icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शबाना आज़मी: वोट हमारा अधिकार, विरोध में लोकतंत्र की जीत

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा, "आप सभी का हार्दिक स्वागत है। चूंकि मैं मुंबई से हूं, इसलिए आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। हमारा वोट हमारा अधिकार है, हमारी आवाज़ है, यह हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। लेकिन जब हमारा अधिकार हमसे छीन लिया जाए, जब मतदाता सूची से हमारे नाम हटा दिए जाएं, तो हम क्या करेंगे? हम विरोध करेंगे। यही हमारा अधिकार है। आज चारों ओर देखिए और देखिए कि आपकी दृष्टि कितनी दूर तक जा सकती है, यही लोकतंत्र की जीत है। क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचान लिया है, और हमने महसूस किया है कि हमें कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना है, क्योंकि यह हमारा देश है…"
0
0
Report

कुठला थाने में खुद को आग लगाने दलपत पटेल की हालत और पुलिस-परिजनों का तनाव

Katni, Madhya Pradesh:कुठला थाना परिसर में आग से झुलसा व्यक्ति परिवार वालो ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप एंकर कटनी जिले के कुठला थाने में आज शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपने ऊपर खुद को आग लगा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टरों ने उपचार कर उसे जबलपुर रेफर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल दलपत पटेल का पुत्र मोहीत पटेल एक चोरी मामले में पुलिस हिरासत में है और उसकी पत्नी से चोरी का सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया था.जिसपर दलपत पटेल ने थाने में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद सनसनी फैल गई झुलसे व्यक्ति को परिवार वाले जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे...उसके पीछे पीछे कुठला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई उसके तब हुलसे हुए दलपत को जबलपुर रेफर कर दिया गया उसी बीच परिजनों ओर पुलिस के बीच नोकझोक होने लगी ओर परिजनों ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है घायल दलपत ने भी जबलपुर मेडिकल कॉलेज जाने का मना कर दिया ओर पुलिस अधीक्षक को यहां बुलाने के लिए जिद्द करने लगा समझाने के बाद जबलपुर रेफर किया गया वी ओ 1 आग में झुलसा दलपत पटेल का पुत्र महेंद्र पटेल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मां को पुलिस थाने ले गई थी उसके पिता दलपत पटेल भी थाने पहुंचे, उनके पीछे वह थाने पहुंचा जहां वह आग में जलते हुए बाहर निकल रहे थे. हालांकि अस्पताल में भर्ती करते समय उसने पुलिस पर आग लगाने का आरोप लगाया है. बाइट महेंद्र पटेल डीएसपी वी ओ 2 मामले पर डीएसपी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र में दिनांक 12.9.26 को चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी जिसपर मोहित पटेल और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में मोहित ने बताया कि चोरी का सामान उसने अपनी मां को दिया था जिसपर पुलिस ने मोहित की मां को पुलिस थाने बुलाया था. आज शाम आरोपी मोहित के पिता दलपत पटेल ऑटो से थाने में पहुंचा जिसने अपने ऊपर 9पहले से पेट्रोल डाला था और अपने ऊपर आग लगा लिया, आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने आग बुझाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए है कहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिए है. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है उनके पर सीसीटीवी फुटेज भी है. बाइट:- अनिमेष द्विवेदी, डीएसपी कटनी
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ अस्पताल में स्टेचर न मिलने से मरीज को हाथों में उठाकर ले जाना वायरल वीडियो

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्टेचर नहीं मिला तो हाथों पर ही उठा ले गए परिजन, वहीं एक महिला को ग्लूकोस का बोतल लगाकर पैदल ही महिला ले जा रही, वीडियो हो रहा वायरल, खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल। स्थानीय घटना: आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशुनदासपुर में बाइक सवार युवक दीपू का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दाहिने पैर फ्रेक्चर होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। एक्सीडेंट के समय स्टेचर नहीं मिला, परिजन मजबूर होकर उसे हाथों में उठाकर ले गये और स्टेचर बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि परिजन एक अधेड़ व्यक्ति और दो महिलाएं मरीज को उठाकर ले जा रहे थे, और वह कराह रहा था। उसी दिन 22 सितंबर को दोपहर 1:31 बजे प्लेसमेंट में डॉक्टर द्वारा ब्लड टेस्ट के लिए भेजा गया, और 2:47 बजे एक महिला के हाथ में ग्लूकोज का बोतल लगा हुआ था जिसे दूसरी महिला हाथ में लिए ले जा रही थी। वीडियो वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल रही है।
0
0
Report

