271603
Gonda - जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल
Bhourha Pure Ganga, Uttar Pradesh:बाबागंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में आज रविवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में ओम प्रकाश,चौरंगा देवी, लक्ष्मी देवी वराकेश कसौधन घायल हो गए. एसओ सुनील सिंह ने बताया कि वादी ओम प्रकाश की तहरीर पर आरोपी राम चंदर, विजय प्रसाद, माता प्रसाद व मोनू कसौढ़न के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जामताड़ा साइबर ठगी: नारायणपुर-करमाटांड़ से 4 गिरफ्तार, 9 फोन 10 सिम बरामद
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को पकड़ा गया। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर गांव स्थित शितلपुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हासीम अंसारी (28), सैयद अंसारी (31), कोसर अंसारी (26) और अफताब हुसैन (19) शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। इसके अलावा फोन पर 999 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजकर लिंक/ऐप पर Accept करवाने के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर IT Act समेत BNS की संबंधित धाराओं और Telecommunications Act 2023 के तहत कार्रवाई की गई है。0
0
Report
केंद्रीय कानून मंत्री अरुण राम मेघवाल ने कोलायत में भाटी परिवार से संवेदना जताई
Bikaner, Rajasthan:कोलायत से खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे कोलायत पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से की मुलाकात भंवर सिंह भाटी के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना हाल ही में अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के परिवार में निधन पर भी व्यक्त की थी संवेदना राजनीतिक मतभेदों से अलग शोक की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने की परंपरा का दिया संदेश अर्जुन राम मेघवाल अपने सकारात्मक राजनीतिक व्यवहार को लेकर भी रहते है चर्चा में0
0
Report
हनुमानगढ़ नगरपालिका आयुक्त हेमाराम का प्रतापगढ़ तबादला
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद आयुक्त का हुआ तबादला, आयुक्त हेमाराम का हुआ हनुमानगढ़ से प्रतापगढ़ तबादला,प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया तबादला,प्रतापगढ़ में नगरपरिषद आयुक्त पद पर हुआ तबादला,स्वायत शासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश0
0
Report
Advertisement
इटवा में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी टाटा पंच, गहरी खाई में गिरी कार
Itwa, Uttar Pradesh:इटवा तहसील क्षेत्र के भिलौरी मोड़ पर राम अवतार स्कूल के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया।जिगनिहवा चौराहे की ओर से आ रही टाटा पंच कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के दौरान कार में सवार लोगों को चोटें आने की सूचना है।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस और कार सवारों के परिजनों को सूचना दी।बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग जिगनिहवा चौराहे के पास स्थित निहलवा गांव के रहने वाले हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।0
0
Report
साध्वी प्राची का गरबा पर विवादित बयान: पूर्वज एक हैं, घर वापसी का सुझाव
Moradabad, Uttar Pradesh:गरबा कों लेकर रायपुर बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के मुस्लिलों से अपील पर वीएचपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का बड़ा बयान, सलीम राज के बयान का सम्मान करती हूं, ये होना चाहिए क्योंकि पूर्वज सबके एक है डीएनए सबका एक, भगवान राम जी श्री कृष्णा जी और भोलेनाथ जी सबके पूर्वज एक ही है, इन्होने कहा की तिलक लगाकर जाए तो सही बात है जिसके हम कार्यक्रम ने जा रहे उसके अनुसार चलें, गरबा मे अपनी माताओं और बहनों को लेकर जाएँ, इससे उनकी बहन बेटियों को पता चलेगी की हमारे पूर्वज का क्या कथन होता था। वहीं पूर्व में वीएचपी के मुस्लिम के गरबा में बैन की मांग पर अब यू टर्न पर बोलीं साध्वी प्राची, मुस्लिम का मतलब है वो कट्टरपंथी सोच और लोग जो हिन्दुओं को काफिर कहते है..... उनके लिए मैं कह रही हूं, पता नहीं चलता श्रद्धा के 35 टुकड़े किए जिसने किए, अगर वो लोग गरबा में पहुंच लव जिहाद करेंगे.... तो ये बिल्कुल बर्दास्त नहीं होना चाहिए, वहीं साध्वी प्राची ने सलीम राज से करी बड़ी मांग, बोलीं जो लोग गरबा मे जाने के उत्सुक हैं... उनसे कहिए घर वापसी कीजिए, मैं खुद उनका स्वागत और सम्मान करूंगी, मुझे कोई परहेज नहीं जो भी घर वापसी करना चाहेंगे मैं उनकी घर वापसी कराऊंगी..... सम्मान के साथ कराऊंगी। वही स्मित मछार पर कांग्रेस की दूरी पर साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, हिंदुस्तान मानवता का पुजारी इसलिए स्मित मछार ने हिंदुस्तान के संस्कारों का परिचय दिया, परमात्मा स्मित मछार की 100 वर्ष की आयु करें, पप्पू का अभी तक कोई ट्वीट नहीं आया अब तो मीडिया पूछ रही है, पप्पू दीपक मोहम्मद