271002
Gonda - कोहरे ने भास्कर को किया कैद,चारों तरफ कोहरा ही कोहरा
Gonda, Uttar Pradesh:आज प्रातः से ही चारों तरफ कोहरा ही कोहरा छा गया है, विजिबिलिटी भी कम हो गई है.सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, लोगों के आवागमन में भी दिक्कत होने लगी है. साथ ही ठंड के बढ़ने से लोग कांप रहे हैं,वही छुट्टा जानवरों का भी बुरा हाल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंपारण तटबंध टूटने से बाढ़: लोगों के घर पानी में डूबे, प्रशासन पर सवाल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बैरिया प्रखंड के फुलियाखाड़ में चंपारण तटबंध टूटने से गांवों में बाढ़ का पानी समाने लगा है श्यामपुर दुबे टोला जलमग्न हो गया है सड़क पर दो फीट पानी चल रहा है कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है बांध टूटने पर नौतन उपप्रमुख अपसर हुसैन ने सरकार की लापरवाही बताया है जल संसाधन विभाग की लापरवाही से यह बांध टूटा है जिससे पांच पंचायत प्रभावित होंगे बाढ़ पूर्व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था तटबंध सुरक्षित है लेकिन अब उसकी पोल खुल गई है आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है0
0
Report
सरायकेला आदित्यपुर में फायरिंग मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि घर में अवैध कमाई की बड़ी रकम होने की आशंका में कल्लू खान के रिश्तेदार शेख अजहरुद्दीन ने साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। बातचीत के बहाने करीब एक घंटे तक घर में रुकने के बाद आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली Abdul Jaffar के सिर को छूते हुए निकल गई। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रकाश चंद्र नायक को पकड़ लिया था। वहीं, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा के जाशीपुर से 19 वर्षीय बबलू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
श्रीनगर में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया
Srinagar, Uttarakhand:Congress Holds Protest Against Chief Election Commissioner in Srinagar Srinagar: The District Congress Committee (DCC) Srinagar held a protest at the Jammu and Kashmir Pradesh Congress Committee (JKPCC) headquarters on M.A. Road against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. The protest was organised following directions from the All India Congress Committee (AICC) and the JKPCC. Senior Congress leaders, party functionaries and workers participated in the demonstration and raised slogans. The protesters said the demonstration was aimed at registering the party’s objections against the Chief Election Commissioner and highlighting its concerns over issues related to the electoral process.0
0
Report
Advertisement
चिकन पालन के राज: मुरगी से अरबों कमाने के तरीके!
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
23 साल पुराने हत्याकांड पर दशरथ यादव का सामने आया बड़ा दावा
Jamui, Bihar:जमुई: टाउन थाना क्षेत्र में करीब 23 साल पहले हुए दो सगे भाइयों के हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतकों की मां संसार देवी द्वारा लगातार लगाए जा रहे हत्या के आरोपों के बीच अब इसी मामले में नामजद रहे दशरथ यादव ने हत्या के पीछे के कथित कारणों को लेकर बड़ा दावा किया है। दशरथ यादव का कहना है कि बुजुर्ग महिला द्वारा मीडिया और प्रशासन के सामने मामले को लेकर कई ऐसी बातें कही जा रही हैं, जो उनके अनुसार पूरी तरह सही नहीं हैं। दशरथ यादव ने आरोप लगाया कि मृतक दोनों भाई दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति के थे। उनके अनुसार, दोनों पर गांव की बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप पहले से लगते रहे थे। गांव में उनका दबदबा था और हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने- धमकाने तथा विवाद के दौरान गोली चलाने जैसी घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे。 दशरथ यादव के मुताबिक, गांव में लगातार बढ़ रहे विवाद और बहू-बेटियों के साथ कथित दुर्व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। सरकारी जमीन से सड़क निर्माण को लेकर भी विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस इलाके में पहुंची और दोनों भाइयों को चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः ग्रामीणों ने एकजुट होकर दोनों भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, शादी के बाद गौना नहीं होने के बावजूद एक युवती के साथ घर में घुसकर हथियार के बल पर कथित जबरदस्ती किए जाने और उसके गर्भवती होने की बात दशरथ यादव ने नहीं कही है। यह बात गांव के ही कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के साथ कथित घटना के बाद उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था। बाद में युवती द्वारा घर में आग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस हत्याकांड में कुल 11 लोगों को नामजद किए जाने की बात सामने आई थी। दशरथ यादव के अनुसार, बाद में चार लोगों के नाम चार्जशीट से हटा दिए गए। वहीं, दो आरोपितों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की किसी अन्य मामले में हत्या हो गई। दशरथ यादव ने दावा किया कि वह खुद इस मामले में करीब सात साल जेल में रह चुके हैं। दशरथ यादव ने संसार देवी द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के लगाए जा रहे आरोपों को भी गलत बताया। