271502
गोंडाः कर्नलगंज सीएचसी पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
Colonelganj, Uttar Pradesh:जिलाअंधता और दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम गोंडा के देखरेख में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पर एक स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नेत्र संबंधी सभी जांच और इलाज की गई । कुल 160 मरीजों का परीक्षण किया गया। ऑपरेशन योग्य पाए गए मोतियाबिंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से भेजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र परीक्षण अधिकारी अवधेश गोस्वामी के द्वारा किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिंदू देवताओं के खिलाफ भ्रामक प्रचार पर हिंदू संगठनों ने पुलिस कार्रवाई की मांग
Raipur, Chhattisgarh:हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार. विशेष समुदाय के द्वारा ईशू को हिंदू देवताओं से ऊपर बताया गया. सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशू को पिता बताया जा रहा. मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़का. हिंदू संगठन मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे. हिन्दू संगठनों ने सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की0
0
Report
नैनीताल वीकेंड में सैलानियों की भीड़ से शहर गुलजार, ट्रैफिक बढ़ा
Nainital, Uttarakhand:स्थानीय समय में नैनीताल में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। नैनी झील में नौकायन से लेकर मालरोड की रौनक तक हर जगह पर्यटकों की भीड़ दिखी। होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबार में तेज़ी रही। वहीं ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई हुई।0
0
Report
कोटा-बीकानेर प्रसव मृत्यु मामले में TOCIN इंजेक्शन फेल, जैक्सन लैब पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिस ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सवाल उठे थे, उसकी निर्माता कंपनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में मैसर्स जैक्सन लैबोरेट्रीज प्रा. लि., अमृतसर का TOCIN (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन) सैंपल फेल पाया गया। जांच में सामने आया कि इंजेक्शन में ऑक्सीटोसिन कम्पोनेंट तय मात्रा में मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी के अनुसार चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की गई है। कंपनी को पंजाब में सील कर दिया गया है। कोटा में इसी कंपनी के इंजेक्शन लगाए गए थे, जहां 5 प्रसूताओं की मौत हुई थी। इसके बाद CDSCO ने कंपनी के पंजाब और हिमाचल प्लांट की जांच की। वहीं WHO ने भी केंद्र सरकार से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है और जानकारी मांगी है कि मामला सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित है या अन्य जगहों पर भी सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।0
0
Report
Advertisement
मोरबी के जेतपर गांव में उपवास आंदोलन, नेहुल अमृतिया अस्पताल में भर्ती
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબીના જેતપર ગામે ઉપવાસ આંદોલનમાં ઉપવાસીની તબિયત લથડી નેહુલ અમૃતિયાની તબિયત લથડતા સારવારમાં ખસેડવામાં આવ્યા નેહુલ ની તબિયત લથડતા જેતપર હોસ્પિટલમાં દાખલ કરવામાં આવ્યા નેહુલ અમૃતિયા પ્રથમ દિવસથી આમરણાંત ઉપવાસ પર બેઠલ છે0
0
Report
टीटीपी ने खैबर पख्तून्वा में आठ हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:TTP carried out 8 attacks across Khyber Pakhtunkhwa Attacks carried out as part of Operation Khyber Eight attacks across five districts of Khyber Pakhtunkhwa Two attacks each in Tank, South Waziristan and Bajaur districts One attack each in Lakki Marwat and Chitral districts0
0
Report
फरीदाबाद: सेक्टर-8 मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी, 20 गिरफ्तार, इंचार्ज निलंबित
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस महकमे से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-8 थाना परिसर के मालखाने से करीब 2 महीने पहले पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए हैं। हांलाकि पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर लिया। सेक्टर 30 की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस कमिश्नर के द्वारा इसमें मालखाना इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह को संस्पेंड कर दिया गया था। मामला करीब 2 महीने पुराना है। सेक्टर 8 के मालखाने में ये हथियार रखे गए थे। पुलिस की रूटीन जांच में 13 हथियारों के गायब होने का मामला सामने आया था। लेकिन जब जांच को आगे बढ़ाया गया तो इसमें 32 लाइसेंसी हथियार गायब हुए मिले। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में जांच में सामने आया कि एक युवक आईटीआई के जरिए अप्रेंटिस पर आया था। जिसने एक एक करके हथियारों को चोरी किया और अपने जानकारों के माध्यम से इनको बेच दिया। पुलिस सारे हथियार बरामद कर चुकी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
NH-152D पर श्रद्धालुओं की कार दुर्घटना: 3 की मौत, 2 घायल
Jhanj Kalan, Haryana:NH-152D पर खाटूश्याम जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार NH-152D पर भीषण हादसा, 3 की मौत... 2 महिलाएं घायल आवारा पशु बना हादसे की वजह, पीछे से आए कैंटर ने मारी टक्कर खाटूश्याम जा रहे करनाल के श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, कार पर पलटा कैंटर एंकर जींद के जुलाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 152D पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में करनाल के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कार के आगे आवारा पशु आने से वाहन रुक गया था। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार और कैंटर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरे और कैंटर कार के ऊपर पलट गया। वीओ-1 हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 152D पर लजवाना कलां के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के आगे अचानक आवारा पशु आ गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। कार सवार सभी लोग नीचे उतरकर वाहन के पास खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन खेतों में जा गिरे और कैंटर कार के ऊपर पलट गया। वीओ-2: हादसे में करनाल के सेक्टर-8 निवासी धर्मपाल, सेक्टर-13 निवासी राजकुमार और दुग्गल कॉलोनी निवासी स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितु और नीतू घायल हो गईं, जिन्हें जुलाना के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी श्रद्धालु खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पानीपत के होटल सोमाया में एसी फॉल्ट पर शादी समारोह में मारपीट-हंगामा
