271202
Gonda - फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जा रहा है जागरूक
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक विकासखंड क्षेत्र के गांव में किसान फार्मर रजिस्ट्री के काम मे तेजी आना शुरू हो गई है , सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने बताया,कि बृहस्पतिवार को नौशहरा, हरैया-झूमन, इटियाथोक बाजार, सिसई बहलोलपुर नरौरा-भर्रापुर नारे महरीपुर,गनवरिया चौराहा, रुदापुर, सदाशिव, करमडीह कला,मदार नगर रामवापुर नायक,मोहनपुर असिधा,अयाह चुरिहारपुर आदि गांवों में प्रचार वाहन के माध्यम से जाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीभीत दौलतपुर पट्टी में पड़ोसियों के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी गंगासरन एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गंगासरन ने अपने पुत्र अमित, सुमित और पत्नी अनीता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मौके पर पहुंचे पति रामौतार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरी ओर ओमवती ने भी रामौतार, गुड्डी देवी और पंकज पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अजमेर के जवाहर रंग मंच पर समाज की प्रतिभाओं का खास सम्मान
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में जवाहर रंग मंच पर जात समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.. केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायक किशनगढ़ विकास चौधरी के आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में आईएएस डॉक्टर आरुषि मलिक आरपीएस एडिशनल एसपी प्रीति चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामाजिक एकता और समरसता के तहत स्टेज पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया... प्रशासनिक स्तर, खेल, शिक्षा सामाजिक सरोकार सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के परचम फहराने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया गया.. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित लोगों को समाज की सेवा के क्षेत्र में राजनीतिक पृष्ठभूमि से उठकर सेवा का आव्हान किया.. समारोह को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ईमानदारी और सेवा की भावना से अपने कर्तव्य को पूर्ण करने की बात कही तो वही विधायक विकास चौधरी ने सामाजिक एकता के लिए आव्हान किया.. इस मौके पर वक्ता के रूप में भरतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी डॉक्टर आरुषि मलिक ने सामाजिक क्षेत्र में एकता के साथ समाज के दबे तबके को मदद का आव्हान किया... समारोह के दौरान मिस इंडिया के रूप में पहचान बनाने वाली समाज की बेटी का भी सम्मान किया गया...समारोह के बाद मीडिया से रूबरू हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताई.. निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने का दावा किया..0
0
Report
पांच लाख की रंगदारी के मामले में आरोपी दबोचा, महिला के आत्महत्या प्रयास से जुड़ा मामला
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम उल्हैतापुर निवासी अजयपाल ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि युसुफ उर्फ फरीर खान ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर परिवार को झूठे और गंभीर मुकदमों में फंसाने तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि 14 जुलाई को एक महिला ने बरेली स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को बचा लिया था। पुलिस ने घटना को रंगदारी प्रकरण से जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युसुफ पुत्र फकीरा खान उर्फ फरीर खान निवासी मुंशीनगर, थाना इज्जतनगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्रकार के रूप में काम करता है और इसी सिलसिले में बहेड़ी आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मीना से मुलाकात हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष और हेड कांस्टेबल देवेश शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
करौली में अंडर-16 ट्रायल: 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जयपुर के लिए चयन शुरू
Karauli, Rajasthan:अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए करौली में ट्रायल, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से 5 सितंबर से जयपुर में होने वाली अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए करौली जिले की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को राजीव गांधी खेल संकुल के क्रिकेट मैदान पर ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से पहुंचे 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश सारस्वत ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की अंडर-16 प्रतियोगिता में करौली जिले की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जिसमें उनकी फिटनेस, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को देखा गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरा जोर लगाया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता सुरेंद्र राठौर, राजेश कुमावत, अतर सिंह, सहायक चयनकर्ता रविंद्र सिंह सहित ब्रह्म सिंह, दिनेश शुक्ला, सरवन शर्मा और जुगल मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करौली जिले की अंडर-16 टीम तैयार की जाएगी, जो सितंबर में जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।0
