icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ नगर परिषद के ठेका कर्मियों ने चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगर परिषद के करीब 65 संविदा ठेका कर्मियों ने पिछले चार माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर आज कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। इस दौरान ठेका कार्मिकों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले में नगर परिषद के ठेका संविदा कर्मचारियों ने बताया कि उनका पिछले चार माह का वेतन नगरपरिषद में बकाया चल रहा है, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। अब जब दीपावली का त्यौहार नजदीक आ गया है, लेकिन उसके बाद भी अब तक उनका वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में उन्हें घर खर्च चलाने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं हो जाता तब तक वह अपने काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद सभापति राजेश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके खातों में उनका वेतन भुगतान नहीं होता तब तक वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उधर नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बैंक में डलवा दिया गया है। तकनीकी कारण से पेमेंट रुक गया था। अतिशीघ्र ट्रांसफर करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मियों की परेशानियों को लेकर परिषद प्रशासन भी चिंतित है और जल्द ही वेतन का भुगतान करवा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए सफाई कर्मचारियों को कार्य पर लौटने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के भदियाना में चुनाव प्रचार से पहले पुरानी रंजिश ने हिंसक भीड़ खड़ी कर दी

Dholpur, Rajasthan:प्रचार करने गए थे, पथराव और फायरिंग में फंस गए...भदियाना बना अखाड़ा चुनावी रंजिश नहीं, पुरानी खुन्नस ने किया बवाल, वायरल वीडियो में तमंचे लहराते दिखे युवक धौलपुर के भदियाना गांव में पंचायत चुनाव का प्रचार शुरू भी नहीं हुआ कि पुरानी रंजिश की आग ने गांव को जंग का मैदान बना दिया, पथराव-फायरिंग के वीडियो से जिले में हड़कंप। कोलारी का भदियाना गांव, नाम तो छोटा है लेकिन रंजिशें बड़ी पुरानी हैं। गांव में सरपंची का प्रचार परवान चढ़ने वाला था, लेकिन उससे पहले दो पक्षों के बीच ऐसी भिड़ंत हो गई कि पूरा गांव दहल गया। कहानी कुछ यूं शुरू हुई, अमर सिंह पक्ष के कुछ लोग चुनाव प्रचार के लिए घरों से निकले ही थे कि एदल सिंह पक्ष के लोगों ने बीच रास्ते में घेर लिया। पहले तू-तू मैं-मैं, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। देखते ही देखते गांव की गलियां पथराव के शोर से गूंज उठीं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक हाथों में पत्थर लेकर दौड़ते, तो कुछ तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं। कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है बताया जा रहा है कि अमर सिंह और एदल सिंह पक्ष में ये दुश्मनी नई नहीं है। तनाव को देखते हुए इसी वजह से गांव में पहले से ही आरएसी के जवान तैनात हैं, फिर भी चुनाव आते ही पुराना हिसाब चुकता करने का मौका ढूंढ लिया गया हुआ। इधर घटना की सूचना मिलते ही धौलपुर पुलिस ने रिएक्शन में देर नहीं की। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में सीओ ग्रामीण मनोहर लाल मीणा और कोलारी थानाधिकारी हरि नारायण मीणा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कुछ आरोपियों को डिटेन कर लिया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस का साफ कहना है, मौके पर अब शांति कायम है, अफवाह फैलाने वालों पर नजर है, अग्रिम कार्रवाई और विस्तृत जांच जारी है। लेकिन सवाल यही है, जब आरएसी के साये में भी तमंचे लहरा रहे हैं, तो पंचायत चुनाव वाले दिन क्या होगा। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी से गांव में तनाव तो थमा है, लेकिन अंदर ही अंदर सुलगती रंजिश अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है
0
0
Report

शाहजहांपुर में इंटर तक के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी

SKShiv KumarFollow1m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर शाहजहांपुर आज संविधान संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें जिले भर के शिक्षकों को संवैधानिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर शामिल हुए। स्कूली छात्र और छात्राओं को संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए 2 नवंबर से 26 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम सभागार में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के टीचर शामिल हुए, जिन्हें संविधान, संवैधानिक  मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 2 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले भर के स्कूलों में बच्चों को संविधान के अधिकारों का कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए खासतौर परस्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन संकाय के डॉ जयशंकर ओझा, डॉ अनिल कुमार शाह, श्री प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के दिनेश कुमार मिश्रा मुख्य परामर्शदाता एवं विवेक शर्मा सहायक परामर्शदाता ने टीचरों को प्रशिक्षित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आज हर आम नागरिक की प्राथमिकता में अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी लेना होना चाहिए। जिसमें इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं से की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
बाइट - अपेक्षा सिंह, सचिव,

0
0
Report

जालौन में संदिग्ध मौत: पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते पुलिस जांच शुरू की

