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया महत्वपूर्ण, कहा- अविवाहित पिता का अधिकार खत्म नहीं, लेकिन बच्चे का भविष्य सबसे अहम मथुरा। अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले ने बाल अभिरक्षा कानून पर नई बहस छेड़ दी है। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट एवं जिला न्यायालय, दिल्ली के अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि बच्चे की कस्टडी का फैसला माता-पिता के व्यक्तिगत अधिकारों के आधार पर नहीं, बल्कि बच्चे के सर्वोत्तम हित और उसके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के Helena Anna Maria Lersch v. State of Goa & Anr., 2026 INSC 1248 मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की अभिरक्षा के मामले में मां का प्रथम दृष्टया दावा अधिक मजबूत हो सकता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि मां को स्वतः या पूर्ण रूप से बच्चे की कस्टडी का अधिकार मिल जाता है। प्रत्येक मामले में बच्चे का कल्याण ही सबसे महत्वपूर्ण आधार रहेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता के अधिकारों और बच्चे के हितों के बीच स्पष्ट अंतर किया है। बच्चे की शिक्षा, भावनात्मक विकास, सुरक्षित माहौल और भविष्य को ध्यान में रखकर ही कस्टडी का निर्णय लिया जाना चाहिए। अधिवक्ता गिरी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि Guardians and Wards Act के तहत कार्यवाही लंबित होने के बावजूद संवैधानिक न्यायालय जरूरत पड़ने पर Habeas Corpus याचिका के माध्यम से बच्चे के हितों की रक्षा के लिए अंतरिम कस्टडी का आदेश दे सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा उसकी जर्मन मां को सौंपते हुए उसे सिंगापुर ले जाने की अनुमति दी। हालांकि, इसके साथ पिता के मुलाकात के अधिकार और बच्चे के भारत से जुड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए कई शर्तें भी लगाई गईं। इनमें सिंगापुर की अदालत से Mirror Order प्राप्त करना और एक करोड़ रुपये की वित्तीय सुरक्षा जमा करना शामिल है। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अविवाहित पिता के अधिकार समाप्त हो गए हैं। पिता भी सक्षम न्यायालय के समक्ष अभिभावकता और बच्चे की कस्टडी को लेकर अपना पक्ष रख सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केवल अंतरिम अभिरक्षा से संबंधित है। बच्चे की स्थायी कस्टडी का फैसला संबंधित फैमिली कोर्ट द्वारा स्वतंत्र रूप से किया जाएगा। अंत में अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि इस फैसले का सबसे बड़ा संदेश यही है कि बच्चे को माता-पिता के बीच अधिकारों की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। बच्चे पर अधिकार जताने से ज्यादा जरूरी उसके सुरक्षित भविष्य, बेहतर परवरिश और सर्वोत्तम हितों की रक्षा करना है।
0
0
Report

दुर्ग जिले को 402 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण और भूम

Durg, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले को 402 करोड़ 12 लाख रुपए के 362 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रिसाली, भिलाई, भिलाई-चरोदा और अहिवारा क्षेत्रों में 118 करोड़ के 39 कार्यों का लोकार्पण तथा 283 करोड़ के 323 कार्यों का भूमिपूजन किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 में नवनिर्मित साइबर थाने का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल ने डबरापारा मुक्तिधाम शेड निर्माण में योगदान के लिए स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। CM Vishnudeo Sai Gifts Development Works Worth Over ₹402 Crore to Durg District।
0
0
Report

मथुरा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, राधेश्याम कॉलोनी के मकान में चल रही थी बिक्री, महिला गिरफ्तार

PKPushpendra KumarFollow44m ago
Vrindavan, Uttar Pradesh:संवाददाता- पी.के आर्यन मथुराजनपद मथुरा में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ थाना गोविंदनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राधेश्याम कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 313 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक तथा 1,28,170 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों और नकदी का कुल मूल्य लगभग 9,28,170 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को रिहायशी इलाके में संचालित कथित नशे के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जयप्रभा ग्राम पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सपा पर तीखा प्रहार, आजम और ओवैसी पर भी बरसे

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, गोंडा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जयप्रभा ग्राम में श्रीरामकथा में प्रतिभाग करने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है। वह तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है, और आज भी कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, कि अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि या काशी विश्वनाथ जाने से पहले सपा को अपने शासनकाल में हुई घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में सनातन संस्कृति के खिलाफ जो काम हुए, उनके लिए पार्टी को प्रभु श्रीराम के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए। दंगों में निर्दोष लोगों की जान गई और कारसेवकों पर गोलियां चलीं। इसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, कि सपा केवल बहुरूपिया रूप धारण कर वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी वास्तव में अपने चरित्र में बदलाव ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है तो उसे सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। प्रभु श्रीराम की शरण में जो भी आया है, प्रभु ने उसे अपनाया है। उन्होंने आजम खान के बयान कि 'हम निपट लेंगे' पर पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान हों या ओवैसी, अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश बदल चुका है। प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश में गुंडा-माफिया या तो जेल में हैं या अपने ठिकाने छोड़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सीएमओ पर लगे आरोपों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा गोंडा के सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों के संदर्भ  में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक श्री श्यामा-श्याम जी गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।
0
0
Report