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी और उनके घर पर भी पुलिस कार्रवाई हुई थी। उन्होंने दावा किया कि जेसीबी से उनका घर तक तोड़ा गया था तथा कई आरोपितों के घरों पर भी कार्रवाई की गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद महिला द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। दशरथ यादव ने कहा कि इस उम्र में बुजुर्ग महिला को सच सामने रखना चाहिए और मीडिया तथा प्रशासन को गुमराह नहीं करना चाहिए。 दरअसल, 23 साल पुराने इस हत्याकांड का मामला हाल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले के बाद फिर सुर्खियों में आया। इस मामले में गिरफ्तार नंदन यादव के पिता गनौरी यादव का नाम भी पुराने दोहरे हत्याकांड से जुड़ा बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में अब तक सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन नाबालिग और चार बालिग बताए जा रहे हैं। पहले पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सौरभ चंद्रवंशी और छोटू चंद्रवंशी के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने नंदन यादव और हरेराम यादव को फोन कर बुलाया था। सौरभ चंद्रवंशी बालिग है, जबकि छोटू चंद्रवंशी नाबालिग बताया गया है। वहीं, नाबालिग से छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटना के बाद पुलिस की सतर्कता और सजगता पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के महज दो दिन बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पहले, शहर से सटे इलाके में एक आभूषण दुकान में करीब 14 लाख रुपये की लूट हुई थी। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लॉकर को क्षतिग्रस्त कर दिया और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में अब तक पुलिस का हाथ खाली बताया जा रहा है。 इसी बीच देर रात चेन स्नैचिंग की एक और घटना सामने आई, जहां बीच बाजार में एक महिला से उच्चकों ने चेन झपट ली। तालाब इलाके में हुई इस घटना के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली बताए जा रहे हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 एक तरफ नाबालिग से छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटना, उसके बाद आभूषण दुकान में लाखों की लूट और अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आने से पुलिस की गश्ती और अपराधियों पर पकड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लिहाजा, लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस की सतर्कता और घटनाओं के बाद अपराधियों तक पहुंचने की कार्रवाई पर लोगों की नजर है। वहीं, हाल की घटनाओं के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता भी बढ़ी है। खासकर बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच पुलिस की बढ़ी गतिविधियों को लेकर बेचैनी देखी जा रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लंबे समय से बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों का प्रभाव रहा है। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ने से इन गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है। बहरहाल, पुलिस की बढ़ी कार्रवाई ने बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल, 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड को लेकर दशरथ यादव के दावे और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड से ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी。 बाइट : दशरथ यादव0
0
Report
ARTO ने हमीरपुर डबल डेकर बस पर कार्रवाई, 5 बसों को सीज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर–दिल्ली से हमीरपुर आ रही डबल डेकर बस पर ARTO ने की कार्रवाई, मानकों का उल्लंघन करने पर ARTO ने कार्रवाई, ARTO ने सवारियों से भरी बस को किया सीज, सवारियों को रोड़वेज बसों के माध्यम से गंतव्य तक पहुचाने की गई व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा अभी तक 5 बसों को किया जा चुका है सीज, ARTO की कार्रवाई से बस संचालकों में मचा हड़कंप, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, डबल डेकर बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग sख्त, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज: गौशाला विवाद पर पीडीए ने बुलडोजर चला दिया, जैद खालिद कार्रवाई में घिरा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद के गौशाला पर चला बुल्डोजर, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने गौशाला पर चलाया बुलडोजर, अवैध तरीके से बाढ़ क्षेत्र में गौशाला बनाए जाने के आरोप में हुई कार्रवाई, अवैध तरीके से बनी गौशाला पर पीडीए की कार्रवाई के दौरान वकीलों ने हस्तक्षेप भी किया, पीडीए अधिकारियों ने गंगा के बाढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से गौशाला बनाए जाने की बात कहकर वकीलों को समझाया, सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, देर रात तक पीडीए की टीम कार्रवाई में जुटी रही, धूमनगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में गंगा के बाढ़ क्षेत्र में बनाई गई थी गौशाला, जैद ख़ालिद माफिया अतीक का कभी बेहद करीबी रहा है, हालांकि बाद में जैद खालिद ने अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके जैद खालिद विरोधी हो गया था, अब पीडीए के रडार पर जैद ख़ालिद का गौशाला आ गया है।0