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत का मामला, मामले में म्रतक की पत्नी ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी प्रीति बरार ने को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पप्पू पुजारी पर पति भूरें बरार को घर से बुलाकर डीजे गोदाम ले जाने का लगाया आरोप, गोदाम मालिक बुद्धि अग्रवाल पर गोदाम में बंदकर मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप, हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाने का पत्नी ने लगाया आरोप, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की कही बात, मृतक की पत्नी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग, वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

जालौन पुलिस ने भरोसा सॉफ्टवेयर से शिकायतें डिजिटली दर्ज करना शुरू किया

Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन पुलिस की नई पहल: ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर का शुभारंभ, अब डिजिटल माध्यम से ट्रैक होंगी शिकायतें डेट-29-10-2026 प्लेस-जालौन यूपी जन शिकायतों के पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण की दिशा में जालौन पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने फीता काटकर ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के लागू होने से अब पुलिस कार्यालयों और थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतें डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाएंगी, जिससे शिकायतों की निगरानी और उनके निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और जनपद के सभी थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी का पंजीकरण अनिवार्य होगा। शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदक को ‘भरोसा पर्ची’ दी जाएगी, जिस पर सॉफ्टवेयर द्वारा 10 अंकों का विशिष्ट शिकायत क्रमांक अंकित होगा। इसमें तारीख के छह अंक और शिकायत का दैनिक क्रमांक दर्शाने वाले चार अंक शामिल होंगे। भरोसा पर्ची पर शिकायतकर्ता की फोटो के साथ जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी का सीयूजी मोबाइल नंबर भी मुद्रित रहेगा। इससे फरियादी जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकेगा। वहीं, शिकायतकर्ता अपने नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से शिकायत की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेगा। शिकायत प्रपत्र तत्काल पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। संबंधित जांच अधिकारी पोर्टल पर प्रकरण देखकर अपनी निस्तारण आख्या दर्ज करेगा। इस पहल का उद्देश्य शिकायतों की निगरानी मजबूत करना, जवाबदेही बढ़ाना और फरियादियों को पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है。
0
0
Report

जालौन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ लिए सात फेरे,

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ लिए सात फेरे रिपोर्ट - अखिलेश सिंह स्थान - जालौन यूपी 105 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण उरई के महारानी गार्डन में विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए विवाह, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद एंकर - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज महारानी गार्डन, कौंच रोड उरई में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के लिए कुल 105 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 76 जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों एवं समुदायों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से संपन्न हुआ। खुशियों और उत्साह से भरे माहौल में नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने का अवसर प्रदान करने के साथ सामाजिक सद्भाव, समानता और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देती है। विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों को गरिमापूर्ण ढंग से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने में मदद करते हैं। जिलाधिकारी समीर ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की विवाह सामग्री उपलब्ध कराने तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह के माध्यम से विभिन्न परिवारों की खुशियां एक मंच पर देखने को मिलीं। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सामुदायिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सूर्य नायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा वर-वधू के परिजन उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बहिष्कार की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नसीरुद्दीन शाह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए。 कांग्रेस पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का हमला。 बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। बालमुकुंद आचार्य ने राम मंदिर का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, दुनिया भर में पूजा हुई, पुष्प वर्षा हुई, लेकिन कांग्रेस के लोग काले कपड़े पहनकर विरोध कर रहे थे। ये वही कांग्रेस है, जो आतंकवादियों के पक्ष में खड़ी होती है। ये वही कांग्रेस है, जो आधी रात आतंकवादियों की जमानत के लिए वकील खड़े करती है। कांग्रेस ने राम भक्तों पर गोलियां और लाठियां चलवाई थीं। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कांग्रेस राम और सनातन विरोधी है। कांग्रेस देश विरोधी है। कांग्रेस टुकड़ा-टुकड़ा हो गई है, अब देश को टुकड़ा-टुकड़ा करने का काम कर रही है。 एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान。 नसीरुद्दीन शाह ने खुद को दिमागी नक्सल बताया था। इस मामले को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, भांड देश का खा रहे हैं। मैं आज से ही बहिष्कार करता हूं। देश की जनता से अपील करता हूं कि ऐसे फिल्म एक्टर्स का बहिष्कार करना चाहिए, जो देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए, जो अराजकता फैलाने का काम करते हैं। देश विरोधी बातें और देश विरोधी काम करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए। देश का खाकर देश के खिलाफ बोलते हैं। देश के युवाओं को समझना चाहिए, लेकिन वो माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों को उस मंच पर नहीं देखना चाहूंगा, जहां उनका सम्मान हो。 IAS शिखर अग्रवाल मामले पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर लगाए आरोप。 डोटासरा के आरोपों पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि किसी ने कुछ गलत किया है तो जांच होगी। किसी ने गलत किया है, तो वो भुगतेगा। कांग्रेस ने जो घोटाले किए, कांग्रेस को उनका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। सरकार के ऊपर आरोप नहीं है, व्यक्ति विशेष के ऊपर है। आने वाले समय में दूध का दूध, पानी का पानी होगा।Sंपत्ति खरीदने का अधिकार है, लेकिन खरीदने का तरीका क्या है, उसकी जांच हो जाएगी। हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है。
0
0
Report

