icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271305
SBShyam BabuFollow2 Jan 2025, 01:55 pm

Gonda - क्रिकेट टूर्नामेंट में इलेवन टाइगर और खो-खो में रॉयल प्लेयर टीम ने जीत दर्ज की

Maskanwa, Uttar Pradesh:

भोपतपुर हथिनी खास में चल रहे तीन दिवसीय रॉयल चैंपियन ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन सर्वप्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता हुई. जिसमें प्रबंधक ज्ञान प्रकाश पांडे जी ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। इलेवन टाइगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। 9 विकेट से मैच को जीत लिया. और खो-खो प्रतियोगिता में खो-खो रॉयल चैंपियन ट्रॉफी सीरीज के दूसरे दिन एक अंक से रॉयल प्लेयर की टीम ने रॉयल खो-खो चैंपियन ट्रॉफी के दूसरे मैच को जीत लिया । खो - खो प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमोद कुमार शर्मा प्रधान भरथीपुर ने किया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-52 पर नैनावद के पास ट्रक के ब्रेक से कार भिड़ी, दो घायल

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:बुधवार को नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप ग्राम नैनावद के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्रेटा कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गुजरात के भरूच किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार शाजापुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम नैनावद के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार शेख मोहम्मद (36) और मोहम्मद हातिम खान (44) को चोटें आईं। घटना के बाद डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टर क्षितिज मुरारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को डायल-112 के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। दोनों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है।
0
0
Report

जाम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollowJust now
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि टिकोनिया बाजार से नगर पालिका तक रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को भारी परेशानी होती है। महज 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जाम में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक फंस जाती हैं। कांग्रेस ने जाम से निजात के लिए विशेष कार्ययोजना, व्यवस्थित वेंडिंग जोन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने, लोडिंग-अनलोडिंग का समय तय करने और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने और पूरे शहर के बाजारों के लिए स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है। मोहम्मद राशिद ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों को परेशान करने के पक्ष में नहीं है, बल्कि व्यापार के साथ जनता को जाम से राहत दिलाना चाहती है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइक भिड़ंत, तीन की मौत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सड़क दुर्घटना में 3 लोगो की हुई मृत्यु। हरदा मगरधा रोड पर दो बाइक की भिड़त में तीन की मौत बरखेड़ी बस स्टॉप के पास की घटना, जानकारी के अनुसार हादसे में आयुष पिता दिलीप उम्र 10 वर्ष पहली कक्षा, दिलीप पिता विश्राम 40 वर्ष निवासी बुराली बरखेड़ी बस स्टॉप के पास है। घटना दो बाइकों के आमने सामने भिड़ने से हुई है जहाँ एक पक्ष के पिता पुत्र और दूसरे पक्ष देवेंद्र पिता अजब वर्मन उम्र 55 वर्ष दुलिया निवासी युवक भी मौके पर दम तोड़ दिया। अन्य गाड़ी के बड़े भाई अमर सिंह ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया जहाँ पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही पुत्र भोपाल रिफर के दौरान रास्ते दम तोड़ दिया।
0
0
Report

दूनी के पुलियाें की जर्जर हालत से हादसे का खतरा बढ़ा

Tonk, Rajasthan:दूनी में जर्जर पुलियाएं बनी हादसों का खतरा, विभागीय लापरवाही से आमजन परेशान कई मार्गों की पुलियाएं क्षतिग्रस्त, रात के समय आवागमन में बढ़ा खतरा; बड़े हादसे की आशंक बीसलपुर परियोजना विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आवागमन के लिए बनी कई पुलियाएं जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हालत में हैं। दूनी-सरोली मार्ग, आधा की खाहली, दूनी-मुगलाना रोड तथा बावड़ी सघस बाबा से कालानाडा जाने वाले मार्ग की पुलियाएं वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक दिन पूर्व ही दूनी-सरोली मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया को रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे पुलिया और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुलियाओं की खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 स्थानीय लोगों को रात के समय इन क्षतिग्रस्त पुलियाओं पर किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द सर्वे करवाकर मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

लोहरदगा में जनजातीय गौरव दिवस: बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र परिसर में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के द्वारा किया गया। इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पद्मश्री तेजी गोविन, श्रीमंगल धाम देवघर से पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज और निशा उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित रहे। इस मौके पर कहा गया की वनवासी कल्याण केंद्र जन हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। वनवासी कल्याण केंद्र में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण हमें गलत और शोषण के विरुद्ध उलगुलान करने के लिए प्रेरित करेगा。
0
0
Report