के घर तक पदयात्रा तो करने जा सकता है लेकिन स्मित मछार के लिए समय नहीं, पप्पू को केवल कट्टरपंथी लोगों का वोट चाहिए, स्मित मछार का हालचाल लेने को कांग्रेस और विपक्ष पर समय नहीं है क्योंकि उसने देश हिंदुस्तान का नाम रोशन किया, ये लोग हिंदुस्तान का नाम बर्बाद करने वाले लोग हैं। नेहरू खानदान मंदिर में तब जाता है जब चुनाव आते हैं, तब तो ये कोट के ऊपर जनेऊ डालकर दिखाते हैं और मंदिरों में जाकर हाथ जोड़कर दिखाते हैं, ये हिंदू बनने का ढोंग करते हैं पर ये सब पाखंडी लोग हैं, ये कभी ना सनातनी थे ना होंगे, ये तो फिरोज खान का पोता है फिरोज खान का पोता हिंदू कैसे हुआ ये सनातन के घोर विरोधी है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अवैध बताने पर भड़की साध्वी प्राची का बड़ा पलटवार, नेहरू खानदान पूरा का पूरा अवैध है, प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने देश का स्वाभिमान ऊंचा किया, हिंदुस्तान की पहचान पूरे विश्व में बनाई है, ये तो नेहरू खानदान ही अवैध है।0
0
Report
बरेली में जिंदा निकला मृतक,परिवार ने कर दिया दूसरे का अंतिम संस्कार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत के बाद ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने पुलिस और दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी मंसाराम को मृत समझकर एक परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन अगले दिन मंसाराम जीवित घर पहुंच गए।दरअसल, ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मी केशव ने शव की पहचान अपने पिता मंसाराम के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार को ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया।शनिवार को मंसाराम अचानक जीवित घर पहुंचे तो परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन इज्जतनगर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसी दौरान दो दिनों से लापता रेलवे के रिटायर्ड लोको पायलट चंद्रिका सिंह यादव के परिजन भी उनकी तलाश में थाने पहुंचे।पुलिस ने ट्रेन से कटे व्यक्ति की फोटो दिखाई तो परिजनों ने उसकी पहचान चंद्रिका सिंह यादव के रूप में की। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चंद्रिका सिंह यादव के परिजनों ने रविवार को पुतले की शव यात्रा निकालकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम समय में चंद्रिका का चेहरा तक देखने और उनका अंतिम संस्कार करने का मौका नहीं मिल सका। सिटी शमशान भूमि पहुंचने के बाद आज चंद्रिका सिंह यादव के बेटों ने विधि विधान से अस्थियां चुन्नी और अपने साथ ले गए जिसे वह गंगा में विसर्जित करेंगे0
0
Report
Advertisement
चतरा में गिट्टी गिरने से युवक की मौत, महावीर चौक पर जाम; मुआवजे के आश्वासन पर हटे प्रदर्शन
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सड़क पर गिट्टी गिराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महावीर चौक को जाम कर दिया। पुलिस और भारती समाज के जिलाध्यक्ष की पहल के बाद उचित मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक सोमर भारती के परिजनों का आरोप है कि 11-12 दिन पहले लिप्ता-कुबड़ी इलाके में सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई थी। इसी गिट्टी पर फिसलकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई और सोमर भारती की मौत हो गई। घटना के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने आज महावीर चौक पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके और भारती समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भारती के समझाने-बुझाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।0
0
Report
रोहतक की ओलंपिक उम्मीद: परवीन हुड्डा की वापसी ने गांव में जश्न
Rohtak, Haryana:रोहतक एशियन गेम्स की गोल्डमैडलिस्ट बॉक्सर परवीन हुड्डा पहुंची अपने गांव रुड़की. परिवार व ग्रामीणों ने किया स्वागत. परवीन बोली, पूरा गांव सुबह 3 बजे पहुंच गया था एयरपोर्ट, माँ ने खिलाया मेरा पसन्दीदा चूरमा. काफी टफ थे बॉक्सिंग के मैच, एशिया के देशों में बॉक्सिंग के अच्छे खिलाड़ी. अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप ओर ओलम्पिक. उसी के लिए अब होगी मेहनत. पूरी उम्मीद ओलम्पिक में बॉक्सिंग के आएंगे मैडल.0
0
Report
पटना बिक्रम में पेड़ से युवक का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या
Danapur, Bihar:पटना के बिक्रम में बालाजी मंदिर के पास पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी मुकेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बताया जा रहा है की मृतक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था मृतक बिट्टू के परिजनों के अनुसार, बिट्टू कुमार राजमिस्त्री के साथ मजदूर के रूप में काम करता था. बताया गया कि घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर फोन कर बातचीत की थी. बातचीत के दौरान उसने अपने दोस्त को बिक्रम के जंगल में होने की बात बतायी थी. इसके कुछ समय बाद ही बालाजी मंदिर के समीप पेड़ से उसका शव लटका मिला. युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके परिजनों और दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के कारणों को लेकर पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेग0