रांची के हज हाउस में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए प्रतियोगी कोचिंग शुरू: 40 से शुरू होगी तैयारी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कडरू स्थित हज हाउस में नवंबर के पहले सप्ताह से अल्पसंख्यक छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग शुरू होगी। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत शुरू होने वाले इस सेंटर में फिलहाल जेपीएससी और जेएसएससी की तैयारी कराई जाएगी। हज हाउस की पांचवीं मंजिल पर कोचिंग सेंटर की शुरुआत होगी। इसके उद्घाटन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समय मांगा है। मुख्यमंत्री की ओर से एक से 5 नवंबर के बीच समय निर्धारित किए जाने की बात कही गई है। मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि जेपीएससी और जेएसएससी की तैयारी के लिए 40 छात्रों का चयन किया जा चुका है। चयनित छात्र रांची के बीएमसी हॉस्टल में शिफ्ट भी हो रहे हैं। विभाग की योजना है कि शुरुआती दौर में 40 छात्रों के साथ कोचिंग की शुरुआत की जाए और आगे चलकर यह संख्या बढ़ाकर 100 की जाए। इतना ही नहीं, भविष्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था करने की योजना है। ऐसे में यह पहल उन युवाओं के लिए अहम साबित हो सकती है, जो सीमित संसाधनों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी सेवा और दूसरे पेशेवर क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं
0
0
Report

बारिश ने फसल बर्बाद की, किसानों के गीतों से मुआवजे की मांग तेज

Kawardha, Chhattisgarh:बारिश ने बर्बाद की फसल, तो गीतों में छलका किसानों का दर्द; गाकर सरकार से मांगा मुआवजा कवर्धा। अर्नव चक्रवात के असर से पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल झुक गई है, तो पककर तैयार फसल कई जगह काली पड़ने लगी है। बाड़ियों में लगी सब्जियां भी बारिश से प्रभावित हुई हैं。 लेकिन कवर्धा के ग्रामीण इलाके से सामने आया एक दृश्य किसानों की पीड़ा को बयां करने के लिए काफी है। जब बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, तो उनके दर्द को शब्द नहीं, बल्कि गीतों ने आवाज दी। किसानों ने गीत गाकर अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से मुआवजे की मांग की。 महीनों की मेहनत, खेती में लगी लागत और फसल से जुड़ी उम्मीदों पर संकट देखकर किसान मायूस हैं। त्योहारों के बीच उनके सामने आर्थिक चिंता भी खड़ी हो गई है。 अब किसानों की मांग है कि प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के ये गीत उनकी बेबसी और उम्मीद, दोनों को बयां कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए राष्ट्रीय उलमा परिषद तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल बनाएंगी तीसरा मोर्चा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ताल्हा रशीदी ने ऐलान किया की आने वाले चुनाव में वह पीस पार्टी और एआईएमआईएम से मिलकर तीसरा मोर्चा बना सकती है उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत चल रही है जल्दी इसका ऐलान हम कर सकते हैं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 10 सालों में मुसलमान को उत्तर प्रदेश में लगातार परेशान किया जा रहा है उनकी मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है मदरसो को गिराया जा रहा है भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात तो करती है मगर जमीनी स्तर पर सिर्फ एक विशेष वर्ग को आगे बढ़ने का काम किया जाता है उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी का पीडीए में A हमेशा बदल जाता है कभी A से अल्पसंख्यक हो जाता, कभी आ से अगड़ा कल A से अग्रवाल हो गया, अब जब चुनाव करीब आए हैं तो अखिलेश यादव को आजम खान की याद आई है ना पूरे 5 साल उन्होंने मुसलमान की कोई फिक्र नहीं करी ना किसी मुद्दों पर मुसलमानों की कोई बात करी है ताल्हा रशीदी ने आगे कहा कि मुसलमान को अब्दुल कहकर बीजेपी बदनाम करती इस देश मे अब्दुल ही अब्दुल कलाम बने थे, अब्दुल कई सम्मानित पदों पर बैठा है
0
0
Report

1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट-बचाओ रैली

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बिहार से करीब 6 हजार लोग रैली में शामिल हो सकते हैं, जबकि देशभर से 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। राजेश राम ने आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में CRPF के जवान हम लोगों से दिल्ली जाने वालों की संख्या पूछ रहे थे और इस पर सरकार से सवाल भी उठाए। उन्होंने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top