icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी के राजस्थान-गujteRात दौरे से अरबों रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और मॉडिफाइड UDAN पॉलिसी की शुरुआत करेंगे. बालोतरा में करीब 1.06 लाख करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन और नींव रखेंगे. जिसमें देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2, रेलवे, सड़क और सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके बाद गुजरात के साणंद में ₹7,500 करोड़ की लागत से बने सेमीकंडक्टर OSAT प्लांट का उद्घाटन करेंगे.जोधपुर से होगी दौरे की शुरुआतप्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे जोधपुर पहुंच कर जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ मॉडिफाइड UDAN पॉलिसी की शुरुआत भी करेंगे. इसके बाद पीएम बालोतरा के लिए रवाना होंगे, जहां कई सारे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात देने के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ********* प्रधानमंत्री बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे ये परियोजनाएं पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़कों, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत पारेषण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री जोधपुर में संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साणंद में सीजी सेमी ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन करेंगे जो सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी सीजी सेमी संयंत्र देश की पहली एंड-टू-एंड ओएसएटी सुविधाओं में से एक होगी जो सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सेवाएं प्रदान करेगा पूर्ण क्षमता के साथ संचालन में आने पर इस सुविधा की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडरट चिप्स तक होगी प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2026 11:25AM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और जोधपुर में संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:15 बजे, प्रधानमंत्री बालोतरा जाएंगे, जहाँ वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे。 इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे। शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साणंद में स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे。 जोधपुर में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जोधपुर में संशोधित उड़ान योजना को लॉन्च करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और नागरिक विमानन के परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही "उड़े देश का आम नागरिक" की विजन को भी बढ़ावा देगा। इस योजना के तहत 28,840 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसका उद्देश्य अगले 10 वर्षों में विमानन-आधारित विकास को गति देना है। यह रणनीतिक पहल सुनिश्चित करेगी कि देश भर में व्यापक और स्थायी कनेक्टिविटी कायम रहे。 देश भर में विमानन अवसंरचना के विस्तार के लिए, मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों के विकास पर विशेष बल दिया गया है, जिसके लिए 12,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन के प्रारंभिक वर्षों में उनकी व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सहायता के लिए 2,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए, योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड के विकास का भी प्रस्ताव है。 इस योजना के तहत एयरलाइन कंपनियों को 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग सहायता जारी रखी गई है, जिससे क्षेत्रीय परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित हो सके और धीरे-धीरे व्यावसायिक व्यवहार्यता को बढ़ावा मिल सके। आत्मनिर्भर भारत के विजन को और सुदृढ़ करते हुए, इस पहल में स्वदेशी विमानों और हेलीकॉप्टरों की खरीद भी शामिल है जिनमें एचएल ध्रुव और डोर्नियर प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसका उद्देश्य कम सेवा वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और परिचालन में सुधार लाना है。 इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को कुल 480 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह नया टर्मिनल भवन प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। यह आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है ताकि यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके। राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित वास्तुकला के आधार पर निर्मित यह टर्मिनल मेहराब और झरोखों जैसे पारंपरिक तत्वों को समकालीन डिजाइन के साथ खूबसूरती से समाहित करता है। ऊर्जा-कुशल प्रणालियों, जल संरक्षण उपायों और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ, सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन का अभिन्न अंग रहा है, जिसका उद्देश्य 5-स्टार जीआरआईएचए रेटिंग प्राप्त करना है। जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा。 बालोतरा ​​में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत पारेषण सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं。 प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है。 