icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौशांबी पटाखा विस्फोट: अजय राय की न्यायिक जांच और सरकार पर निशाना

Prayagraj, Uttar Pradesh:कौशांबी पटाखा विस्फोट में घायलों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पटाखा विस्फोट की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की, अजय राय ने अवैध पटाखा फैक्ट्री के बहाने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी साधा निशाना, कहा कौशांबी डिप्टी सीएम का गृह जनपद है और वहां अवैध पटाखा फैक्ट्री चलना सबसे बड़ा सवाल है। एंकर -- कौशांबी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के घायलों से मिलने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल पहुंचे। यहाँ पर भर्ती घायलों और उनके परिजनों से अजय राय ने मुलाकात की। इस दौरान अजय राय ने पटाखा विस्फोट की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराए जाने की मांग की। वहीं विस्फोट की घटना के लिए अजय राय ने सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विस्फोट की घटना के बहाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कौशांबी यूपी के डिप्टी सीएम का गृह जनपद है और उनके जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी यह अपने आप में सबसे बड़ा सवाल है। अजय राय ने कहा कि दो साल पहले भी कौशांबी में पटाखे से लोगों की जान गई थी, उन घटनाओं के बाद भी कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाया जा रहा था, जो यूपी के जंगलराज को दर्शाता है। आरोपियों के घरों पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यह बुल्डोजर अधिकारियों और बीजेपी नेताओं के घरों पर कब चलेगा, जिनके संरक्षण में पूरा अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन के जरिए पूरे प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। यूपी में गठबंधन कब और किससे होगा यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। अजय राय ने साफ़ तौर पर कहा है कि अभी कांग्रेस पार्टी की पूरी तैयारी संगठन सृजन के जरिए पार्टी को मजबूती देने के साथ सभी 403 सीटों पर तैयारी करना है। इसी उद्देश्य के साथ वह पूरे प्रदेश भर में जनता की समस्याओं और हर अन्याय अत्याचार पर आवाज उठा रहे हैं। सीएम योगी के मछ्ली पार्टी करने के आरोपों को लेकर दाखिल किए गए वाद पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने झूठ बोला है और जनता को भ्रमित करने के साथ हमारी छवि को खराब कर रहें हैं। इस लिये कोर्ट में वाद दाखिल किया है कि मछली पार्टी के साक्ष्य दिखाएं सीएम योगी नहीं तो माफी मांगे, क्योंकि हमारी छवि को सार्वजनिक खराब किया गया है और कोर्ट से हमने मांग किया है कि वह साक्ष्य दिखाएं ताकि तो सार्वजनिक माफी मांगे।
0
0
Report

पालम में सांसद-विधायक ने 2 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा में सांसद और विधायक ने लगभग 2 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जनता को मिलेगा फायदा जनता को बहुत फायदा होगा 8 विकास कार्यों के उद्घाटन होने से विधायक ने चुनावी वादे पुरे किये लोकेशन.... पालम बॉयोर.... [नोट: एंकर लाइन हटाई गई] साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पालम विधानसभा में सांसद रामवीर सिंह बधुड़ी विधायक कुलदीप सोलंकी ने लगभग 2 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन किया हैं बड़ी सौगात पालम दी हैं जनता की काफ़ी वर्षो सुविधाएं देने की तेजी मांग हो रही थीं इन विकास कार्यों के होने से जनता को बहुत फायदा होगा 8 विकास कार्यों के उद्घाटन होने से विधायक ने अपने चुनावी वादे को पुरे किये विधायक और सांसद बीजेपी ने विकास कार्यों की जानकारी दी अपनी उपलब्धि गिनवावी 1. पालम फ्लाईओवर के नीचे Island का निर्माण एवं सौंदर्गीकरण (PWD) 2. द्वारका फ्लाईओवर के नीचे हरित क्षेत्र का निर्माण (D.D.A.) 3. (पालम हेल्थ सेंटर के पास) पार्क का सौंदर्याकरण (MCD) 4. पार्क बड़ी दो हाइट स्ट्रीट लाईट 5. हेल्थ सेंटर के पास) पार्क में जिम और EPDM Flooring का निर्माण (I & FC) 6. 5 नया बस स्टैंड (DTIDC) 7. हेल्थ सेंटर के सामने रोड (PWD) 8. पालम हेल्थ सेंटर के सामने बिजली के खंभों को हटाना (BSES) बाइट.... रामबीर सिंह बधुड़ी सांसद बीजेपी पालम बाइट.... कुलदीप सोलंकी विधायक बीजेपी पालम
0
0
Report