0
Report
महासमुंद में ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक; योजनाओं और संगठन विस्तार पर मंथन
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन - महासमुंद एंकर - महासमुंद के जिला भाजपा कार्यालय में आज ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्य योजनाओं और जमीनी स्तर पर मोर्चा को मजबूत करने को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, संभाग सह प्रभारी तरोत्तम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि, प्रदेश के सभी संभागों में प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पिछड़ा वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 52% और 92 जाति के ओबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं। जो भाजपा संगठन से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें जोड़कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। आरक्षण और जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि, भाजपा पहले से ही विचार कर रही है, जबकि कांग्रेस तो सिर्फ दिखावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है, जिसका लाभ आज हमारे वर्ग को मिल रहा है। बाइट - अशोक साहू(प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा भाजपा)0
0
Report
दुद्धी में टक्कर: तेज पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी, एक की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक भी घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक ससुराल घूमने आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. पुलिस ने हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पकड़ लिया है और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. तस्वीरें सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां जपला धनौरा गांव में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. रविवार की शाम बाइक सवार दो युवक अपनी ससुराल से वापस लौट रहे थे. जैसे ही दोनों जपला तिराहे के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाबूलाल बैगा और उनके रिश्तेदार हंसलाल बैगा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों घायलों को आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाबूलाल बैगा ने दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में घायल हंसलाल बैगा का अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि बाबूलाल बैगा बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव के रहने वाले थे और कुछ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी. दोनों युवक ससुराल घूमने आए थे और वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है. हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने रानू तिराहे के पास पकड़कर कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
हरदोई में संजय सिंह ने सरकार पर हमला, चीनी महंगाई और SIR पर निशाना
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में संजय सिंह का सरकार पर हमला,चीनी, SIR और स्कूल की FIR पर बरसे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को हरदोई पहुंचे और चीनी की महंगाई, इथेनॉल नीति, SIR, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के यूपी में चीनी की कमी नहीं होने के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कमी किसी चीज की नहीं है, चारों तरफ दूध की नदियां बह रही हैं, लेकिन गांवों में रास्ते नहीं हैं और बच्चों को मिड-डे मील तक नहीं मिल रहा। संजय सिंह ने कहा कि जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उनका दावा है कि 25 लाख टन चीनी बनाने लायक गन्ना इथेनॉल के लिए इस्तेमाल किया गया, जिससे चीनी के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि चीनी करीब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई, जबकि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों के इंजन सीज होने और माइलेज कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत कभी चीनी निर्यात करता था, लेकिन अब आयात की स्थिति में पहुंच गया है। इसे