icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
K N VermaK N VermaFollow23 Nov 2024, 09:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी कफ सिरप केस: आरोपी शुभम जायसवाल और परिवार की 38 करोड़ संपत्ति जब्त

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी कफ सिरप कांड में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी। • बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त और बैंक खातों की गहन पड़ताल में सामने आया वैशाली का नाम अदालत ने पुलिस को माफिया की पत्नी वैशाली को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दिया आदेश। • फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर तस्करी में मदद करने वाला 62 वर्षीय आरोपी विकास सिंह वाराणसी से गिरफ्तार। • आरोपी विकास सिंह ने अपनी फर्म 'श्यामभवी फार्मा' से शुभम को बिना काम किए 2 साल का फर्जी सर्टिफिकेट दिया था। • इसी कूटरचित प्रमाण पत्र के बल पर शुभम 'शैली ट्रेडर्स, रांची' का कंपिटेंट पर्सन बनकर बड़े पैमाने पर कर रहा था कफ सिरप की तस्करी। • शुभम जायसवाल, उसकी पत्नी और परिवार के नाम दर्ज काली कमाई से बनी 38 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करेगी पुलिस। • मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर 1 लाख का इनाम और इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी। • भगोड़े शुभम और उसके अन्य करीबियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया तेज। • तस्करी सिंडिकेट में शामिल शुभम के पिता भोला प्रसाद को पुलिस कोलकाता से कर चुकी है गिरफ्तार। • पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कोडीन सिरप तस्करी सिंडिकेट के कई बड़े मददगार पहुंचे जेल। • अवैध नशीली दवा तस्करी नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के खेल को पूरी तरह ध्वस्त करने में जुटीं एजेंसियां।
0
0
Report

बेतिया में नरकटियागंज के पंडई नदी का भीषण कटाव, ग्रामीण बांध पक्कीकरण की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया में नरकटियागंज के तुमकडीया गांव में पंडई नदी भीषण कटाव कर रही है पहाड़ी पंडई नदी वार्ड नंबर एक और दो में कटाव कर रही है जिससे ग्रामीण दहशत में है पहाड़ी नदी खेतों की तरफ बढ़ रही है गांव में आने जाने वाली सड़क भी नदी के जद में कभी भी आ सकता है बता दे पहाड़ी नदियों में अचानक पानी आता है और फिर नदी कुछ देर बाद शांत हो जाती है लेकिन जब पानी आता है तो बाढ़ और कटाव दोनों का खतरा बढ़ जाता है ग्रामीणों का मांग है सरकार समय रहते बांध को पक्कीकरण करे इसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत किया है नदी के बांध बन जाने से ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन और सड़क दोनों सुरक्षित हो जाएगा
0
0
Report

सीवान के हुलास छपरा दुर्गा माता मंदिर चोरी: चार आरोपित गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Siwan, Bihar:सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गाँव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले मे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण मांगटिका, नथिया, मंगलसूत्र, हार को बरामद कर लिया है जिसकी मूल्य लाखों रूपये है। वहीं इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित के घर से पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी बरामद किया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मंदिर में चोरी के बाद लोग आक्रोशित थे। मंदिर में चोरी के बाद सीवान SP भारत सोनी ने महाराजगंज SDPO के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। गठित टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए ज्वेलरी को भी बरामद कर दिया है। महाराजगंज SDPO अमन ने बताया कि मंदिर से आभूषण चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत कुमार उर्फ कल्लू, अंकित पांडेय और कमलेश पांडेय समेत चार लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की गई। मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण के साथ चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में फरार आरोपित के घर की तलाशी के दौरान एक रिवॉल्वर बरामद किया गया। पुलिस अब बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किस उद्देश्य से रखा गया था और उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है या नहीं। हुलास छपरा स्थित दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। मंदिर में चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई के दबाव से मामले में चोरी गए सभी आभूषणों की बरामदगी हुई है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में यूपी पुलिस की कुर्की: आर्यन के घर पर दबिश

Karnal, Haryana:करनाल में यूपी की शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई करनाल में कथित शूटर आर्यन घर पर यूपी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की यूपी की शामली पुलिस अपने साथ घर का सामान लेकर चली गई, ट्रैक में समान भर कर ले जाया जा रहा है मौके पर करनाल पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फरार चल रहे कथित शूटर आर्यन के करनाल स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। वहीं, मामले में साजिशकर्ता बताए जा रहे राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के सोनीपत स्थित घर पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है。
0
0
Report