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित, 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) की क्षमता वाले इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना 79,450 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से की गई है। इस अत्याधुनिक परिसर में शोधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादन की सुविधाओं को एकीकृत किया गया है, जिसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इस रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और पेट्रोकेमिकल उत्पादन 26 प्रतिशत से अधिक है, जो दक्षता और स्थिरता के वैश्विक मानकों के अनुरूप है। यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, पेट्रोकेमिकल आत्मनिर्भरता बढ़ाने और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। यह क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क के विकास के लिए एक आधार उद्योग के रूप में कार्य करेगी, जिससे संबंधित उद्योगों और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। यह रिफाइनरी रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपए से अधिक है। दूसरे चरण के तहत, प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जो सीतापुरा और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को 36 स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा। इस परियोजना से जयपुर के प्रमुख औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे निवासियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। पहले चरण के तहत, 11 स्टेशनों वाला 11.64 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर पहले से ही संचालन में है। प्रधानमंत्री लगभग 900 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चूरू-सादुलपुर (58 किमी) और चूरू-रतनगढ़ (46 किमी) रेल दोहरीकरण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कुल 104 किमी लंबाई में फैली ये परियोजनाएं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में रेल संपर्क को मजबूत करेंगी। इनसे रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्री और मालगाड़ियों का संचालन सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगा और रेल नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम होगी। ये परियोजनाएं क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देंगी। प्रधानमंत्री, जोधपुर रिंग रोड के खंड-2 (कारवार-डांगियावास) पर स्थित एनएच-125ए के चार लेन के निर्माण का भी उद्घाटन करेंगे। लगभग 740 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस परियोजना से जोधपुर के आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एसजेवीएन लिमिटेड की 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे लगभग 5,500 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया गया है। इस परियोजना में स्वदेशी रूप से निर्मित 24.22 लाख सौर मॉड्यूल का उपयोग किया गया है। प्रधानमंत्री एनएचपीसी के 300 मेगावाट के करणीसर बीकानेर सौर ऊर्जा संयंत्र को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना में स्वदेशी रूप से निर्मित लगभग 7.75 लाख सौर पीवी सेल और मॉड्यूल का उपयोग किया गया है। प्रधानमंत्री राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) से बिजली निकासी के लिए 1,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे और राजस्थान आरईजेड के लिए 530 किलोमीटर लंबी बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। ये ट्रांसमिशन प्रणालियां राजस्थान में उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी को सुगम बनाएंगी और राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए लगभग 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इनमें शिक्षा, ऊर्जा, गृह, पंचायती राज, परिवहन, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, योजना, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार विभागों के कर्मी शामिल हैं। साणंद में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद में स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। भारत के सेमीकंडर विनिर्माण क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि इस संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो रहा है। यह वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह परियोजना इंडिया सेमीस्कर्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहली चार परियोजनाओं में से एक है और इसे 7,500 करोड़ रुपए से अधिक के कुल निवेश से विकसित किया गया है। पूर्ण क्षमता के साथ संचालन में आने पर, इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग में तेजी से हो रहे विकास के कारण मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में सहायक होगा। यह संयंत्र ऑटोमोटिव, औद्योगिक, दूरसंचार, 5जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह सीजी सेमी संयंत्र वेफर सॉर्टिंग, असेंबली, टेस्टिंग, पैकेज डिजाइन, विफलता विश्लेषण, टेस्ट प्रोग्राम डेवलपमेंट, उत्पाद विशेषता निर्धारण और लॉजिस्टिक्स सहायता सहित संपूर्ण सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग सेवाएं प्रदान करता है। इस संयंत्र की शुरुआत भारत के एक भरोसेमंद और आत्मनिर्भर सेमीकंडर प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी: गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गोरखपुर की एम्स थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, पैसे का गबन और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह गिरोह अवैध आर्थिक लाभ के लिए लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल सिंह और उसके बेटे नारेंद्र सिंह उर्फ मुलायम सिंह के रूप में की है। इनके खिलाफ गिरोह बनाकर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, रुपये हड़पना और धमकी देना जैसे मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में 2026 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठन से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

