गोंडाः नवाबगंज में रेलवे के जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
Mainpur, Jogapur, Uttar Pradesh:नवाबगंज में रेलवे की जमीन पर एक दर्जन से अधिक अवैध दुकानों को जेसीबी से ढहाया गया। कटरा शिवदयाल गंज चौराहे से अयोध्या की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे अतिक्रमण कर दुकान और मकान बनाने वालों के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती एसबी सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनकापुर रणधीर मौर्या और जीआरपी मनकापुर के इंस्पेक्टर श्यामराज के नेतृत्व में अभियान चला कर अतिक्रमण को ढहाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
