271504
गोंडाः 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने एडीओ को सौंपा ज्ञापन
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के देखरेख में किसानों ने एकजुट होकर महापंचायत की और छह सूत्रीय मांग पत्र एडीओ पंचायत परसपुर को सौंपा। जसकरन ने कहा कि बसंतपुर में शिवाला मन्दिर तक इंटरलाकिंग कराने, पात्र अभ्यर्थियों को आवास, पेंशन दिलाने, छुट्टा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, अकोहरी कालोनी गांव में नाली निर्माण, सरकारी अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और नियमित खाद्यान्न वितरण की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा में बाबा रामदेव के मुस्लिम बयान से राजनीतिक भूचाल, विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव का मुस्लिम समुदाय को लेकर बयान सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने भारत के हर मुस्लिम को कन्वर्टेड बता दिया। लेकिन रामदेव बाबा के इस बयान से सियासी भूचाल आ गया है और धर्मिक मतभेद को और हवा मिल गई है।0
0
Report
खंडार में बछड़े के सिर कटा मिलने से ग्रामीण आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार खंडार कस्बे में गोवंश के करीब एक माह के बछड़े का कटा हुआ सिर सड़क पर मिलने से हड़कंप मच गया. घटना बिजली कार्यालय के पास लाडवन बालाजी गौशाला क्षेत्र के समीप की बताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से बछड़े की गर्दन धड़ से अलग कर शव को सड़क पर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, गौसेवक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया. लाडवन बालाजी गौशाला समिति की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की मांग भी सामने आई है, ताकि वारदात से जुड़े लोगों की पहचान हो सके. इधर, कटे हुए सिर को खंडार पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. समिति के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारण और अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. पोस्टमार्टम के बाद गौशाला समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से बछड़े के कटे सिर को गड्ढ़ा खोदकर दफनाया गया. गौभक्तों ने प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
डीडवाना में स्वच्छता अभियान: एक दिन, एक घंटा, एक साथ
Didwana, Rajasthan:एंकर ने डीडवाना जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले भर में संचालित 'स्वच्छता ही सेवा अभियान - 2026' के तहत "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" पहल के अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक श्रमदान का आयोजन किया गया।अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की।इसी क्रम में डीडवाना नगर परिषद सभागार एवं परिसर में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार, उपसभापति हरीश मोदी सहित नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रमदान के दौरान आयुक्त कार्यालय, सभापति व उपसभापति कक्ष, मीटिंग हॉल सहित पूरे परिषद परिसर की गहन सफाई की गई। जनप्रतिनिधि और अधिकारी हाथों में झाड़ू تھामे खुद सफाई करते नजर आए।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर को साफ रखने तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। सभापति भंवरलाल पंवार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। जब हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर रहेगा, तभी हम सब सुरक्षित और आरोग्य रह पाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के सिरपोई मंदिर के तारफेंसिंग काटे जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के सिरपोई गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर की तार फेंसिंग को अज्ञात सामाजिक तत्वों ने बीते दिनों काटकर नष्ट कर दिया था। घटना को लेकर ग्रामवासियों में भारी रोष है। इसी को लेकर नाराज ग्रामवासी आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पहुंचे और मिनी सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सिरपोई गांव के देवनारायण मंदिर परिसर की तारफेंसिंग को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने काट दिया और नुकसान पहुंचाया। पंचायत चुनाव के ठीक पहले की गई यह घटना उकसावे पूर्ण तथा सौहार्द बिगाड़ने वाली है। उक्त मामले में ग्रामवासियों द्वारा सुनेल थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सभी ग्रामवासी आज शिकायत लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा ग्रामवासी उग्र प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो ग्रामवासी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी करेंगे।0
0
Report
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवक की मौत, जांच शुरू
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन छह मंजिला बिल्डिंग में वीरवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लाइनपार के जोहरी नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। उसका शव बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के दोनों हाथों की हड्डियां टूटी हुई थीं और सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि वह तीन से चार मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरा होगा। हालांकि, युवक खुद गिरा, उसे किसी ने धक्का दिया या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार, बिट्टू नागरिक अस्पताल के पास स्थित एक स्टोर में काम करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे काम से छुट्टी होने के बाद वह घर चला गया था। रात करीब आठ बजे वह दोबारा बाइक लेकर घर से निकला। उसने परिजनों को बताया था कि किसी का फोन आया है और उसे जरूरी काम से जाना है। उसने जल्द वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बिट्टू का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। अस्पताल परिसर में डिस्पेंसरी के पास युवक की बाइक भी बरामद हुई है। जांच के दौरान सामने आया है कि घटना से पहले बिट्टू के साथ एक अन्य युवक भी था। वह युवक कौन था और दोनों निर्माणाधीन बिल्डिंग में किस काम से पहुंचे थे, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस मृतक के परिचितों और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के पिता जसवंत ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बिट्टू बुधवार रात किसी का फोन आने की बात कहकर घर से निकला था। उसने जल्द वापस आने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा。0
0
Report
सीएम योगी ने पूर्व DGP प्रकाश सिंह की पत्नी से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व DGP प्रकाश सिंह की पत्नी श्रीमती सावित्री सिंह से मिले CM योगी लोक भवन में कार्यक्रम के बाद मंच से नीचे उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने श्रीमती सावित्री सिंह से मुलाकात कर जाना हालचाल उत्तर प्रदेश और असम के पूर्व DGP तथा पद्मश्री से सम्मानित हैं प्रकाश सिंह 1959 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं प्रकाश सिंह0
