271504
Gonda: परसपुर क्षेत्र के गोगिया गांव में किसान जागरूकता मेला आयोजित
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के गोगिया गांव में मंगलवार को कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय किसान जागरूकता और मेला आयोजित हुआ। ईतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू और ग्राम प्रधान सालिक राम ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने फार्मर रजिस्ट्री, FPO, फसल बीमा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, ADO कृषि डॉ. अनूप सिंह चौहान ने फसलों की नई तकनीकों और बेहतर उत्पादन के तरीकों पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सात फीट लंबा मगरमच्छ घुसा घर, ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर जलाशय में छोड़ा
Ukhdand, Uttar Pradesh:रिहायशी बस्ती में घुसा सात फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, इलाके में मची अफरा-तफरी. तड़के करीब चार बजे घर में घुसने की कोशिश, कुत्तों के भौंकने पर जागे ग्रामीण. गृहस्वामी व ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को अर्धनिर्मित शौचालय कक्ष में किया बंद. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, घंटों तक चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन. वन्यजीव रक्षक व वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा. रेस्क्यू के बाद मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ा गया विशालकाय मगरमच्छ. समय रहते लोगों की नींद खुलने से टला हादसा. वन विभाग के क्षेत्रा अधिकारी ने लोगों से की अपील वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करें, तत्काल विभाग को दें सूचना. हलिया वन रेंज के हलिया महादेव मोहल्ले की घटना0
0
Report
धनबाद में SIR अभियान के दौरान आधार सेंटर सील, अवैध फॉर्म भरने के आरोप सामने
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के दौरान धनबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम लोकेश बारंगे ने छापेमारी कर सेंटर को सील कर दिया। आरोप है कि यहां लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया, जबकि संचालक की तलाश जारी है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान सूचना मिली कि वासेपुर के एक आधार सेंटर पर पैसे लेकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। प्रशासन अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर बनाए हुए है, जहां चुनावी प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता स्वयं भरें। यदि किसी को फॉर्म भरने में परेशानी हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर या अधिकृत वॉलंटियर से संपर्क करें। किसी साइबर कैफे, आधार सेंटर या बिचौलिए को पैसे देकर फॉर्म भरवाना गलत जानकारी दर्ज होने का कारण बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत सूचना देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ITBP जवान का हौसला बढ़ाते वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:ITBP जवान का यात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान ITBP जवानों का यात्रियों को हिम्मत देने और दिल जीतने वाला अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मशहूर गीतकार गुलज़ार ने जवान के यात्रियों के साथ दिल जीतने वाले शब्दों में बात करने के तरीके की तारीफ़ की है। 25 सेकंड के इस वीडियो पर गीतकार गुलज़ार ने लिखा कि अमरनाथ यात्रा का यह दिल छू लेने वाला पल ऑनलाइन तारीफ़ें बटोर रहा है। जब हज़ारों श्रद्धालु कश्मीर की पहाड़ियों से गुज़रते हुए मुश्किल यात्रा कर रहे थे, तो रास्ते में एक भारतीय सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों का हौसला बढ़ाते और उन्हें हिम्मत देते हुए देखा गया। रास्ते पर पहरा देते हुए, जवान ने थके हुए यात्रियों का उत्साह बढ़ाया और उनसे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ आगे बढ़ते रहने को कहा। यह सादी लेकिन प्रेरणादायक बातचीत सोशल मीडिया पर कई लोगों को पसंद आई है। यूज़र्स सुरक्षा बलों के समर्पण की तारीफ़ कर रहे हैं, जो न सिर्फ़ सुरक्षा सुनिश्चित करते बल्कि पवित्र यात्रा कर रहे तीर्थयात्राओं का हौसला भी बढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 दिन पुराना है।0
