गोंडाः जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसका ईकनिया माझा के पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट मामले में दो लोगों पर केस किया है। पीड़ित राम सुंदर यादव ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 20 जनवरी की शाम को जमीनी विवाद को लेकर उसके खेत में पहुँचकर विपक्षी ने उससे अभद्रता और धमकी देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी रिसू सिंह और बब्बन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: मलबे में फंसे लोगों के लिए बचाव जारी, वरिष्ठ फायर अधिकारी ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सीनियर फायर ऑफिसर के अनुसार मलबे में फंसे लोगों के लिए बचाव कार्य जारी, वरिष्ठ फायर अधिकारी ने जानकारी दीफर्रुखाबाद में DGGI का छापा: तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारी के आवास पर DGGI का छापा, मचा हड़कंप फर्रुखाबाद के कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के आवास पर DGGI का छापा कायमगंज के गऊ टोला स्थित तंबाकू फर्म से जुड़े कारोबारी के आवास पर पहुंची टीम तंबाकू फर्म रीता ट्रेडर्स के कारोबारी के आवास पर छापा दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंची DGGI टीम, सीधे आवास के अंदर दाखिल हुई कारोबार से जुड़े अभिलेखों का मिलान और जांच कर रही टीम DGGI की छापेमारी की से क्षेत्र के तंबाकू कारोबारियों में मचा हड़कंपनोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का विरोध, मुआवजा नीति और रोजगार के प्रस्ताव
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा\n\nनोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।\n\nसैकड़ों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।\n\nभारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया।\n\nकिसानों की प्रमुख मांगों में नई मुआवजा नीति लागू करना, 10 प्रतिशत मुआवजा प्लॉट देना, अधिग्रहण कानून के तहत अधिकार दिलाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।\n\nकिसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।\n\nप्रदर्शन की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।\n\nहालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में नजर आए। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी।\n\nप्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।\n\nफिलहाल प्राधिकरण अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है।गजरौला हसनपुर मार्ग पर गाड़ी में लगी भीषण आग चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला हसनपुर मार्ग पर उसे समय अफरा तफरी माहौल बन गया जब देखते ही देखते गाड़ी में धुआं उठने के साथ गाड़ी में भीषण आग लग गई चालक ने वह मुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई वही देखते ही देखते गाड़ी आज का गोला बन गई वहीं दो किलोमीटर दूर तक लंबे जाम की स्थिति पैदा हो गई और गाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई गाड़ी आगे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और आज समाप्त हो चुकी थी जिसके बाद जाम खोला गया जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैसोने का बिस्किट का झांसा देकर ठगी करनेवाला अंतरराज्यीय आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार:एएसपी मणिशंकर चंद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रानीतराई थाना पुलिस ने सोने का बिस्किट सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी विश्वजीत मौर्य (29 वर्ष) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी समीर साहू की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया था। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।बेतिया के मझौलिया में 2 वर्ष की बच्ची लापता, महिला- बेटे हिरासत में
Bettiah, Bihar:बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच से 2 साल की नाबालिग बच्ची लापता हो गई है। दरवाजे पर खेल रही बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बच्ची को एक महिला लेकर जा रही है; सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दो दिन से परिजन बच्ची की तलाश कर रहे हैं। आज आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना का घेराव किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया है; उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बच्ची को बरामद कर सकती है, लेकिन दो दिनों से बच्ची नहीं मिल पाई है। वही थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है; बच्ची को बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा। थाना पर आई भीड़ को पुलिस ने समझा बुझा कर वापस कर दिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ पुलिस कर रही है; इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मुज़फ्फरपुर के मंदिर में महंत की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड स्थित एक मंदिर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मंदिर का गेट अंदर से बंद था और महंत का शव मंदिर के फर्श पर पड़ा हुआ था और उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है. सुबह पूजा-पाठ नहीं होने और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ तो लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो महंत मृत अवस्था में मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार महंत लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और उसकी देखरेख करते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और नियमित रूप से दवा भी लेते थे. पंडित रंजीत नारायण तिवारी ने जानकारी दी है कि किसी भी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है. वहीं सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.बिहार में 11 सैटेलाइट सिटी के विरोध पर टिकैत ने सरकार पर हमला
