icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर हत्या मामले में दो गिरफ्तार, किशोर हिरासत में

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। बीते 29 अप्रैल 2026 को लोनी बॉर्डर इलाके में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और टीमों का गठन किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी आनंद शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। इसके बाद दूसरे आरोपी प्रियान्शु उर्फ लोमड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से वारदात से जुड़ी चांदी की पाजेब और अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट के इरादे से घर में घुसे थे। पहचान हो जाने के डर से उन्होंने पीड़ित रमेश शर्मा के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में शामिल एक किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

कैथल अनाज मंडी में गेहूं उठान 70% से ऊपर, किसानों को भुगतान से खुशी

Kaithal, Haryana:कैथल के अनाज मंडी में उठान हुआ, लगभग 70% किसानों और आढ़तियों के चेहरे के खिले, समय पर भुगतान हो रहा है। कैथल में इस बार गेहूं का सीजन काफी अच्छा रहा, गेहूं की आवक पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक रही और बारिश न होने से गेहूं खराब नहीं हुआ। शुरू में उठान में देरी हुई लेकिन बाद में गति पकड़ ली, और अब तक लगभग 70% से अधिक उठान हो चुका है। इस सीजन में कैथल जिले में लगभग 35 लाख गेहूं के कट्टे की आवक हुई और इनमें से 27 लाख 14,000 कट्टों का उठान हो चुका है, किसानों के खाते में भुगतान आ गया है। उठान के अनुसार मंडी का सीजन अच्छा रहा, सरकार और किसान ने सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सनसनी: 4 दिन से लापता पूर्व प्रधान की सड़ी-गली लाश नहर किनारे मिली, इलाके में दहशत

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में सनसनी: 4 दिन से लापता पूर्व प्रधान की सड़ी-गली लाश नहर किनारे मिली, इलाके में दहशत प्लेस-जालौन यूपी डेट-02-05-2026 एंकर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुठौंद थाना क्षेत्र में नहर कोठी के पास ऑल बिजबाहा रोड किनारे एक पूर्व प्रधान का शव सड़ी-गली हालत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहुंचे लोगों के होश उड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। हाईवे से कुछ कदम दूर पड़ा था शव जानकारी के मुताबिक, शव मुख्य हाईवे से महज 20 कदम की दूरी पर पड़ा हुआ था, लेकिन कई दिनों तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। जब आसपास के लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा। वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जो पूरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पहले शव की पहचान नहीं हो सकी थी, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला था। बाद में पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त टिकरी मुस्तकिल निवासी पूर्व प्रधान देव सिंह (75 वर्ष) के रूप में हुई। पहचान उनके पुत्र गोविंद सिंह ने की। परिजनों के अनुसार, देव सिंह पिछले चार दिनों से घर से लापता थे। परिवार उन्हें लगातार तलाश रहा था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अचानक शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी ने बताया कि बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शराब पीने के आदी था, प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह अक्सर घर से बाहर चले जाते थे। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव की हालत और घटनास्थल को देखते हुए पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावनाओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही पूर्व प्रधान की इस तरह मौत होने से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और मौत के पीछे की असली वजह जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बाइट:- शैलेन्द्र बाजपेयी--सीओ जालौन
0
0
Report

शिवपुरी कॉलोनी में रात गोलीबारी: बाइक सवार बदमाशों ने घर पर हमला, परिवार बचा

Gaya, Bihar:आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गया: बुलेट सवार बदमाशों ने घर को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित Shivपुरी कॉलोनी शुक्रवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने शादी समारोह में हुए विवाद को इस हमले की वजह बताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बरामद खोखों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। बिहार के गया जिले में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी का है, जहां शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोग सहम गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक हुई फायरिंग से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। पड़ित संजीव सौरभ ने बताया कि पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी घर के बाहर लगातार गोलियां चलने की आवाज आई। सभी लोग डरकर उठे और किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। संजीव के मुताबिक, 25 अप्रैल को सूर्यदेव नगर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में अंकित और राहुल नाम के युवक नशे की हालत में पहुंचे थे। दोनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और लोगों से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया था। हालांकि उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी घटना के बाद से दोनों युवक लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शुक्रवार की रात भी दोनों आरोपी बुलेट बाइक से घर पहुंचे और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिवार का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक कैद हुए हैं। फुटेज में दोनों के चेहरे गमछे से ढंके दिख रहे हैं और उनके हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। गोलीबारी की घटना के बाद शिवपुरी कॉलोनी में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद अब खुलेआम गोलीबारी तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पीड़ित परिवार की ओर से संजीव सौरभ के चाचा सुजीत कुमार मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दे रहे हैं। वहीं डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

