271202
गोण्डाः संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में बह रही ज्ञान की गंगा, 6 दिसंबर को होगा भण्डारा
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक बाजार में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक मुन्ना लाल तिवारी ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया। ग्रामवासी और आसपास के लोग पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर लाभ ले रहे हैं। कथा आयोजक शेष दत्त शुक्ल व सरस शुक्ल ने बताया पूर्णाहुति और भंडारा 6 दिसंबर शुक्रवार को होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वक्फ बोर्ड विवाद: भोपाल के निकाह काजी ने इस्तीफा दिया; शामिल करने पर नाराज़गी
Bhopal, Madhya Pradesh:वक्फ बोर्ड विवाद में भोपाल के निकाह काजी का इस्तीफा गैर मुस्लिमों को शामिल करने पर नाराजगी मुफ्ती को अध्यक्ष के स्वागत पर आपत्ति जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के महासचिव पद से भी त्यागपत्र सौंपा धार्मिक संस्था में हमवतन भाइयों काम? क्या काम?-निकाह काजी0
0
Report
वाल्मीकिनगर में अतिक्रमण हटाओ के दौरान भीड़-झड़प, वन विभाग की टीम पर हमला
Bagaha, Bihar:वह बड़ी खबर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से आ रही है। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के ठाड़ी गांव के समीप धनहिया में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल मच गया। वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई और आक्रोशित लोगों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम VTR की वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी; विरोध के कारण मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। महिलाओं और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया। हालात बिगड़ने पर वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई, मगर भीड़ के उग्र तेवर के कारण स्थिति नियंत्रण में रखना चुनौतीपूर्ण रहा। बगहा 2 आरओ रवि प्रकाश चौधरी दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे; बाद में सूचना पाकर सदर SDPO निहार भूषण भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले। मामलے की गंभीरता को देखते हुए बगहा सदर SDPO निहार भूषण और एसएसबी के अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जारी रहेगी और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
समस्तीपुर में सत्य नारायण सिन्हा की जयंती राजकीय समारोह बनकर रह गई औपचारिकता
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में राजकीय समारोह बना औपचारिकता! 127वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण सिन्हा की उपेक्षा का आरोप, जर्जर नगर भवन और डंपिंग यार्ड बने परिसर को लेकर एनडीए नेताओं ने नगर निगम को घेरा। स्व सत्य नारायण सिंह नगर भवन परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यनारायण सिन्हा की 127 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत , मेयर अनीता राम , समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी , रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान , डीएम रोशन कुशवाहा , एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित विभिन्न राजनितिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने परिसर में बने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद परिसर में talu चित्र पर माल्यार्पण किया। राज्य सरकार के द्वारा इसे राजकीय समारोह का दर्जा दिया है ,लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से मजह औपचारिकता निभाई गई। प्रचार प्रसार के आभाव में इस राजकीय समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों की उपस्थिति नगण्य थी। सत्य नारायण सिन्हा के जयंती के मौके पर उनके परिवार के सदस्य और लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा के साथ साथ एनडीए घटक दल के नेताओं ने नगर निगम पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिले में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर , डॉ भीम राव अम्बेडकर और स्व सत्य नारायण सिंह की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। समस्तीपुर जिले के विकास में स्व सत्य नारायण सिंह बड़ा योगदान रहा है लेकिन जिला प्रशासन ख़ास तौर पर नगर निगम के द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। उनके नाम पर बने टाउन हाल की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है; नगर भवन परिसर को नगर निगम प्रशासन के द्वारा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। इसको लेकर स्व सत्य नारायण सिंह परिषद के सदस्यों के द्वारा जिला प्रशासन और निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। आज राजकीय समारोह भी नगर भवन के बजाय परिसर में पंडाल निर्माण कर महज औपचारिक पूरी की गई है। परिषद के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर इस दिशा में जिला प्रशासन की तरह से पहल नहीं की गई तो आगे धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। वही इस मामले पर बिहार सरकार में परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने कहा है की इस संबंध में निगम की मेयर से बात हुई है उन्होंने ससमय समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।0
0
Report
Advertisement
सूरत सायण में घटने पर 1500 किलो जंतुनाशक पाउडर छिड़का, कचरा हटाकर रास्ते साफ
Surat, Gujarat:સુરત સાયણમાં ગડગડાટ ઓસતો નીચો પાણીએ પાણી ઘટ્યું ત્યારે ઝાડવાવાડાચ્છડા પાવડર છંટકાવ થયું કચરો JCB ની મદદથી દૂર કરાયું દવાની વિતરણ પણ શરૂ થયું0
0
Report
हिंदु धर्मगुरु के खिलाफ कथित 'बाइट-बाइट' करने की धमकी से मामला गर्म
Ayodhya, Uttar Pradesh:इस पर हिंदु धर्मगुरु की बाइट-बाइट करके दे दीजिए0
0
Report