0
Report
Advertisement
लोक भवन में राज्य सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:लोक भवन में आयोजित राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उनके नव दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।0
0
Report
मंदसौर के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुला, बकाया भुगतान से फिर शुरू हुआ संचालन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में जी मीडिया की खबर का एक बार फिर बाद असर हुआ है, मंदसौर के वार्ड क्रमांक 19 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर मकान मालिक ने लंबे समय से(11 माह)किराए का भुगतान न होने की वजह से ताला लगा दिया था इस खबर को जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया और आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला होने की वजह से बच्चों को हो रही परेशानी को दिखाया जिसके बाद महिला बाल विकास और प्रशासन हरकत में आया है और बकाया की भुगतान का प्रोसेस किया गया है मकान मालिक को समझाइश दे कर आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुलवाया गया है और आंगनबाड़ी का संचालन शुरू करवाया गया है महिला बाल विकास विभाग की शहर प्रबंधक मोना पाटिल ने बताया कि तकनीकी त्रुटि की वजह से मकान मालिक का भुगतान नहीं हुआ था और उन्होंने मकान पर ताला लगा दिया था जिसकी वजह से आंगनबाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ था आप पेमेंट का प्रोसेस कर दिया गया है और आंगनबाड़ी संचालक को समझा कर ताला खोलवा दिया गया है0
0
Report
ग्वालियर के 45,719 करोड़ घोटाले में साहर्यन यूनिवर्सल के चेयरमैन खालिद चौधरी की गिरफ्तारी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर 45,719 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोपों में घिरे साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीर्पर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से दबोच लिया। पुलिस की स्पेशल टीम ने 29 सितंबर को सहारा टावर के पास से उसे पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह 2020 से फरार था और उसके खिलाफ 20 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें 14 अकेले ग्वालियर में हैं। वीओ- हालांकि, यह गिरफ्तारी 45 हजार करोड़ वाले आरोप में नहीं, बल्कि मुरैना निवासी रितेश जैन के 15 लाख रुपये के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग से जारी वारंट पर हुई थी। 30 सितंबर को उसे आयोग में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। खालिद ने 1.5 लाख रुपये मौके पर जमा किए और बाकी रकम एक माह में देने का वादा किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वीओ- गौरतलब है कि साहर्यन सोसायटी पर 2014 से 2022 के बीच ज्यादा ब्याज का झांसा देकर देशभर से 45,719 करोड़ रुपये जुटाने और मैच्योरिटी पर भुगतान न करने का आरोप है। ग्वालियर अंचल में ही करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया जा रहा है। बाइट- एडवोकेट सत्या शर्मा- रितेश जैन के अधिवक्ता बाइट- नागेंद्र सिंह सिकरवार- CSP ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
जबलपुर: दीपक के परिवार की बाइट, लड़की वाले एंगल पर बहस गर्म
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर- दीपक के परिवार वालों की बाइट जिसमें उनसे लड़की वाले एंगल पर बात की जा रही है.0
0
Report
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे की काउंटर बाइट ने सियासत में हंगामा मचा दिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे की काउंटर बाइट0
0
Report
भोपाल: हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर फिर निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पनपा नक्सलवाद किसकी सरकार में था कांग्रेस ने नक्सलवाद हटाने के लिए कुछ नहीं किया अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा किया सब इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे कांग्रेस की सरकार में उनके मंत्री की हत्या कर दी उस समय गांधी परिवार से कोई बालाघाट नहीं गया अमित शाह के कल के दौरे को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा अमित शाह शासकीय कार्यक्रम में आ रहे हैं कल दिन रात को भोपाल आएंगे अभी संगठन के स्तर पर बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है0
0
Report
Advertisement
पुछी गांव के बंद मकान में चोरी: सरपंच के बेटे सहित 4 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुछी गांव में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फरियादी किशोरी अहिरवार लगभग एक महीने से काम के सिलसिले में दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर शादी में उपहार में मिले पीतल-कांसे के बर्तन, मिक्सी, प्रेस, नकदी और चांदी की चेन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय प्रजापति पिता सरपंच पुछी, बृजेश अहिरवार निवासी पुछी, चंद्रभान उर्फ क्रश राजपूत निवासी सटई रोड को हिरासत में लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और शेष सामान व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है。0
0
Report
खंडवा के गोमुख घाट पर नाव इंजन में आग, यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में अचानक लगी आग। यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट कर टला हादसा खंडवा में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के गोमुख घाट के सामने नर्मदा नदी में चल रही नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। लकड़ी की नाव में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार करीब 5 यात्री को तत्काल दूसरी नाव में शिफ्ट किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नाव क्रमांक 139 में होंडा कंपनी का पेट्रोल इंजन लगा था। नाव नदी में घाट से थोड़ी ही आगे बड़ी थी कि इंजन में आग लग गई। अचानक इंजन से आग की लपटें देखते ही देखते आग तेज हो गई। आसपास चल रही नाव के नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत दूसरी नाव में पहुंचाया। इसके बाद नाविकों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना की गंभीरता देखते हुए सीएमओ मोनिका पारधी ने नाव को जब्त कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान छात्रों ने जागरूकता तख्तियों के साथ निकाली संचारी रोग जागरूकता रैली साफ-सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव पर रहेगा विशेष जोर डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान जलभराव और घरों के आसपास जमा पानी हटाने की लोगों से अपील पुराने टायर और अन्य जगहों पर पानी जमा नहीं होने देने की दी गई सलाह DM बोले—जागरूकता और स्वच्छ वातावरण से संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर0
0
Report
Advertisement
