icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow19 Feb 2025, 10:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लाखों की कीमत के 1080 किलो पटाखे बरामद दो गिरफ्तार

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow4m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की थाना मंसूरपुर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1080 किलोग्राम अवैध रूप से निर्मित पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री और उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुरबालियान के जंगल में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर फैक्ट्री की घेराबंदी की और दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

Belapur में SRA योजना के तहत झोपड़पट्टी पुनर्विकास शुरू, नए घरों की झलक दिखी

Navi Mumbai, Maharashtra:बेलापूर येथील वारकरी भवन मध्ये झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण अर्थात SRA योजने अंतर्गत साकार होणाऱ्या घरांचे विशेष सादरीकरण करण्यात आले होते. या विशेष सादरीकरणाच्या माध्यमातून एसआरए योजनेअंतर्गत लाभार्थ्यांना मिळणाऱ्या त्यांच्या भावी नव्या घरांची रचना, इमारतीचे स्वरूप, आधुनिक सोयी-सुविधा आणि योजनेच्या पुढील प्रक्रियेची सविस्तर माहिती सादर करण्यात आली. भाजपा आमदार मंदा म्हात्रे यांच्या पाठपुराव्याने या पायलेट प्रोजेक्टची सुरुवात होणार असून आपले नवीन घर प्रत्यक्ष कसे दिसेल हे पाहताना झोपडपट्टी वासियांच्या चेहऱ्यावरील आनंद पाहण्याजोगा होता.
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का सरप्राइज रेड, कई घरों की तलाशी

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, सोरगीर बस्ती में सरप्राइज रेड कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी चंद्र मोहन आईपीएस और आईजी के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस ने सोरगीर बस्ती और कृष्णगेट इलाके में अचानक छापेमारी की। करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने कई घरों की तलाशी ली, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोरगीर बस्ती, कृष्णागेट क्षेत्र में सरप्राइज रेड की। इस कार्रवाई में थाना केयूके एसएचओ, साइबर इंचार्ज, कृष्णागेट एसएचओ, सुभाषमंडी चोंकी इंचार्ज समेत अलग-अलग थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के मुताबिक, करीब 100 जवानों की टीम ने अचानक कई घरों में दस्तक दी और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों से अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद शराब की मात्रा और अन्य सामान का पुलिस द्वारा अभी सत्यापन किया जा रहा है। नशामुक्त अभियान के तहत यह सरप्राइज रेड की गई है। इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है, ताकि नशे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और एनडीपीएस से जुड़ी किसी सामग्री की बरामदगी हुई है इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बरामदगी की पूरी मात्रा और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का कहना है कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सरप्राइज रेड आगे भी जारी रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में तेज बस डिवाइडर से टकराई, 20 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर एनएच सड़क पर पलटी, 20 यात्री हुए घायल, तीन की हालत गंभीर, घटना सकरी थाना के एनएच 27 की है ।बस लौकहा से पटना जा रही थी, सकरी थाना से आगे बढ़ी तभी अनियन्त्रित बस डिवाइडर से टकरा गई और एनएच सड़क पर पलट गई।पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्यों में जुटे।बस से यात्रियों को निकाला गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन से खींचकर बस को सीधा किया गया।मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
0
0
Report

FSSAI की स्पेशल ड्राइव से मिलावट पर नियंत्रण: नवरात्रि–दिवाली से पहले सख्त जांच

Noida, Uttar Pradesh:नकली और मिलावट मुक्त त्योहारों की तैयारी त्योहारों पर मिलावट के खिलाफ FSSAI का स्पेशल ड्राइव नवरात्रि और दिवाली से पहले FSSAI ने देशभर में स्पेशल फूड सेफ्टी ड्राइव के निर्देश दिए मिलावटी, नकली और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दूध और दूध से बने उत्पाद, मिठाई, नमकीन, स्नैक्स, घी, खाद्य तेल और पेय पदार्थ जांच के दायरे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंस्पेक्शन और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाने को कहा स्थानीय खान-पान के हिसाब से कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा जैसे खाद्य पदार्थों की भी जांच की जा सकेगी Food Safety on Wheels के जरिए बाजारों में मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश प्रमुख बाजारों और खुफिया इनपुट वाले इलाकों में FSW की रणनीतिक तैनाती के निर्देश खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करने पर जोर इंस्पेक्शन, सैंपलिंग और कार्रवाई का डेटा FOSCOS/FOSCORIS पर रियल टाइम अपडेट करना अनिवार्य FSSAI ने निर्देश को ‘MOST IMPORTANT’ बताते हुए राज्यों और UTs को कार्रवाई के लिए कहा 29 सितंबर 2026 को FSSAI के Regulatory Compliance Division ने जारी किया निर्देश
0
0
Report

