271002
गोण्डा -कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा - शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई: सुहासिनी केस में डंडे से पिटाई का VIDEO वायरल, संदिग्ध मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:डंडे की चोटें कैमरे में कैद... फिर संदिग्ध मौत! हरदोई में सुहासिनी केस ने बढ़ाए सवाल, दहेज हत्या का आरोप हरदोई में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो... जिसमें एक महिला की डंडे से पिटाई होती दिखाई दे रही है। अब उसी महिला सुहासिनी की संदिग्ध मौत ने हरदोई में सनसनी फैला दी है। पिहानी थाना क्षेत्र के सिमौर गांव की रहने वाली सुहासिनी की शादी 22 जून 2023 को सवायजपुर निवासी अभिजीत शर्मा से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभिजीत शर्मा, ससुर मुखराम, सास और परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज में पहले एक कार और फिर लखनऊ में प्लॉट तथा उस पर मकान बनवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक कार भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुहासिनी के साथ कथित तौर पर मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को parिजन सुहासिनी की पिटाई का बता रहे हैं, जिसमें उनके अनुसार ससुर मुखराम डंडे से उसकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि 3 अगस्त की रात सुहासिनी की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। परिवार का कहना है कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना ससुराल पक्ष ने नहीं दी, बल्कि पुलिस के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। सुहासिनी सात भाइयों की इकलौती बहन थी और उसकी मौत के बाद सिमौर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ़ी कराकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट -- शैलेन्द्र कुमार मृतका का भाई बाइट -- मार्तंड प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई उधर, पुलिस ने बताया कि मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों, वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुहासिनी की संदिग्ध मौत और वायरल वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। मायके पक्ष इंसाफ की मांग पर अड़ा है, जबकि अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।0
0
Report
कानपुर के काकादेव में भारी बारिश से अपार्टमेंट बेसमेंट धंसना; चारों तरफ जांच
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर-देर रात से हो रही भारी बारिश के दौरान हुआ हादसा काकादेव क्षेत्र के नवीन नगर में अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा कुछ दिन पूर्व इसके पड़ोस वाला अपार्टमेंट हार्मोनी विला भी धंस चुका है नगर निगम , केडीए , पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल0
0
Report
झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं पर राज्यपाल से मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:लोक भवन, झारखण्ड प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 5 अगस्त, 2026- माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में राँची में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में अवगत कराया। राज्यपाल महोदय ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कथित अनियमितताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रकार कार्य करें कि उनकी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
देवली के दौलता मोड़ पर ट्रक-बाइक हादसा, अधेड़ की मौत
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) Breaking News देवली शहर के दौलता मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत, हादसे की सूचना पर देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू पहुंची मौके पर, देवली थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में, फिलहाल मृतक की नहीं हुई पहचान, मृतक के शव को रखवाया गया है उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में0
0
Report
चेतन डूडी का वायरल वीडियो: समर्थकों से बीजेपी वोटिंग की अपील
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक चेतन डूडी का वीडियो हो रहा वायरल, वीडियो में चेतन डूडी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं सम्बोधित, सम्बोधन में डूडी कह रहे हैं बेनीवाल और ओवेसी को वोट देने की बजाय बीजेपी को वोट कर देना, वायरल वीडियो बना क्षेत्र में चर्चा का विषय, चेतन डूडी के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय रूपाराम डूडी को माना जाता रहा है बेनीवाल का राजनीतिक गुरु。0
0
Report
हरियाणा की लड़कियों के लिए नया मंच: गुरु रविदास ट्रॉफी से वॉलिबॉल की नई चमक
