271002
Gonda: आयल डिपो के पास गेहूं के खेत में आग, मचा हड़कंप
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के मिश्रौलिया चौकी के पास आयल डिपो के बाहर गेहूं के खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां और तेल डिपो की फायर ब्रिगेड जुटी हुई हैं। आग अगर डिपो की दीवार तक पहुंची तो बड़ा खतरा हो सकता है। प्रशासन आग को डीजल डिपो से दूर रोकने का पूरा प्रयास कर रहा है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शुभम कोली मर्डर स्पॉट से बाहर निकलने की ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:SHUBHAM KOLI MURDER SPOT0
0
Report
मेरठ: सौरभ राजपूत की मां कोर्ट पहुंची, फांसी की सजा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:MEERUT - सौरभ राजपूत की मां और उसका भाई कोर्ट में पहुंचे* सौरभ की मां - हमने तो फांसी की सजा मांगी है...0
0
Report
हांसी: सफाईकर्मचारियों का धरना तीसरे दिन जारी, पुतला फूंका, वेतन-आपूर्ति मांगें
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव,सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान हांसी: सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, EO और DMC का पुतला फूंका हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिन से सफाई कार्य ठप होने के बाद आज कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और डीएमसी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से रुका तेल और साबुन उपलब्ध करवाना तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित वेतन सहित अन्य समस्याओं का निपटारा करने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अगर आंदोलन आगे बढ़ता है तो इसका असर नारनौद क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में नशे के खिलाफ SANKALP सोसायटी का गठन, नशामुक्ति अभियान शुरू
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में नशे के against बनेगी SANKALP सोसायटी सोसायटी के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे रिटायर्ड DGP ओ.पी. सिंह को सोसाइटी का CEO बनाया गया नशे की रोकथाम, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर रहेगा फोकस नशामुक्त गांवों और वार्डों को मिलेगा SANKALP-Certified दर्जा युवाओं में नशे के मामलों में कमी लाना पहले साल के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल इसके लिए अलग SANKALP Fund बनाया जाएगा विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी करेगी सोसायटी जांच, तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की शक्तियां सोसायटी के पास नहीं होंगी Executive Committee करेगी फैसलों के क्रियान्वयन और मासिक समीक्षा की निगरानी हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की0
0
Report
गिरिडीह में झारखंड बंद का असर, सड़कें जाम, आम लोग परेशान
Giridih, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए संपूर्ण झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने पपरवाटांड़ स्थित पुराने टोल प्लाजा के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों के सड़क पर बैठ जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारियों सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान, पहचान और अधिकार मिलना चाहिए। मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने 29 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला था और इसके बाद 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। प्रशासन के समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।0
0
Report
गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध में गड्ढा, ग्रामीण मरम्मत में जुटे
Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि rुक गया है पर गंडक river के दवाब के कारण चंपारण तटबंध में एक दर्जन जगहों पर रिसाव हुआ है।जहां अधिकारी से पहले ग्रामीण मुस्तैद होकर मरम्मत कार्य में मदद कर रहे हैं। गंडक नदी के दबाव से अरेराज प्रखंड के मननपुर में चंपारण तटबंध पर मिट्टी धंसने से बड़ा सा गड्ढा बन गया है। अगर तत्काल चंपारण तटबंध पर बने इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो गंडक नदी के पानी का बहाव इधर से भी शुरू हो सकता है। मौके पर मौजूद ग्रामीण और पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा जैसे नेता भी खुद गड्ढा भरने की प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह सोनिया गांधी पर निशाना, नीतीश ब्लॉक से बाहर—सीडब्ल्यूसी में दिग्विजय सिंह मुकाबला
Noida, Uttar Pradesh:गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री) सोनिया गांधी पर, नीतीश कुमार के 2024 के भारत ब्लॉक से बाहर होने पर सीडब्ल्यूसी में दिग्विजय सिंह का आमना-सामना0
0
Report
नीतिश कुमार पर सोनिया गांधी की टिप्पणी: मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?