सतना: उत्सव पैलेस में चुनाव मतगणना के दौरान भारी हंगामा; पुलिस ने शांत कराया

Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना - कशौधन समाज के चुनाव की मतगणना के दौरान उत्सव पैलेस में जमकर हंगामा हुआ। प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच लात-घूंसे चले। रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक समाज के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जो रात 8 बजे तक चला। इसके बाद रात करीब 10 बजे मतगणना शुरू हुई। सभी पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक पैलेस में मौजूद थे। मतगणना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। उत्सव पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। जिसके कारण मतगणना कार्य रोक दिया गया, सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर घर रवाना किया। इसके बाद दोबारा देर रात मतगणना शुरू हुई।
0
0
Report
Advertisement

मतदाता सूची से अवैध नाम हटाकर लोकतंत्र की अखंडता मजबूत करें

Noida, Uttar Pradesh:भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है। सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है। मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
0
0
Report

बिहार में मानसून विदा: आसमान साफ, तापमान 32-36 डिग्री, बारिश सीमित हो सकती है

Patna, Bihar:बिहार से मानसून की विदाई के साथ मौसम का तेवर बदलने लगा है आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप लोगों को हल्की गर्मी का अहसास करा रही है जबकि, रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड का प्रभाव बना हुआ है मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. बाकी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है बिहार के अधिकतम तापमान के बात कर तो कहीं 32 से 34 और 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा
0
0
Report

गांव की सरकार में महिलाएं बनीं प्रमुख मतदाता, रिकॉर्ड बढ़त

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : गाँव की सरकार में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, पुरुषों से 1,073 ज्यादा महिला मतदाता प्रतापगढ़ जिले में गाँव की सरकार चुनने के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। जिले की आठ पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में इस बार महिला मतदाता पुरुषों से आगे हैं। जिले में कुल 6 लाख 17 हजार 959 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3 लाख 9 हजार 514 महिला और 3 लाख 8 हजार 441 पुरुष मतदाता हैं। यानी पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 73 अधिक है। इसके अलावा जिले में 4 ट्रांसजेंडर मतदाता भी दर्ज हैं। मतदाता आंकड़ों का विश्लेषण करें तो जिले में कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 50.09 प्रतिशत है, जबकि पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 49.91 प्रतिशत है। यानी अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन गाँव की सरकार के चुनाव में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होना खास मायने रखता है। इसका असर मतदान प्रतिशत और चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। मतदाता संख्या के मामले में धरियावद सबसे आगे है। यहां 1 लाख 33 हजार 561 मतदाता हैं। इनमें 67 हजार 222 पुरुष, 66 हजार 338 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। खास बात यह है कि जिले में सबसे ज्यादा कुल मतदाता धरियावद में होने के बावजूद यहां पुरुष मतदाता महिलाओं से अधिक हैं। इसके बाद छोटीसादड़ी में 92 हजार 724, प्रतापगढ़ में 86 हजार 232 और पीपलखूंट में 85 हजार 639 मतदाता हैं। धमोतर में 75 हजार 284, दलोट में 59 हजार 146 और अरनोद में 46 हजार 365 मतदाता दर्ज हैं। वहीं सुहागपुरा में जिले के सबसे कम 39 हजार 8 मतदाता हैं। यहां 19 हजार 454 पुरुष और 19 हजार 554 महिला मतदाता हैं। यानी सुहागपुरा में भी महिलाएं पुरुषों से 100 अधिक हैं। जिले में कुल 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरियावद में सबसे ज्यादा 139 और सुहागपुरा में सबसे कम 42 मतदान केंद्र हैं। चुनाव दो चरणों में होंगे। छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर और सरपंच-पंच के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा सरपंच-पंच के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी, जबकि सरपंच और पंच के चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में इस बार जिले के 6 लाख 17 हजार 959 मतदाताओं में महिलाओं की मामूली बढ़त चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर उन पंचायतों में, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, वहां महिला मतदाताओं का रुझान उम्मीदवारों के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने पाली बांडी नदी और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

Pali, Rajasthan:पाली जिले में प्रदूषण जैसी ज्वलंत समस्या पर निगरानी रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस संगीत लोढ़ा ने पाली दौरा किया जिसमें बांडी नदी, गढ़वाड़ा क्षेत्र और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों का दर्द छलका और कहा कि प्लांट छलकने के साथ और प्रदूषित पानी प्लांट में फैल रहा है, वही नदी की सफाई के निर्देश के बावजूद मिट्टी डालकर लीपापोती करने पर भी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को फटकार लगाई, इस पर लोढ़ा ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि प्रदूषण निस्तारण के लिए हमारे प्रयास निरन्तर जारी है लेकिन किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नही होगी, इससे पहले लोढ़ा ने मारवाड़ क्षेत्र का भी दौरा किया ।
0
0
Report

