271502
गोंडाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह
Colonelganj, Uttar Pradesh:करनैलगंज क्षेत्र में यूपी टाइगर के नाम से मशहूर पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज पंचतत्व में विलीन हो गए। लल्ला भैया के आवास बरगदी कोट पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव कटरा शाहबाजपुर लाया गया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ करनैलगंज विधायक अजय सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची। जहां उन्होंने लल्ला भैया को अंतिम प्रणाम किया। बड़े पुत्र वेंकटेश मोहन ने मुखाग्नि दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवबंद का नाम देव वृन्द: मांग से बहस गरम, देवभूमि पर ध्रुवीकरण तेज
Mathura, Uttar Pradesh:देवबंद का नाम बदलकर देव वृन्द करने की उठी मांग फलाहारी महाराज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र मथुरा।बजरंग दल की मांग के बाद ब्रज भूमि से भी देव बंद का नाम बदलकर देव वृन्द करने की मांग उठी है।देव बंद तो देवों की तपस्या की भूमि है, देव स्थान है, प्राचीन नाम इस स्थान का देव वृन्द था ,उस स्थान पर मौलाना मुस्लिम युवाओं को कट्टर पंथी सिखा रहे हैं, आतंकवादी बना रहे हैं, शिक्षा का स्तर देव बंद में गिरता ही जा रहा है। जब तक इस स्थान पर सनातनी नाम करण नहीं होगा तब तक विदेशी ताकतें इस स्थान को कट्टर पंथी बनाने में लगे हुए हैं, इस स्थान से कट्टर पंथी लोग सम्पूर्ण विश्व में अराजकता का माहौल बनाने में लगे रहते हैं। इस स्थान को भारतीय सेना के सुपुर्द कर देना चाहिए, क्यों कि यहां पर देश के खिलाफ बड़े बड़े षड्यंत्र हो रहे हैं, देश को कमजोर करने के लिए विदेशों से फंडिंग आ रही है, जब तक सेना का आगमन उस स्थान पर नहीं होगा तब तक मौलाना देवबंद को विधर्मियों का स्थान बनाते रहेंगे, आप ही सनातनी हिंदुओं के गौरव हैं ,आप ही इस देव बंद को प्राचीन नाम देववृंद कर सकते हैं, आप की अति कृपा होगी0
0
Report
पिथौरागढ़ में कैलाश उत्सव-2026 के दौरान सीएम धामी की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़ में आयोजित कैलाश उत्सव-2026 में सीएम धामी0
0
Report
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर VHP के विनोद बंसाल की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: VINOD BANSAL (VHP) ON RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT'S STATEMENT0
0
Report
Advertisement
Bihar Cabinet Expansion Sparks Opposition Questions: Rahul Kumar Targets BJP Govt
Jehanabad, Bihar:बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में जहानाबाद से राजद विधायक राहुल कुमार ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार की मंशा और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक राहुल कुमार ने सरकार के गठन में हुई देरी को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि चुनाव के 6 महीने बाद सरकार का पूर्ण स्वरूप सामने आ रहा है। यह बिहार की जनता के साथ मजाक है। पिछले आधे साल से राज्य का पूरा कामकाज ठप पड़ा है और विकास की गति शून्य हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि साढ़े चार साल के बचे हुए कार्यकाल में जनता के हितों की बलि चढ़ाई जा रही है। कैबिनेट के स्वरूप पर टिप्पणी करते हुए राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 21 वर्षों में जिस सामाजिक समीकरण के दम पर शासन किया, उसे भाजपा ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस कैबिनेट में साफ दिख रहा है कि भाजपा पूरी तरह हावी है। नीतीश कुमार को ढका कर किनारे कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का जो संकल्प और रसूख था, उसे भाजपा ने धूल धूसरित कर दिया है। नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश पर राहुल कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में उनका स्वागत है, लेकिन साथ ही कई कड़े सवाल भी दागे, स्वास्थ्य विभाग को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की हालत यह है कि बुखार के अलावा कोई गंभीर बीमारी हो तो मरीज को दिल्ली भागना पड़ता है। क्या निशांत जी इस लचर व्यवस्था को सुधार पाएंगे? यह उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। राजद विधायक राहुल कुमार ने तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि भाजपा और नीतीश कुमार अब परिवारवाद पर क्या कहेंगे? उन्होंने सवाल किया, लालू जी का परिवारवाद और इनका परिवारवाद अलग कैसे हो गया? जनता को इसका जवाब चाहिए। विराम कोराजनीतिक बहस इस बयान से साफ है कि आने वाले विधानसभा सत्र में विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। मंत्रिमंडल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और परिवारवाद के मुद्दे को लेकर अब राज्य में एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है।0
0
Report
छपरा के खोदईबाग में देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुराल परिवार फरार
Chapra, Bihar:छपरा में एक ही घर से देवरानी-जेठानी का शव बरामद, ससुराल पक्ष फरार, खैरा थाना क्षेत्र के खोदईबाग गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही घर से दो महिलाओं के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नागा सिंह की पत्नी 27 वर्षीय प्रीति कुमारी और मोहन सिंह की पत्नी 22 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों शव घर के अलग-अलग कमरों से मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से दोनों महिलाओं के पति, सास और ससुर घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। मृतिकाओं के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