चूरू में वन्यजीव गणना 24 घंटे जारी, 48 वॉटर पॉइंट्स पर लगातार निगरानी

Churu, Rajasthan:आज भी जारी वन्य जीवों की गणना, 24 घंटे की प्रक्रिया में जुटा वन विभाग वॉटर पॉइंट्स पर हो रही मॉनिटरिंग, चांदनी रात में दिखे अधिक वन्यजीव चूरू। जिले में वन विभाग द्वारा वन्य जीवों की गणना का कार्य शुक्रवार शाम से शुरू होकर आज भी लगातार जारी है। वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर शुरू हुई यह 24 घंटे की विशेष गणना शनिवार शाम 5 बजे तक चलेगी। वन विभाग की टीम पूरे जिले के वन क्षेत्रों में सक्रिय होकर वन्यजीवों की सटीक संख्या जुटाने में लगी हुई है। डीएफओ भवानी सिंह के अनुसार, पूर्व निर्धारित योजना के तहत जिलेभर में बनाए गए करीब 48 वॉटर पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन जल स्रोतों पर पानी पीने आने वाले वन्य जीवों की गणना की जा रही है, जिससे उनकी वास्तविक संख्या का आंकलन संभव हो सके। वॉटर हॉल बने गणना का केंद्र वन क्षेत्रों में बनाए गए प्राकृतिक व कृत्रिम वॉटर हॉल इन दिनों वन्यजीव गणना का मुख्य आधार बने हुए हैं। गर्मी के चलते अधिकांश वन्य जीव पानी की तलाश में इन स्थानों पर पहुंचते हैं, जिससे उनकी गिनती करना आसान हो जाता है। 100 से अधिक वनकर्मी तैनात गणना कार्य को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक वनकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। इसके साथ ही विभिन्न वन रेंज के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि आंकड़ों में सटीकता बनी रहे। ताल छापर अभयारण्य में विशेष निगरानी ताल छापर अभयारण्य में भी वन्यजीव गणना का कार्य जोर-शोर से जारी है। यहां चिन्हित 9 वॉटर पॉइंट्स पर जीपीएस और कैमरा ट्रैप के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पगमार्क (पदचिह्न) के आधार पर भी गणना की जा रही है। यह अभयारण्य खासतौर पर कृष्ण मृग के लिए प्रसिद्ध है और इस गणना से उनकी वास्तविक संख्या सामने आने की उम्मीद है। चांदनी रात बनी सहायक पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी अधिक होने के कारण वन्य जीव आसानी से नजर आते हैं। इसी कारण इस दिन गणना करने से अधिक सटीक आंकड़े मिलने की संभावना रहती है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से जिले में वन्यजीवों की स्थिति का स्पष्ट आंकलन होगा, जो भविष्य की संरक्षण योजनाओं में अहम भूमिका निभाएगा। बाइट - भवानी सिंह , DFO बाइट -  क्रांति सिंह ACF
0
0
Report

लाठी में भीषण सड़क हादसा: वृद्ध की मौत, परिवार के 4 घायल

Jaisalmer, Rajasthan:लाठी, जैसलमेर लाठी कस्बे में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, जहां लाठी पुलिस थाने के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर कार चालक को नींद की झपकी आने से असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में sवार एक वृद्ध श्रद्धालु कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पत्नी, बेटा पौत्र और दौहिती चंदू कंवर 18 वर्ष तथा उसकी बहन सुशीला कंवर 16 पुत्री पुनमदान चारण निवासी आलमसर घायल हो गईं। घायलों को देवदूत बनकर घटनास्थल पर पहुंचे अली खां के सहयोग से बाहर निकालकर लाठी चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। नानी व दोहिती का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनके हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार साचोर जिले के कासोला गांव निवासी अमरदानदान, उनकी पत्नी হंस कंवर, पुत्र सुमेर दान, पौत्र उत्तमदान, दौहिती चंदू और उसकी बहन सुशीला कंवर शनिवार परिवार सहित माता मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर दर्शन के बाद वे रात विश्राम कर शनिवार सुबह तेमडेराय माता मंदिर से रवाना होकर जैसलमेर से होते हुए बिकानेर के करणी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसके दौरान लाठी पुलिस थाना के पास हाईवे-11 पर चालक को नींद आ जाने से कार संतुलन बिगड़ गया और हाईवे के किनारे पलटी खा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। AMRदानदान घटनास्थल पर ही मृत हो गए। वहीं हंस कंवर, उनके दोहिती चंदू और अन्य घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने अमरदानदान को मृत घोषित किया। अन्य घायल कंवर बहनें जोधपुर रेफर कर दी गईं। सूचना मिलने पर थानाधिकारी नाथूसिंह चारण आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया। बाइट - अली खां, प्रतायाक्षी
0
0
Report
Advertisement