0
Report
Termessos के पुरातन ओक ने हवा में हिस्से को थामकर इतिहास को नया आकार दिया
Noida, Uttar Pradesh:At the ancient city of Termessos in Türkiye, a mighty oak appears to be holding a massive piece of an ancient sarcophagus in mid-air. According to archaeologists leading the excavations at Termessos, the centuries-old tree grew among the remains of a monumental tomb and gradually enclosed and lifted a part of the heavy stone. Today, the oak and the ancient stone have become an extraordinary example of nature growing around history, with the tree seemingly supporting a piece of the ruins high above the ground.0
0
Report
स्मिता ठाकरे का बड़ा बयान: विपक्ष एकजुट हो तो भी देश सेवा ही लक्ष्य
Gaya, Bihar:गयाजी में स्मिता ठाकरे का बड़ा बयान— 'विपक्ष का ध्येय राजनीति, हमारे नेता का लक्ष्य सिर्फ देश सेवा मोक्ष और ज्ञान की नगरी पहुँची बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे। एक दिवसीय दौरे पर पहुँची बोधगया । बोधगया आगमन को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। बोधगया के। एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने चुनाव आयोग और SIR को लेकर पर विपक्ष की एकजुट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि विपक्ष विपक्ष होते है तो जितने विपक्ष एक साथ जुड़ते है उतना ही राजा बहुत सबल होता है तो हमारे राजा बहुत सबल है और कितने भी विपक्ष जुड़े क्योंकि उनका देह सिर्फ देश की सेवा है उनका देह राजनीति करना नही है ये मैं मानती हूँ और मैं उनको बहुत ही दिल से चाहती हूँ उनको प्रमाण करती हूं उनकी इजाजत करती हूं और वैसा नेता अभी तक हमारे देश के लिए नही मिला था और मुझे पूरा यकीन है कि वो इस देश को आगे ही लेकर जाने वाले है और लेकर जाएंगे। बाइट:- स्मिता ठाकरे, बालासाहेब की पुत्रवधू व मुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने नर्सिंग नामांकन नहीं मिलने पर डीसी कार्यालय में शिकायत
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर- बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं होने से विद्यार्थी परेशान, डीसी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत जमशेदपुर- बीएससी नर्सिंग में नामांकन के लिए नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पहुंचे हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद समेत बिहार के विभिन्न जिलों के करीब 55 विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। विद्यार्थियों के अनुसार, उन्हें काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटित किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर सीटें फुल होने की जानकारी देकर नामांकन लेने से मना कर दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद नर्सिंग काउंसिल की ओर से उन्हें नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग आवंटित किया गया था। उन्हें 28 सितंबर को संस्थान में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। सोमवार को उनकी अंतिम काउंसलिंग की तिथि निर्धारित थी। कई विद्यार्थी रविवार को ही जमशेदपुर पहुंच गए थे और सोमवार सुबह संस्थान पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें सीटें भर जाने की जानकारी दी गई। नामांकन नहीं होने से नाराज कुछ विद्यार्थी शिकायत लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए नामांकन प्रक्रिया में हुई कथित विसंगतियों की जांच कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि काउंसलिंग से संबंधित दस्तावेजों में नोडल पदाधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं था। साथ ही उपलब्ध मोबाइल नंबर से भी उन्हें सही जानकारी नहीं मिल सकी। इसके कारण काउंसलिंग और नामांकन को लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों ने कहा कि जब संस्थान का आवंटन नर्सिंग काउंसिल के माध्यम से किया गया था, तो सीटें फुल होने की जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर नामांकन की व्यवस्था कराने और पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है。0
0
Report
जमुआ में जलजमाव और नाली-गंदे पानी से ग्रामीणों का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