रोमांचक मुकाबले में फारुख इलेवन ने जीती SNT कप की गोल्डन ट्रॉफी, कप्तानगंज रहा उपविजेता

Dipu RawatDipu RawatFollow1h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में आयोजित SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया। खिताबी भिड़ंत में फारुख इलेवन ने कप्तानगंज को मात देकर गोल्डन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में कप्तानगंज की टीम ने परतावल वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में फारुख इलेवन ने महराजगंज की टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद फाइनल में फारुख इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नियाज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि महराजगंज टीम के कप्तान नवनीत पटेल को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच का टॉस हॉलमार्क ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विष्णु सोनी ने चांदी के सिक्के से कराया मैच में निर्णायक की भूमिका सतीश मिश्रा और मोनू खान ने निभाई। आलमगीर ने स्कोरर तथा आर्यन गुप्ता और बदरे आलम ने कमेंटेटर की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, शुभ लक्ष्मी सिंह, प्रदीप मोदनवाल, कृष्णा महाजन, अरविंद यादव, अजय कुमार सैनी और रतन कुमार पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, नगरवासियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री निजामुद्दीन और व्यवस्थापक अशोक रावत रहे।
0
0
Report

शाहजहाँपुर: 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को करता था सप्लाई

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow1h ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:​शाहजहाँपुर (बण्डा)। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बण्डा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, तस्करी में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। ​एसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत रविवार रात करीब 10:35 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बण्डा-पुवायाँ मार्ग पर सिकन्दरपुर मोड़ के पास से एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय (35) निवासी मोहल्ला कानून गोयन प्रेम नगर (थाना परशुरामपुरी, शाहजहाँपुर) हाल निवासी कुन्दनपुर (थाना बरखेड़ा, पीलीभीत) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर हाईवे किनारे ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। ​आरोपी के खिलाफ थाना बण्डा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल व टीम, व0उ0नि0 विनीत कुमार, हे0का0 वेदप्रकाश, का0 दीपू शर्मा और का0 आशीष कुमार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में अहेरिया समाज 2027 में सजाएगा पीडीए का गुलदस्ता -राकेश बघेल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में अहेरिया समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को फूलमाला, पटका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार टीका सिंह अहेरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में अहेरिया समाज पीडीए का गुलदस्ता सजाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भाजपा पर अहेरिया समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर पहली बैठक में ही समाज के प्रमाण पत्र बनवाने का निर्णय कराया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें मुफ्त राशन के बजाय मुफ्त शिक्षा चाहिए, ताकि समाज के बच्चे पढ़-लिखकर बड़े पदों पर पहुंच सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह रावल ने की तथा संचालन सुशील यादव ने किया। इस दौरान ओमशांति रावल, ओमवीर सिंह रावल, अर्जुन सिंह नेताजी, बीके सिंह रावल, प्रेमचंद रावल, जयपाल रावल, महेश कुमार, राम खिलाड़ी रावल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

28-29 नवंबर को मथुरा के सभी बूथों पर लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप

PKPushpendra KumarFollow2h ago
Vrindavan, Uttar Pradesh:मथुरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 35 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी 2263 बीएलओ को सक्रिय कर घर-घर संपर्क करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं एवं पात्र महिलाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित होंगे, जहां फॉर्म-6, 7 और 8 प्राप्त किए जाएंगे। जनपद में वर्तमान में कुल 17,05,238 मतदाता हैं। इनमें 9,30,757 पुरुष, 7,74,443 महिला और 38 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी गोवर्धन संजय सिंह, उप जिलाधिकारी मांट चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी छाता साक्षी शर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित समस्त अन्य जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे
0
0
Report

सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2h ago
Gonda, Uttar Pradesh:सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे?डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गोंडा राम कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है  वह अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि, चाहे काशी विश्वनाथ जाएं, उनको यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं  उसके लिए माफी कब मांगेंगे? वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है,  यह  सनातन संस्कृति का स्वभाव परंपरा है, हम सबको स्वीकार करके गलतियों को माफ करते हैं प्रभु श्री राम की शरण में जो भी आया है, प्रभु श्री राम ने उन्हें अपनाया है वह जाकर प्रभु श्री रामलला के दरबार में कान पकड़ कर माफी मांगें, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सपा केवल बहुरूपिए का रूप रख कर के वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाती है यूपी को गुंडा ,अराजक स्टेट बनाने का काम किया था आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है। सब जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं उत्तर प्रदेश पूरी तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है मंत्री बृजेश पाठक ने बाबा रामदेव के बयान पर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए उन्होंने आजम खान के बयान पर कहा कि आजम खान हों या ओवैसी , अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है उत्तर प्रदेश बदल चुका है, निकल चुका है, रफ्तार पकड़ चुका है।
0
0
Report
Advertisement