अंकित बालियान हत्याकांड: तीनों इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Shamli, Uttar Pradesh:शामली अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में तीन आरोपियों की कुर्की जनपद शामली में 26 अगस्त को हुई हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे तीन इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। न्यायालय की अनुमति के बाद सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। वहीं तीनों आरोपियों आर्यन संधु, सत्यम कादियान और राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आपको बता देगी अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी पर आज कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई का एक्शन हुआ है जहां हरियाणा के सोनीपत में राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के घर से डबल बेड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी और जिम का सामान कुर्क किया गया। जबकि आर्यन संधु के घर से सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी, इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान कुर्क किया गया। ओर तीसरे सत्यम कादियान के घर से सेफ, दीवान बेड, जिम का सामान, सोफा और डाइनिंग टेबल कुर्क किए गए। वही इस मामले पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित हैं। पुलिस ने तीनों को भगोड़ा घोषित कर पहले ही संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था। गौरतलब है कि 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या हुई
0
0
Report

गाजियाबाद के मुरादनगर में CCTV वीडियो के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्विफ्ट कार स्ट्रीट डॉग को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद कुत्ते को कार चालक ने रोकने या बचाने के बजाय कथित तौर पर उसके ऊपर ही वाहन चढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग घटना की निंदा करते हुए वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कार की गति और चालक की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने IDFC First और Small Finance Bank खुलासे, हरियाणा अधिकारी निशाने पर

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ में हरियाणा के विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच में सीबीआई ने कई अहम खुलासे किए हैं सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार मामले में कुछ महिलाओं के बयान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं जिन्होंने जांचकर्ताओं को कथित पार्टियों और उन पर किए गए खर्च की जानकारी दी चार्जशीट में तीन महिलाओं की पहचान डब्ल्यू-1, डब्ल्यू-2 और डब्ल्यू-3 के रूप में की गई है डब्ल्यू-1 ने सीबीआई को बताया कि जीरकपुर में पार्टियां आयोजित की जाती थीं और उसे महिला डांसरों को बुलाने की जिम्मेदारी दी जाती थी उसके बयान के मुताबिक इन पार्टियों में डांस के अलावा कुछ महिलाओं को मेहमानों के साथ निजी समय बिताने के लिए भी बुलाया जाता था मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की कथित प्रेमिका ने भी जांच में महत्वपूर्ण जानकारी दी है चार्जशीट के मुताबिक कुछ आयोजनों पर करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते थे और नए नोट बरसाए जाते थे डब्ल्यू-2 ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे एक बार मामले में आरोपी एक आईएएस अधिकारी के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था और मोहाली के एक होटल में सुइट बुक किया गया था। वहीं डब्ल्यू-3 ने सीबीआई को बताया कि उसने ऐसी दो पार्टियों में हिस्सा लिया था सीबीआई ने चार्जशीट में इन बयानों को जांच के दौरान सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी के तौर पर दर्ज किया है
0
0
Report

एशियन गेम्स 2026: भारत ने 21 गोल्ड से चौथा स्थान पाया

Chandigarh, Chandigarh:*एशियन गेम्स 2026* भारतीय टीम ने कुल 21 गोल्ड ,27 सिल्वर और 37 कांस्य पदक जीतकर चौथे नंबर पर पदक तालिका में किया अपना सफ़र समाप्त भारत द्वारा जीते गए 21 गोल्ड मेडल में से 14 गोल्ड मेडल दिलाने में हरियाणा के खिलाड़ियों रहा योगदान हरियाणा के पाँच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में और 9 टीम इवेंट गोल्ड मेडल जीते प्रदेश के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और 5 टीम इवेंट्स में रजत पदक जीता हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पदक और एक टीम इवेंट्स में जीता कांस्य पदक देश के लिए कुल 32 पदक प्रदेश के बेटा बेटियों ने एशियन गेम्स में जीते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी खिलाड़ियों को दी हार्दिक बधाई आप सभी खिलाड़ियों ने देश का मान पूरे विश्व में ऊँचा किया- मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top