रायबरेली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपित साजिद अली गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में नाबालिग से निहायत नीच हरकत करने वाले साजिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिद ने आठ वर्षीय बालिका के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ किया जो उसको चाचा का दर्जा देती थी। पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जगतपुर थाना इलाके के एक गाँव का है। यहाँ के रहने वाले युवक साजिद के पड़ोस में आठ वर्षीय बालिका रहती है जो उसको गांव के नाते नाते चाचा कह कर बुलाती थी। एक दिन पहले जब बालिका के परिजन खेत में धान लगाने गए तभी इस नीच साजिद ने बालिका को टॉफी की लालच देकर उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बालिका ने खतरा भाप कर चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और साजिद को दबोच लिया। साजिद की ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
बक्सर में शिक्षा मंत्री ने ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑनलाइन पूरी तरह शुरू करने का ऐलान
Buxar, Bihar:एंकर -एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे मिथलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादला एवं पदस्थापन की नई व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली के तहत किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। जिसके माध्यम से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी शिक्षक को तबादले के लिए इधर-उधर भटकने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षक ऑनलाइन आवेदन करेंगे और निर्धारित मानकों व आवेदन के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिए उनका ट्रांसफर-पोस्टिंग किया जाएगा। बक्सर में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री मिथलेश तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसफर-प्रोस्टिंग व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा विभागीय कार्यों में सुधार को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बाइट मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार0
0
Report
धनबाद संवेदक संघ ने नई रॉयल्टी चालान के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला संवेदक संघ ने राज्य सरकार की नई रॉयल्टी चालान प्रक्रिया के विरोध में विवाह भवन स्थित महाजुटान किया। बैठक में सरकार के आदेश को "तुगलकी फरमान" बताते हुए संवेदकों ने आंदोलन का ऐलान किया। वहीं जिसमें जिले भर के बड़ी संख्या में संवेदकों ने हिस्सा लिया। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा लागू की गई नई रॉयल्टी चालान प्रक्रिया का जोरदार विरोध किया गया। संवेदकों ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से विकास कार्य प्रभावित होंगे और ठेकेदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 जुलाई और 18 जुलाई को होने वाली टेंडर प्रक्रिया में संवेदक भाग नहीं लेंगे। इसके साथ ही आगामी 13 जुलाई को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड सरकार के खान मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। संवेदक संघ के नेता डबलू झा ने कहा कि सरकार के इस "तुगलकी फरमान" को संवेदक किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "जो संवेदक विकास करना जानते हैं, वे विनाश करना भी जानते हैं। सरकार यदि अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा." वहीं जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि संघ सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है और नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था वापस लेने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि संवेदक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।0
0
Report
चार घायल ई-रिक्शा पर पीछे से तेज टक्कर, बालियापुर में मामला
Dhanbad, Jharkhand: धनबाद जिले के बालियापुर थाना क्षेत्र पलानी मोड़ के समीप चार पहिया ने पीछे से ई रिक्सा को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई रिक्सा में तीन महिला और एक पुरूष सवार था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को SNMMCH पहुंचाया। सभी लोग बालियापुर से धनबाद SNMMCH में भर्ती अपने एक परिजन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पालनी मोड़ के पास सभी सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ई रिक्सा में सवार सभी लोग घायल हो गया। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने SNMMCH इलाज के लिये लेकर पहुँचे। सभी घायलों का इलाज SNMMCH में चल रहा है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान शहनाज खातून, सबीना खातून, शबाना खातून और मोबिन खान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे। पालनी मोड़ के पास अचानक पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।0
0
Report
Advertisement
रामपुर में जॉब के नाम पर साइबर ठगी: दो गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम आदि बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में जॉब के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। सात मोबाइल फोन, नौ एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद। फर्जी जॉब वेबसाइटों के जरिये इंटरव्यू लेने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी की जाती थी। मिलक थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। थाना मिलक में इन मामलों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 66D और IT एक्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
पटना में महिला हत्या: पति और चचेरे भाई गिरफ्तार
Patna, Bihar:बीते 19 जून को पचरुखिया थाना क्षेत्र के खरफर गांव में हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापर्वक खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति संजय और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पूर्वी एसपी शैलजा कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और व्यक्तिगत संबंधों को लेकर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुटी है。0
0
Report