शिवालिक में तेज बारिश से घाड़ की नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क प्रभावित।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow8m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद सोमवार शाम घाड़ क्षेत्र की कई नदियां अचानक उफान पर आ गईं। तेज बहाव के कारण मिर्जापुर क्षेत्र की शफीपुर, बादशाहीबाग, पाडली, शाहपुर गाड़ा और जाटोवाला नदियों के साथ ही बिहारीगढ़ क्षेत्र की हिंडन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया।नदियों में पानी का बहाव तेज होने के चलते कई गांवों का संपर्क घंटों तक प्रभावित रहा। नदी के रास्तों पर पानी आने से राहगीर जहां-तहां फंस गए और पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए। मिर्जापुर क्षेत्र में शाहपुर गाड़ा और पाडली नदी के तेज बहाव से किसानों की उपजाऊ जमीन में भारी कटाव हुआ है। बताया जा रहा है कि कई बीघा कृषि भूमि नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।वहीं, शाहपुर गाड़ा, पाडली और खुवासपुर नदी के रास्तों पर पानी आने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। खुवासपुर गांव में पहले आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।उधर, बिहारीगढ़ क्षेत्र में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग सोमवार शाम करीब पांच बजे से देर रात तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से आसपास के 40 से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।तेज बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर घाड़ क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी निकाहनामा बनाकर बुजुर्ग विधवा को बदनाम करने का आरोप।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow10m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र की रहने वाली करीब 65 वर्षीय विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर फर्जी निकाहनामा तैयार कराने, न्यायालय को गुमराह करने और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक, महिला मूल रूप से फतेहपुर थाना क्षेत्र के सरदाहेडी गांव की निवासी है और वर्तमान में देवबंद कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में रह रही है। उसके पति मोहम्मद इशहाक अहमद CRPF में दरोगा के पद पर तैनात थे, जिनका वर्ष 2018 में निधन हो गया था। महिला का दावा है कि उसकी सास जैतून के नाम ग्राम चौबारा, परगना हरोड़ा, तहसील बेहट में कृषि भूमि थी। सास की मृत्यु के बाद भूमि विरासत के आधार पर महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम दर्ज हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आरिफ ने उक्त विरासत को चुनौती देते हुए तहसीलदार बेहट की अदालत में वाद दायर किया। वहां उसने महिला के संबंध में कथित तौर पर कहा कि वह परिवार की महिला नहीं है और उसने किसी अन्य व्यक्ति से निकाह कर लिया है महिला का आरोप है कि इसी मामले में आरोपी ने कथित रूप से फर्जी तरीके से उसका निकाहनामा तैयार कराया। प्रार्थना पत्र में निकाहनामे पर महिला और गवाहों के हस्ताक्षर भी फर्जी होने का दावा किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज के जरिए उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।महिला ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह मानसिक तनाव में है और उसे आरोपी से जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

अमिलिया में फूटा युवाओं का आक्रोश, पंचायत भवन के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण युवा।

Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow10m ago
Manpur, Madhya Pradesh:🔴 अमिलिया में फूटा युवाओं का आक्रोश, पंचायत भवन के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण युवा आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया में पंचायत के कामकाज को लेकर युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे से गांव के युवा पंचायत भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक जिले का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनेगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने पर बैठे युवाओं ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि खेल मैदान के लिए आया पैसा खर्च हो चुका है, लेकिन जमीन पर खेल मैदान दिखाई नहीं देता। वहीं गांव की सड़क की हालत भी खराब बताई गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने पंचायत के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि कागजों में विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही है। पंचायत भवन के आसपास बाउंड्री निर्माण के लिए भुगतान होने के बावजूद अभी तक बाउंड्री का निर्माण नहीं होने की बात भी युवाओं ने उठाई है। ⚠️ “अधिकारी आएं, हमारी बात सुनें, तभी हटेंगे” धरने पर बैठे युवाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायतों की जांच करें और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने लाएं। फिलहाल पंचायत भवन के सामने युवाओं का धरना जारी है और अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनता है।
0
0
Report

गंगरार के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर से बच्चों की सुरक्षा जागरूकता बढ़ी

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के आजोलिया का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति गंगरार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू परिहार ने छात्र-छात्राओं को अजनबियों से सावधान रहने और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी अजनबी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए और संदिग्ध स्थिति में तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताना चाहिए। शिविर में बाल अपहरण, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी और बाल विवाह से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और पीएलवी सहित अन्य ने सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

नरवाना में वोट बनवाने को लेकर BLO- BLA-2 में कहासुनी, वीडियो वायरल

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में वोट बनवाने को लेकर विवाद, BLO और BLA-2 के बीच कहासुनी का VIDEO वायरल जींद गुलशन चावला नरवाना के आर्य कन्या महाविद्यालय स्थित बूथ नंबर 142 पर वोट बनवाने को लेकर रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब BLA-2 जोगिंदर सैनी और महिला BLO के बीच कहासुनी हो गई। जोगिंदर सैनी के अनुसार, वह मोहल्ले के एक व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए बूथ पर पहुंचे थे। रिकॉर्ड को लेकर बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया। जोगिंदर सैनी ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और विवाद बढ़ने पर महिला BLO ने चप्पल हाथ में निकालकर मारने का प्रयास किया। वहीं, वायरल वीडियो में महिला BLO हाथ में चप्पल लिए दिखाई दे रही हैं और जोगिंदर सैनी को शिकायत करने की बात कहती नजर आ रही हैं। मामले के बाद जोगिंदर सैनी ने पूरे घटनाक्रम की जांच करवाकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है。 अब सवाल यह है कि मतदाता का काम करवाने पहुंचे व्यक्ति और चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के बीच विवाद आखिर इतना क्यों बढ़ा? क्या सरकारी ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार उचित है? हालांकि, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。
0
0
Report

रक्षा मंत्री ने MSMEs को प्रोत्साहन, यूपी में डिफेन्स इकोसिस्टम विकसित होगा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 35 में जनरल बॉडी बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों से उद्यमी शामिल हुए। इस दौरान उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एमएसएमई शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धियां पहुंच रहे हैं, ग्लोबल सप्लाई में काफी बदलाव हो रहे हैं,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत US,यूके ,ओमान, स्विट्जरलैंड महत्वपूर्ण देशों और यूरोपियन यूनियन जैसे महत्वपूर्ण ग्लोबल पार्टी ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं ,एमएसएमई विकास के लिए केवल टेक्नोलॉजी ही पर्याप्त नहीं है क्वालिटी और स्किल भी चाहिए, डिफेंस सेक्टर में क्वालिटी बहुत महत्वपूर्ण होती है,डिफेंस सेक्टर में भी एमएसएमई का बहुत मजबूत बेस है,2000 करोड़ की लागत से लखनऊ में डिफेन्स लैब स्थापित होने जा रही है, उत्तर प्रदेश अब केवल बड़ा बाजार नहीं है बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है.
0
0
Report

