icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow11 Jan 2025, 12:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सदर अस्पताल के सफाई कर्मी धरने पर, तीन महीनों का वेतन बकाया

Deoghar, Jharkhand:देवघर सदर अस्पताल में सफाई का काम करने वाले कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला था, जिसमें से हाल में एक महीने का भुगतान किया गया है, जबकि अभी भी तीन महीने का वेतन बकाया है। बकाया राशि की मांग करने पर कर्मियों को काम से हटाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है सफाई कर्मियों के मुताबिक, सदर अस्पताल में सफाई का काम सामंता कंपनी के माध्यम से कराया जाता है। उनका कहना है कि कई महीनों से काम करने के बावजूद समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया। अब एक महीने का वेतन मिलने के बाद जब कर्मियों ने बाकी बकाया राशि की मांग की तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी गई।धरने पर बैठे कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि काम पर रखने से पहले कंपनी से जुड़े लोगों को पैसे देने पड़े थे। कर्मियों ने पूरे मामले की जांच कराने और बकाया वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।वहीं, सफाई कर्मियों के धरने के कारण अस्पताल परिसर में कामकाज पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में सितंबर में तेज वर्षा, शहर-घाटोल में तीन फीट पानी भर गया

Banswara, Rajasthan:राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में सितंबर माह में इंद्रदेव मेहरबान हुए, आज सुबह से ही जिले में तेज बरसात का दौर जारी है जो करीब 3 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, बांसवाड़ा शहर की कई सड़कों में बरसात का पानी भर गया जिससे आवागमन भी बाधित रहा, वही बात अगर घाटोल कस्बे की करें तो घाटोल में भी सुबह से तेज बारिश देखने को मिली, जिस कारण से घाटोल मुख्य मार्ग और कस्बे के भीतरी मार्गों में सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी भर गया, पानी भरने से कस्बे में आवागमन भी पूरी तरह से बाधित रहा, पिछले लंबे समय से जिले के लोगों को बरसात का इंतजार था अब जाकर सितंबर माह में आज के दिन तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं जिले के लोगों को अभी और बरसात का इंतजार है क्योंकि जिले के अधिकतर बांध अभी भी खाली है।
0
0
Report

बदायूं में मसाला डोसा दुकान पर टैंक गिरा, मजदूर की मौत

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग जनपद बदायूं में मसाला डोसा की दुकान पर पानी का टैंक गिरने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत मौत होते ही अफरा तफरी का माहौल बना हुई भीड़ इकट्ठी पुलिस चौकी बराबर में होने की वजह से तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजो और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी मृतक मजदूर 25 वर्षीय राकेश पुत्र राजेश माल गोदाम रोड सिविल लाइन थाना सिविल लाइन का रहने वाला था मजदूर डोसा की दुकान पर लगभग एक डेढ़ महीने से बर्तन साफ करने का कार्य करता था दुकान के बराबर में नगर पालिका परिषद की ओर से लगवाई गई प्याऊ के ऊपर पानी का टैंक रखा था तेज हवा चलने के कारण पानी से भरा हुआ टैंक मजदूर के ऊपर अचानक गिरा पानी का टैंक गिरने से मौके पर मजदूर की तत्काल मौत हो गई साउथ इंडियन तमिलनाडु के नाम से डोसा की मुख्यालय पर फेमस दुकान है काफी समय से दुकान का संचालन माल गोदाम रोड पर हो रहा था जगह के विवाद में लगभग 2 महीने पहले दुकान को ओवर ब्रिज के नीचे मैकूलाल पुलिस चौकी के पास शिफ्ट किया गया था तमिलनाडु के रहने वाले लोगों ने मसाला डोसा का काम काफी समय से संचालित कर रखा है पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मैकूलाल चौकी के बराबर का है
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा के सरकारी MBBS कॉलेज का पहला सत्र शुरू, 42 दाखिले