Panipat, Haryana:होटल के एसी में आई खराबी, शादी समारोह में मचा बवाल पानीपत के होटल सोमाया में जमकर हंगामा, होटल मालिक के बेटे से मारपीट का आरोप पानीपत के सेक्टर-25 स्थित होटल सोमाया में शुक्रवार रात आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान एसी में तकनीकी खराबी आने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया। घटना में होटल मालिक के बेटे वत्सल सिंगला के घायल होने का दावा किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी होटल प्रबंधन पर दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के शिकायतों के आधार पर जांच में जुटी है。 हॉल के एसी में आई खराबी, नाराज हुए मेहमान जानकारी के अनुसार शुक्रवार को होटल सोमाया में एक शादी समारोह आयोजित था। दोपहर में हल्दी की रस्म के बाद शाम को मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हॉल के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कूलिंग प्रभावित हो गई। होटल का तकनीकी स्टाफ समस्या को दूर करने में लगा हुआ था, लेकिन कुछ मेहमान इस बात से नाराज हो गए。 समझाने पहुंचे होटल संचालक के बेटे को घेरा होटल प्रबंधन के अनुसार, होटल मालिक के बेटे वत्सल सिंगला ने नाराज लोगों को शांत रहने और जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने थप्पड़, मुक्कों और लातों से हमला किया तथा उनकी टी-शर्ट तक फाड़ दी। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। बीच-बचाव करने पहुंचे बाउंसरों और कर्मचारियों को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। कमरे में बंद होकर बचाई जान मारपीट के दौरान होटल कर्मचारियों और सेवादारों ने वत्सल सिंगला को भीड़ से निकालकर एक कमरे में पहुंचाया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने काफी देर तक कमरे के बाहर हंगामा किया औरदरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया। इस दौरान होटल परिसर में तोड़फोड़ की कोशिशों की भी सूचना है, जिससे वहां मौजूद अन्य मेहमानों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। दूसरे पक्ष ने लगाए प्रताड़ना और गाली-गलौज के आरोप वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सेक्टर-24 निवासी अनुराग ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुबह से ही हॉल का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था। शिकायत करने पर होटल प्रबंधन की ओर से कथित रूप से गाली-गलौज की गई और बाउंसरों के जरिए बाहर निकालने तथा लाइट बंद करने की धमकी दी गई। अनुराग का दावा है कि विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। चांदनी बाग थाना प्रभारी के अनुसार डायल-112 के माध्यम से होटल में झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है बाइट वत्सल सिंगला बाइट अनुराग0
0
Report
उमरिया जेल में न्यायाधीश के योग-डांस से कैदियों में सकारात्मक बदलाव
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिला जेल में कैदीयों के साथ न्यायाधीश का योग के साथ डांस का रोमांचक वीडियो आया सामने, कैदीयों की मानसिक स्थिति में सुधार के लिए जेल में रोजाना कराया जाता है योग, जेल अधीक्षक ने कहा कैदीयों के जीवन में योग और डांस से आता है सकारात्मक0
0
Report
Advertisement
मूंग 100% खरीदी पर किसानों की जनक्रांति, 7 दिन अल्टीमेटम; भोपाल मोर्चा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में समर्थन मूल्य पर मूंग की 100% खरीदी को लेकर और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होकर विशाल जन क्रांति आंदोलन किया जा रहा है जिसके किसान अपनी मांगों को लेकर 7 दिन का अल्टीमेटम देकर जन क्रांति आंदोलन करते हुए गाडरवारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे अगर 7 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं होती तो यह किस भोपाल में जाकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे वन टू वन किसानों के साथ0
0
Report
योगी ने गोसेवा और जनता दर्शन से लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण दिखाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने गोसेवा और जनता दर्शन में सुनी फरियाद。 गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक अंदाज़ देखने को मिला। सुबह सबसे पहले उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गायों को गुड़-रोटी खिलाई और उनका दुलार किया। वहीं लगातार दूसरे day जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए。 गोशाला के परिसर में मौजूद मोरों को भी मुख्यमंत्री ने दाना खिलाया और स्नेह दिया。 गोसेवा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे day गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगाया। इस दौरान करीब 200 लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे, एक-एक कर उनकी फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री से आवास की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सरकारी योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को भी उन्होंने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। एम्स दिल्ली में इलाज करा रही एक महिला को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने का आश्वासन दिया गया, जबकि एक अन्य महिला के इलाज की व्यवस्था गोरखपुर एम्स या बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए。 जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट देकर दुलार किया और उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा प्रत्येक समस्या के प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर गोसेवा कर अपनी परंपरा निभाई तो दूसरी ओर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कोई लापरवाही न बरती जाए。0