Saharsa, Bihar:बिहार में बन रही 11 सैटेलाइट सिटी के लिए किसानों की जमीन लिए जाने के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोला है. इधर सहरसा में किसानों ने सेटेलाइट सिटी के लिए जमीन को लेकर अलग - अलग प्रतिक्रिया दी है. किसानो का कहना है कि पहले सरकार इस योजना को लेकर किसानों के लिए एक रोड मैप बनाएं और जमीन का कितना मुआवजा मिलेगा यह तय किया जाय, साथ ही बड़े जमींदारों की ही जमीन ली जाय. छोटे किसान जिनके पास थोड़ी मात्रा जमीन है उसकी जमीन अगर सेटेलाइट सिटी बनाने में चली जाएगी तो वो कहाँ जाएंगे इसलिए वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सेटेलाइट सिटी बनने से इलाके का विकास होगा लेकिन सरकार पहले किसानों के भविष्य के बारे में भी सोचे. नही तो हमलोग भी होने वाले आंदोलन में शामिल रहेंगे. बाइट..1 - मो. मंजूर आलम, किसान. बाइट..2 - शशि कुमार, किसान. बाइट..3 - प्रदीप पासवान, किसान.दीपका में किन्नर विवाद के चाकू हमले: 5 दिन बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:दीपका थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों और किन्नर पक्ष के बीच हुए विवाद के दौरान चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है。 दरअसल 2 अक्टूबर को कोरबा से बधाई मांगने दीपका गए किन्नर पक्ष का दीपका निवासी पंकज सिंह से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान किन्नर पक्ष से आए एक युवक ने पंकज सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट की पूरी घटना किसी ने मोबाइल पर कैद कर ली थी जिसके आधार पर पंकज सिंह ने दीपिका थाने में शिकायत दर्ज कराया था. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।ANTF और पुलिस ने 17.9 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा, युवक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:पीठ पर बैग लटकाकर बस का इंतजार कर रहे एक जवान युवक के पास से 17 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट ANTF और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए धर दबोचा भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सरस डेयरी भीलवाड़ा के सामने एक युवक काले रंग का पीठू बैग लेकर खड़ा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना को पुख्ता मानते हुए एएनटीएफ टीम ने सदर थाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की और संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। टीम सरस डेयरी चौकी के सामने लोहे की केबिन के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ा युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैलाश पुत्र मुन्नीराम, जाति विश्नोई, उम्र 21 वर्ष, निवासी कूदसू, थाना पांचू, जिला बीकानेर बताया। पुलिस ने युवक के कब्जे में मौजूद काले रंग के पीठू बैग की तलाशी ली तो उसमें 17.900 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच एवं मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है。वृंदावन गुरुकुल में वाटर टैंक डूबने से 4 बच्चों की मौत, संचालक गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन गुरुकुल में बड़ा हादसा: वाटर टैंक में डूबने से 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, संचालक गिरफ्तार मथुरा/वृंदावन: कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थिति 'वृंदावन गुरुकुल' से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे गुरुकुल के वाटर टैंक में जाने से 4 बच्चों की डूबकर दुखद मृत्यु हो गई。 हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में शामिल मेरठ के हस्तिनापुर निवासी विशु के पिता मोहित की तहरीर पर थाना कोतवाली वृंदावन में तुरंत मामला (अभियोग) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है。 वृंदावन के क्षेत्राधिकारी श्री संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी संचालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से 47 लाख धोखाधड़ी, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से करीब 47.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिचित और विश्वासपात्र रहे आरोपी ने करीब 6 वर्षों तक उसके बैंक खाते से रकम अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार (34) निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रघुनाथ सिदार (64) वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2020 से छत्रपाल उनके संपर्क में था और बैंक संबंधी कामों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के जरिए पैसे निकालने के लिए पीड़ित के साथ बैंक जाता था और उसके मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था। इसी दौरान उसने पीड़ित का विश्वास हासिल कर लिया। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के SBI कोतरारोड़ खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई। मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से जब उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच कुल ₹47,05,000 अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायत के बाद 5 अक्टूबर को कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पीड़ित के खाते से रकम अपने HDFC बैंक, SBI, बैंक ऑफ इंडिया और अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी से संबंधित बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।नौगांवा सादात मे चोरो का आतंक, बंद मकान के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ किया साफ।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए,पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब मे रहकर मेहनत मजदूरी करता है लगभग एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था 5 अक्तूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद का भतीजा जो कि पड़ोस मे ही रहता है फोन करके बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे तुरंत ही शमशाद पंजाब से चल दिया और 5 अक्तूबर की रात तक घर आ गया घर आकर देखा तो घर मे शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रूपये नकद इसके अलावा शादी के लिए नये कपडे सब गायब है