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू, MBBS की पढ़ाई हुई प्रारंभ,,, पहले ही सत्र में 42 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला,,, 50 MBBS सीटों के साथ शुरू हुआ जिले का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज,,, अब 8 सीटें अभी भी रिक्त, पुनः काउंसलिंग के बाद होगा प्रवेश,,, जिला अस्पताल जांजगीर से संचालित हो रहा मेडिकल कॉलेज,,, 2026-27 सत्र के लिए NMC ने दी 50 सीटों की मंजूरी,,, मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई दिशा,,, डीन राकेश नारेल ने दी पहले सत्र की शुरुआत और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा,,,
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी कांग्रेस की भिड़ंत, नारेबाजी तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी और कांग्रेस हुई आमने सामने आपस में भिड़ते भिड़ते बचे नेता सड़को पर जमकर की नारेबाजी छात्र संघ का आज चुनाव चल रहा है और चुनाव के लिए वोटिंग वेस्ट दिल्ली के राजधानी और शिवाजी कॉलेज में चल रही है। उसबीच कांग्रेस बीजेपी और आप पार्टी के विधायक पार्षद और अन्य बड़े नेता भी वोटिंग सेंटर के बाहर पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं abvp के सपोर्ट में भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनएसयूआई के सपोर्ट में कांग्रेस के नेता किस तरह से नारेबाजी कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है की चुनाव में सत्य निकेतन पीजी हादसा मामला भी निश्चित तौर पर चुनाव परिणाम पर असर डालेगा इसके अलावा छात्रों के वेलफेयर के कई मुद्दों की भी बात की गई। लेकिन असल में चुनाव को लेकर जब वोटो की गिनती होगी तभी पता लगेगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है और किसकी जीत और किसकी हार होती है यह तो रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा। चुनाव के समय दावे तो हमेशा बड़े बड़े होते है लेकिन धरातल में कुछ और ही होता है.
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री में आग, दमकल ने किया करीब 90 मिनट में नियंत्रित

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल پر लगी تھی। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर विभाग की करीब 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली फायर फाइटिंग के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल फायर विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है।
0
0
Report

कल्याण ग्रामीण भाग में आज सुबह से तेज बारिश, जलजमाव और यातायात बाधित

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात आज सकाळपासून पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे. गेल्या एक तासापासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले असून सर्वांची तारांबळ उडाली आहे. कल्याण ग्रामीण भागात सकाळपासूनच काळे ढग दाटून आले होते. त्यानंतर पावसाने जोरदार हजेरी लावली. कोसळणारा मुसळधार पाऊस आणि सोसाट्याचा वारा यामुळे परिसरात धुक्यासारखी परिस्थिती निर्माण झाली आहे. गेली एक तासापासून हा पाऊस अविरत सुरू असल्याने शेतात काम करणाऱ्या शेतकऱ्यांची आणि कामावर जाणाऱ्या नागरिकांची मोठी त्रेधातिरपीट उडाली आहे. तसेच गोरी-गणपती सणावर देखील या पावसामुळे विसर्जन पडत आहे. सखल भागात पाणी साचण्यास सुरुवात झाली असून वाहतुकीवरही परिणाम झाला आहे. हवामान खात्यानेही या भागात पुढील काही तास मुसळधार पावसाचा इशारा दिला असल्याने नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के मुकरामपुर में युवक की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक की पिटाई किस वजह से की गई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दिवाली-छठ के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी कर रहा है

Patna, Bihar:दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है,त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे करीब 3000 फेरों की स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है और त्योहार से पहले चरणबद्ध तरीके से स्पेशल ट्रेनों और उनके फेरों की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक दिवाली और छठ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे अब तक 832 स्पेशल ट्रेन फेरों का ऐलान कर चुका है इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के हैं जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी। इस तरह अब तक कुल 1987 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी हो चुकी है, पिछले साल दिवाली और छठ के दौरान करीब 5000 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 सितंबर को भी कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, इनमें नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के 9 फेरे, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल के 47 फेरे और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के 6 फेरे शामिल हैं इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के 8 और अमृतसर-बरौनी स्पेशल के 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल के भी 8 अतिरिक्त फेरे किए गए हैं, रेलवे की इस तैयारी से दिल्ली और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के बीच त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top