दुमका: बाबूलाल मरांडी ने मेडिकल कॉलेज के हालात पर सरकार को आड़े हाथ लिया

Dumka, Jharkhand:दुमका पूर्व मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसलिए झारखण्ड में राजनीती कर रहे हैं, किसलिए राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक हॉस्पिटल संचालित नहीं हो पा रहा है तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। दुमका पहुँचे बाबूलाल मरांडी मध्यप्रदेश से आए 30 इंफ्लुएंसर्स के साथ छह जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी दुमका पहुंचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया और फिर उन्होंने नवनिर्मित फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बनवाया था, बच्चों को मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था दी, लेकिन सात साल के बाद भी यहाँ कुछ नया नहीं हो सका; सिर्फ ओपीडी चल रही है और गांधी जयंती पर अस्पताल बंद है। यहाँ आदिवासियों की जमीन के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि अस्पताल को चलाने के लिए रवैया नहीं सुधर रहा। बाबूलाल मरांडी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी 30 सितम्बर की घटना पर उनके बहादुरी भरे योगदान की भी प्रशंसा की, जिसमें स्मित मच्छर पायलट ने यात्रियों को सुरक्षित रखा।
0
0
Report
Advertisement

दतिया: हत्या के प्रयास और रंगदारी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला

Datia, Madhya Pradesh:दतिया: हत्या के प्रयास और रंगदारी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस दतिया। उनाव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार संजय तिवारी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रंगदारी दिखाकर शराब के लिए पैसे मांगने के मामले में फरार राहुल गुर्जर निवासी इकारा भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर SDOP पी.सी. यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की टीम ने की।
0
0
Report

मथुरा में मनोरंजन बैंक नकली नोट घोटाला: 3 शातिर गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:नकली नोट और ठगी का खेल: मथुरा पुलिस ने 31 लाख के 'मनोरंजन बैंक' के नोटों के साथ 3 शातिर ठगों को दबोचा मथुरा: मथुरा की थाना रिफाइनरी पुलिस टीम ने अवैध नोटों के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 हजार रुपये के असली नोट, 31 लाख रुपये के 'मनोरंजन बैंक' (बच्चों के खेल वाले) के नकली नोट, एक स्विफ्ट कार, डैल लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरेली हाईवे अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर, पविन्द्र कुमार, रोहित उज्ज्वल, तेजेन्द्र सिंह व पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर 2026 की रात बरेली हाईवे अंडरपास पर कोयला अलीपुर कट के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान लवकुश (22 वर्ष, निवासी गणेशपुरम, मथुरा), ब्रजमोहन उर्फ इक्का (23 वर्ष, निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी, मथुरा) और अनिल/सुनील (23 वर्ष, निवासी कुंवरपुर, हाथरस) के रूप में हुई है। असली नोट दिखाकर थमा देते थे 'मनोरंजन बैंक' के नोट पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी मोडस ऑपरेंडी (ठगी के तरीके) का खुलासा किया। गिरोह का मास्टरमाइंड अलवर (राजस्थान) निवासी 'लाला' है, जो व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ता था। गिरोह लोगों को 1 लाख रुपये असली के बदले 5 से 7 लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच देता था। जब कोई शिकार इनके पास आता, तो आरोपी अवैध गड्डी में से एक असली नोट निकालकर उसे चेक करने के लिए देते थे, जिससे सामने वाले को भरोसा हो जाता था कि नोट असली जैसे हैं। इसके बाद झांसा देकर आरोपी असली रुपये ऐंठ लेते थे और पैकेट में 'मनोरंजन बैंक' लिखे बच्चों के नोट पैक करके थमा देते थे। ठगी की रकम को मास्टरमाइंड लाला के आदमी और ये आरोपी आपस में आधा-आधा बांट लेते थे। गाजियाबाद के व्यक्ति से की थी 1 लाख की ठगी हाल ही में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 4 किलो चांदी और 1 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि पीड़ित खुद इन ठगों के संपर्क में आया था और 1 लाख रुपये गंवा बैठा था। मुकदमा दर्ज, वांछितों की तलाश जारी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों सचिन (निवासी टप्पल, अलीगढ़), लाला और उसके एक अन्य अज्ञात साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