अंबागढ़ चौकी में वन विभाग के बीट गार्ड पर हमला, लाठी से घायल

अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी काटने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बीट गार्ड पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बीट गार्ड के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल बीट गार्ड को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर वन विभाग और स्थानीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विजुअल बाइट घायल बीट गार्ड सहयोगी चौकीदार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

यमुना में मोटरबोट डूबने से सेना के चार जवान फंसे, एक लापता

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा-हिमाचल सीमा पर यमुना नदी में बड़ा हादसा, बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान उस वक़्त सेना की मोटर बोट डूब गई ज़ब है डेंजर जोन की तरफ चली गई. मोटर बोट डूबने के बाद सेना के चार जवान नदी में फंसे, तीन जवान करीब 600 मीटर तैरकर सुरक्षित बाहर निकले।सेना का एक जवान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता, तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा और यूपी पुलिस मौके पर पहुंची, प्रशासन ने NDRF टीम को भी बुलाया। यमुना में लापता जवान की तलाश जारी, देर शाम तक सेना की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। संबंधित पुलिस ने भी जानकारी देने से किया मना, कहा कि देश की सुरक्षा से जुडा मामला.
0
0
Report

चतरा कोर्ट से JLKM विधायक जयराम महतो के लिए जमानत, समर्थकों में उत्साह

Ansar Nagar, Jharkhand:डुमरी विधायक जयराम महतो को चतरा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 2023 के मामले में जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद न्यायालय परिसर के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दरअसल, 27 अगस्त 2023 को चतरा के बाबा घाट मैदान में 'बदलाव संकल्प महासभा' का आयोजन किया गया था। इसमें जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। प्रशासन से अनुमति लिए बिना कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में जयराम महतो समेत 52 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में मंगलवार को जयराम महतो ने चतरा न्यायालय में सरेंडर कर जमानत ली। उनके साथ सूचित महतो, प्रेमलाल महतो और अमरू महतो को भी जमानत मिली है। मौके पर जेएलकेएम जिलाध्यक्ष कैलाश महतो समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

भिवंडी के पर्यावरण-आधारित गणेश देखावे महंगाई से प्रभावित, 30% लागत बढ़ी

Thane, Maharashtra:भिवंडीत पर्यावरणपूरक देखाव्यांना महागाईचा फटका - 30% दरवाढ... गणेशोत्सवाची लगबग सुरू झाली आहे. भिवंडीतही सार्वजनिक गणेशोत्सवासाठी पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्याचे काम युद्धपातळीवर सुरू आहे. मात्र यंदा या देखावे तयार करणाऱ्या कलाकारांनाही महागाईचा मोठा फटका बसत आहे. VO:- गणरायाचे आगमन काही दिवसांवर येऊन ठेपले आहे. त्यामुळे भिवंडीसह सर्वत्र गणेशोत्सवासाठी लागणारे पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्याची लगबग सुरू झाली आहे. मात्र यंदा वाढत्या महागाईमुळे देखावे तयार करण्याच्या खर्चात तब्बल 30 टक्क्यांनी वाढ झाली आहे. मजुरांची कमतरता, रंगाच्या वाढलेल्या किमती, देखाव्यासाठी लागणाऱ्या साहित्याचे वाढलेले दर, आणि पेट्रोल-डिझेलच्या दरवाढीचा फटका या सर्वांवर मात करत कलाकार मोठ्या उत्साहाने पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्यात व्यस्त आहेत. भिवंडीतील जितू कलाकेंद्र हे पर्यावरणपूरक देखाव्यांसाठी प्रसिद्ध आहे. येथून तयार होणारे देखावे महाराष्ट्रातील बारामती, नाशिक, अहमदनगर, संगमनेर, मुंबई, ठाणे, कल्याण आदी ठिकाणच्या सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळांसाठी पाठवले जातात. सध्या येथे देखावे तयार करण्याचे काम लगबगीने सुरू असल्याचे चित्र आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top