0
Report
Advertisement
किशनगंज के भूतनाथ धाम में मंत्री के नेतृत्व में सफाई अभियान और वृक्षारोपण
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के ऐतिहासिक भूतनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में आज बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूत नाथ बाबा के मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।उन्होंने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। जो 17 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और देश के लोग,जनता की सुख दुख में शामिल हो रहे है।इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, बिहार सरकार के द्वारा कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है。0
0
Report
लारिसा बोनेसी जयपुर से मुंबई के लिए रवाना, इवेंट के लिए पहुँचीं
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। अभिनेत्री लारिसा बोनेसी जयपुर से रवाना। जयपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया फ्लाइट से हुई मुंबई के लिए रवाना। एक इवेंट मे शामिल होने कल आई थी जयपुर।0
0
Report
ANTF ने 25 हजार के इनामी तस्कर निम्बाराम को दबोचा; फरार अपराधी पर शिकंजा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ANTF नशे के सौदागरों पर लगातार कसता शिकंजा ऑपरेशन ‘मारामन’ के तहत ANTF ने 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर निम्बाराम उर्फ निमाराम को दबोचा 3 साल से फरार चल रहे निम्बा राम को चित्तौड़गढ़ के जोगणिया माता क्षेत्र से किया गिरफ्तार। ANTF के गठन के एक साल पूरे होने से पहले 100वें फरार इनामी अपराधी को दबोचा जोगणिया रिसॉर्ट में डोडा-पोस्त की बड़ी डील को लेकर मीटिंग की सूचना पुलिस को देखते ही होटल की दीवार फांदकर खेतों में भागा आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक पीछा करती रही ANTF टीम जोगणिया माता मंदिर चौक में गवरी नृत्य की भीड़ में छिपा भीड़ से निकलकर दोबारा भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 26 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज NDPS, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस ANTF आईजी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था और फरारी के दौरान भी तस्करी में सक्रिय रहा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद दुर्गापूजा: ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिए पुलिस ने तेज की तैयारी
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के दौरान धनबाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुर्गापूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा धनबाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्गापूजा में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर कहा कि पूजा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक मैनेजमेंट की होती है। इसे ध्यान में रखते हुए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आईजी ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालु पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और शहर में आवागमन सुगम बना रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा सके।0
0
Report
नालंदा में जीउतिया पर्व के दिन नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा में जिउतिया पर्व के दिन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बियाबानी गांव की है, जहां 14 वर्षीय मोहित राज अपनी मां के साथ पंचाने नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला जाने से मोहित डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की है, जहां 12 वर्षीय पूनम कुमारी जीराइन नदी में डूब गई। बताया गया कि जितिया पूजा को लेकर परिवार के सदस्य नदी में स्नान कर रहे थे। घर लौटने के बाद पूनम के नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू हुई। राहगीरों ने नदी में बच्ची को डूबा देखा और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। जिस मां ने अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए जीउतिया पर्व किया आज उसी बच्चे के मौत पर दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
बल्लभगढ़ के आजाद नगर में घर पर हमला; CCTV कैमरा तोड़कर ले गए आरोपी
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में घर पर हमला, CCTV कैमरा तोड़कर ले जाने का आरोप तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विक्की और उसके साथ आए लोगों ने घर पर हमला किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर अपने साथ ले गए。 बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है。0
0
Report
Advertisement