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा चक्र: डीजे प्रतिबंध के साथ सख्त कार्रवाई

Patna, Bihar:दुर्गा पूजा और दशहरा पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र: हुड़दंगियों और अफवाहबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक शामिल थे। यहां मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने निर्देश दिया कि महिला एवं बाल सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पूरे राज्य में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का कड़ा निर्देश दिया है। बैठक के दौरान गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने 11 से 20 अक्टूबर के दौरान राज्य के सभी 40 जिलों (38 प्रशासनिक एवं 2 पुलिस जिलों) के लिए विशेष प्रशासनिक व सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। श्री कुमार ने कहा कि यह त्योहारों के सीजन की शुरुआत शांतिपूर्ण होगी, तो आगे के सभी त्योहार भी शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न होंगे。 संवेदनशील स्थानों पर मौजूद रहेगी पुलिस पुलिस महानिदेशक ने पुलिस की दृश्यता बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों को उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने और रणनीतिक व प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शांति समितियों की बैठकों में हर उम्र के लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने सभी स्तरों पर पुलिस कर्मियों की व्यापक ब्रीफिंग सुनिश्चित करने, जिला अग्निशमन अधिकारियों की ओर से बड़े पूजा पंडालों का अनिवार्य फायर ऑडिट कराने तथा सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी। महानिदेशक (अभियान एवं विशेष शाखा) श्री कुंदन कृष्णन ने मूर्ति विसर्जन और विसर्जन जुलूसों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए और जिला नियंत्रण कक्षों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए। सभी अधिकारी व जवान अपने ड्यूटी स्थलों पर सजगता से मुस्तैद रहें。 - शत-प्रतिशत लाइसेंसिंग एवं नियम: सभी पूजा पंडालों, मूर्तियों और विसर्जन जुलूसों के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। जुलूसों में शामिल 10 से 25 जिम्मेदार लोगों से अंडरटेकिंग ली जाएगी और संपूर्ण मार्ग की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी। - हथियारों एवं उत्तेजक नारों पर रोक: जुलूस या पंडालों में भड़काऊ/उत्तेजक गाने, आपत्तिजनक नारे और किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। - लाउडस्पीकर व ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण: कानून के अनुसार डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर का उपयोग केवल अनुज्ञप्ति के साथ किया जा सकेगा, जो रात 10 बजे से प्रात 6 बजे तक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सभी डीजे ऑपरेटरों और लाउडस्पीकर मालिकों का अनुमंडल कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होगा और इसकी सूची स्थानीय थानों में उपलब्ध रहेगी. - भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन: अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुगम आवागमन के लिए प्रवेश और निकास के अलग द्वारों की व्यवस्था होगी। आपात स्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, क्यूआरटी, SDRF, CCTV कैमरे और वॉच टावर की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। रावण वध स्थलों और मूर्ति विसर्जन के चिन्हित घाटों पर गोताखोरों एवं बचाव दल की मुस्तैदी रहेगी। - सोशल मीडिया एवं सख्त कानूनी कार्रवाई: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से धर्म, जाति या भाषा के आधार पर नफरत या अफवाह फैलाने वालों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) श्रीमती के. सुहिता अनुपम भी उपस्थित रही।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से पुलिसकर्मी के पति की मौत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की हद: इलाज के अभाव में महिला पुलिसकर्मी के पति की मौत!\n\nबहराइच मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की घोर अनदेखी से कानपुर निवासी 35 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। \n\nपेट दर्द और सांस की तकलीफ होने पर बहराइच में तैनात महिला पुलिसकर्मी पत्नी रिचा अपने पति को शाम 5:30 बजे इमरजेंसी लेकर पहुँची थीं।\n\n डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती तो कर लिया और परिजनों से कहा कि "कोई सीरियस बात नहीं है", लेकिन इसके बाद किसी ने मरीज की सुध नहीं ली।\n\n हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इमरजेंसी में लिखें सीयूजी नंबर पर दो बार कॉल किया, लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया। \n\nआखिरकार सही समय पर इलाज न मिलने के कारण शैलेन्द्र ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। \n\nजब खाकी वर्दी में तैनात महिलाकर्मी अपने पति की जान नहीं बचा सकीं, तो आम जनता का इस अस्पताल में क्या हाल होता होगा?
0
0
Report

फिरोजाबाद के रूपसपुर चौराहे पर दो गुटों की मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में

Firozabad, Uttar Pradesh:मारपीट का वीडियो वायरल यूपी के फिरोजाबाद में युवकों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का पूरा वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मारपीट का वीडियो नेशनल हाईवे स्थित रूपसपुर चौराहे का बताया जा रहा है। मारपीट देखते वहां खड़े लोगों ने बीच बचाव किया, उसके बाद युवक एक कार में बैठकर फरार हो गए। अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है, जबकि एक युवक मारपीट में घायल भी हुआ है। मामला फिरोजाबाद की मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित NHAI-19 का है।
0
0
Report
Advertisement

