271313
गोंडाः डम्फर में बिजली का तार फंसने से पोल टूटा, कई गांवों में छाया अंधेरा
Babhnan, Uttar Pradesh:मसकनवा विद्युत उपकेंद्र अन्तर्गत सिंगारघाट के पास एक डम्फर में बिजली का तार फंस गया। कोई बड़ा हादसा तो नही हुआ, लेकिन पोल टूटने से हथियागढ, बढौलीपुर, गौराचौकी,केशवनगर, जालेपुर, सहचनिया और मधईपुर सहित कई गांवों में अंधेरा छा गया है। उपभोक्ताओ ने सप्लाई जल्द बहाल कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाड़ी में खुले विद्युत तार: ग्रामीणों ने प्रशासन से एक्शन मांगा, बड़ा हादसा आसन्न
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी कस्बे में घरों के सामने महज आठ से दस फीट की ऊंचाई पर झूलते विद्युत तार बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। नगर के अधिकांश रास्तों में बिजली के नंगे तार लटक रहे हैं, जिनमें जगह-जगह जॉइंट लगे हुए हैं। जॉइंट वाले ये तार आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं, जिससे कभी भी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह बिजली के पोल टूटे हुए और गिरासू हालत में हैं। वहीं ट्रांसफार्मर भी खुले में अव्यवस्थित तरीके से रखे गए हैं, जिनके चारों ओर कोई सुरक्षा नहीं है। मुख्य रूप से हथियापोर मोहल्ले के मुख्य रास्ते में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां घनी आबादी के बीच से खुले तार गुजर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उल्टा मेंटीनेंस के नाम पर पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। मेंटीनेंस के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। नंगे जॉइंट तार, गिरासू पोल और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हथियापोर समेत कई मोहल्लों के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग जुगाड़ पद्धति से काम चला रहा है और प्रशासन भी इस ओर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है0
0
Report
headline
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आमेर घाटी में 5000 साल पुराना मनसा माता मंदिर है, जहाँ कुंड का पानी पीने से चर्म रोग ठीक होते हैं। आर्शीष चौहान, महंत मनसा माता मंदिर के अनुसार यह मंदिर आमेर की विरासत से पुराना है। जयपुर के राजा मानसिंह ने इसी मंदिर में मन्नत मांगी थी और मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर भक्तों की कामना पूर्ण हो सकती है। यह जयपुर का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां महंत महिला हैं; महंत सुष्मिता भट्टाचार्य इस मंदिर की सेवाएं कर रही हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार कुंड का पानी चमत्कारी होता है और दूर-Dur से लोग पानी पीने के लिए आते हैं; कहा जाता है कि पानी पीने से चर्म रोग ठीक होते हैं। मंदिर के सेवक रोहित भट्टाचार्य ने बताया कि कुंड का पानी कभी खराब नहीं होता। श्रद्धालुओं ने भी कहा कि पानी पीने से उनके चर्म रोगों में फर्क पड़ा है।0
0
Report
छतरपुर में बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता रथ यात्रा का समापन आज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन एकता रथ का पांच दिवसीय यात्रा पांच जिलो की यात्रा के बाद छतरपुर में समाप्त होगी. यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है; नवरात्रि त्योहार के दौरान अव्यवस्था न फैले इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल लगाया जा रहा है. बाबा बागेश्वर की इस यात्रा का समापन कल छतरपुर रेलवे ग्राउंड में होगा. समापन पर करीब 20 हजार लोगों की भीड़ का अनुमान है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इसके लिये पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी है. एसपी ने बताया कि आयोजकों से चर्चा कर ली गई है और ग्राउंड पर होने वाले Exhibition स्थल का भी जायजा लिया गया है. कल समापन के दौरान सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी. उन्होंने बताया कि यात्रा में भीड़ का फायदा उठाने के लिये बाहर से आये चोर भी सक्रिय हैं. हाल ही में लूट के एक मामले में उत्तराखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि भक्ति में लीन होने के साथ-साथ अपने सामान को लेकर सतर्क रहें. अलग-अलग शिकायतें और जो CCTV फुटेज मिले हैं, उनसे आरोपियों की पहचान की जा रही है. बाइट-रजत सकलेचा-एसपी0
0
Report
Advertisement
आगर-मालवा में नया यातायात थाना शुरू, एसपी दिलीप कुमार सोनी ने फीता काटा
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में नए यातायात थाने का शुभारंभ, एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया फीता काटकर उद्घाटन आगर-मालवा - जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित पुराने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के परिसर में अब नवीन यातायात थाने का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को एसपी दिलीप कुमार सोनी ने फीता काटकर इस नए यातायात थाने का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी दिलीप कुमार सोनी ने थाने के नए स्वरूप का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने और आम नागरिकों को सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह नया थाना अहम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी सौरभ चौहान, आगर कोतवाली थाना प्रभारी नागेश यादव, अजाक थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस सहित जिले के कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नए थाने के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया। गौरतलब है कि पुराने एसपी कार्यालय के स्थान पर यातायात थाना संचालित होने से अब शहरवासियों को यातायात से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ और केंद्रीकृत स्थान मिल गया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में और अधिक कसावट आएगी।0