0
Report
Tehri Lake Emerges as New Water Adventure Hub, Tourist Footfall Soars
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। मौसम गरमी के कारण पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं और टिहरी झील नए वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान बना चुकी है और पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है। बोट व्यवसायियों में भी खुशी है। लहरों के रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक टिहरी झील पहुंच रहे हैं। टिहरी झील में अब बोटिंग के साथ स्पीड बोट, पैरासेलिंग, स्काई बोट, मोटर स्कूटर राइड, बनाना राइड के साथ अन्य गतिविधियाँ शुरू हो चुकी हैं, जिससे पर्यटकों को नई-नई वाटर एक्टिविटी मिल रही है। पहले गोवा जाना पड़ता था, पर यहां का अनुभव अलग है और साफ-सफाई तथा प्राकृतिक सुंदरता को देखकर पर्यटक सुखद एहसास कर रहे हैं और वे दोबारा यहां आना चाहेंगे। सुविधा विकास की आवश्यकता भी स्पष्ट है—बोटिंग पॉइंट तक जाने वाला रास्ता, पानी टॉयलेट और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं का विस्तार चाहिए। वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के हब के रूप में अपनी पहचान बना चुकी टिहरी झील अब पर्यटकों की पहली पसंद बन चुकी है, परंतु बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं को भी आधुनिक तरीके से विकसित किया जाना चाहिए ताकि देश-विदेश से भी पर्यटक टिहरी झील का दीदार करें।0
0
Report
Advertisement
नैनी झील में लगातार दूसरे दिन शव: महेंद्र चौहान मामले पर बढ़ी सनसनी
Nainital, Uttarakhand:नैनी झील में दूसरे दिन भी मिला शव, स्थानीय अधेड़ महेंद्र चौहान की मौत से सनसनी नैनीताल। नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह झील में एक स्थानीय अधेड़ का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान ऑल सेंट्स कॉलेज कंपाउंड निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना 112 के माध्यम से तत्काल मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को झील से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए रखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान महेंद्र चौहान के रूप में की। मृतक के बेटे ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उनके पिता घर से शौचालय जाने की बात कहकर बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पूरी रात रिश्तेदारों और परिचितों के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उनका शव नैनी झील से बरामद होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक स्तर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव बरामद हुआ है। इससे एक दिन पहले स्थानीय निवासी मनीष शाह का शव भी झील से मिला था। लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों को चिंतित कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।0
0
Report
भुईकुर्री पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव बनाम फ्लाई ऐश डंपिंग विवाद
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुईकुर्री में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कुछ दिन पहले सरपंच सुशीला मांझी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं और कलेक्टर से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव को निराधार बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया था कि फ्लाई ऐश के कार्य के लिए एनओसी नहीं देने के कारण कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अब गांव के दूसरे पक्ष ने सरपंच और उनके पति अजय साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग सरपंच पति के संरक्षण में हो रही है। आरोप है कि निजी, शासकीय और वन भूमि पर फर्जी पंचायत प्रस्ताव के आधार पर एनओसी लेकर पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में फ्लाई ऐश डंप कराया जा रहा है, जबकि अन्य लोगों के कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रायगढ़ इस्पात कंपनी से लाया जा रहा फ्लाई ऐश बारिश के दौरान बहकर खेतों, नालों और नदी तक पहुंच रहा है, जिससे खेती, जलस्रोत और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उनका आरोप है कि फ्लाई ऐश के महीन कण हवा में फैलने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, वहीं इसमें मौजूद भारी धातुएं मिट्टी और भूजल को भी प्रदूषित कर सकती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामसभा में इस विषय पर कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया और नियमों की अनदेखी कर एनओसी जारी की गई। उनका आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हैं, जिससे नाराज पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। फिलहाल भुईकुर्री पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव और फ्लाई ऐश डंपिंग को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। मामले को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
हाथियों के उत्पात से रायगढ़ में दहशत, जंगल की ओर खदेड़े गए
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में, छर्राटांगर गांव में सुबह से डटे दो हाथी, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर गांव में शनिवार सुबह दो हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुबह करीब 5 बजे से दोनों हाथी गांव के आसपास घूम रहे हैं। इस दौरान कुछ ग्रामीण हाथियों को दौड़ाकर भगाने की कोशिश करते भी नजर आए। छर्राटांगर, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया का पैतृक गांव है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। विभाग ग्रामीणों को लगातार सतर्क रहने और हाथियों के पास नहीं जाने की अपील कर रहा है। इधर, हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। वन विभाग लोगों से भीड़ न लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