औरैया में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से ऑटो सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत ,

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow20m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ऑटो सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल अजीतमल। मुरादगंज-अयाना रोड पर कस्बा जाने वाले गेट के सामने सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में सवार युवक को रगड़ दिया। हादसे में सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से ट्रॉली का पहिया निकल गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान पति को गंभीर हालत में देखकर पत्नी भी सदमे में बेसुध हो गई। जानकारी के अनुसार महाराज सिंह (35) पुत्र बालकराम निवासी डेरा बंजारन, भोतापुर, थाना अयाना ऑटो से अयाना की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह ऑटो के किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रगड़ दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा। यहां चिकित्सकों ने महाराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सदमे में कई बार बेसुध हो गई। छोटा बेटा प्रांशु भी मां के साथ बिलखता रहा। मृतक के दो बड़े बेटे आकाश और आशीष गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि परिवार में पुत्र प्रांशु और पुत्री जूली भी हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

IMA Pressure Triggers Ayushman Boycott From Oct 8; Private Hospitals On Alert

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में आयुष्मान भारत योजना को लेकर निजी अस्पतालों और IMA में नाराजगी है। लंबे समय से लंबित भुगतानों और अस्पतालों के लिए NABH की अनिवार्यता सहित विभिन्न मांगों को लेकर IMA ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 8 अक्टूबर 2026 से आयुष्मान योजना के प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। IMA के सदस्यों का कहना है कि निजी अस्पतालों के कई भुगतान पुराने और नए पोर्टल पर लंबे समय से अटके हैं। कई क्लेम रिजेक्ट या लंबित हैं, जबकि तकनीकी कारणों से भी भुगतान नहीं हो पा रहे हैं। संगठन ने सभी लंबित भुगतानों का तत्काल और समयबद्ध निराकरण करने की मांग की है। IMA ने अस्पतालों के लिए NABH की अनिवार्यता खत्म कर इसे स्वैच्छिक और प्रोत्साहन आधारित व्यवस्था बनाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि लगातार प्रतिनिधित्व के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते 8 अक्टूबर से प्रदेशभर में आयुष्मान योजना के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया गया है。 नर्मदापुरम के IMA से जुड़े निजी अस्पताल भी प्रदेशव्यापी निर्णय में शामिल होंगे। संगठन ने कहा है कि 8 अक्टूबर से पहले मांगों का समाधान नहीं हुआ तो निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों को उपचार के लिए स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर मध्य प्रदेश के डॉक्टर करीब 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।
0
0
Report

कटिहार बार एसोसिएशन का फैसला: पेन डाउन स्ट्राइक, आरोपी के पक्ष में पैरवी नहीं

Katihar, Bihar:कटिहार बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला , मंगलवार को वकील रहेंगे पेन डाउन स्ट्राइक, आरोपी के पक्ष में पैरवी न करने का लिया निर्णय मंगलवार को सभी अधिवक्ता पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे बुधवार को काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध अधिवक्ता हत्या के विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन डिफेंस में नहीं करेगा काम कटिहार में अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी का हत्या का वीडियो सामने आने के बाद बार एसोसिएशन की एसक्युटिव कमेटी ने आपात बैठक कर कड़ा रुख अख्तियार किया है। कटिहार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय झा नेतृत्व बताया कि पौने ग्यारह बजे वीडियो प्राप्त होने के तुरंत बाद कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, जो दोपहर एक बजे संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल मंगलवार को सभी अधिवक्ता पेन डाउन स्ट्राइक के साथ कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। मंगलवार को सभी अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे कटिहार का कोई भी अधिवक्ता इस मामले इस हत्याकांड के मुकदमे में आरोपी के बचाव में पैरवी या वकालत नहीं करेगा। शेष अन्य विषयों और आगे की रूपरेखा पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे होने वाली शोक सभा के दौरान विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। वहीं कटिहार बार एसोसिएशन के एसोसिएशन के सहायक सचिव अधिवक्ता भास्कर सिंह ने कहा कि घटना और उनके निधन के मामले को लेकर वकीलों में गहरा रोष व्याप्त है एवं घटना को अत्यंत दुखद, निंदनीय और चिंताजनक बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिवक्ता इस निर्णय की अवहेलना करते हुए आरोपी की तरफ से केस लड़ता है, तो अधिवक्ता संघ उसके खिलाफ उचित व सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
0
0
Report
Advertisement