पटना: जदयू नेता निशांत कुमार बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JDU LEADER NISHANT KUMAR TAKES CHARGE AS BIHAR HEALTH MINISTER0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल से आपातकालीन तैयारी मजबूत
Dungarpur, Rajasthan:राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ''फायर सेफ्टी वीक'' के तहत आज श्री हरदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे आग बुझाने सहित अन्य गतिविधियों का लाइव डेमो दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित एमएनसीयू के पास आग लगने का एक काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। जैसे ही आग की सूचना मिली, फायर सेफ्टी और अस्पताल की टीम ने सक्रिय होते हुए बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने धुआं फैलने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की निकासी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और आग बुझाने के लिए अस्पताल में स्थापित आधुनिक संसाधनों जैसे वॉटर स्प्रिंकलर्स, फायर एक्सटिंग्विशर और फायर एक्सटिंग्विशर बॉल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस अभ्यास से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद पाया गया। इस मौके पर अस्पताल प्रबन्धन ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल की तीनों मुख्य इमारतें—एमसीएच, नई बिल्डिंग और पुरानी बिल्डिंग—पूरी तरह से फायर सेफ्टी मानकों से लैस हैं। परिसर में आग बुझाने के उपकरणों के साथ-साथ विशेष ब्लैंकेट और एक समर्पित अग्निशमन विभाग भी स्थापित किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के समय अस्पताल का स्टाफ और सुरक्षाकर्मी बिना घबराए मरीजों की जान बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई कर सकें।0
0
Report
उदयपुर: कांग्रेस के हंगामे के बाद आयुक्त कक्ष में धरना और मुकदमा दर्ज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों का नगर निगम आयुक्त कक्ष में हंगामा से जुड़ा मामला, सूरजपोल थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दर्ज किया मुकदमा, जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़,पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया,पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा,अरुण टांक और नजमा हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ताओ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, राज्यकार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, कल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निगम के बाहर दिया था धरना, फिर एक साथ पहुंचे थे आयुक्त को ज्ञापन सौपने, इसी दौरान हुआ था हंगामा,0
0
Report
बारां के कलेक्टर असावा का शाहबाद दौरा, बालक छात्रावास में सुधार के सख्त निर्देश
Baran, Rajasthan:बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा का शाहबाद दौरा छात्रावास में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा आज शाहबाद क्षेत्र के सघन दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर ने बासथूनी स्थित जनजातीय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आदिवासी बच्चों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी....कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने छात्रावास पहुँचकर सबसे पहले छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, मिल रहे भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि उन्हें समय पर पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं... प्रदेश में बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर ने छात्रावास प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास के सभी कमरों में कूलर और पंखों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिले। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और प्राथमिक चिकित्सा के इंतजामों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए.....निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमियाँ पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा की आदिवासी छात्र हमारे समाज का भविष्य हैं। इनकी पढ़ाई, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।दौरे के दौरान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र के अन्य सरकारी संस्थानों और छात्रावासों में हड़कंप की स्थिति रही।0
0
Report
Advertisement
डिपोर्ट होकर लौटे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया; CCTV में कैद हादसा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के ढांड रोड पर अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक को तेज रफ्तार i20 कार ने टक्कर मार दी। ड्राइवर ने टक्कर मारने के बाद युवक पर कार का टायर चढ़ाने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 मीटर दूर आकर गिरी। घायल युवक की पहचान जिला कैथल के पबनावा गांव के अनिल कुमार (36) के रूप में हुई है। अनिल का कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद से अनिल बेहोश पड़ा है। करीब 3 महीने पहले 11 फरवरी को अनिल अमेरिका से डिपोर्ट होकर अपने गांव लौटा था। महावीर निवासी पबनावा के मुताबिक 4 मई को उसका छोटा भाई अनिल अपनी बाइक पर घरेलू काम से कुरुक्षेत्र गया था। काम खत्म करने के बाद वापस गांव पबनावा लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे ढांड रोड पर टेरी कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार i20 कार (HR-41H-9821) ने उसकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। 100 मीटर दूर गिरी बाइक टक्कर लगते ही अनिल सड़क पर गिर गया, जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर आकर गिरी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि उसने अनिल के ऊपर से कार निकालने की कोशिश की। आगे जाकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। अनिल को तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया।अनिल का ICU में भर्ती0