Noida, Uttar Pradesh:नीतीश कुमार पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर मृत्युंजय तिवारी (भाजपा)।0
0
Report
जयपुर परिवहन विभाग: रोस्टर पालन नहीं, निरीक्षकों के क्षेत्र बदले, भ्रष्टाचार पर फिर सवाल
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर परिवहन विभाग के कार्यालयों में रोस्टर आदेश की पालना नहीं हो रही है और 1 अक्टूबर तक इसके फिर से लागू होने की संभावना पर सवाल उठ रहे हैं। जयपुर आरटीओ द्वितीय ने 2 दिन पहले ही तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है, जबकि पूर्व आदेशों के अनुसार रोस्टर की दो तिथि-1 अप्रैल और 1 अक्टूबर तय थीं। रिपोर्ट के अनुसार 2020 के पुराने आदेशों के अनुरूप विभाग के निरीक्षकों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के रोस्टर और सीट बदली जाने की व्यवस्था थी, परन्तु कई कार्यालयों में इन निर्देशों की जिम्मेदारी निभाई नहीं जा रही है। दायित्वों के आवंटन और आईटी/लेखा विभाग के कर्मचारियों को अयोग्य कार्य दिया जाना जैसे मुद्दे भी सामने आए हैं, जिससे पारदर्शिता और सुगम कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जयपुर के बाहर के अन्य आरटीओ अधिकारियों ने भी रोस्टर के नाम पर खानापूर्ति की रिपोर्ट है। अब जयपुर RTO प्रथम में अगले कुछ दिनों में रोस्टर करने की संभावना है, जबकि जयपुर RTO द्वितीय ने पूर्व आदेशों के अनुरूप नहीं चलने के संकेत दिये हैं।0
0
Report
Advertisement
INDIA Bloc बैठक पर BJP हमला, जसरोटिया बोले अपात्र नाम पर कानून अनुसार कार्रवाई
Jammu, स्लग: INDIA Bloc की बैठक पर BJP का हमला डॉ. अभिजीत जसरोटिया , BJP प्रवक्ता ने INDIA Bloc की बैठक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की यह बैठक उनकी “झटपटाहट” को दिखाती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी अपात्र व्यक्ति या कथित घुसपैठिए का नाम होने की स्थिति में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए और किसी अपात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। जसरोटिया ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखना और मतदाता सूची को नियमों के अनुसार सत्यापित करना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर इसी मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।0
0
Report
पटना ठग गिरोह ने दो महिलाओं से गहने-नकदी छीनी, CCTV से तलाश जारी
Patna, Bihar:एंकर--पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर स्थान ओपी के पास मंगलवार सुबह ठग गिरोह ने दो महिलाओं को झांसे में लेकर उनके गहने और नकदी ठग लिए। घटना के बाद दोनों पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पहली घटना में जीविका दीदी निर्मला देवी लोक अदालत में जाने के लिए गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को मददगार बताते हुए कहा कि एक बुजुर्ग के 30 हजार रुपये गिर गए हैं। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया और गहने उतारने के लिए कहा। आरोप है कि महिला की सोने की चेन, कान की बाली और सोने की जितिया उतरवा ली गईं। इसके अलावा बैग में रखे 5 हजार रुपये भी आरोपी लेकर फरार हो गया। इसी तरह दूसरी महिला को भी ठग ने अपने जाल में फंसाया। उसे 60 रुपये देकर एक झोला दिया गया और उसमें गहने व रुपये होने की बात कही। बाद में झोला खोलने पर उसमें सिर्फ कपड़े मिले। पुलिस CCTV के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है। बाइट--पीड़ित महिला0
0
Report
शाहपुरा में सभापति रविश खटाणा का आकस्मिक निरीक्षण, रसोई और अग्निशमन केंद्र की जाँच
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा में सभापति रविश खटाणा का आकस्मिक निरीक्षण, अन्नपूर्णा रसोई और अग्निशमन केंद्र पहुंचे सभापति, रसोई में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का लिया जायजा, मजदूरों के साथ बैठकर किया भोजन, अग्निशमन केंद्र में दमकल वाहनों और उपकरणों की जांच, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश। शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) में जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में नगर परिषद सभापति रविश खटाणा ने श्री अन्नपूर्णा रसोई और अग्निशमन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। अन्नपूर्णा रसोई में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभापति ने मजदूर वर्ग के लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता देखी। इसके बाद अग्निशमन केंद्र पहुंचकर दमकल वाहनों, उपकरणों और आपातकालीन तैयारियों की जानकारी ली। सभापति ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सभी संसाधन दुरुस्त रखने और आमजन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
मनोरमा रानी उर्फ मान्या राय पर यौन शोषण के आरोप; राजद प्रवक्ता मामला
Patna, Bihar:मनोरमा रानी उर्फ़ मान्या राय राजद पूर्व महिला जिलाध्यक्ष, नालंदा का बिहार प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव पर यौन शोषण का आरोप मनोरमा रानी पूर्व नालंदा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ0
0
Report
अतिथि व्याख्याता नीति 2026 लागू, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राथमिकता
Raipur, Chhattisgarh:मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति 2024 में प्रशासकीय अनुमोदन के बाद जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया. संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी. साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के अंतर्गत अब शासकीय महाविद्यालय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 महीने अध्यापन कार्य पूर्ण करने पर 5 अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है. पूर्व नीति में राजकीय विश्वविद्यालय में किए गए अध्यापन अनुभव का यह लाभ स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था मंत्रिपरिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शासकीय महाविश्यालयों के साथ राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के कार्यानुभव का उपयोग करते हुए उन्हें रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर दिया जाए और मानदेय निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कालखण्ड आधारित व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय व्यवस्था लागू की जाए. अतिथि व्याख्याताओं और अन्य अतिथि शैक्षणिक अमले के कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि एवं आकस्मिक अवकाश संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 10 सितम्बर, 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के परिपालन में, फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमाघरों को किए जाने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुमोदन किया गया मंत्रिपरिषद द्वारा पूर्व अग्निवीर सैनिकों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है. इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा अब इस आरक्षण को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 बनाया गया है, जिसका मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया है. इन नियमों में नियुक्ति और सेवा शर्तें, भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है0
0
Report
तीन महीने बाद पालम मधु विहार के सीवर हल, जी हेल्पलाइन की पहल सफल
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड के बी ब्लॉक में पिछले करीब 3 महीने से लोग सीवर के गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। हालात ऐसे थे कि लोगों के घरों के सामने ही सीवर का गंदा पानी जमा था और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों ने घर से निकलने के लिए गंदे पानी के ऊपर ईंट और पत्थर रखकर रास्ता बनाया हुआ था। इन्हीं ईंटों के सहारे लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। कई बार लोग फिसलकर गंदे पानी में गिर रहे थे, जिससे उन्हें परेशानी के साथ बीमारियों का भी डर बना हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसके बाद जी हेल्पलाइन ने स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन के सामने मामला रखा। जी हेल्पलाइन की खबर के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू की और अब सीवर के गंदे पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। समस्या खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए जी हेल्पलाइन का धन्यवाद किया। करीब 3 महीने से जिस परेशानी को लोग झेल रहे थे, उससे अब उन्हें निजात मिल गई है।0
0
Report
Advertisement