0
Report
बालेसर सीएचसी में निजी लैब-स्टोर की मनमानी और दुर्व्यवहार पर जांच की मांग
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर, जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज। इनफॉर्मर: लक्ष्मण दान चारण। बालेसर सीएचसी में निजी लैब व मेडिकल स्टोर संचालकों की मनमानी, मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायतें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल के बाहर संचालित निजी लैब और मेडिकल स्टोर संचालकों की कथित मनमानी से परेशानी होने की शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मरीजों को बाहर जांच करवाने के लिए दबाव देने के आरोप भी सामने आए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बालेसर सीएचसी में आसपास के गांवों के साथ खनन क्षेत्र के श्रमिक और राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के घायल भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के बाहर संचालित निजी लैब और मेडिकल स्टोर से जुड़े लोग परिसर में मरीजों के संपर्क में रहते हैं। कई बार मरीजों की पर्चियों को लेकर खींचतान और दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आईं, जबकि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद बाहर से जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है, और प्रमुख शासन सचिव, संयुक्त निदेशक और सीएमएचओ को पत्र भेजकर अनियमितताओं की पुष्टि पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
डीडवाना नगरपरिषद चुनाव: सफाई मुद्दा बनाम राजनीति
Didwana, Rajasthan:डीडवाना नगरपरिषद चुनाव में शहर की सफाई व्यवस्था और सिवरेज की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा रहा था। नया बोर्ड बनने के बाद अब पार्षदों पर आमजन का दबाव बन रहा है जिसके चलते पार्षद भी सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। नगर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर अब खिंचतान बढ़ रही है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं वहीं विधायक यूनुस खान आयुक्त पर कोपरेट नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर जहां आमजन परेशान नजर आ रहा है। वहीं राजनेताओं के लिए भी राजनीति करने का यह अहम मुद्दा बन गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने पिछले दिनों सभापति से मुलाकात कर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने की अपील की थी। हालांकि कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि सभापति ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि अगर दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा। भाजपा के सिम्बल पर निर्दलीय पार्षद को सभापति बनाया गया है। सभापति भंवर लाल पंवार विधायक यूनुस खान के समर्थक हैं। लेकिन भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भाजपा के पार्षद ही उनके साथ नहीं हैं। पिछले दिनों विधायक खान ने सभापति के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की थी लेकिन आरोप है कि नगरपरिषद आयुक्त ने इस अभियान में उनका सहयोग नहीं किया। नगरपरिषद के भी हालात यह हैं कि खुद विधायक को यह कहना पड़ रहा है कि आयुक्त हमें कॉपरेट नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर विधायक यूनुस खान ने मुख्यमंत्री को शिकायत करने की बात कही है। एक तरफ शहर में सफाई व्यवस्था के हाल बेहाल हैं और दूसरी तरफ राजनेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में लगे हैं। लेकिन मलाल डीडवाना के आमजन को है कि उनके दर्द का मर्ज किसी के पास नहीं है।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर के देचू में सनराइज स्कूल छात्र की डूबकर मौत; परिजनों ने संचालक पर आरोप
Jodhpur, Rajasthan:सनराइज स्कूल के छात्र की पानी में डूबने से मौतः स्कूल के पास हौद में मिला 9वीं के छात्र श्रवण सिंह का शव, परिजन लगा रहे आरोप देचू पुलिस थाना क्षेत्र में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास एक पानी के हौद में 9वीं कक्षा के छात्र श्रवण सिंह का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, छात्र की मौत पानी में डूबने से हुई है श्रवण सिंह जैसलमेर जिले के डेलासर गांव का रहने वाला था। वह सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल संचालक ने शव को हौद से बाहर निकलवाया और देचू उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस यह पता लगा रही है कि छात्र छात्रावास से कब बाहर निकला था। अभी तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन छात्र के ननिहाल खियासरिया से ग्रामीण स्कूल और अस्पताल पहुंचे हैं। वे स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।0
0
Report
चुनावी रंजिश: लाठी-डंडों से दो पक्षों में हिंसक संघर्ष, कई घायल
Dholpur, Rajasthan:चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे उपसभापति रेखा कोली और भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के समर्थकों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष धौलपुर। नगर परिषद चुनाव में उपसभापति पद को लेकर शुरू हुई चुनावी रंजिश अब मारपीट तक पहुंच गई है। धौलपुर में बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, विवाद एक वोट से उपसभापति चुनी गईं रेखा कोली के पक्ष और भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के पक्ष के लोगों के बीच हुआ। बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दी और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, उपसभापति रेखा कोली अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचीं। एसपी से मुलाकात के बाद उपसभापति के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उपसभापति पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ अस्पताल में लाठी-डंडों से मारपीट की। अस्पताल में हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने उपसभापति पक्ष पर गुंडागर्दी करने और अस्पताल में मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। कोतवाली थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