बरसात से बंद सड़क: 6 किमी शव कंधे पर गांव तक पहुंचा, पोल

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:धगेड़ा पंचायत में विकास के सरकारी दावों की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बरसात के कारण करीब ढाई-तीन महीने से सड़क बंद होने के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शव गांव तक पहुंचाना एक अग्निपरीक्षा बन गया। स्थानीय लोगों ने परमा देवी के शव को कंबल और डंडे से बांधकर लगभग 6 किमी दूर गांव तक पहुंचा। जब विकास के दावे जमीनी हकीकत से टकराते हैं, तो उसकी तस्वीर कितनी दर्दनाक हो सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण धारटीधार इलाके की धगेड़ा पंचायत में देखने को मिला। यहां सिस्टम की लापरवाही और लोगों की मजबूरी की यह तस्वीर विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। मजबूरी ऐसी कि परिजनों और ग्रामीणों को शव को डंडे से बांधना पड़ा और उबड़-खाबड़ रास्ते पर करीब छह किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण शव को श्मशानघाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार धगेड़ा पंचायत के टीना गुलरवाला गांव की रहने वाली परमा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को चंडीगढ़ से रामा धगेड़ा मुख्य सड़क तक वाहन में लेकर पहुंचे। उनके गांव तक जाने वाली सड़क बंद होने के कारण वाहन आगे ले जाना नामुमकिन था, लेकिन अपनों को अंतिम सफर तक पहुंचाने की तड़प में ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को डंडे में बांधा और उसे कंधों के सहारे करीब छह किलोमीटर तक पैदल लेकर गांव पहुंचे। मृतका के बेटे रामेंद्र के साथ बीडीसी सदस्य एवं पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित, अनिल, सुरेंद्र और पिंकू ने यह पूरा रास्ता तय किया। गांव पहुंचने के बाद शव को श्मशानघाट तक ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब आठ किलोमीटर लंबी टीना गुलरवाला सड़क वर्ष 2014 में बनी थी। तत्कालीन विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सड़क का उद्घाटन किया था। यह सड़क रामा-धगेड़ा मुख्य मार्ग से पीना गुलरवाला सहित बेंदली, रोज काटली और आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। आगे यह मार्ग जलमूसा और कोलर के समीप कटासन मंदिर के पास पांवटा साहिब-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। बीड़ीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर समेत ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने का खमियाजा सिर्फ मौत के बाद ही नहीं, बल्कि जीती-जागती जिंदगी में भी भुगतना पड़ रहा है। बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जंग जीतने जैसा है और किसानों की फसलें मंडियों तक न पहुँच पाने से बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से ग्रामीण आए दिन भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सड़क अभी पंचायत के अधीन है। हर साल लोक निर्माण विभाग बंद सड़क को बहाल करता है, लेकिन इस बार अभी तक सड़क बंद है। ग्रामीणों ने इस सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। उधर, पंचायत प्रधान नरेंद्र ने माना कि सड़क बंद है। इस बारे विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया है। सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा।
0
0
Report

PMGSY घोटाले की जांच: चार अधिकारी निलंबित, FIR व वसूली की प्रक्रिया तेज

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बीजापुर जिले में सड़कों के निर्माण में सामने आई कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की गड़बड़ी के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में चार लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। PMGSY के ई ने कहा कि अधिक रुपयों की भुगतान व सड़कों में अनियमितता को लेकर हमारे विभाग के चार अधिकारियों - कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई सरकार के तरफ से की गई है, और अभी इस पूरे मामले पर जाँच की जा रही है, और जो निलंबन किए गए लोगों से विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। और मामले पर जो भी ठेकेदार संलिप्त है,उन पर पैसा रिकवरी व FIR कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन ईई सुरेश नागेश, एसडीओ मुविष लहरे, सुरेश बांदे एवं संतानंद महिकवार के खिलाफ विभागीय स्तर पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पीएमजीएसवाय की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं कार्यों में गुणवत्ता, भुगतान और अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शिकायतों एवं जांच के बाद विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि जिन निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आई हैं, उनमें जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ शासन को हुई आर्थिक क्षति की वसूली और संबंधित ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। पीएमजीएसवाय में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर चार लोगों पर निलंबन की कार्रवाई के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

दमोह में हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन; गौकशी मामले पर आंदोलन फिर शुरू

Damoh, Madhya Pradesh:कल दमोह में हिंदुवादी संगठनों का बड़ा प्रदर्शन। दमोह के बीते दिनों हुई गौकशी का मामला शांत नहीं हो रहा है, इस मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तो आरोपियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्यवाही भी की है लेकिन इन तमाम कार्रवाहियों से हिन्दूवादी संगठन नाखुश हैं और कल मंगलवार को एक बार फिर जिला मुख्यालय पर एक बड़ा आंदोलन की घोषणा की गई है। विभिन्न हिन्दू संगठन धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के साथ गौ भक्तों ने ऐलान किया है कि आंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top