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के डोडिया खेड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसुनी खेड़ा निवासी गुड्डू त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी गंगा स्नान के लिए डोडिया खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते युवक गंगा की धारा में लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।एनडीआरएफ के जवान गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल डोडिया खेड़ा में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report

घाघरा नदी में चचेरे भाई को डूबता देख लगाई छलांग, खुद की जान देकर बचाया

ZIZAHID IMAMFollow3h ago
Mau, Uttar Pradesh:

मऊ/जाह‍िद इमाम: मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाघरा नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। चाचा के बेटे को नदी में डूबता देख उसे बचाने के लिए युवक ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान तीनों युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन युवक गहरे पानी में फंस गया और खुद की जान देकर चचेरे भाई जान बचाई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संयोग से परिवार में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। 

 

जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरलाहपुर के राजू चौक के पास निवासी गिरधारी चौहान का पुत्र अंबुज चौहान मंगलवार को घाघरा नदी घाट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि वह शुरुआत में नदी किनारे बैठा था, जबकि परिवार के तीन युवक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उसके चाचा का बेटा गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंबुज ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद तीनों युवक तो बाहर निकल आए, लेकिन अंबुज नदी की तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गया। 

 

वहीं, मृतक युवक अंबुज की बुआ ने गांव में ही मकान बनवाया था। उनके बेटे की शादी बुधवार को होनी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए अंबुज भी आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इसी बीच हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

0
0
Report
Advertisement

गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/शुक्लागंज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्नाव जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्लागंज के आनंद घाट, मिश्रा कॉलोनी घाट, शिव पंडाडा घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं घाटों के आसपास लगे मेले में बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं पूजन सामग्री की खरीदारी की। लोगों ने दुर्गा मंदिर पहुंचकर भी दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। कोतवाली पुलिस की टीमें घाटों और मेला क्षेत्र में गश्त करती रहीं। पश्चिमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटों पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और मेले का माहौल बना रहा। वहीं नगर पालिका गंगा घाट द्वारा मेले में कराई गई साफ सफाई व्यवस्था की भी श्रद्धालुओं ने सराहना की
0
0
Report

28 नवंबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज करेंगे कथा वाचन

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां 28 नवंबर को विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे। कलश यात्रा आईबीपी चौराहा स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दे कि आयोजन के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपदवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अनाथ बेटियों के विवाह और बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के साथ इस धार्मिक आयोजन की परंपरा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी धारा का लाभ लेने की अपील की है।
0
0
Report

कांग्रेस ऑब्जर्वर ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, SIR के बहाने वोट काटने का आरोप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ऑब्जर्वर गीता भुक्कल सोमवार शाम 5 बजे उन्नाव पहुंचीं। उन्होंने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकारों की है। विपक्ष जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता के दौरान गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 'वोट बचाओ, देश बचाओ' और 'संविधान बचाओ' अभियान के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं। प्रदर्शन, आंदोलन और चौपालों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूक जनता किसी भी राजनीतिक ताकत का मुकाबला कर सकती है। राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर राजनीतिक हालात बदल सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस मृत मतदाताओं और एक से ज्यादा जगह दर्ज दोहरे वोटों को नियम के मुताबिक हटाने के खिलाफ नहीं है। लेकिन इस प्रक्रिया की आड़ में पात्र और जीवित मतदाताओं के नाम काटना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं के नाम काटने और जोड़ने में मनमानी हो रही है। इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर भी कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। गीता भुक्कल ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिसका दायित्व निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है। यदि देशभर में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष सड़कों पर इसलिए है, क्योंकि उसकी मांगों और सवालों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। गीता भुक्कल ने बताया कि कांग्रेस संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों की राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च आयोजित करेगी। इसके माध्यम से संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। गीता भुक्कल को कांग्रेस हाईकमान ने लखनऊ और उन्नाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वह हरियाणा में पांच बार विधायक रह चुकी हैं और पूर्व में शिक्षा, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभाल चुकी हैं। प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर संवाद हुआ। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, आराधना मिश्रा और राजेंद्र गौतम सहित अन्य नेताओं का भी उल्लेख किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top