राम मंदिर चोरी मामला: SIT जांच, दोषी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद पंकज चौधरी गुरुवार को मीरजापुर पहुंचे और मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया. जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में अयोध्या मंदिर में चोरी पर विपक्ष के आरोपों को अस्वीकृत करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों और भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वालों को आज राम की बात कर रहे हैं. यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी लोग दुखी हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं तथा जांच जारी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा मामले में दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी पहले भी चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसे संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाते रहे हैं. उनके बयान उनकी राजनीतिक सोच का हिस्सा हैं. इस सवाल पर कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा ने लिया, लेकिन अब मंदिर में हुई कथित चोरी की जिम्मेदारी कौन लेगा, पंकज चौधरी ने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद उसके संचालन और व्यवस्थाओं के लिए ट्रस्ट गठित किया गया है, जो सभी कार्यों की देखरेख करता है. उन्होंने दोहराया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भाजपा संगठन और सरकार के बीच कथित अंतर्कलह के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बड़े संगठन में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन इसे किसी बड़े मतभेद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह संगठित है और सरकार तथा संगठन मिलकर जनता की सेवा कर रहे हैं. वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इस घटना के संभावित प्रभाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस घटना से व्यथित है और विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के आधार पर भाजपा तीसरी बार भी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.0
0
Report
Advertisement
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आज पुलिस लाइन से यूपी-112 की 04 नई पीआरवी (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन नए वाहनों के संचालन से आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता सुदृढ़ होगी तथा फुट पेट्रोलिंग एवं रिस्पॉन्स टाइम में और अधिक प्रभावशीलता एवं तेजी आएगी0
0
Report
झारखंड के जगनाथपुर रथयात्रा की सुरक्षा, डीजीपी ने रूट और मेले का निरीक्षण किया
Ranchi, Jharkhand:रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा स्वयं जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं और पूरे रूट के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाली रथ यात्रा और रथ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ रांची के एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।डीजीपी ने जगन्नाथ मंदिर से लेकर मौसीबाड़ी तक पूरे रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही मेला परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। रथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी सुरक्षा इंतजाम पूरी सतर्कता के साथ लागू किए जाएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रथ यात्रा और मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।0
0
Report
ताजमहल तेजोमहालय पर जलाभिषेक की मांग; 12 अगस्त को अगली सुनवाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर के द्वारा ताजमहल तेजोमहालय मैं सावन माह में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक की अनुमति की के लिए दायर वाद, हुआ अन्य न्यायालय में स्थांतरित । आज गुरूवार को सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की पक्षकार बनने की अर्जी पर लघुवाद न्यायालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन केस अपर सिविल जज सिनियर डिवीजन सप्तम न्यायाधीश रजत शुक्ला की अदालत में स्थानांतरित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी अब मामले में 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई । पूर्व में 5 मई को हुई सुनवाई में पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता रइसउद्दीन का ऑपरेशन हुआ था और उन्होंने तारीख के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद अदालत ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 9 जुलाई की तारीख नियत की थी । आपको बताते हैं योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए सावन के महीने में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की अनुमति को लेकर अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं अधिवक्ता झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा 23 जुलाई 2024 को वाद दाखिल किया था, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक पुरातत्वविद् ASI को एवं भारत संघ को प्रतिवादी बनाया गया है वहीं 23 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई में सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी पर बार-बार कैसे की नकल मांगने पर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने ₹300 का जुर्माना लगाया था । कुंवर अजय तोमर ने कहा कि ताजमहल तेजोमहालय है भगवान शिव का मंदिर है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है जब तक हम उसमें पूरे विधि विधान से जलाभिषेक दुग्धाभिषेक और पूजा अर्चना नहीं कर लेंगे तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी । वादी कुंवर अजय तोमर ने ASI के अधीक्षक पुरातत्वविद् को पत्र लिखकर इस बार 30 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले सावन के महीने में 4 सोमवार को ताजमहल तेजोमहालय को हिंदुओं के फ्री करने की मांग भी की है कुंवर अजय तोमर का कहना है कि जब शाहजहां के उर्स के दौरान और ईद के दौरान जब ताजमहल फ्री हो सकता है तो सावन के चार सोमवार हिंदुओं के लिए भी फ्री होना चाहिए हिंदुओं के साथ दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । वादी कुंवर अजय तोमर का दावा है कि राजा परमार्दिदेव देव द्वारा 1155 से 1212 के मध्य में बनवाया गया तेजोमहालय शिव मंदिर बताया था और बाद में राजा मानसिंह एवं राजा जयसिंह ने इसे अपना महल बनाया और शिव मंदिर सुरक्षित रखा...जिसे शाहजहां ने अपने शासनकाल में राजा जयसिंह से धोखे से हड़प लिया और झूठी कहानी लिखी गई कि यहां शाहजहां मुमताज की कब्र है और मकबरा है वादी कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय शिव मंदिर है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है जिसे लेकर रहेंगे0
0
Report
Advertisement