झुंझुनूं: विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन; 10 दिन में मांग पूरी नहीं तो उग्र आंदोलन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं विद्युत कर्मचारियों का निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी श्रमिक समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन एफआरटी के कार्यादेश की पालना और जीएसएस पर पर्याप्त कर्मचारी लगाने की मांग तकनीकी कर्मचारियों पर राजस्व वसूली के अनुचित दबाव को रोकने की मांग 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं में अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने श्रमिक समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह खीचड़ को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही 10 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन में कर्मचारियों ने उपखंडों में कार्यरत एफआरटी से संबंधित कार्यादेश की शर्तों की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की। इसके अलावा उपखंडों के जीएसएस पर ठेकेदारों के माध्यम से कार्यादेश के अनुसार पर्याप्त कर्मचारी लगाने, तकनीकी कर्मचारियों पर राजस्व वसूली के लिए अनुचित दबाव बनाकर उनका शोषण रोकने तथा जीएसएस पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।कर्मचारियों ने जीएसएस पर समुचित रोशनी, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने की भी मांग की। उनका कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों से निर्धारित कार्य के अनुरूप काम लिया जाए और उन्हें अनावश्यक दबाव में नहीं रखा जाए।जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि पर रॉयल एकेडमी के 150 छात्रों ने लटियाल माता मंदिर के दर्शन किए
Jodhpur, Rajasthan:स्कुली बच्चों ने किये लटियाल मां मंदिर के दर्शन नवरात्रि के शुभ अवसर पर रॉयल एकेडमी स्कूल के 150 स्कुली छात्र छात्राओं ने लटियाल मां मंदिर के दर्शन कर मां लटियाल मंदिर की स्थापना, उसके इतिहास एवं धार्मिक महत्त्व के बारे मे प्राप्त की जानकारी。0
0
Report
फलोदी में भादरियाराय ग्रुप का जागरण पोस्टर विमोचन, नगर परिषद अध्यक्ष मौजूद
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर के आई माता मंदिर परिसर में आगामी 17 अक्टूबर को भादरियाराय ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल जागरण के पोस्टर का विमोचन फलोदी नगर परिषद सभापति मेघराज कल्ला की मौजूदगी में हुआ。0
0
Report
खेड़ापा पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान के लिए संदेश
Jodhpur, Rajasthan:बावड़ी (जोधपुर) पंचायती राज चुनाव को लेकर खेड़ापा पुलिस का फ्लैग मार्च बावड़ी आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थाना खेड़ापा की ओर से फ्लैग marcher निकाला गया। सीओ गुलाबाराम के नेतृत्व में थानाधिकारी लाखाराम जाखड़ मय जाब्ता ने सोयला, बावड़ी, खेड़ापा, धनारी कला, कजनाऊ, लवेरा कलां सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
दौसा जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन दूसरे दिन भी जारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया नामांकन के दूसरे दिन कई प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल जिला परिषद सदस्यों के लिए किए नामांकन दाखिल दौसा जिला परिषद के 37 सदस्यों के चुनाव के लिए आज नामांकन के दूसरे दिन कई प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किए इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी माकूल बंदोबस्त रहे0
0
Report
वोटर लिस्ट से रामपति देवी का नाम गायब, सरपंच चुनाव पर लापरवाही का मुद्दा
Dausa, Rajasthan:सिकराय, दौसा पंचायतीराज चुनाव 2026 निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक या लापरवाही, किराडो ग्राम पंचायत प्रशासक (सरपंच) रामपति देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पहले पति मुरारीलाल मीणा के नाम को हटाया था , उसका जुड़ा तो पत्नी प्रशासक सरपंच का नाम डिलीट, प्रशासक ने लगाया आरोप एस डी एम कार्यालय के लग रहे चक्कर लेकिन नहीं हो रही कोई सुनवाई फाइनल सूची जारी होने से चुनाव लड़ने से हो रही वंचित, किराड़ो ग्राम पंचायत की प्रशासक रामपति का आरोप है उसका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया जिसके चलते अब वह सरपंच का चुनाव लड़ने से वंचित हो रही है पूर्व में उनके पति का नाम भी वोटर लिस्ट से हटाया गया था तब आवेदन कर पति का नाम जुड़वाया तो अब पत्नी का नाम गायब कर दिया गया सिकराय एसडीएम तक बात पहुंचाई गई तो जवाब मिला अब नाम जोड़ने का समय पूरा हो गया ऐसे में नाम नहीं जोड़ा जा सकता0
0
Report
लालसोट में नवरात्रि- दशहरा के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
Dausa, Rajasthan:लालसोट, दौसा लालसोट में पुलिस ने किया फ्लेग मार्च नवरात्र महोत्सव तथा दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च एएसपी विनोद सिपा ,डीएसपी सत्यनारायण यादव तथा थाना अधिकारी हरलाल मीणा के सानिध्य में पुलिस बल ने किया शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च दौसा के लालसोट में नवरात्र महोत्सव और दशहरा उत्सव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया मार्च में लालसोट एएसपी विनोद सीपा , डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव , थाना अधिकारी हरलाल मीणा सहित पुलिस का जाप्ता शामिल रहा0
0
Report
Advertisement