Giridih, Jharkhand:जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सड़कों पर जलजमाव की समस्या और नाली के पानी को किसी की सार्वजनिक जमीन पर निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसी मामले को लेकर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि विधायक जब क्षेत्र में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई. लोगों का कहना था कि बरसात में सड़क तालाब बन जाती है. नाली का गंदा पानी घरों और सार्वजनिक जमीन पर फैल रहा है. जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इस दौरान लोगों की नाराज़गी देख विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि "हम क्या कर सकते हैं, हम सरकार के पास प्रस्ताव भेजते हैं, लेकिन सरकार हमारी बात सुन ही नहीं रही है. विधायक के इस बयान के बाद लोगों में और भी नाराज़गी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस समस्या का समाधान करना चाहिए. लेकिन वे सिर्फ सरकार के ऊपर बाते फेंक कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है. लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्या के समाधान कराने के लिए चूना है. लेकिन वे लोगों की बाते भी नहीं सुनती है."0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP SP वैद का आरोप: Hurriyat से जुड़े अलगाववादी पेंशन उठा रहे हैं
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid Said " Hurriyat-linked separatist Ghulam Nabi Sumji opposed the very political system under which he was elected, yet continues to draw Ex MLA’s pension from the same J&K Government. Reject the system. Preach separatism. But pocket taxpayer-funded benefits. How many more are there?0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर में दैनिक वेजर्स का प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया
Srinagar, Uttarakhand:Police Foil Daily Wagers’ Assembly Gherao Protest in Srinagar Srinagar: Police on Monday foiled a protest march by daily wagers who had gathered in Srinagar to press for the fulfilment of their long-pending demands. Hundreds of daily wagers working in various government departments assembled in Srinagar and attempted to march towards the Jammu and Kashmir Legislative Assembly. Police intercepted the protesters and prevented them from proceeding towards the Assembly. The protesters raised slogans and urged the administration to address their demands, including regularisation of their services and other issues related to their employment.0
0
Report
चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों-विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात के लिए बैठकें करेंगे
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंत्रियों और विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे सीएम मंत्रीयों और विधायकों से शाम करीब 6:00 बजे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात करेंगे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 11:00 बजे CMO के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य प्रधान सचिव (CPS) प्रधान सचिव (PS) और दोनों उप प्रधान सचिव(DPS) के साथ सचिवालय में बैठक करेंगें सीएम 12:00 बजे इनोवेशन सोसाइटी गवर्निंग काउंसिल कमेटी के साथ सचिवालय में बैठक करेंगे इसके बाद सीएम करीब 1:15 बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगें सीएम नायब सैनी करीब 2:00 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचमकल पंचकूला जाएंगे0
0
Report
चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का हमला
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से हताश विपक्ष अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं पर फोड़ने का प्रयास कर रहा है। शकुन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों एसएस संधू व विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान से चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हुई है। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर को तथ्यहीन और काल्पनिक बताते हुए कहा कि ऐसी खबरों के जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सुरक्षित और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताना तथा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाला बयान है। शकुन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग या किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले ठोस तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त प्रमाण के लगाए जा रहे आरोपों से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस से चुनाव प्रक्रिया को लेकर किए गए कथित भ्रामक दावों पर देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। बाइट:- शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव0
0
Report
Advertisement