उन्होंने सरकार की नीतियों का नतीजा बताया। SIR पर संजय सिंह ने इसे ‘बहुत बड़ा फ्रॉड’ बताते हुए दावा किया कि दिल्ली में करीब 47 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों के वोट प्रभावित किए गए। चुनाव से पहले 44 नेताओं के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की तैयारी पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नेताओं से ज्यादा छात्रों को पड़ रही है। छात्रों पर गोली, पैलेट गन और लाठी चलाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। हरदोई में सरकारी विद्यालय का वीडियो वायरल करने पर फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज FIR पर भी संजय सिंह ने प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल जनता के टैक्स के पैसे से बने हैं, किसी अधिकारी की निजी संपत्ति नहीं। उन्होंने FIR में धारा 353, 356, 336 और 66 लगाए जाने का उल्लेख किया। दावा किया कि स्कूल में 27 बच्चे और एक शिक्षक हैं और पहले पांचवीं तक पढ़ाई होती थी, जिसे अब बाल वाटिका में बदल दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि स्कूल की बदहाली दिखाने वालों पर नहीं, बल्कि मिड-डे मील और सरकारी संसाधनों में गड़बड़ी करने वालों पर FIR होनी चाहिए। उन्होंने हरदोई के खराब स्कूलों के वीडियो मंगाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और जरूरत पड़ने पर धारा 156(3) के तहत अदालत जाने की बात कही। उन्होंने वही वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने की बात कहते हुए प्रशासन को चुनौती दी कि अगर वीडियो बनाना अपराध है तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज कराई जाए।0
0
Report
UP STF ने स्नातक परीक्षा में नकल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ UP STF को मिली बड़ी कामयाबी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर सधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में SIM बेस्ड ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त बृजेश कुमार यादव प्रयासगराज का रहने वाला बताया जा रहा है। नकल करने वाले परीक्षार्थी बृजेश कुमार यादव के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व कई मूल प्रश्न पत्र STF ने बरामद किया। STF ने अभियुक्त को दयानंद कन्या इंटर कॉलेज सेक्टर सी महानगर लखनऊ से गिरफ्तार किया।0
0
Report
बनासकांठा के चंडीसर में किसान संघ ने 10 हजार किसानों के साथ चेतावनी दी
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... પાલનપુરના ચંડીસર ખાતે ખેડૂતોના પ્રશ્નો મુદ્દે કિસાન સંઘની યોજાઇ બેઠક 10 હજાર ખેડૂતો સાથે રાખી ઉગ્ર આંદોલન કરવાની ઉચ્ચારાઈ ચીમકી બટાકાના પાકમાં સબસિડીનો અભાવ અને મગફળીના બિયારણની ફાળવણીમાં બનાસસાઠાને બાકાત રખાતા આક્રોશ. આગામી એક મહિનામાં 10 હજાર જેટલા ખેડૂતોને સાથે રાખી સરકારને આવેદનપત્ર અપાશે ખેડૂતોના विविध પ્રશ્નોનો વહેલી તકે ઉકેલ નહીં આવે તો આંદોલન વધુ ઉગ્ર બનાવવાની કિસાન સંઘની ચીમકી. બાઈટ-માવજીભાઈ લોહ-આગેવાન કિસાન સંઘ0
0
Report
Advertisement
जमुई: चावल लूटकांड में तीन गिरफ्तार, 10 टन अभिनंदन गोल्ड चावल बरामद
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सरौन गांव के पास चावल लदे ट्रक लूटकांड का जमुई पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 10 टन अभिनंदन गोल्ड चावल बरामद किया है। हालांकि, लूटा गया ट्रक और शेष चावल अब तक बरामद नहीं हो सका है।0
0
Report
जलस्तर बढ़ने कारण विक्रमशिला सेतु का काम 15 दिन बाद शुरू होगा, मुख्यमंत्री ने घोषणा
Naya Chak, Bihar:विक्रमशिला सेतु को लेकर फिलहाल राहत भरी खबर सामने आई है दरअसल सेतु पर 28 अगस्त की रात से परिचालन बंद होना था और बेली ब्रिज खोलकर वहां ट्रस ब्रिज का निर्माण करना था। लेकिन अब 15 दिन बाद से पुल पर काम शुरू होगा अभी-अभी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसकी घोषणा की है उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने कारण पुल का काम आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी और मंत्रियों ने मुलाकात की थी इसलिए पुल का काम 15 दिन बाद शुरू करेंगे यहां स्टील ट्रस् ब्रिज का निर्माण होगा। हालांकि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भागलपुर सांसद अजय मंडल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पुल का काम आगे बढ़ाकर छठ पूजा के बाद शुरू करने की मांग की थी। अभी सुल्तानगंज के धान्धी बेलारी में आयोजित ड्रोन शो में सम्राट चौधरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे जहां उन्होंने विक्रमशिला पुल को लेकर घोषणा की。0
0
Report