गरमी में मानवीय सेवा – खम्भालिया एस.टी. विभाग मुफ्त छाछ और ORS दे रहा

Khambhalia, Gujarat:દ્વારકા - એસ.ટી.વિભાગ સુંદર કામગીરી સ્લગ: ઉનાળાની ગરમીમાં એસ.ટી.વિભાગની માનવતાભરી સેવા એંકર: દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લો ધાર્મિક તેમજ પર્યટન સ્થળ તરીકે દેશભરમાં જાણીતા છે. ઉનાળાની રજાઓ દરમિયાન અહીં મોટી સંખ્યામાં પર્યટકો ઉમટી પડે છે. જેના કારણે બસ સ્ટેન્ડ અને રસ્તાઓ પર ભારે ટ્રાફિક જોવા મળે છે. હાલ સમગ્ર ગુજરાતમાં કડક ગરમી પડી રહી છે. ત્યારે ખંભાળિયા એસ.ટી.વિભાગ દ્વારા મુસાફરોને રાહત મળે તે માટે એક અનોખી અને સરાહનીય પહેલ શરૂ કરવામાં આવી છે. બસમાં મુસાફરી કરતા મુસાફરોને વિના મૂલ્યે છાશ અને ORS આપવામાં આવી રહ્યું છે. પરિણામે મુસાફરોને ગરમીમાં તાજગી અને આરોગ્યની સુરક્ષા મળી રહે. વી.ઓ.: ખંભાળિયા એસ.ટી.ડેપો દ્વારા શરૂ કરાયેલી આ સેવા અંતર્ગત બસ સ્ટેન્ડ પર તેમજ બસોમાં મુસાફરોને ઠંડી છાશ અને ORS પેકેટનું વિતરણ કરવામાં આવે છે. ઉનાળાની તીવ્ર ગરમીમાં ડિહાઇડ્રેશન અને લૂ જેવી પરિસ્થિતિથી બચાવવા માટે આ સેવા ખૂબ જ ઉપયોગી સાબિત થઈ રહી છે. વિશેષ કરીને દૂરથી આવતા પર્યટકો, વરિષ્ઠ નાગરિકો અને બાળકો માટે આ પહેલ આશીર્વાદરૂપ બની રહી છે. મુસાફરો દ્વારા એસ.ટી.વિભાગની આ કામગીરીની ખુલ્લેઆમ પ્રશંસા કરવામાં આવી રહી છે. ઘણા મુસाफરોનું કહેવું છે કે આવી સેવાઓથી મુસાફરિી વધુ આરામદાયક અને સુરક્ષિત બની રહી છે. એસ.ટી.વિભાગના અધિકારીઓએ જણાવ્યું છે કે મુસાફરોના આરોગ્યને ધ્યાનમાં રાખીને આ સેવા શરૂ કરવામાં આવી છે અને ઉનાળાની સિઝન દરમિયાન સતત ચાલુ રાખવામાં આવશે. ટેગલાઇન: ગરમીમાં માનવતાનો સ્પર્શ – ખંભાળিয়া એસ.ટી.વિભાગની સરાહનીય સેવા. બાઈટ :- ૦૧ દેવદાન નરેલા (ઇન્ચાર્જ ડિપો મેનેજર જામખબ્ધિયા) બાઈટ :- ૦૨ સોનેહા કૃણાબેન બાઈટ :- ૦૩ પરમાર અતુલભાઈ બાઈટ :- ૦૪ સાહીલ શેક
0
0
Report

जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा,

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन अपडेट जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा, पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों ने बकरीद पर्व से पहले बकरा चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बुजुर्ग महिला से गर्मी का बहाना बनाकर पीने के लिए पानी मांगकर किया सफेद रंग का बकरा चोरी, पानी लेने के लिए घर में घुसी महिला, मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर बंधे बकरे को बाइक पर लादकर फरार हुए बदमाश, 20 किलो वजन का सफेद रंग के बकरे की करीब 20 हजार बताई जा रही कीमत, बाइक पर बकरा लादकर ले जा रहे शातिर बकरा चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, पीड़ित बकरा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बकरा बरामद करने की लगाई गुहार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजीलैन इलाके का मामला। बाइट:- सलाउद्दीन--बकरा मालिक
0
0
Report
Advertisement

60 वर्ष पुराना पुल ध्वस्त, साहुगढ़ समेत कई गांवों का संपर्क टूट गया

Madanpur, Bihar:जिला मुख्यालय से सटे साहुगढ़ में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पुल धंस जाने से साहुगढ़, भेलवा, घैलाढ़ समेत दर्जनों गांवों का संपर्क मधेपुरा से टूट गया। बताया जाता है कि यह पुल करीब 60 वर्ष पुराना था और काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था. सहायक अभियंता पुनेश्वर यादव ने बताया कि पुल पर पूर्व से ही भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार की रात एक भारी वाहन के गुजरने से पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा आवागमन बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इधर, अभियंत्रण विभाग के अनुसार पुल के समीप ही नए पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहां फिलहाल पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि नए पुल के निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा. पुल ध्वस्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को पूरी तरह रोक दिया है। अस्थायी डायवर्जन निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो. स्थानीय अरविंद यादव ने बताया कि पुल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह घटना घटी। फिलहाल क्षेत्र में आवागमन बाधित है और लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने को विवश हैं।
0
0
Report

बुलंदशहर के अहमदगढ़ में युवती को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला

Bulandshahr, Uttar Pradesh:bulandshahr: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में युवती को ज़िंदा जलाने का सनसनीखेज मामला। घटना के आठ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत। 25 अप्रैल को शिकारपुर निवासी युवती अपने प्रेमी की सगाई की सूचना मिलने पर उसके गांव पहुंची थी। प्रेमी और उसके भाई पर युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वारदात जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top