रायबरेली-प्रतापगढ़ बाईपास हादसे में कार-बस भिड़ंत, दो घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ बाईपास पर सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भवानीगंज निवासी अनुज तिवारी और प्रियांशु के रूप में हुई है। ये दोनों एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। इस हादसे के कारण सड़क पर काफी जाम लग गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने यातायात सुचारु करने के लिए जाम को हटवाया
0
0
Report

हरदोई: कलेक्ट्रेट गेट पर भिड़ंत, वीडियो वायरल; मामला पुलिस के पास

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कलेक्ट्रेट गेट पर भिड़े दो पक्ष, बड़े भाई की साली को ले जाने के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल हरदोई। कलेक्ट्रेट गेट के सामने शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पुराने पारिवारिक विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल गया और देखते ही देखते कलेक्ट्रेट गेट के बाहर जमकर हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स का छोटा भाई करीब एक माह पहले सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने बड़े भाई की ससुराल से उसकी सगी साली को अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले में 12 mayo को कोतवाली सवायजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी विवाद के सिलसिले में शुक्रवार को दोनों पक्ष अपने-अपने वकीलों से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान कलेक्ट्रेट गेट के बाहर दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी के मुताबिक, आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों में पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में 151 के तहत चालान किया है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में युवती ने छेड़खानी कर रहे युवक को बीच सड़क पर सबक sikhaya

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। रोडवेज स्टेशन परिसर में युवती ने आरोपी युवक को बीच सड़क पर ऐसा सबक सिखाया कि अब उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। बताया जा रहा है कि बस का इंतजार कर रही युवती से युवक ने अश्लील इशारे और अभद्र हरकतें करनी शुरू कर दीं। पहले युवती ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक नहीं माना तो युवती ने साहस दिखाते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, युवती ने युवक को थप्पड़ जड़े और बाद में चप्पल से भी उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report

गुन्नौर केस: 71.55 हेक्टेयर जमीन घोटाले में SDM समेत छह गिरफ्तार

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पुलिस– प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… 71.5500 हेक्टेयर प्रतिबंधित जमीन के फर्जी पट्टे आवंटन के फर्जीवाड़े के मामले में गुन्नौर तहसील के तत्कालीन SDM ओमबीर सिंह, शासकीय अधिवक्ता, लेखपाल समेत छह लोग गिरफ्तार। छह साल पूर्व गुन्नौर में SDM पद पर तैनाती के दौरान प्रतिबंधित भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर 58 फर्जी लोगों को जमीन के पट्टे आवंटन का आरोप। फर्जीवाड़े के मामले में 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज… FIR में तीन लेखपाल, दो कानूनगो, चकबंदी अधिकारी, छह ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान शामिल। भ्रष्टाचार के मामले में रिटायरमेंट से एक दिन पहले सस्पेंड हुए थे तत्कालीन SDM ओमवीर सिंह। पुलिस ने गिरफ्तार तत्कालीन SDM ओमबीर सिंह समेत छह आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में गिरफ्तार तत्कालीन SDM पद पर तैनाती के दौरान राजस्व, चकबंदी विभाग, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से प्रतिबंधित गैर आबादी वाली 71.5500 हेक्टेयर जमीन की श्रेणी बदल कर 58 फर्जी लोगों को जमीन के पट्टे आवंटित कर दिए थे। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के भोना नगला गांव के गैर आबादी वाले क्षेत्र सुखोला में झाऊ श्रेणी की भूमि को रेत श्रेणी की भूमि में फर्जी तरीके से परिवर्तित कर 58 फर्जी लोगों के नाम कर दिये गये थे प्रतिबंधित जमीन के पट्टे। फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पुलिस। सूत्रों के अनुसार CM योगी के निर्देश पर पुलिस–प्रशासन की कार्रवाई… गुन्नौर थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी वन विभाग ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मोनू मीणा गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मायजा क्षेत्र के राड़ी गोबरिया वनखंड से मोटी रेत का अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। उपवन संरक्षक के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम हूण के नेतृत्व में वन विभाग और वन सुरक्षा दल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से लाडपुर निवासी मोनू मीणा को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोक लगाना है।
0
0
Report

हिसार में मनोज अग्रवाल की जमीन हड़पने के मामले में दीपक अग्रवाल-हरपाल सिंह पर नए खुलासे