0
Report
दमोह कोर्ट में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, जज- वकील हुए स्वस्थ, न्याय में मदद सुनिश्चित
Damoh, Madhya Pradesh:न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने एक साथ कराया स्वास्थ्य परीक्षण, कहा स्वस्थ्य तन और मन से न्याय दिलाने में कारगर साबित होगा शिविर... वकालत के पेशे से जुड़े लोगों में बीमारियां पनपती है और बीते कुछ सालों में हार्ट संबंधी रोग बड़े है, खास तौर पर वकालत के पेशे से जुड़े लोगों में भी बीमारियों ने घर बनाया तो दमोह में अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने अलग पहल की है जहां कोर्ट परिसर में एक साथ न्यायिक परिवार ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया। नागपुर से आए डॉक्टर्स की टीम ने दमोह जिला न्यायालय में विशेष निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में अधिवक्ताओं की हार्ट संबंधी जांचों के साथ कैंसर बीपी शुगर सहित कई बीमारियों को लेकर जांच पड़ताल की गई। शिविर के जरिए अधिवक्ताओं को आसान तरीके से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के गुण भी सिखाए गए। जिला कोर्ट के तमाम न्यायाधीशों ने रुचि के साथ इसमें हिस्सा लिया। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकरियों के मुताबिक अधिवक्ता स्वस्थ रहेंगे तो लोगों को सुलभ और बेहतर न्याय दिलाने में सहभागी बनेंगे और ऐसे शिविरों से लोगों में जागृति भी आएगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा साफ-सफाई करने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा साफ-सफाई करने का वीडियो वायरल , एक वीडियो में ड्रेस पहने हुए बच्चे लगा रहे झाड़ू , वहीं दूसरी वीडियो में स्कूल के गेट की दीवार पार कर रहा है छात्र , गांव वाले गेट पर स्कूल ने जड़ दिया है ताला। एक तरफ़ अध्यापक ड्यूटी पर देर से पहुंच रहे हैं तो वहीं बच्चों को जल्दी बुलाकर उनसे स्कूल में झाड़ू लगवाई जा रही है. इस वीडियो ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, मामला तुस्याना गांव का है, जहां सुबह सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चे जल्दी स्कूल पहुंचने के बाद झाड़ू लगाते नज़र आ रहे हैं. स्कूल में बच्चों का झाड़ू लगाना एक विडियो में कैद हुआ है. बताया जा रहा है कि अध्यापक स्कूल देर से आते हैं, लेकिन बच्चों को जल्दी बुलाकर उनसे झाड़ू लगवाते हैं दरसल जो स्कूल का गाँव से मुख्य रास्ता था उसी स्कूल के गेट पर प्रधान अधियापिका ने ताला जड़वा दिया है , और पीछे की दीवार तोड़ कर नया गेट लगवा दिया, इसका मतलब कोई भी संबंधित अधिकारी आए वो पीछे की रास्ते से आए और निकल जाए और वो गांव की स्तिथि से वंचित रहे।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद सिविल अस्पताल में एक छत के नीचे सभी टेस्ट शुरू; हार्ट सेंटर भी चालू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की दशा सुधारने में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रयास रंग ला रहे हैं फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे सभी टेस्ट हो रहे हैं। पहले मरीज को जांच के चक्कर में जगह-जगह धक्के खाने पड़ते थे। डॉ लोकेश ने खास बातचीत बताया कि एक ही छत के नीचे अब सभी टेस्टों की सुविधा दी गई है। इसके अलावा हार्ट सेंटर भी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रयास से शुरू किया गया था जहां पर अब लोगों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं। बाइट। डॉक्टर लोकेश लैब एच ओ डी फरीदाबाद सिविल हॉस्पिटल0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने IGRS पोर्टल निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान रखा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर अपने कामकाज का लोहा मनवाया है। उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल-2026 की रैंकिंग में जनपद को 100 में से 100 अंक मिले हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का यह परिणाम सामने आया है। खास बात यह है कि जनपद के 22 में से 20 थानों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं。 उत्तर प्रदेश शासन के IGRS पोर्टल पर आमजन की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर इतिहास रच दिया है। अप्रैल-2026 की समीक्षा में सोनभद्र पुलिस को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद जनपद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में लगातार IGRS पोर्टल की मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों द्वारा शिकायतों की समीक्षा कर कमियों को दूर कराया गया और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। यही वजह रही कि जनपद की रैंकिंग प्रदेश में शीर्ष पर पहुंच गई। जनपद के चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, विंढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर थानों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। जबकि रायपुर थाना को 98 और हाथीनाला थाना को 99 अंक प्राप्त हुए। सोनभद्र पुलिस की यह उपलब्धि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी शिकायत निस्तारण व्यवस्था को दर्शाती है।0
0
Report
नाशिक: संदीप कर्णिक के बयानों के साथ निदा खान गिरफ्तार, मतीन पटेल पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK - संदीप कर्णिक पोलीस आयुक्त बाईट पॉइंटर ON NIDA KHAN ARREST AND MATEEN PATEL0
0
Report
Advertisement