Panchkula, Haryana:कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का बयान। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे और उनके साथ रात्रिभोज (डिनर) भी करेंगे। खेल मंत्री गौरव गौतम आज पंचकूला में 18 अगस्त से शुरू होने वाली पहली नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण करने पहुंचे। हरियाणा में महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण आज हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और भाजपा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा ने किया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले 22 वर्षों से क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है और ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध करा रही है। 18 अगस्त को होगा टूर्नामेंट। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से 18 अगस्त को टीडीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंटरनेशनल इंडोर वॉलिबॉल कोर्ट, पंचकूला में पहला गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की स्मृति को समर्पित होगी। आठ टीमें लेंगी भाग। टूर्नामेंट में उत्तर भारत की आठ प्रमुख महिला वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी— कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय SAI धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) स्पोर्ट्स हॉस्टल जुबल, शिमला पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ बीएसएफ पुलिस, दिल्ली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली पंचकूला कोचिंग सेंटर पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला। आयोजन के अनुसार विजेता टीम को ₹31,000 नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को ₹21,000 नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट सेटर, बेस्ट आउटसाइड हिटर, बेस्ट मिडिल ब्लॉकर, बेस्ट ऑपोजिट, बेस्ट लिब्रो और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय वॉलीबॉल कप्तान एवं भीम अवॉर्डी सूबे सिंह, भीम अवॉर्डी dinesh सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, डीएसओ पंचकूला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में 3 अहम विधेयक पेश, जानिए क्या होंगे कदम
New Delhi, Delhi:Breaking *दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में 3 अहम विधेयक होंगे पेश* • ‘दिल्ली राइट ऑफ सिटीजन टू टाइम-बाउंड डिलीवरी ऑफ सर्विसेज बिल, 2026’ पेश होगा; इसके जरिए 2011 के मौजूदा कानून को खत्म कर नया कानून लाने का प्रस्ताव। • दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड एक्ट, 2010 की धारा 2 में संशोधन का प्रस्ताव。 • ‘NCT of Delhi (Incredible India) Bed and Breakfast Establishments Act, 2007’ और इसके 2010 व 2021 के संशोधन कानूनों को रद्द करने का प्रस्ताव। तीनों विधेयक मानसून सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा के समक्ष रखे जाएंगे। 7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र. सुबह 11:00 सदन की कार्यवाही शुरू और 11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र0
0
Report
मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा, कठवा समेत शाहाबाद के खेत तबाह
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा है, शाहाबाद के गांव कठवा में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, सड़क जल मग्न हो चुकी है और एक दूसरे गांव से संपर्क टूट गया है। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से हालात और ज्यादा खराब होते दिख रहे हैं, हर वर्ष हजारों एकड़ फसल बर्बाद होती है और लोगों का काफी नुकसान होता है।0
0
Report
इटावा के छात्रों ने सेमेस्टर फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया
Kota, Rajasthan:सेमेस्टर फीस वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी इटावा कॉलेज में विज्ञान-भूगोल संकाय और बस सेवा शुरू करने की उठी मांग इटावा (कोटा)। राजकीय महाविद्यालय इटावा के छात्रों ने बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर प्रणाली के नाम पर की गई फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता अनिल पंकज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र नगर के अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही फीस वृद्धि से सामान्य और गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय में जल्द से जल्द विज्ञान और भूगोल संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग रखी। इसके साथ ही, पिछले तीन वर्षों से अधर में लटकी कॉलेज से गुमानपुरा बस सेवा शुरू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। छात्रों ने दोटूक चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बाइट अनिल छात्र नेता0
0
Report
Advertisement
जयपुर में कच्छा बनियान गिरोह एक बार फिर सक्रिय, टोंक रोड में देखा गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में एक बार फिर कच्छा बनियान गिरोह एक्टिव, टोंक रोड सूर्य नगर में फिर दिखाई दिया कच्छा बनियान गिरोह जिन मकानों में पहले की थी वारदात की कोशिश वहाँ फिर पहुचें, मकान मालिकों की सजगता से टली फिर वारदात, गिरोह का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, पुलिस के हाथ दो महीने में भी खाली और गिरोह फिर हुआ एक्टिव0
0
Report
बीसलपुर रोड पर डंपर ने कुचला युवक महेंद्र वर्मा, चालक फरार
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक बीसलपुर रोड पर डंपर से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत मृतक समीप के थड़ोली गांव निवासी महेंद्र वर्मा, मिट्टी से भरे डंपर ने मारी टक्कर, घटना के कुछ देर बाद तक मौके पर खड़ा नजर आया डंपर , लेकिन उसके बाद चालक डंपर लेकर हुआ फरार,0
0
Report
TRE-4 शिक्षक नियुक्ति: BPSC को अधियाचना भेजी, विज्ञापन जल्द जारी