0
Report
Advertisement
शराब के नशे में नाबालिग बेटे की हत्या: पिता को आजीवन कारावास
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर: शराब के नशे में अपने ही नाबालिग पुत्र की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक मोहनलाल बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव 11 BGD निवासी राजकुमार उर्फ निकू ने 29 अप्रैल 2025 को शराब के नशे में अपने 13 वर्षीय पुत्र गौरव की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके मामले में सुनवाई करते हुए आज ADJ विपिन बिश्नोई की अदालत ने आरोपी राजकुमार उर्फ निकू को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।0
0
Report
अकबरपुर में गुर्जर समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, सोशल मीडिया टिप्पणियों पर चिंता
Alwar, Rajasthan:अकबरपुर क्षेत्र में पंचना बांध मुद्दे के बीच गुरुवार को गुर्जर समाज के लोगों ने नटनी का बारा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण बैठक और प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर चिंता जताई गई। समाज के लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ होना चाहिए तथा किसी भी समाज या व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर हरपाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, सुरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे。0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर तंज, वक्फ बोर्ड पर बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज वक्फ बोर्ड को लेकर भी दिया बड़ा बयान "अखिलेश यादव अपने लोगों को समझाएं कि वो 'आवे दे भईया के सत्ता में सट्टा सटा के उठा लेब रे' जैसी गाने ना गाएं लोगों में सपाईयों से डर बढ़ रहा है" - ओमप्रकाश राजभर. "निशिकांत जी अगर कोई बात कह रहे हैं तो ये बात ठीक ही होगी कि अखिलेश यादव और टिन्नू यादव में112 बार बात हूई है, अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि हर अपराध और चोरी में उनके बिरादरी का नाम क्यूं आ रहा है?" - ओमप्रकाश राजभर. "दिल्ली और लखनऊ में ऑल इज़ वेल, सपाई तो दिल्ली - लखनऊ में कब से झगड़ा करवा कर योगी जी को हटवा रहे हैं,दिल्ली - लखनऊ में कोई अनबन और दरार नही हैं" - ओमप्रकाश राजभर. बाइट - ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी.0
0
Report
Advertisement
मण्डला के बिछिया में अधूरा पुल: बारिश में नाला पार करना ग्रामीणों के लिए खतरा
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र में एक अधूरा पुल ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बारिश के बीच लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो लकड़ी के सहारे नाला पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्दशा का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जबकि अब तक किसी भी जिम्मेदार ने इस वीडियो का संज्ञान तक नही लिया है । वीओ - मामला घुघरी विकासखंड की ग्राम पंचायत लाटो के नंदा मोहल्ला का है, जहां निर्माणाधीन पुल का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश शुरू होते ही नाले का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण रोजमर्रा के काम और स्कूली बच्चे शिक्षा के लिए लकड़ी के सहारे नाला पार कर रहे हैं। हर दिन हादसे का डर बना रहता है, लेकिन मजबूरी के चलते लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण पूरा कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।0
0
Report
धर्मशाला में आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिल जाएगी
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आर.