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हिसार के मनोज अग्रवाल की जमीन हड़पने का मामला मामले में सामने आई नई जानकारियां मामले में आरोपी दीपक अग्रवाल और हरपाल सिंह के खिलाफ इसी तरह से कई अन्य लोगों की जमीन हड़पने के आरोप में दर्ज है मामले हिसार के रहने वाले एनआरआई मनोज अग्रवाल की करीब 4 एकड़ जमीन के हड़पने के मामले में पुलिस की ओर से कुछ नई जानकारियां सामने आई है। मनोज अग्रवाल के वकील मनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में हिसार का रहने वाला दीपक अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति हरपाल सिंह आरोपी है जिन्होंने झूठे कागज़ात बनवाकर मनोज अग्रवाल की जमीन को हड़प लिया। इन दोनों पर हिसार में ही अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज है जिनमें इन्होंने इसी तरह से झूठे कागज़ात बनवाकर दूसरे लोगों की जमीन हड़पी है। हमने यह सारी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने रखी है और उनसे यह मांग की है कि मामले में पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया जाए।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र से PGI चंडीगढ़ जाते वक्त BLS एंबुलेंस में आग लग गई

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र से मरीज को छोड़कर लौट रही सरकारी BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि सिर्फ 3 मिनट के अंदर पूरी एंबुलेंस जलकर लोहे का ढांचा बन गई। राहत की बात यह रही कि हादसा मरीज को अस्पताल छोड़ने के बाद हुआ। ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बोनट से धुआं उठता देख एंबुलेंस को रोक लिया। ड्राइवर ने नीचे उतरकर बोनट खोला, तो इंजन में पहले से आग लगी हुई थी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले एंबुलेंस जल चुकी थी। घटना दो दिन पुरानी है। PGI मरीज छोड़ने गई थी एंबुलेंस LNJP अस्पताल में BLS एंबलънस पर तैनात ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज को पेशाब नहीं होने की शिकायत थी। इस पर LNJP अस्पताल डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उसने मरीज को अपनी सरकारी BLS एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ तक पहुंचाया। लौटते वक्त हुआ हादसा मरीज को सुरक्षित PGI चंडीगढ़ छोड़ने के बाद कुरुक्षेत्र लौट रहा था। अंबाला के सद्दोपुर गांव के पास पहुंचते ही उसे चलती एंबुलेंस के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही बोनट खोला, तो उसमें पहले से आग लगी हुई थी। बोनट खुलते ही आग की तेज लपटें निकलने लगीं। 3 मिनट में जली पूरी एंबुलेंस देखते ही देखते आग पूरी एंबुलेंस में भड़क गई। उसने आग बुझाने के लिए एंबुलेंस के पीछे रखा फायर एक्सटिंग्विशर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतना फैल चुकी थी कि कुछ भी करना संभव नहीं रहा। सिर्फ तीन मिनट के भीतर पूरी एंबुलेंस जल गई और सिर्फ उसका लोहे का ढांचा ही बचा। 10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ होगी। इस घटना वाले दिन ही सीएम ने कुरुक्षेत्र अस्पताल को 2 नई एंबुलेंस देने का ऐलान किया था। ड्राइवर ने मामले की जानकारी विभाग को दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report

हनुमानगढ़ कोर्ट: दिव्यांग दुष्कर्म दोषी को 10 साल जेल, 30 हजार जुर्माना

Noida, Uttar Pradesh:Location - Hanumangarh (Rajasthan) दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास,जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ का फैसला,अभियुक्त सुखबीर सिंह को सुनाई सजा,कोर्ट ने अभियुक्त पर लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना हनुमानगढ़ की जिला एवं सेशन कोर्ट ने आज दिव्यांग पीड़िता से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कोर्ट के लोक अभियोजक मनोज शर्मा ने बताया कि 2023 में दिव्यांग पीड़िता ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि रिश्ते में लगते उसके चाचा ने घर आकर उससे दुष्कर्म किया जिस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने आज अभियुक्त सुखबीर सिंह को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। विजुअल बाइट - मनोज शर्मा, अपर लोक अभियोजक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top