पटना कांग्रेस कार्यालय में NSUI- मीडिया के बीच तकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हुआ

Patna, Bihar:पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा NSUI के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट। मीडिया कर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी। NSUI ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को बुलाया था। किंहालांकि, कन्हैया कुमार के आज पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। बैठने के लिए कुर्सी को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज मीडिया कर्मियों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार। विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों ने सदाकत आश्रम से किया वॉकआउट। मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस कार्यालय में बदसलूकी और मारपीट का लगाया आरोप।
0
0
Report

दिल्ली प्रदूषण पर ICCC की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; समन्वय व नियंत्रण पर जोर

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा। प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई पर जोर। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश। प्रदूषण से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा। दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी पुलिस की गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ में दवाब डालने का वीडियो वायरल

Seoni, Madhya Pradesh:MP पुलिस कैसे लोगो को फंसाती है लाइव सुनिए और देखिए - वर्दी की गुंडागर्दी...सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल... एमपी के सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो... होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया... सिवनी की कोतवाली पुलिस, एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होटल मालिक ने टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर 25-25 हजार रुपए मंथली मांंगने का आरोप लगाया है... एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा CSP, टीआई के साथ होटल में 13 नवंबर की शाम ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें SDOP सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं... (सीसीटीवी फुटेज) (बाइट- यश कुमार मेश्राम होटल संचालक) ... सिवनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र... पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग ... दीपक मिश्रा ने युवक को NDPC एक्ट में फंसाने की धमकी दी ... होटल मालिक ने लगाए 25 हजार रुपए महीने की वसूली के आरोप ... पैसे नहीं देने पर पुलिस दे रही कार्रवाई की धमकी... भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सीएम को लिखे पत्र में कार्यवाही की मांग की... (पत्र)
0
0
Report

जमशेदपुर में मुफ्त सैलटेक्स निबंधन कैम्प, 25 नवंबर तक 10 से शाम 4 बजे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यवसायियों का सैलटेक्स विभाग में मुफ्त निबंधन किया जा रहा है. जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है. विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन भी व्यवसायियों का निबंधन सैलटेक्स विभाग में नहीं हुआ है, वे सभी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज 10 बजे से 4 बजे तक निबंधन होगा. जिन भी व्यवसायियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिल्कुल मुफ्त विभाग में करवा सकते हैं. उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि आप अपना निबंधन विभाग में करवा लें और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं.
0
0
Report

435 किलो डोडाचूरा तस्करी का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार; इनाम था पांच हजार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 435 किलो अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जहां उससे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला 25 अगस्त 2023 का है। बरखेड़ा बस स्टैंड पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन पलटी खा गया था। वाहन को उसका चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 23 प्लास्टिक के काले, सफेद और लाल कट्टों में भरा 435 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी मामले में बाबूखेड़ा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तरी के लिए प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और घेराबंदी कर 16 नवंबर 2026 को नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

निम्बावास में एक साल में 12 चोरी, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग

Jalore, Rajasthan:भीनमाल के निम्बावास में एक साल में 12 चोरियां: सहमे ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग लगातार वारदातों से आक्रोशित निम्बावास के ग्रामीणों ने डीएसपी और एसएचओ को दिया ज्ञापन; तीन संदिग्धों से पूछताछ की मांग भीनमाल, जालोर निम्बावास गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले एक साल के भीतर गांव में 12 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में भय और गहरी चिंता का माहौल है। चोरियों का सिलसिला न थमने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और भीनमाल थानाधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और वारदातों के खुलासे की पुरजोर मांग की है।
0
0
Report

पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी

Sawai Madhopur, Rajasthan:उपखंड मुख्यालय पर लंबे समय से गहरी पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खटीक मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मेरोठा मोहल्ला, कोली पाड़ा और तेरापंथी मोहल्ले सहित कई इलाकों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच रामराज सैनी एवं संबंधित वार्ड पंच भी मौजूद रहे। वार्ड पंच धर्मेंद्र जांगिड़ और राहुल मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रभावित मोहल्लों का सर्वे कर पेयजल लाइन डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावित मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन और जलदाय विभाग ग्रामीणों को पेयजल संकट से कब तक राहत दिला पाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top