एस. बाली धर्मशाला में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन पर मंथन धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से धर्मशाला में दर्शन : हिमाचल प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन पर राउंडटेबल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डेवलपमेंट लीडर्स एलायंस, वीज़ा तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, आरएस बाली ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा से प्राप्त सुझाव प्रदेश में पर्यटन के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास की रणनीति तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आरएस बाली ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मंदिरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा मंदिरों का डिजिटलीकरण किया जाए, ताकि देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु अपने घरों से ही पूजा, आरती एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों का ऑनलाइन दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए प्रसिद्ध संगीत कलाकारों एवं अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर सांस्कृतिक उत्सवों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक प्रचार माध्यमों के जरिए हिमाचल के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी में पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया होटल बनाया जा रहा है। आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा और इसके आसपास लगभग 60 किलोमीटर के दायरे में छह प्रमुख शक्तिपीठ एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके साथ ही यहां नदियां, पर्वत, चाय बागान, बौद्ध मठ, पैराग्लाइडिंग सहित प्रकृति, अध्यात्म और रोमांच का अद्भुत संगम मौजूद है, जो प्रत्येक पर्यटक को एक ही स्थान पर विविध अनुभव प्रदान करता है। यही विशेषताएं कांगड़ा को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने की अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।0
0
Report
ताजा खबर उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के जुहेब खान की कोयले से भावनात्मक दीवार-चित्र बनी चर्चा में
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा के चित्रकार जुहेब खान की नई कलाकृति चर्चा में, दीवार पर उकेरी भावनात्मक पेंटिंग अमरोहा के चित्रकार जुहेब खान ने दीवार पर कोयले की मदद से ईरान के सुप्रीम लीडर स्वर्गीय अली ख़ामेनेई से प्रेरित एक भावनात्मक चित्रकला तैयार की है। चित्रकार का कहना है कि यह उनकी व्यक्तिगत भावनाओं और श्रद्धांजलि की अभिव्यक्ति है। समसामयिक विषयों को कोयले से जीवंत रूप देने वाले जुहेब ने इस बार ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई से प्रेरित एक कलाकृति तैयार की है। उन्होंने बताया कि इस चित्र के माध्यम से वह अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करना चाहते थे।0
0
Report
दामोदर सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया, दतिया में बीजेपी प्रत्याशी की तैयारी तेज
Datia, Madhya Pradesh:ब्रेकिंगआजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव नe आज नामांकन पत्र भरा। दतिया में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल करेगी। भाजपा नामांकन पत्र कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शहर भारी संख्या में भाजपा नेता शामिल होंगे。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है, कृपया सामग्री दें
Ujjain, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
झज्जर डबल हत्या: तेल चोरी विवाद ने इरशाद-कामिल की मौत की गुत्थी सुलझी
Jhajjar, Haryana:झज्जर के सहवाग स्कूल के पास हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई. हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार. पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री ने प्रेस वार्ता के दौरान दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया. कहा: इरशाद और कामिल की हत्या में शामिल मिले इनके साथी कपिल, सतीश, सिकंदर और विक्रम. सतीश और विक्रम गिरफ्तार, अन्य दो आरोपी अभी भी फरार. पुलिस कमिश्नर का दावा: तेल चोरी के रूपयों का बटवारा ना होना हत्या का कारण. मृतक इरशाद और कामिल करते थे ट्रकों से तेल चोरी, दिहाड़ी के 15-15 सौ रुपए देने का तरीका. मृतकों के ज्यादा मुनाफे से सभी आरोपी नाराज. झज्जर के याकूबपुर गांव में दोनों की गोलियों से हत्या के बाद शव सहवाग स्कूल के पास फेंके गए. आरोपी सतीश 5 दिन के, विक्रम 3 दिन के पुलिस रिमांड पर. पुलिस कमिश्नर ने कहा, जांच से अन्य रहस्यों के पर्दा उठ सकता है. आरोपियों के कब्जे से मिली काली रंग की SUV. आरोपी सतीश यूपी के बड़ौत और विक्रम राजस्थान के बहरोड़ के रहने वाले. पुलिस ने महज 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. वैज्ञानिक अनुसंधान, फोरेंसिक साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज, फील्ड कार्रवाई के आधार पर गुत्थी सुलझाई. शिकायतकर्ता हकीकत पुत्र याकूब निवासी मुजफ्फरनगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. घटना का विवरण: दिनांक 06 जुलाई 2026 को थाना सदर झज्जर क्षेत्र में झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित सेहवाग इंटरनेशनल स्कूल के सामने झाड़ियों से दो युवकों कामिल एवं इरशाद उर्फ भोलू के शव बरामद हुए थे. पोस्टमार्टम में गोली लगना और मारपीट के निशान की पुष्टि हुई. गिरोह में कामिल, इरशाद, सतीश, विक्रम और उनका एक अन्य साथी शामिल था. यह गिरोह ट्रकों से डीजल चोरी कर रहा था. एक रात में 600-700 लीटर डीजल चोरी कर बाजार भाव से कम कीमत पर बेच दिया जाता था. गिरोह का सदस्य विक्रम डीजल खरीदता था. मजदूरी 1500-1500 रुपये प्रतिदिन मिलती थी; बाकी मुनाफा कामिल और इरशाद अपने पास रखते थे. बाद में अन्य सदस्यों को नाराजगी बढ़ी. 6 जुलाई की रात कामिल और इरशाद को डीजल चोरी के बहाने झज्जर-गुरुग्राम रोड पर ले गए; पहले कामिल पर गोली मारी गई, फिर इरशाद. विरोध करने पर हथियारों से हमला किया गया; शवों को सेहवाग स्कूल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया. वारदात के बाद खून से लगी कपड़े जला दिए गए; कामिल की XUV-500 धोकर छिपा दिया गया. 48 घंटे में सतीश और विक्रम गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और साक्ष्यों के लिए कार्रवाई जारी है.0
0
Report
सीकर रोड पर मंगलम ग्रुप का आराध्या लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंगलम बिल्डर ने आज अपने नए प्रोजेक्ट आराध्या की लॉन्चिंग की। सीकर रोड स्थित यह प्रोजेक्ट बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट के रूप में बनकर तैयार होगा। मंगलम ग्रुप के चेयरमेन एनके गुप्ता ने कहा कि मंगलम ग्रुप का सीकर रोड पर यह पहला प्रोजेक्ट है। लंबे समय से सीकर रोड क्षेत्र के लोगों की डिमांड आ रही थी लेकिन कोई अच्छी लोकेशन उपलब्ध नहीं होने के कारण इतने समय से मंगलम ने प्रोजेक्ट नहीं बनाया, लेकिन अब बिल्कुल रोड के बेहद करीब जमीन मिली तो मंगलम ग्रुप एक बेहद शानदार प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है, जिसकी आज भगवान गोविंद देव जी की पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन कर विधिवत रूप से शुरुआत कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट में 210 फ्लैट तैयार होंगे जो 3 बीएचके से लेकर 5 बीएचके तक होंगे। बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट होंगे, यहां स्विमिंग पूल स्पा सहित सभी सुविधाएं रहने वाले लोगों को उपलब्ध होगी। ग्रुप के डायरेक्टर विनोद गोयल ने कहा कि मंगलम ग्रुप सीकर रोड पर प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है इसमें पूरी दुनिया में फेमस शेखावाटी की हवेलियों की झलक नजर आएगी। यूं तो मंगलम बिल्डर अपने क्वालिटी और सुविधाओं के लिए फेमस है लेकिन इस प्रोजेक्ट में शेखावाटी की हवेलियों व वहां के झरोखों की खूबसूरती नजर आएगी, हालांकि उन हवेलियों की हेरिटेज की जगह हम अत्यधिक तैयार करके देंगे। यह फ्लैट बेहद लग्जरी फ्लैट के रूप में लोगों को मिलेंगे आज इसकी विधिवत रूप से सुबह शुरुआत की गई है 2 साल के अंदर-अंदर यह प्रोजेक्ट पूरी तरह हाथ और कर दिया जाएगा।0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर राम मंदिर पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव को पहले भगवान राम के दर्शन करने चाहिए और उसके बाद बयान देना चाहिए। पूरे देश की जनता इस बात को जान चुकी है कि अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने नहीं गए हैं, इसलिए उनके बयान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर बना है जिसे लेकर अखिलेश यादव या विपक्ष का जो बयान आ रहा है, वे लोग एक प्रकार से आस्था को लेकर खिलवाड़ कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव या उनके कोई भी नेता से पूछिए कि आप सामाजिक न्याय की बात क्यों नहीं करते? रोहिणी आयोग की बात क्यों नहीं करते?... केवल राम मंदिर की बात करते? हैं, शिक्षा की बात क्यों नहीं करते? या स्वास्थ्य की बात क्यों नहीं करते? उन्हें रोजगार की बात करनी चाहिए ताकि उन्हें समझ आए कि क्या काम हो रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