Patna, Bihar:बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि TRE-4 शिक्षक नियुक्ति के लिए अधियाचना (रिक्विजिशन) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जा चुकी है और आयोग विज्ञापन जारी करने की तैयारी में लगा है। उन्होंने कहा कि TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि पार्टी चुनाव परिणाम की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सभी स्तर पर फीडबैक ले रहे हैं तथा समीक्षा के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी और यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर भी शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा के वोटर सभी वर्गों से आते हैं। उन्होंने दोहराया कि पार्टी समीक्षा कर रही है और जो भी विषय सामने आएंगे, उन पर गंभीरता से काम किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मानसरोवर के बदमाश के अवैध निर्माण पर बुलडोजर: संपत्ति ध्वस्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस की बुलडोजर कार्रवाई पुलिस थाना मानसरोवर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना मानसरोवर और जेडीए टीम द्वारा बदमाश के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति मकान नम्बर 36ए, शंकर विहार, गुर्जर की थड़ी को किया ध्वस्त। ध्वस्त की गई अवैध संपत्ति की कीमत 1 करोड रूपये। हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी और उसकी पत्नी तीजा सांसी द्वारा पुलिस थाना मानसरोवर क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था। हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी के खिलाफ कुल 12 केस पत्नी तीजा सांसी के खिलाफ कुल 8 केस डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में हुआ एक्शन0
0
Report
मधेपुरा के स्कूल परिसर में 13 साल से अतिक्रमण, मवेशी बंधे, पढ़ाई प्रभावित
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगियान पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रानीपट्टी अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। आलम यह है कि विद्यालय परिसर में सरकारी जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर उसे तबेले का रूप दे दिया है। स्कूल परिसर में गाय-भैंस बांधी जाती हैं। बच्चों के खेलने की जगह पर 17 नाद रखकर मवेशियों को चारा खिलाया जाता है। इससे विद्यालय का पूरा परिसर कीचड़ और गंदगी से भर जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले करीब 13 वर्षों से स्कूल परिसर में मवेशी बांधे जा रहे हैं। शुरुआत में कुछ ही मवेशी बांधे जाते थे, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने के कारण धीरे-धीरे पूरे परिसर पर कब्जा कर लिया गया और अब स्कूल का बड़ा हिस्सा तबेले में तब्दील हो चुका है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। यहां 417 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बच्चों के खेलने के मैदान में नाद रखे होने और मवेशियों के गोबर व कीचड़ के कारण छात्र-छात्राओं को आने-जाने तक में कठिनाई होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। प्रभारी एचएम हारून रशीद ने बताया कि केवल मवेशी बांधने की समस्या ही नहीं है, बल्कि कई बार स्थानीय महिला-पुरुष विद्यालय के बरामदे में बैठकर शोर-शराबा भी करते हैं। इससे कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है और पढ़ाई का माहौल खराब हो जाता है। हेडमास्टर ने बताया कि जब भी ग्रामीणों को विद्यालय परिसर में मवेशी बांधने से मना किया जाता है, तो वे समूह बनाकर स्कूल पहुंच जाते हैं। शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। झूठे मुकदमे, यहां तक कि एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। विद्यालय की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब अंचलाधिकारी को दोबारा रिमाइंडर भेजा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।0
0
Report
धोखाधड़ी मामले में तहसीलदार-पटवारी समेत परिवार पर कड़ी जाँच, सच उजागर
Surajpur, Chhattisgarh:लगभग दो वर्ष पूर्व एक वृद्ध महिला को मृत बताकर उसकी जमीन को बेचने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, सौतेला बेटा और पोता पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, दरअसल यह पूरा मामला दो वर्ष पूर्व का है, जहाँ जीवित वृद्ध महिला शैल कुमारी को दस्तावेज़ों में मृत घोषित कर एक एकड़ ज़मीन का फर्जी तरीके से अपने नाम कर 20 डिसमिल को अवैध रूप से बेच दिया गया था, इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र में महिला के सौतेले बेटे बीरेन्द्र नाथ दुबे और पोते कमलेश दुबे ने तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौड़ और पटवारी एंजिला भगत के साथ साँठगाँठ कर पूरे घटना को अंजाम दिया था, पीड़िता द्वारा कलेक्ट्रेट और एसपी से शिकायत के बाद पुलिस-राजस्व की संयुक्त जाँच किया जिस में चारों को दोषी पाया गया, जिसके आधार पर झिलमिली थाने में नामज़द एफआईआर दर्ज की गई है, हालाँकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, इस मामले ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि विवादित पृष्ठभूमि के बावजूद तहसीलदार संजय राठौड़ की नियुक्ति भैयाथान में की गई थी और इस घटना के बाद भी दिखावे के निलंबन के बाद उन्हें कुछ ही दिनों बाद फिर से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में पदस्थ कर दिया गया, फिलहाल अभी भी वह वहीं पदस्थ हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपी सौतेला बेटा बीरेन्द्र नाथ दुबे पुराना पेशेवर जालसाज़ है, जो वर्ष 2011 में भी सरगुजा में अपनी सौतेली माँ का फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर ज़मीन नामान्तरण कराने की साज़िश में जेल जा चुका है, फिलहाल सभी की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन रसूखदार आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है और दागी तहसीलदार पर विभाग क्या कार्रवाई करता है,0
0
Report
Advertisement