गोंडा देहात कोतवाली 33 केवी तार चोरी करने वाले अन्तर-जनपदीय गिरोह को गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई कर 33 केवी विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले एक अंतर-जनपदीय गिरोह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शिवचरण, उत्तम कुमार और आद्या प्रताप सिंह गोंडा के रहने वाले हैं, जबकि आरोपी विष्णु कुमार बलरामपुर जिले का रहने वाला है। इनके कब्जे से 26.750 किलोग्राम विद्युत तार, मोबाइल फोन और घटना में प्रयोग की जाने वाली एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। देहात कोतवाली पुलिस द्वारा रामचरित्र अवर अभियंता 33/11 केवी विद्युत उपकरण धानेपुर द्वारा तहरीर दी गई थी कि विद्युत उपकेंद्र जेल रोड से धानेपुर को जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के ग्राम बिशुनपुर बैरिया नहर के पास चार विद्युत पोलों के लगभग 400 मीटर क्षेत्र में लगे तीनों तार चोरी कर लिए गए थे, जिसकी अनुमानित कीमत 300000 बताई जा रही है। देहात कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आज इन्हें गिरफ्तार कर गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
तेज़ बारिश से सागरपुर में जलभराव, नेताओं की दावा-वादों की पोल खुली
New Delhi, Delhi:दिल्ली द्वारका विधानसभा सागरपुर में तेज बारिस होते ही कॉलोनी और मार्किट में जल भराव हुआ प्रशासन की पोल खुली। बारिस होते ही सागरपुर की कालोनियों में जल भराव जैसी समस्या पैदा हो जाती है। सागरपुर में विधायक बीजेपी से पार्षद आप से हैं, दोनों की राजनीति के आरोप प्रतिआरोप में गंभीर समस्या से जनता जूझ रही है। लोकेशन: सागरपुर। गांधी मार्किट, सागरपुर ब्लॉक नाला वाली रोड पर वॉटर लॉगिंग की समस्या खड़ी हो गई।0
0
Report
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पहाड़ी स्थायी समाधान की राह खुली
Siliguri, West Bengal:গোর্খা জনমুক্তি মোর্চা ভেন্টিলেটারে পৌঁছে গিয়েছিল, এখন আবার মানুষের আর্শীবাদে ফিরছে!এমনি মন্তব্য গোর্খা জনমুক্তি মোর্চা সভাপতি বিমল গুরুং! গতকাল শিলিগুড়ি সুকনা একটি বেসরকারি ট্রি রিসোর্টে পাহাড়ের স্থায়ী সমাধান নিয়ে বৈঠক করেন কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ ও মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী। উপস্থিত ছিলেন পাহাড়ের রাজনৈতিক দলের প্রতিনিধি এবং পাহাড়ের ৩ বিধায়ক জিটিএ প্রিন্সিপাল সহ গোর্খা জনমukti মোর্চার সুপ্রিমো বিমল গুরুং । সেই বৈঠকে পর আজ রাজনৈতিক সমাধান, গোর্খাল্যান্ড ইস্যু, ১১ জনজাতির মর্যাদা নিয়ে শিলিগুড়ি মহকুমার নকশালবাড়িতে লালপুলে জনসভা করে গজমমো সুপ্রিমো বিমল গুরুং । সভায় গজমমো সুপ্রিমো বিমল গুরুং ছাড়াও রোশন গিরি এবং দার্জিলিং বিধানসভার বিজেপি বিধায়ক নোমান রাই উপস্থিত রয়েছেন। সঙ্গে ধীমাল, রাজবংশী, কোচ, কামতাপুরী, আদিবাসী সংগঠন উপস্থিত ছিলেন। এদিন জনসভায় অংশগ্রহণ করে ৩৯৬টি মৌজাকে অন্তর্ভুক্ত, ১১ টি জনগোষ্ঠীকে আদিবাসী জনজাতি ঘোষণা সহ পাহাড়ের স্থায়ী সমাধান নিয়ে বক্তব্য রাখেন বিমল। পাহাড়ের স্থায়ী সমাধান নিয়ে স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শা ও মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী একজন মধ্যস্থতাকারী আইপিএস পঙ্কজ কুমার সিং নেতৃত্বে পাহাড়ের রাজনৈতিক দলের প্রতিনিধিদের নিয়ে কমিটি গঠন করেছেন। এবার খুব ভালো সাংবিধানিক সমাধান বের হবে বলে জানান গোর্খা জনমুক্তি মোর্চার সভাপতি বিমল গুরুং。0
0
Report
कलिघाटपंथी टीएमसी के दो गुटों के बीच सियासी उठापटक, बैठक से स्थिति स्पष्ट
Dinajpur, Rangpur Division:দীর্ঘ প্রায় ১০০ দিন পর প্রকাশ্যে নিজেদের অবস্থান স্পষ্ট করলেন দক্ষিণ দিনাজপুর জেলার কালীঘাটপন্থী তৃণমূলের নেতৃত্ব। রবিবার বিকালে বিপ্লব মিত্র বিরোধী গোষ্ঠী বলে পরিচিত সমস্ত নেতৃত্বই সামনে এসে সাংগঠনিক সভা করেন। দক্ষিণ দিনাজপুরে আজ ত্রিস্তর পঞ্চায়েতের প্রতিনিধি, জেলা নেতৃত্ব ও দলীয় কর্মীদের নিয়ে সাংগঠনিক সভা করল কালীঘাটপন্থী তৃণমূল কংগ্রেস। বালুরঘাট পৌরসভার সুবর্ণতটে অনুষ্ঠিত এই সভায় দলের সাংগঠনিক পরিস্থিতি-সহ বিভিন্ন বিষয় নিয়ে আলোচনা হয়। সভা শেষে কালীঘাটপন্থী কুমারগঞ্জের তৃণমূল বিধায়ক তোরাফ হোসেন মণ্ডল জানান, দলের অধীনে থাকা পঞ্চায়েত, পুরসভা এবং জেলা পরিষদকে স্বাভাবিকভাবে কাজ করতে দিতে হবে। এই দাবির বিষয়টি জেলা প্রশাসনের কাছে তুলে ধরার সিদ্ধান্ত নেওয়া হয়েছে বলেও জানান তিনি। তাঁর দাবি, নির্বাচিত জনপ্রতিনিধিদের যাতে উন্নয়নমূলক কাজ করতে কোনও সমস্যা না হয়, তা নিশ্চিত করা প্রয়োজন। অন্যদিকে, সভায় উপস্থিত প্রাক্তন তৃণমূল জেলা সভাপতিমৃণাল সরকার ঋতব্রতপন্থী তৃণমূলের রাজ্য সভাপতি তথা জেলার প্রবীণ তৃণমূল নেতা বিপ্লব মিত্রকে নিয়ে পাল্টা দাবি করেন। তাঁর বক্তব্য, বিপ্লব মিত্রের সঙ্গে বর্তমানে দলের কেউ নেই। তৃণমূলের অন্দরের এই দুই শিবিরের অবস্থান ঘিরে দক্ষিণ দিনাজপুরের রাজনৈতিক মহলে নতুন করে চর্চা শুরু হয়েছে। সাংগঠনিক সভাকে কেন্দ্র করে এদিন দলীয় নেতৃত্ব ও কর্মীদের উপস্থিতিও ছিল চোখে পড়ার মতো।0
0
Report
Advertisement