वाइल्ड लाइफ वीक-2026 का शुभारम्भ, राइड फॉर द वाइल्ड से पर्यावरण संरक्षण संदेश

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਵਾਈਲਡਲਾਈਫ ਵੀਕ-2026 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ “ਰਾਈਡ ਫਾਰ ਦ ਵਾਇਲਡ” ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਹੋਈ। ਸਾਈਕਲਿੰਗ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। 12 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੀ 13 ਸਾਲਾ ਏਕਮਜੋਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੈਸਟ ਡ੍ਰੈੱਸਡ ਐਵਾਰਡ ਸ਼ਹਜ਼ਾਦ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਇਨਾਮ ਸੀਮਾ ਮਲਹੋਤਰਾ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਵਿਜ਼ ਅਤੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਵਾਈਡਲਾਈਫ ਵੀਕ ਦਾ ਮਕਸਦ जਾਨਵਰਾਂ ਅਤੇ ਪਕਸ਼ੀਆਂ ਦੀ sਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਨੂੰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ।
0
0
Report

ग्वालियर नशा केंद्र में मारपीट से आरक्षक की मौत, गैर-इरादतन हत्या का केस

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के नाम पर 17वीं बटालियन एसएएफ के आरक्षक अजय भदौरिया के साथ बेरहमी से मारपीट की गई जिससे आरक्षक की मौत हुई है. मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञों की क्वेरी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया कि आरक्षक के पेट पर भारी वस्तु से हमला किया गया था. पीएम रिपोर्ट और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जाँच के बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और सुपरवाइजर और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है. आगामी जांच में केंद्र के रिकॉर्ड और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

मिर्ची की आड़ में गांजा: जशपुर पुलिस ने 2.20 करोड़ का 440 किलो गांजा पकड़ा, यूपी के 2 तस्कर गिरफ्तार

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:'ऑपरेशन आघात' के तहत जशपुर पुलिस ने लावाकेरा बैरियर पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एंटी नारकोटिक्स और तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रयागराज (यूपी) जा रहे एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे 440 पैकेटों से 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.20 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने वाहन समेत कुल ₹2.40 करोड़ का मशरूका जप्त कर प्रयागराज निवासी मो. वसीम और मो. आसिफ को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
0
0
Report

रायगढ़ पुलिस ने करोड़ों मूल्य के गांजे व नशीली दवाओं को नष्ट किया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने विभिन्न मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जब्त 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये के गांजा और नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण किया। जिले के 16 एनडीपीएस मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 637 नग प्रतिबंधित सिरप, टैबलेट व कैप्सूल को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने यह कार्रवाई की। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जामगांव स्थित एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्लांट में नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान जब्त गांजे के साथ तीन गांजा पौधों को प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में जब्त 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टैबलेट व कैप्सूल को बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलने के बाद गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया。
0
0
Report

ग्वालियर आबकारी ने अवैध आर्मी-आपूर्ति शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 26 बल्क लीटर जब्त

Morena, Madhya Pradesh:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में ड्राई डे है, इस बीच ग्वालियर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोला का मंदिर इलाके में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर आबकारी विभाग ने करीब 26 बल्क लीटर ब्रांडेड इंग्लिश शराब जब्त की है। खास बात ये है कि जब्त शराब आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली शराब बताई जा रही है। दरअसल ग्वालियर आबकारी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गोला का मंदिर इलाके में आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली ब्रांडेड इंग्लिश शराब को अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद आबकारी विभाग की टीम ने प्रगति विहार स्थित एक रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें मिलीं। शराब की जांच और बारकोड स्कैन करने पर इसके आर्मी सप्लाई की शराब होने की जानकारी सामने आई। मौके से करीब 35 बोतल यानी लगभग 26 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। जब्त शराब में 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, टीचर्स, सिग्नेचर समेत कई ब्रांडेड इंग्लिश शराब शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मकान से निरंजन सिंह तोमर नाम का रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन मिला। आबकारी विभाग के मुताबिक आरोपी इस शराब को बाजार कीमत से करीब आधी कीमत में बेच रहा था। दबिश प्रभारी शिवा रघुवंशी के मुताबिक निरंजन सिंह तोमर खुद एक्स सर्विसमैन है और आशंका है कि वह दूसरे रिटायर्ड सैन्यकर्मियों के कार्ड के जरिए आर्मी कैंटीन से शराब कलेक्ट कर उसे बाजार में बेचता था। हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से कोई कैंटीन कार्ड बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार एक्स सर्विसमैन निरंजन सिंह तोमर से पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आर्मी कैंटीन की शराब उसके पास कैसे पहुंचती थी और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top